Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

AAJ KA RASHIFAL 19 June 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Shrimali

[vc_row][vc_column][vc_column_text]

AAJ KA RASHIFAL 19 June 2022 in Hindi


 

 

मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए सुख सौभाग्य और समृद्धि लेकर आया है। स्वास्थ पूरी तरह ठीक रहेगा। आज के दिन कोई भी कार्य करने में आपको किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी। एक पॉजिटिव एनर्जी आज के दिन आपके अन्दर रहेगी। हंसी मजाक और में कही गई बातों को आज के दिन शक की नजर से देखने का प्रयास बिल्कुल भी न करें। आज के दिन बेवजह वाद विवाद की स्थिति से भी आपको बचना चाहिए। किसी के साथ में ट्रेनिंग और थिंकिंग ना करें। उस वजह से आपका दिन अच्छा खासा खराब हो सकता है। आज के दिन आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां आपको अपने वर्क प्लेस पर देखने को मिलेगी। कोई पैसे आपके रिलीज होने तो आज के दिन उसमें कठिनाई आ सकती है। आपको थोड़ा सा सतर्क होकर अपने जीवन में आगे बढ़ना पड़ेगा। अगर महिला रोज शाम को घर के मंदिर में दीपक जलाकर मंत्र ऊँ श्रीं ह्रीं कमले कमलालये प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मयै नम इस मंत्र का 108 बार जाप करे तो ये उपाय रोज करेंगे तो पति का भाग्य बदल जाएगा और घर में मां लक्ष्मी का आशीर्वाद सदैव बना रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा बादामी, शुभ अंक रहेगा सात | AAJ KA RASHIFAL 19 June 2022 in Hindi

वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेगा तो आज दोस्तों के सहयोग से जरुरी काम पूरे हो जाएंगे। आज ऑफिस में अपने काम के सामने कई चुनौतियां आपके आने वाली है, परन्तु इन चुनौतियों का आप एक्सेप्ट करेंगे और अपने लक्ष्य को प्राप्त जरूर करेंगे। पिता के स्वास्थ को लेकर कोई चिन्ता का भाव आपके मन में उत्पन्न हो सकते हैं। वही कोई बड़ी योजना व्यापारियों यानी बिज़नस क्लास लोगों की अटक सकती है। थोडा सा संभलकर रहें। आज के दिन रिश्तों में मदभेद न आने दें और छोटी छोटी बातों को तूल न लेने दें। आराम से शांति से अपने मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें। यदि आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय नहीं है। हस्बेंड के साथ में आपके झगड़े होते रहे है तो भगवान श्रीराम और माता सीता की तस्वीर के सामने घी का दीपक रोज सुबह शाम जरूर जलाएं और अपनी परेशानी को दूर करने की प्रार्थना करें। देखिएगा बहुत जल्द ही आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय हो जाएगा। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा, शुभ अंक रहेगा दो |

मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेगा तो आज के दिन दोस्तों से मिली खास तारीफ खुशी का जरिया बनेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि आपने अपनी ज़िन्दगी को पेड़ की तरह बना दिया है जो खुद तपती हुई धूप में खड़ा होकर उसे सह कर सभी राहगीरों को छाया देता है। कोई बेहतरीन नया विचार आपके आर्थिक तौर पर आपको फायदा दिला जाएगा। दफ्तर के तनाव को घर में न लाएं। इससे परिवार की ख़ुशी खत्म हो सकती है। अतः परिवार में शांति का माहौल बनाए रखें। युवक युवतियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। करियर से रिलेटेड कोई समाचार आज के दिन आपको प्राप्त होंगे। धर्म कर्म के कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ती हुई दिखाई देगी। शत्रुओं से रक्षा के लिए और अनजाना डर दूर करने के लिए भैरव मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जरुर जलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे, शुभ अंक रहेगा एक |AAJ KA RASHIFAL 19 June 2022 in Hindi

कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आप किसी समारोह में जा सकते हैं। आज आपको अपने जीवनसाथी और बच्चों से बहुत सारा प्यार मिलने वाला है। इस राशि वाले लोगों को उधार दिया हुआ पैसा आज के दिन पुनः प्राप्त हो जाएगा, जिससे मन प्रसन्नता से भर जाएगा। आपके परिजन सप्ताह में आपको कुछ ना कुछ करने के लिए मजबूर करते हैं तो आज आपका गुस्सा स्वाभाविक है। इसीलिए आज के दिन आपको केवल और केवल अपने परिवार के साथ अच्छे से टाइम व्यतीत करना है और किसी बेगारी में या फिर किसी और पारिवारिक जिम्मेदारी में न पड़ें। घर में सम्मान प्राप्त करने के लिए रोजाना सुबह सूर्य को जल और परिवार समाज में सम्मान और पत्नी के सामने सम्मान यदि आप प्राप्त करना चाहते हैं तो दीपक। लाकर सूर्य देव की आरती उतारें। यह उपाय पति को निश्चित रूप से करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा लाल, शुभ अंक रहेगा चार। AAJ KA RASHIFAL 19 June 2022 in Hindi

सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। भागम भाग भरे दिन के बावजूद आज आपकी सेहत पूरी तरह तंदुरुस्त रहेगी। आकस्मिक मुनाफे और सट्टेबाजी के जरिए आर्थिक हालात आपके सुदृढ़ होते हुए दिखाई देंगे। आपने बहुत पहले जो निवेश किया है उसका लाभ आज आप प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। जिद्दी बरताव से आज के दिन आपको बचना चाहिए। वहीं खास तौर पर दोस्तों के साथ आपको किसी भी प्रकार की चिन्ता नहीं करनी है। आपसी तालमेल बनाकर रखें। रिश्तों में मधुरता रहेगी। नजदीकी दोस्तों के साथ गेट टुगेदर के प्रोग्राम आज के दिन चल सकते हैं। वीकेंड पर आप अपने परिवार को अपने दोस्तों से मिलाने के कार्यक्रम में व्यस्त रहेंगे। रोजाना शाम को दरवाजे की दोनों तरफ तेल का और घी या घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे घर में सदैव सुख समृद्धि का वास रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा काला, शुभ अंक रहेगा आठ। AAJ KA RASHIFAL 19 June 2022 in Hindi

कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए ठीकठाक रहने वाला है। आज आपको थोड़ी सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मुमकिन है कि आज कामवाली बाई की वजह से आपके घर में जो काम करते हैं, उसे सेविकाओं की वजह से आपके घर में कोई परेशानी आ सकती है। आज के दिन आपको अपने परिवार के सदस्यों के कामकाज में मदद करनी चाहिए, जिससे बहुत जल्दी आपके पारिवारिक सदस्यों के काम पूर्ण होंगे। अगर परिवार के किसी सदस्य की कुण्डली में राहु और केतु का दोष है तो घर में सुबह शाम अलसी के तेल का दीपक जरूर जलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा पीला, शुभ अंक रहेगा एक।

तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । जीवनसाथी के साथ में कहासुनी करने से आज आपको बचना चाहिए। इस तरह तूतू मैंमैं करना, बेकार के आरोपो को लगाना और गैर जिम्मेदाराना रवैया वाद विवाद की वजह बन सकता है जो कि दोनों की भावनात्मक तौर पर दूरियां बढ़ा सकता है। दोनों को भावनात्मक तौर पर ठेस पहुंचा सकता है। किसी बड़े समूह की भागीदारी के लिए आप दिलचस्पी दिखाते हुए दिखाई देंगे। खर्चे आज के दिन आपके बढ़ सकते हैं। इसीलिए अपने खर्चों को सोच समझ कर निर्वहन करें। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार आज के दिन आपको प्राप्त होंगे। शनि देव के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक आज के दिन जरूर जलाएं। साथ ही तेल का दान भी इस राशि वाले जातकों को करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा बैंगनी, शुभ अंक रहेगा तीन। AAJ KA RASHIFAL 19 June 2022 in Hindi

वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेगा तो आज आपकी मुलाकात आपके पुराने दोस्तों से हो सकती है। इस राशि के प्रोपर्टी डीलर के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। धनलाभ के योग बने हुये आज मौसम के बदलने के कारण स्वास्थ में थोड़ा सा उतार चढ़ाव संभव है। आज पानी का अधिक सेवन आपको करना चाहिए, जिससे स्वास्थ में आपको ताजगी महसूस होती रहे। आज जीवन साथी से कोई बड़ा गिफ्ट आज के दिन आपको मिल सकता है। आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में कई फायदे आज के दिन आपको प्राप्त होंगे और आप कोई भी काम करने से पहले आज अपने जीवन साथी की सलाह जरूर लें। परिवार में सुख समृद्धि के लिए भगवान विष्णु या बालगोपाल के सामने घी का दीपक जरूर जलाएं और ॐ नमो भगवते वासुदेवाय या पिर ग्राम कृष्णाय नमः मंत्र का जाप करें। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी, शुभ अंक रहेगा नौ |

धनु राशि – चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। व्यस्ततम दिनचर्या के बावजूद आज आपकी दिनचर्या में व्यस्तता के बावजूद आपका स्वास्थ एकदम फिट रहेगा। पर हमेशा के लिए आपसे ही यह सही नहीं मानना कि मेरा स्वास्थ तो ठीक रहेगा। योग मेडिटेशन प्राणायाम एक्सरसाइज को आपको अपने जीवन में जरूर अपनाना चाहिए। आज के दिन आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने परिवार की सलाह जरूर लेनी चाहिए। मित्रों के साथ आज आपका समय अच्छा व्यतीत होगा। शाम को आप अपने परिवार के साथ कहीं डिनर और मूवी का प्रोग्राम बना सकते हैं। वीकेंड को आप अपने परिवार के और मित्रों के साथ में इंजॉय करते हुए अपने आपको रीफ्रेश करते हुए दिखाई देंगे। मोदी के लिए मां सरस्वती के आगे घी के दो मुखी यानि दो बत्तियों वाला दीपक रोजाना जरुर जलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा पीच, शुभ अंक रहेगा छह। AAJ KA RASHIFAL 19 June 2022 in Hindi

मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । अतः आज का दिन आपके व्यक्तित्व को निखारने के लिए बहुत ही अच्छा है। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। इस राशि के ठेकेदारो को आज के दिन धनलाभ की संभावना बनी हुई है। जीवन। आर्थिक स्थिति में सुधार की गुंजाइश आज के दिन बन रही है। किसी पार्टी में जाने का प्लैन आपका बन सकता है या किसी दूर के रिलेटिव से आपकी मुलाकात हो सकती है। संकट को जल्द आज के दिन जरूर चढ़ायें। आर्थिक पक्ष आपके मजबूत होंगे। घर में बरकत बनाए रखने के लिए भगवान श्री गणेश के सामने तीन मुखी यानि तीन बत्तियों वाला दीपक रोजाना चलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा जामुनी, शुभ अंक रहेगा पाँच।

कुम्भ राशि – आपकी राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरा हुआ नहीं है। इसीलिए अपने स्वास्थ का विशेष रूप से ध्यान रखें। अगर आप लो फील कर रहें तो ज्यादा करें। आज के दिन ज्यादा काम का बर्डन और इंजेक्शन न लें। छोटी छोटी बातों को बहुत ज्यादा सोच लेना आपके मानसिक संताप को बढ़ा सकता है। इसीलिये ऐसे संतापों से जितना हो सके दूर रहें। पॉजिटिविटी के साथ आगे बढ़ें। आज के दिन पॉजिटिव फिल्में या प्रेरक कहानियों को आप अगर सुनेंगे या फिर उनको पढ़ेंगे तो निश्चित रूप से आप उनसे प्रेरणा लेगें और एक अजीब सी ऊर्जा आप अपने अंदर महसूस करेंगे। आज के दिन आप अपनी कामयाबी की कल्पना को सच करने के लिए कुछ योजनाओं का क्रियान्वयन करते हुए दिखाई देंगे। काबू में गाड़ी ना चलाएं। यानी ओवर स्पीड में गाड़ी न चलाएं। थोड़ा सा ड्राइव करते समय सावधान रहें। धन संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए देवी लक्ष्मी के सामने सात मुखी की का दीपक जरूर जलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा हरा, शुभ अंक रहेगा एक। AAJ KA RASHIFAL 19 June 2022 in Hindi

मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं। आज दोस्तों के साथ दिन मौज मौज मस्ती में बीतेगा। विदेश यात्रा का प्लान बन सकता है। इस राशि के व्यापारी आज अचानक से कोई बड़े फायदे से गुजर सकते हैं। पिता से आर्थिक सहयोग आज के दिन प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज पारिवारिक माहौल बहुत ही अच्छा बना रहेगा। लंबे समय से आपको भरपूर नींद का मजा आज के दिन ले पायेंगे। इसके बाद आप बहुत शांत और तरो ताजा अपने आपको महसूस करेंगे। स्नान के बाद हाथ जोड़कर भगवान विष्णु को प्रणाम करें। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। भगवान कार्तिकेय की प्रसन्नता के लिए गाय के शुद्ध घी या पीली सरसों के तेल का पंचमुखी दीपक जरूर जलाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद, शुभ अंक रहेगा तीन | AAJ KA RASHIFAL 19 June 2022 in Hindi

 

[/vc_column_text][vc_video link=”https://www.youtube.com/watch?v=Ov8c9HYXmto” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *