Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra

AAJ KA RASHIFAL 19 October 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Ji Shrimali

19 october 2022 rashifal

AAJ KA RASHIFAL 19 October 2022 in Hindi

मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। फाइनैंशली आज का दिन थोडा सा अप डाउन से भरा हुआ रहेगा। आज के दिन आपके कार्य द्रुतगति से होते चले जाएंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। वहीं आपके मां के साथ आपके संबंध बहुत ही अधिक सुदृढ़ रहेंगे। आज के दिन आपके रिस्तों में मनमुटाव की स्थितियां खत्म हो जाएगी। वर्कप्लेस पर भी सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और अधिकारियों से विशेष लाभ की परिस्थितियां आपको आज के दिन देखने को मिलेगी। इस राशि के लोगों को धनतेरस पर चांदी के बर्तन खरीदने चाहिए। यह उनके लिए अत्यंत लाभकारी रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 1।


वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अत आज का दिन पराक्रम से भरा रहेगा। भाई बहनों का साथ और सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। काम आपकी द्रुतगति से संपन्न होंगे। कामों में आ रही रुकावटें और परेशानियां आज के दिन खत्म हो जाएंगी। आज के दिन आपका बुद्धिबल और चातुर्य आपके दिक्क़तों को मुश्किलों को बढ़े संकट को खत्म करता हुआ। आपको प्रत्येक क्षेत्र में विजय की प्राप्ति करवाएगा। इस राशि के लोगों को धनतेरस पर चांदी और सोने की वस्तुओं या आभूषणों की खरीदारी करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा लाल और शुभ अंक रहेगा | 9 |


मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन धन संबंधी समस्याओं को दूर कर आपको अच्छे लाभ की स्थितियां दिलवाएगा। वाणी से आप सबको मोहित करते नजर आएंगे। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ता हुआ नजर आएगा। आज के दिन जो भी कार्य आप हाथ में लेगें उन कार्यों को पूर्ण करके ही आप निश्चिंत होते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन जो भी यात्रा आपकी संपन्न होगी वह आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। इस राशि के लोगों को सोने के आभूषण खरीदने चाहिए। हरे रंग का घरेलू सामान खरीदना आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 3।


कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन आपकी खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां बढ़ाएगा। आज के दिन आपका आकर्षक व्यक्तित्व सबको भाएगा। घरेलू कार्यों में आप अपने परिवार की मदद करेंगे। वहीं बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। अधिकारियों के द्वारा आपको बड़ी जिम्मेदारी आज के दिन सौंपी जा सकती है जो कि आप अपने परिवार के गाइडेंस की सहायता से पूर्ण करते हुए दिखाई देंगे। इस राशि के लोगों को धनतेरस पर चांदी के आभूषण खरीदने चाहिए। धनतेरस में चांदी का श्रीयंत्र खरीदकर अपनी तिजोरी में रखने से आपको अधिक फायदा प्राप्त होगा। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा। 3 |


सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेगी। अतः आज का दिन आपके लिए पाने के लिए थोड़ा सा मन को विचलित करने का रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। मन संभलेगा नहीं, इसलिए खरीददारी अपने बजट से अधिक आप कर बैठेंगे। आज के दिन अपने मन को थोड़ा सा स्थिर रखा है। बजट देखकर चलें अपने कार्यों को सुगमता से करने के लिए आपको अपने सहकर्मियों की सहायता जरूर लेनी पड़ेगी और उनकी सहायता उनका सहयोग लेने में आपको झिझकने की आवश्यकता भी नहीं है। आज के दिन के संयोग से आपके काम जल्दी पूर्ण हो जाएंगे और आपको चारों तरफ से प्रसन्नता हासिल होगी। इस राशि के लोगों को ताम्बा और सोना खरीदना अति उत्तम माना जाता है। धनतेरस पर तांबे के बर्तन, सोने की वस्तु खरीदने से इन्हें देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद सदैव प्राप्त होगा। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा। 7।


कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आपका आज का दिन अच्छे लाभ की स्थितियां आपको दिलवाएगा आपके कार्य द्रुतगति से संपन्न होंगे। कामों में आ रही दिक्कतें और परेशानियां खत्म हो जाएगी। आज के दिन आपका सर्कल और लेवल बढ़ेगा। किसी ऐसे अजनबी व्यक्ति से आपसे आपकी मुलाकात होगी जो आपके जीवन को सकारात्मक सोच प्रदान करेगा। इस राशि के लोगों को धनतेरस पर कांसे और हाथीदांत से बनी हुई चीजों की खरीदारी करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 5।

तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। वर्क प्लेस पर कुछ विशेष योग्यता आज के दिन आपको प्राप्त होगी। आज के दिन आपके योग्यता के चर्चे चारों तरफ होंगे। पिता के साथ आपके रिश्ते और अधिक माधुर्य से बनेंगे। आज के दिन आपके सहकर्मियों के साथ भी आपका तालमेल अच्छा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को मनोनुकूल परिणामों की प्राप्ति शिक्षा के क्षेत्र में होती हुई दिखाई देगी। धनतेरस पर इस राशि के लोगों को सौन्दर्य से संबंधित वस्तुएं खरीदनी चाहिए। आप इलेक्ट्रॉनिक्स चीजें और सोने चांदी से बने हुए आभूषण भी खरीद सकते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा काला और शुभ अंक रहेगा । 1 |


वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अत आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक रहेगा। आपके अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुतगति से संपन्न होंगे। बहुत लंबे टाइम से अटका हुआ कार्य संपन्न होने से आपकी प्रसन्नता बढ़ेगी। आज के दिन विद्यार्थी वर्ग को शिक्षा अध्ययन से संबंधित कुछ विशेष समाचार प्राप्त होंगे। आध्यात्मिक भावों से आज के दिन आप भरे रहेंगे। इस राशि के लोगों को धनतेरस पर तांबे के बर्तन खरीदने चाहिए। इसके अलावा सोने और पीतल खरीदना भी आपके लिए शुभ रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा गहरा हरा और शुभ अंक रहेगा। 4।


धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन आठवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अत आज के दिन यात्रा अधिक संपन्न होगी। काम का बर्डन भी थोड़ा अधिक रहेगा। विरोधी भी आपके। मैं किसी न किसी प्रकार से दखल देने का प्रयास करेगी। परंतु आपके बुद्धिबल और चातुर्य से आप अपनी सभी कठिनाइयों को पार कर अपने लक्ष्य को अर्जित करने में सफल होते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन थोड़ा सा आपके सामान का विशेष रूप से ध्यान रखें। धनतेरस पर इस राशि के लोगों को सोने की चीजें खरीदनी चाहिए। बहुत ही शुभ रहेगा। साथ ही आप सोने में निवेश भी कर सकते हैं। इसके अलावा पीली चीजें जैसे हल्दी आदि खरीदना बहुत ही शुभ माना जाएगा। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 4 |


मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ आपकी ट्यूनिंग बहुत ही अच्छी रहेगी। आज के दिन यात्रा संपन्न होगी और वो यात्राएं आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। काम द्रुतगति से संपन्न होंगे। आज के दिन सोची समझी रणनीति पर काम करने से आपको विशेष लाभ की परिस्थितियां भी अपने कार्य क्षेत्र में देखने को मिलेगी। इस राशि के लोगों को धनतेरस पर लोहे में इन्वेस्टमेंट करना चाहिए। इसके अलावा वाहन और सजावटी चीजें खरीदना भी आपके लिए शुभ रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा । 9।


कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | श्वास संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। परंतु और इनसे आज के दिन आपको बचना चाहिए। आज के दिन जरूरत से ज्यादा हर कार्य की टेंशन लेने से आपको माइग्रेन की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसीलिए शांति से अपने मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें। नए कार्य की अपेक्षा आज के दिन आपको अपने पुराने कार्यों को ही संपन्न करने का प्रयास करना चाहिए। इस राशि के लोगों को चांदी और स्टील के बर्तनों की खरीदारी करनी चाहिए। दो या चार पहिया वाहन खरीदना भी आपके लिए शुभ रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंट और शुभ अंक रहेगा। 2।


मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेगा | आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लिए बहुत ही इम्पोर्टेन्ट रहने वाला है। पढ़ाई में थोड़ा सा मन कम लगेगा पर विद्यार्थी वर्ग अगर ग्रुप स्टडी करेंगे तो आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। अधिकार अध्यापक के द्वारा आपके कार्यों की प्रशंसा की जाएगी। करियर में आपको बहुत अच्छे और समाचारो की आज के दिन प्राप्ति होगी। साहित्य और संस्कृति से जुडे हुए लोगों के लिए आज का दिन मान सम्मान से भरा रहेगा। धनतेरस पर चांदी के आभूषण चांदी के सिक्के खरीदना आपके लिए शुभ होगा। कुबेर देवता की कृपा आप पर सदैव बनी रहेगी। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 7।