AAJ KA RASHIFAL 2 April 2023 in Hindi
मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन धन संबंधी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। संतान की तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। विद्या धन में आ रही बात है। आज के दिन समाप्त हो जाएगी। आज के दिन यात्रा आपके लिए मनोनुकूल रहेगी। वही इम्पोर्टेन्ट मीटिंग सार्थक साबित होती हुई दिखाई देगी। वामन द्वादशी के दिन भगवान वामन को शहद चटा कर इसका नित्य आपको भी सेवन करना चाहिए।
शुभ रंग – लाल
शुभ अंक – सात।
वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः फाइनेंशियली आज का दिन थोडा स्ट्रगल से भरा रह सकता है। इसीलिए अपनी बचत को देखकर और आर्थिक स्थिति को देखकर अपने जीवन में आगे बढ़ें। कोई भी कार्य जल्दबाजी में ना करें। शांति से अपने मुद्दों को सुलझाएं। मां के साथ वाद विवाद की स्थितियों से बचें और वाहन चलाते समय सावधानी रखें। इस दिन भगवान वामन की पूजा आराधना पीले फूलों से जरूर करें।
शुभ रंग – काला
शुभ अंक – एक
मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। छोटे भाई बहनों के साथ मैं वाद विवाद की स्थिति आज के दिन खत्म हो जाएगी। एक माधुरी के संबंध पुनः स्थापित होते हुए दिखाई देंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी जाएगी। आज के दिन कोई बात आपके मन में खाए जा रही है तो अपने परिवार या मित्रों के साथ शेयर जरूर करें। आज के दिन अपनी हॉबी से रिलेटेड कार्यों से आपको मानसिक शांति और प्रसन्नता की प्राप्ति होगी। आज के दिन नारियल पर जनेऊ लपेटकर भगवान वामन को आपको अर्पित करना चाहिए।
शुभ रंग – नीला
शुभ – पाँच
कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन वाणी से आपको सबको मोहित करने का रहेगा। वाणी से मोहित करने के साथ साथ कुटुम्ब में मान सम्मान भी आज के दिन आपका बढ़ेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। कोई विशेष कार्य से आज के दिन आपको यात्रा करनी पड़ सकती है, परंतु यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। इस दिन पूजन के पश्चात गरीब, असहाय और ब्राह्मण को चावल, दही और मिश्री का दान जरूर करना चाहिए।
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक – नौ।
सिंह राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेगी। आज का दिन थोड़ा सा अपने परिवार के साथ बिताने का प्रयास करें। आज के दिन मित्रों के साथ शाम अच्छी गुजरेगी। परिवार वालो को समझ कर रिश्तों को सुधारने का प्रयास करें। आज के दिन ददिहाल वालों के साथ संबंध सुधरते हुए दिखाई देंगे। कुछ कार्य आप इम्पॉर्टेंट हैं जो आज के दिन संपन्न करेंगे और धार्मिक नोवेल्स को पढने में आज आपका दिन जाएगा जिससे आपके ज्ञान और बुद्धि में वृद्धि होगी और बुद्धि बहुत अधिक प्रखर होगी। एक इस दिन आपको प्रयोग व्रत का अनुष्ठान करना चाहिए।
शुभ रंग – गोल्डन
शुभ अंक – दो।
कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रह सकता है। अपने खर्चों को थोड़ा सा नियंत्रित करने का प्रयास करें पिता के साथ। पिता के साथ किसी भी प्रकार के वाद विवाद की स्थिति से बचें अन्यथा बहुत ज्यादा घर का माहौल खराब हो जाएगा और पिता के कोप का भाजन आप बनेंगे। आज के दिन जीवनसाथी का साथ और संयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा और किसी विशेष कार्य में उनकी सहायता सराहनीय रहेगी। एक मिटटी के कलश या छोटी सी मटकी में दही, चावल और शक्कर भरकर किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान आज के दिन जरूर करें।
शुभ रंग – गुलाबी
शुभ अंक – सात
तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन उत्तम लाभ की परिस्थितियां आपके जीवन में लेकर आएगा। आप का सर्कल और लेवल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। कोई भी कार्य जल्दबाजी में ना करके आप शांति से अपने कार्य को करेंगे तो निश्चित रूप से कार्यों में दुगुने लाभ की परिस्थितियां आप अपने जीवन में प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आपको कोई भी कार्य जल्दबाजी में नहीं करना चाहिए। आज के दिन संतान संबंधी शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी और बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता आपके मन में खत्म हो जाएगी। वामन द्वादशी के दिन सुबह स्नानादि करने के पश्चात व्रत पूजा का संकल्प लें। इसके बाद मैं सातवें स्थान पर वामन देव की प्रतिमा स्थापित करें और पंचामृत से उनपर अभिषेक करें।
शुभ रंग – नीला
शुभ अंक – एक।
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन वर्क प्लेस पर कुछ कठिनाइयों से भरा रह सकता है। आज के दिन पिता के साथ मैं अच्छा टाइम स्पेंड करेंगे और उनके एक्सपीरियंस का लाभ अपने कार्यों में उठाकर अपनी समस्याओं को खत्म करने का प्रयास करेंगे। आज के दिन माता के साथ भी आपके संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे जो किसान वर्ग के हैं उनको खेती बाड़ी में अच्छा लाभ आज के दिन प्राप्त होगा। भगवान बामन को पीले वस्त्र आज के दिन जरूर चढ़ाएं और हार उन्हें जरूर पहनाएं और दीप उनके सामने जरूर जलाएं। फूलों से उनका श्रृंगार करें और धूप अगरबत्ती उनके सामने जरूर करें।
शुभ रंग – मैजेंटा
शुभ अंक – आठ।
धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन अधूरे कार्यों की लिस्ट बनाकर सभी कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ में आप उनकी हेल्प करते हुए उनके कार्यों में भी उनकी मदद करेंगे। आज के दिन आउट ऑफ पे जाकर लोगों की सहायता करेंगे। घर में धार्मिक अनुष्ठान की रूपरेखा आज के दिन आप बनाते हुए दिखाई देंगे। इस दिन बामन देवता की प्रतिमा के। हमने भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप जरूर करें।
शुभ रंग – ग्रे
शुभ अंक – एक।
मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आपकी यात्रा सुखद और मंगलमय नहीं रहेगी। इसीलिए यात्रा करते समय सावधानी रखें। भावुकता में आकर अपनी मन की बातों को किसी के साथ शेयर न करें वरना वो व्यक्ति आपकी भावुकता का लाभ उठा सकता है। आज के दिन ख़ुद खड़े रहकर अपने कार्य को पूर्ण करेंगे तो सभी कार्य निर्विघ्न संपन्न जरुर होंगे और आज अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और थोड़ा सा प्रैक्टिकल होकर सोचें। आज के दिन ब्राह्मणों को भोजन जरूर कराएं।
शुभ रंग – मेहरून
शुभ अंक – छह।
कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए हर कार्य को सिद्ध कर अपने कार्यों में सफलता को दुगुना करने का है। आज के दिन जो भी कार्य हाथ में लें उसे पूरा करके ही दम लें। वरना अधूरे कार्यों की लिस्ट बड़ी हो सकती है। आज के दिन यात्रायें आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। किये गए कार्यों का लेखा जोखा आज के दिन आप अपने जीवन में करते हुए दिखाई देंगे। आज भगवान वामन के सामने घी का 12 मुखी दीपक जरुर जलाएं।
शुभ रंग – स्लेटी
शुभ अंक – चार।
मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन स्वास्थ संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। इसलिए अपने स्वास्थ का विशेष रूप से ध्यान रखें। योगा, मेडिटेशन, प्राणायाम, जिम एक्सरसाइज़ जो भी आप करते हैं उसे अपनी टीम का हिस्सा जरूर बनाएं। आज के दिन बिना सोचे समझे अपने मुँह से ऐसी बात न निकालें जिससे आपके अपनों का मन आहत हो जाए। ननिहाल वालों के साथ में अच्छा समय आज के दिन आप व्यतीत करेंगे। आज के दिन भगवान वामन की मूर्ति स्थापित करें और उन्हें भोग लगाकर कलश में जल भर कर अर्घ्य उनके सामने जरुर दें।
शुभ रंग – हरा
शुभ अंक – एक
Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Shrimali Whatsapp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Connect with us at Social Network:-
Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali