Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra

AAJ KA RASHIFAL 18 October 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Ji Shrimali

18 october 2022 rashifal

AAJ KA RASHIFAL 18 October 2022 in Hindi

मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आर्थिक स्थिति आज आपकी थोड़ी सी फ्लक्चुएशन से भरी रह सकती है। अपने खर्चों को सोच समझकर करने का प्रयास करें। मां से वाद विवाद से बचें। आज के दिन कोई भी जरूरी काम करने से बचें। रूटीन में जो कार्य कर चल रहे हैं, उन्हीं कार्यों को करने का प्रयास करें। अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर आगे बढ़ें। वरना आपको के लिए ही अपने कार्यों को करना पड़ सकता है। 21 दिन तक 108 कमलगट्टे की आहूति यज्ञ में देने से मां लक्ष्मी सदैव आप पर प्रसन्न होंगी और धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 3।


वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन भाई बहनों के साथ वाद विवाद की स्थितियों को खत्म कर देगा। आज के दिन आपके कार्य द्रुतगति से संपन्न होंगे। पराक्रम में वृद्धि भाई बहनों का साथ और सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। आज के दिन राजनीति से जुड़े और अटके कार्य निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। नई योजनाओं का व्यापारी वर्ग क्रियान्वयन करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन कोई भी कार्य गलत तरीके से करने का प्रयास न करें। वरना बड़ी मुसीबत में भी फंस सकते हैं। दुकान दुकान में कमलगट्टे की माला बिछाकर उसके ऊपर भगवती लक्ष्मी का चित्र स्थापित किया जाए तो व्यापार बहुत अच्छा चलता है। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 2।


मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि करेगा। आज के दिन आपके पैतृक संपत्ति संबंधी विवादों से मुक्ति मिल जाएगी। धन संबंधी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। विशेष लाभ की स्थिति आज के दिन आपको अपने व्यापार में देखने को मिलेगी। अधिकारियों का साथ और सहयोग आज के दिन प्राप्त होगा और घर में मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। कमलगट्टे की माला महालक्ष्मी के चित्र पर पहना कर पूजा करने से सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है। आपका शुभ रंग रहेगा बादामी और शुभ अंक रहेगा 4 |


कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन आपके खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपका कॉन्सनट्रेशन बढ़ेगा। आपके मृदु स्वभाव के कारण आप सभी के चहेते बनते हुए दिखाई देंगे। विशेष आकर्षण व्यक्तित्व आपके शत्रुओं को आपकी तरफ आकर्षित करने पर मजबूर कर देगा। आज के दिन वर्क प्लेस पर भी आपके कार्यों की चारो तरफ प्रशंसा होगी। शाम को आप मनोरंजन के कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। प्रत्येक बुधवार को 108 कमलगट्टे के बीज की आहुति देने वाले घर से दरिद्रता सदैव के लिए चली जाती है। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 5 |


सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन बाहरवें भाव में गोचर भ्रमण करेगा। अतः आज का दिन खर्च की सम्पतियों को बढा सकता है परन्तु आज आपका मन विचलित रहेगा। आज के दिन अपने कार्यों को सरलता से पूर्ण करने का प्रयास जरुर करेंगे परन्तु उनमें कठिनाईयां आ सकती है। थोड़ा सा संभलकर चलने की आवश्यकता है। यदि आपने अपने आत्म बल को बनाए रखा और सेल्फ कॉन्फिडेंस से आगे बढ़ें तो समस्याएं खत्म और आपके सभी कार्य निर्विघ्न पूर्ण होते चले जाएंगे। आज के दिन आईटी फील्ड से जुड़े हुए लोगों को विशेष लाभ की परिस्थितियां अपने कार्य क्षेत्र में देखने को मिलेगी। जो व्यक्ति कमलगट्टे की माला अपने गले में धारण करता है, उस पर मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 9।


कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए विशेष लाभ की परिस्थितियां लेकर आएगा। आज के दिन परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी जाएगी। घर में कोई मेहमान आ सकता है, जिससे घर का माहौल बहुत ही हैल्दी होता हुआ दिखाई देगा। मैन्यूफैक्चरर के लिए आज का दिन बड़े ऑर्डर लेने का है। यदि आप टेक्सटाइल इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं तो निश्चित रूप से आज आपको अपने कार्यों में बहुत अच्छी सफलता प्राप्त होगी। आप अपने समय पर अपने ऑर्डर्स पूरे कर पाएंगे और विशेष लाभ की परिस्थितियां भी आपको अपने काम में देखने को मिलेगी। आपके सिक्स सेंस के चर्चे चारों तरफ होंगे और बुद्धिमता से लोग प्रभावित होंगे। कमलगट्टे की माला से मंत्र श्री जगत प्रसूता नमः का जाप करने से अटूट संपत्ति की प्राप्ति होती है। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 1।

तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आपको अपने कामों में थोड़ी सी दिक्कत है। परेशानी आ सकती है। थोड़ा सा कन्फ्यूजन बना रह सकता है। परन्तु अगर आप पानी से रिलेटेड काम करते हैं या चीजों से रिलेटेड कोई काम करते हैं तो निश्चित रूप से आपके कामों में आपको अच्छा लाभ देखने को मिलेगा। आज के दिन पिता के द्वारा आपको मार्गदर्शन दिया जाएगा। सरकारी कार्यों में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी। घी में कमलगट्टे की माला मिलाकर लक्ष्मी का भोग करने से व्यक्ति राजा जैसा जीवन जीता है। सम्पूर्ण धन लाभ उसे प्राप्त होता है। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा 2।


वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। स्वास्थ संबंधी समस्याओं से आज आपको मुक्ति मिलेगी। भगवान की भक्ति में आपका मन अधिक लगेगा। मानसिक शांति की वृद्धि आज के दिन आप महसूस करेंगे। आध्यात्मिक भावों से भरे रहेंगे। धर्म कर्म के कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी। हायर एजुकेशन से जुड़े हुए छात्रों को आज के दिन मनोनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी और आज के दिन मित्रों के साथ अच्छा समय आप व्यतीत करेंगे। 108 कमलगट्टे की माला लक्ष्मी जी पर चढ़ाने से व्यक्ति को स्थायी लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा 9।


धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके वर्क प्लेस पर कुछ विशेष समाचार आपको दिलवा सकता है। आपको अचानक कहीं से धन लाभ की संभावनाएं देखने को मिलेगी। आज के दिन आपको जानवरों से थोड़ा सा सावधान रहना है। ससुराल वालों से संबंध और अधिक प्रगाढ़ और मजबूत होंगे। आज के दिन सोचे समझे कार्य तय समय पर पूर्ण होने से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आज के दिन आप जो भी कार्य अपने हाथ में लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। भुने हुए कमल अर्थात मखाने की खीर लक्ष्मी जी पर चढ़ाने से देवी लक्ष्मी आप पर सदा प्रसन्न रहेगी और धन के भंडार भरे रहेंगे। आपका शुभ रंग रहेगा लाल और शुभ अंक रहेगा 6 |


मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके दांपत्य सुख में वृद्धि करेगा। यदि आप किसी को मन ही मन चाहते हैं तो आज के दिन आप उसे मन की बात कह दें। वो आपकी इच्छाओं को पूर्ण करेगा। समझेगा और अपनी भावनाओं के साथ मैं आपको सहमति देगा। आज के दिन विद्यार्थी वर्ग को हायर एजुकेशन से जुडे हुए मामले में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज के दिन आपको अच्छी नौकरी प्राप्त हो जाएगी जो सरकारी नौकरी में हैं उनको आज के दिन अधिकारियों से तालमेल बनाने में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अपने कार्य को इमानदारी से करते चले जाइए। समस्याएं अपने आप खत्म हो जाएगी। कमल और शहद से तांत्रिक हवन करने पर निर्धन भी आम अमीर बन जाता है। पंचमेवा में मखाने मिलाकर चढ़ाने से जीवन से निर्धनता खत्म हो जाती है। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा 5।


कुंभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज के दिन शत्रु पक्ष चाहकर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। आप अपने बुद्धिबल और चातुर्य से अपने शत्रुओं को परास्त करते चले जाएंगे। आज के दिन कोई कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है। श्वास संबंधी दुखद समाचार आज के दिन आपको किसी से प्राप्त हो सकते हैं। आज के दिन ननिहाल पक्ष से आपको आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। वहीं अपने रुपए पैसे से संबंधित कार्यों को थोड़ा सजगता से करें। कमलगट्टे की माला शुभ मानी गई है। इसे धारण करने से लक्ष्मी जी की विशेष कृपा आपको सदैव प्राप्त होगी। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा। 9।


मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लिए बहुत ही अच्छा है। शिक्षण व्यवसाय में आपको समाचारों की प्राप्ति होगी। जो काम आपने अधूरे छोड़े आज के दिन वो काम द्रुतगति से संपन्न हो जाएंगे। कार्यों में सारी दिक्कतें परेशानियां खत्म हो जाएगी। आज के दिन विद्यार्थी वर्ग को मनोनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी। यदि आप कला के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आज आपके मान सम्मान और प्रसिद्धि में भी वृद्धि होगी। कमल गट्टे की माला धारण करने के लिए शुक्रवार के दिन प्रातः काल स्नान करने के बाद 108 बार ॐ श्रीमहालक्ष्मी नमः मंत्र का जाप जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 5 |

Back to list

Related Posts