Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra|jems and stone|Numerology|Palm Reading

AAJ KA RASHIFAL 19 March 2023 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik/Daily Rashifal – Nidhi Shrimali

19 march 2023 rashifal

AAJ KA RASHIFAL 19 March 2023

मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आपको संभल कर चलना होगा। शनि चंद्र का विषयोग कहीं न कहीं आपके रुपयों को अटका सकता है। यानि अगर कोई व्यक्ति आपसे उधार लेना है तो न तो आपको किसी को उधार देना और ना ही आप को आज के दिन किसी से उधार लेकर अपना काम करना है जो आप काम कर रहे हैं उसी धनराशि में आप अपने बजट को निर्धारित करते हुए आगे बढ़ते चले जाइए। आपको किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। बड़े भाई बहनों का साथ जरूर मिलेगा। आज के दिन आपको जो भी काम हाथ में लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में आज आपकी भागीदारी बढ़ती हुई दिखाई देगी। कांच के एक गिलास में एक चम्मच नमक डालकर घर के दक्षिण पश्चिम कोने में जरूर रखें और समय समय पर इस पानी को बदलते रहें।
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक – 3


वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। वर्क प्लेस पर अधिकारियों के द्वारा आज आपको डांट जरूर मिल सकती है। अपने कामों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। कार्यों को सही समय पर करेंगे तो किसी से भी डांट नहीं सुननी पड़ेगी। आपके ऊपर की। मिथ्या आरोप भी लग सकते हैं। जलने वाले सहकर्मी आपके खिलाफ आपके बॉस के कान भी पड़ सकते हैं। ऐसी परिस्थितियों में बहुत सजग होकर चलना है। पिता के स्वास्थ को लेकर भी चिंता हो सकती है। इसलिए आज के दिन आप उनके स्वास्थ्य के प्रति थोड़े से जागरूक हो जाएं। आज के दिन छात्रों का जो परिणाम आना है वो परिणाम नकारात्मक रहेगा। परंतु आशावादी बनकर अपने जीवन में आगे बढ़ना है। प्रयास करते चले जाना है। आपको नमक के पानी से हर रविवार को पोछा लगाना है। इससे आपकी धन संबंधी समस्याएं दूर हो जाएगी।
शुभ रंग – हरा
शुभ अंक – 1


मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक रहेगा और आपके अधूरे पड़े हुए सभी कार्य द्रुत गति से संपन्न हो जाएंगे। आज के दिन नवीन कार्यों के लिए भी दिन बहुत ही शुभ है। धर्म कर्म के कार्यों में आज आपकी रुचि बढ़ेगी। परतु पारिवारिक मुद्दे आज के दिन आपको परेशान कर सकते हैं। शांति से अपने मुद्दों को सुलझाएंगे तो सभी समस्याओं का हल आप जरुर प्राप्त कर लेंगे। एक गिलास में पानी में दो चम्मच नमक मिलाकर इस गिलास को घर के बाथरूम में बाथरूम के कोने में रख देना चाहिए और हर तीसरे दिन इस पानी को बदल दें।
शुभ रंग – लाल
शुभ अंक – 9


कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए कन्फ्यूज़न से भरा रहेगा। आज के दिन आपके परिवारिक सदस्यों के कान भरे जा सकते हैं। ससुराल वालों से थोड़ा सा शांति से अपने रिश्तों को हैंडल करें अन्यथा उनसे मतभेद बढ़ सकते हैं। आज के दिन यात्राएं आप के लिए कठिन हो सकती है। इसीलिए यात्राओं में जाना ठीक नहीं है। वाहन दुर्घटना की संभावना भी बनी हुई है। हर हफ्ते में एक बार आपको बच्चे को नहाने के पानी में सेंधा नमक मिलाकर नहलाएं। इससे बुरी नजर से आपके बच्चे की सुरक्षा होगी।
शुभ रंग – काला
शुभ अंक – 2


सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सातवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए बहुत ही कठिन रहने वाला है। कई चुनौतियों का सामना आपको शनि चन्द्र के विषयों के कारण करना पड़ सकता है। पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग बनाकर रहें और नई योजनाओं का क्रियान्वयन करने से बचें। आज के दिन आप जो रूटीन में काम कर रहे हैं, उन्हीं कार्यों को करने का प्रयास करें। जीवन साथी के साथ भी मतभेद हो सकते हैं। इसीलिए शांति से और धैर्य और संयम से अपने रिश्ते को निभाने का प्रयास करें। कोई समस्या भी तो बातचीत के द्वारा उसका हल निकाला जा सकता है। क्रोध और आवेश से बचें। अपने एक हाथ की मुट्ठी में नमक लेकर अपने ऊपर से सात बार फिराएं और उसके बाद उसे वॉश बेसिन में बहा दें और पानी के साथ बहने दें |
शुभ रंग – सफेद
शुभ अंक – 7


कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा समस्या बढ़ा सकता है। यानि स्वास्थ संबंधी समस्या हो सकती है। फाइनेंशियली भी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी आपके ऊपर हावी हो सकते हैं। इसलिए आज आपके लिए बेहतर यही रहेगा कि नए कार्य की शुरुआत से बचें। अपनी आर्थिक स्थिति को देखकर चलें। अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें और गलत मित्रों की संगति से बचें। जो की आपको नुकसान दिलवा सकते हैं। अपने बेडरूम में सेंधा नमक की एक डली जरूर रख दें और प्रत्येक 15 दिन में इसे बदलते रहें।
शुभ रंग – मैजेंटा
शुभ अंक – 8

तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः करियर को लेकर जो भी कन्फ्यूजन आपके जीवन में बना हुआ है, उस कन्फ्यूजन को दूर करने का प्रयास करें। आज के दिन संतान की तरफ से भी शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। संतान आपको अपने कार्यों से गौरवान्वित महसूस करवाएगी। आज के दिन कोई भी कार्य जल्दबाजी में ना करें। कार्य को बड़ी सावधानी से करने का प्रयास करें। आज के दिन आपकी यात्रा सुखद और मंगलमय रहेगी और आज के दिन परिवार में कोई आध्यात्मिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती है। एक लाल कपड़े में सेंधा नमक के कुछ टुकड़े रख दें और इसे अपनी तिजोरी में रख दें। नमक केवल पानी में ही नहीं बल्कि हवा में भी घुल जाता है। जब आपको महसूस हो कि लाल कपड़े में नमक खत्म होने लगा है तो फिर उसमें नमक भर दें।
शुभ रंग – भूरा
शुभ अंक – 3


वृश्चिक राशि -आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए हर कार्य को सोच समझकर करने का है। कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में थोड़ी सी सजगता बनाए रखें। किसान वर्ग के लिए आज का दिन धैर्य से अपने कार्य को करने। आज के दिन कोई भी बड़ा और रिस्की काम हाथ में लेने से बचें। आज के दिन आपको जो भी मुसीबत है उसका अपनी समझदारी और सूझबूझ सूझ बूझ से हल निकालने का प्रयास करें। घर में रहकर परिवार के साथ उनकी मदद करके अपने दिन को गुजारें। किसी शनिवार को एक पोटली में थोड़ा सा नमक, थोड़ा चावल और थोड़ी सी काली उड़द की दाल, थोड़ी सी लाल मिर्च डालकर इसे किसी भी गरीब व्यक्ति को दान कर दें।
शुभ रंग – केसरिया
शुभ अंक – 1


धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज आपके बलवान पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई बंधुओं का साथ और सुयोग मिलेगा। आज के दिन जो भी कार्य आपके अधूरे रह गए हैं वो आप द्रुत गति से संपन्न करते हुए दिखाई देंगे। शाम को पसंद के साथ अच्छा वक्त बिताने का प्रयास करेंगे। परंतु आज के दिन वाद विवाद से आपको बचना है। कोई न कोई वाद विवाद हो सकता है। हो सके तो शांत रहकर अपने मुद्दों को सुलझाएं। पैतृक संपत्ति संबंधी विवादों को बिल्कुल भी आज के दिन उठाने का प्रयास न करें वरना बात आपके लिए नकारात्मक साबित हो सकती है। एक चुटकी नमक, छोटी सी थोड़ी सी राई लेकर सात बार अपने सिर से घुमाकर पानी में बहा दें या फिर बाहर फेंक दें।
शुभ रंग – नारंगी
शुभ अंक – 2


मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी परंतु आज के दिन अधिकारियों का साथ नहीं मिलेगा, लेकिन आपको अपने कार्य को करना पड़ेगा। आज के दिन घर के बड़ों से वाद विवाद करने से बचें। अपनी वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण रखते हुए अपने जीवन में आगे बढने का प्रयास करें और अपने कार्यों में थोड़ा सा अवेयर हो जायें। यानि लापरवाही से आप अगर कोई भी कार्य करेंगे तो बहुत ज्यादा नुकसान की संभावनाएं बढ़ सकती है। अच्छे खुले कांच के बर्तन में नमक भरकर उसमें चार पाँच लौंग डाल दें। अब उसे अपनी अलमारी या तिजोरी के पास रख दें। ऐसा करने से घर में बरकत बनी रहेगी।
शुभ रंग – गोल्डन
शुभ अंक – 9


कुम्भ राशि – आप की खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ज्यादा शांति से आगे बढ़ने का है। सामाजिक कार्यक्रमों से थोड़ा सा परहेज करें। अगर चाहें तो अपनी वाणी पर नियंत्रण करके आप आगे बढ़ें। किसी रिश्तेदार से मतभेद हो सकते हैं, इसलिए अपने रिश्तेदारों से ट्यूनिंग बनाएं। थोड़ी सी डिस्टेंस रखते हुए अपने कार्यों को करने का प्रयास करें। परिवार का साथ और योग आपको भरपूर मिलेगा। कोई भी काम आप जल्दबाजी में करेंगे तो नुकसान की स्थिति पाएंगे। आज के दिन धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रूचि बढेगी। एक लाल रंग के कपडे में डली वाला काला नमक बांधकर उसे घर के मुख्य द्वार पर आपको लटका देना चाहिए। इससे ग्रह शांति बनी रहेगी।
शुभ रंग – मेहरून
शुभ अंक – 9


मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रह सकता है। आपके ऊपर मिथ्या आरोप लग सकते हैं। सहकर्मियों के द्वारा आपके बॉस के कान भरे जा सकते हैं। कोई बड़ी समस्या अचानक आपके जीवन में आ सकती है। फाइनैंशली आपको किसी से कर्ज लेना पड़ सकता है और कर्ज की स्थितियों से आप थोड़े से परेशान हो सकते हैं। इसीलिए इन सभी समस्याओं का एक ही समाधान है। कर्ज लेने से बचें। शांति से अपने मुद्दों को सुलझा है और अपने कार्यों को किसी और पर थोपने की अपेक्षा खुद खड़े रहकर अपने कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें। किसी भी व्यक्ति से आपको कभी भी नमक मुफ्त में नहीं लेना चाहिए। कभी किसी से नमक माँगना पड़ जाए तो उसके बदले में कुछ न कुछ उसे अवश्य दें।
शुभ रंग – स्लेटी
शुभ अंक – 7



Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Shrimali  Whatsapp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Connect with us at Social Network:-

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Related Posts