AAJ KA RASHIFAL 19 November 2022 in Hindi
मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन सावधानी के साथ आगे बढ़ने का है। काम के प्रेशर को अपने ऊपर हावी न होने दें। शांति से अपने कार्यों को करने का प्रयास करें। एक काम को पूर्ण करने के बाद दूसरे कार्य को शुरू करेंगे तो सभी काम निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। वहीं आज के दिन आपको अपने राइवल यानी विरोधियों से भी सावधान रहना होगा क्योंकि विरोधी अपने आपके कार्यों में किसी न किसी प्रकार से व्यवधान डालने का प्रयास कर सकते हैं। आज के दिन आपकी इच्छाएं पूर्ण होने से मन में सुकून रहेगा। वहीं आज के दिन रूपए पैसे से सम्बंधित कार्यों में भी आपको सजगता बनाकर चलने की आवश्यकता है। किचन को हमेशा आपको साफ और स्वच्छ रखना चाहिए। अगर उसमें गंदगी होगी चाहे किचन के डस्टबिन में कचरा पड़ा हो, तब कभी भी वो भोजन हमारे लिए सात्विक नहीं रहता है और न जैसा अन्न वैसा मन तो थोड़ा सा किचन में साफ़ सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखें। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 1।
वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। करियर को लेकर जो भी उथल पुथल आपके मन में चल रही है वो फाइनली खत्म होती हुई दिखाई देगी। करियर को लेकर थोड़े से रिलैक्स भी हो जाएंगे। आज के दिन आपके पढ़ाई में चिंतन कम लगेगा। मौज शौक घूमना फिरना इन चीजों में आपका मन अधिक लगेगा परंतु अपने कंसंट्रेशन को बनाएं। पहले शिक्षा ग्रहण करें। पढ़ाई का टार्गेट पूरा करें। उसके बाद आप अपने मनचाहे कार्यों को करने का प्रयास करें तो पहले अपना टारगेट बेस काम जरूर करें। कर्तव्य का पालन जरूर करें। आज के दिन आपको अपने विरोधियों से मुक्ति मिल जाएगी। विरोधी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। जीवन साथी से आर्थिक लाभ संभव है। रसोई प्लेटफार्म और बर्तनों को दैनिक रूप से आपको सदेव साफ रखना चाहिए। बर्तन गंदे नहीं होने चाहिए और खाना उसमें कभी भी चिपका हुआ नहीं होना चाहिए। ये एक बहुत बड़ा वास्तुदोष है। इसका विशेष रूप से ध्यान रखें। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा। 8 |
मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः फाइनैंशली आज का दिन थोड़ा स्ट्रगल से भरा रह सकता है। कुछ दिक्कतें परेशानियां काम को लेकर आ सकती है। अत अपने कार्यों में थोडा सा सजग रह कर आगे बढ़ें। आज के दिन प्रॉपर्टी से सम्बंधित कार्यों में विशेष सजगता बनायें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। सीट बेल्ट हेलमेट का प्रयोग करें और ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें। आज के दिन छोटी छोटी बातों पर गुस्सा करना नाराज होना ठीक नहीं है। अतः रिश्तों में तालमेल और सामंजस्य बनाये रखें। सिंक और बोल्ड सीन ईशान कोण की दिशा में होना चाहिए। इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा। 7।
कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन भाई बहनों के साथ हुए मतभेद को दूर करेगा। पराक्रम में वृद्धि करेगा। पैतृक संपत्ति संबंधी विवादों का निपटारा हो जाएगा। वहीं आज के दिन विद्यार्थी वर्ग को विशेष सफलता पढाई में मिल सकती है। कॉमर्स के छात्र आज लक्ष्य प्रधान कार्यों में सफल होंगे। वहीं सीए सीएस अगर आपने एक्जाम दिया है तो उसमें आपके निकलने के पूर्ण योग आज के दिन बने हुए हैं। पीने का पानी उत्तर पूर्व दिशा में आपको रखना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा केसरिया और शुभ अंक अंक रहेगा। 6।
सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन घर परिवार की परिस्थितियों को देखकर आपको आगे बढ़ना चाहिए। खर्चों को थोड़ा सा नियंत्रित कर दें। आज के दिन कुटुम्ब में सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। वाणी से आप सबको मोहित करते हुए दिखाई देंगे। वर्क प्लेस पर अधिकारियों के द्वारा आपको बड़ी अपॉर्च्युनिटी आज के दिन सौंपी जा सकती है। वहीं रिस्की कामों में आज के दिन इन्वेस्टमेंट करना ठीक नहीं। रसोई में खाना बनाने वाली महिला के अनुकूल दिशा में ही रसोई का निर्माण आपको करना चाहिए जिससे वो भाव से उस भोजन को बना सके। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 4।
कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके आकर्षक व्यक्तित्व का हर व्यक्ति धनी हो जाएगा। आपको फॉलो करेगा आपसे प्रभावित रहेगा। वही विपरीत लिंगी के प्रति आपका आकर्षण बहुत अधिक रहेगा। लव रिलेशनशिप में तो आज आपको। परिवार की स्वीकृति जरुर मिल जाएगी। अगर कहीं रुपया फंसा हुआ है तो आज के दिन उसको प्राप्त करने के पूर्ण योग बने हुए हैं। रसोई में हमेशा सबसे पहले बनाया शुद्ध और सात्विक भोजन भगवान को जरुर समर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा। 9।
तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। बहुत अच्छे लाभ से आप प्रसन्नचित नजर आएंगे। कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ेगा। सर्कल और लेवल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। दूरगामी यात्रा आज के लिए आपके लिए सुखद और मंगलमय परिणाम लेकर आएगी। आज के दिन भूमि भवन, वाहन जैसे सुखों से आप परिपूर्ण रहेंगे। आपको आज के दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करना चाहिए और प्रत्येक गुरूवार को जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 3 |
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके वर्क प्लेस पर कुछ बड़े फैसले लेने के लिए आपको तत्पर करेगा पर जल्दबाजी में कोई भी डिसीजन न ले। अपने पिता से सलाह लेकर जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता जरूर प्राप्त होगी। आज के दिन जो बड़े सर्जन हैं, डॉक्टर हैं, उनके लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। दिन में आपको बड़ी सफलता आज के दिन मिल सकती है। प्रसिद्धी में प्रगति होगी। गुरूवार का व्रत आपको करना चाहिए। आज के दिन सत्यनारायण की कथा जरुर करें। पीले अन्न और पकवान का सेवन करें। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा। 7।
धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक रहेगा। कुछ काम आपके अधूरे रह गए हैं। वो द्रुत गति से संपन्न होंगे। कर्ज की स्थितियों से आज आपको मुक्ति मिलेगी। खर्चे कम होने से आप रिलैक्स महसूस करेंगे और विरोधी को मुंह की खानी पड़ेगी। आज के दिन आपको केले के वृक्ष पर पीले रंग की वस्तुओं को अर्पित करना चाहिए और उनके नीचे घी का दीपक जरुर जलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 6 |
मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज की स्थितियां आपके भ्रमण से संबंधित रहेगी। बहुत ज्यादा आज के दिन आपको यात्राएं करनी पड़ सकती है परंतु वो यात्राएं आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। लाभ की स्थितियों को बढ़ाएगी। आज के दिन शत्रु आपसे काटेंगे और आपकी सजगता से आप अपने प्रत्येक क्षेत्र में विजय की प्राप्ति करेंगे। आज के दिन सोच समझकर निर्णय लें और जानवरों से सावधान रहें। बृहस्पतिवार से संबंधित चीजों का दान करने से बृहस्पति गुरु ग्रह की पीड़ा से और दोषों से मुक्ति मिलती है। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 9।
कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन धन धान्य से परिपूर्ण रहेगा। जीवन साथी का मार्ग दर्शन आपको भरपूर देखने को मिलेगा जो कार्य आपके अधूरे रह गए हैं, उनकी सहायता से पूर्ण हो जाएंगे। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के बंधन में बंधने के पूर्ण योग आज के दिन आपके बन रहे हैं। मई राजनीति में आपकी पकड़ भी बढ़ेगी। नहाने के पानी में हल्दी डालकर उस पानी से स्नान करें और आज के दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ भी करें। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 1 ।
मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन शत्रुओं में वृद्धि कर सकता है। रोगों से आज आपको बहुत ध्यान देना पड़ेगा। मुक्ति आपको तभी मिलेगी जब आप बहुत सचेत रहेंगे। कार्यों में अच्छी सफलता के लिए आप सजगता के साथ अपने कार्यों को पूर्ण करें। भाग्य आपका साथ देगा और अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुत गति से संपन्न हो जाएंगे। पीले रंग का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें। साथ ही आज आटे में हल्दी मिलाकर उस आटे को गूंथ लें। उसमें चने की दाल मिलाकर गाय को जरूर खिलाएं और ये कार्य बृहस्पतिवार के दिन जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा 8।