Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

AAJ KA RASHIFAL 18 June 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Shrimali

[vc_row][vc_column][vc_column_text]

AAJ KA RASHIFAL 18 June 2022 in Hindi


मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है। अतः आज का दिन आपके लिए मिले जुले परिणाम लेकर आएगा। थोड़ा सा काम की अधिकता अधिक रहने वाली है, जिससे थकावट और कमजोरी का आप अनुभव कर सकते हैं। पर आपके अंदर की एनर्जी बहुत ही अच्छी और पॉजिटिव रहेगी। उसमें से आप सही समय पर अपने सभी कार्यों को पूर्ण करने में समर्थ होते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन पिता। सान्निध्य आपको पूर्ण रूपेण देखने को मिलेगा। कोई विशेष कार्य आज आपका संपन्न हो सकता है जिसके प्रयास आप बहुत लंबे टाइम से कर रहे थे। आज के दिन जो भी यात्रा संपन्न होगी वो आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। घर में शुभ मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी और विद्यार्थी वर्ग का अगर कोई रिजल्ट आ जाना है तो वो रिजल्ट आपके लिए फेवरेबल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन थोडा सा हेक्टिक रहने वाला है। काम की अधिकता की वजह से आपको थोड़ी सी फ्रस्ट्रेशन हो सकती है, परंतु फिर भी आप सही समय पर अपने कार्यों को पूर्ण कर लेंगे। वहीं व्यापारी वर्ग व्यापार में कुछ नई योजनाएं बनाने में व्यस्त रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में आपको आज के दिन संभलकर रहना है। कोई भी ऐसी बात न करें जिससे आपके जीवनसाथी का मन आहत हो या उनकी भावनाएं प्रभावित हो। इसीलिए आज के दिन तोलमोल कर बोले और गुस्से और अग्रेशन से कोई भी बात नहीं बनती है। इसीलिए प्रेम से बातचीत के द्वारा अपने मुद्दों को अपनी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। आपको रात में लाल चंदन और केसर घिसकर उससे रंगा हुआ। सफेद कपड़ा यदि आप अपने गल्ले या तिजोरी में बिछाएंगे तो समृद्धि हमेशा आपके द्वार पर रहेगी और आकस्मिक धन हानि के अवसर कभी भी आपके जीवन में नहीं आएंगे। आपका शुभ रंग रहेगा बादामी और शुभ अंक रहेगा एक | AAJ KA RASHIFAL 18 June 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishabh-rashi-taurus-300x267.png

वृषभ राशि – चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है। युवा वर्ग के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अगर आपने कुछ एम या कुछ लक्ष्य बना रखा है। किसी टारगेट को पूरे पूरा करने का तो आज के दिन आप उस टारगेट को पूरा कर पाएंगे। आज के दिन दूरगामी यात्रा और वो भी जेल यात्रा संपन्न हो सकती है। आज के दिन जो भी युवक युवतियां बेरोजगार बैठे हैं, उनके रोजगार के साधन उपलब्ध हो जाएंगे। यानी आज आपको अच्छी नौकरी मिलती हुई दिखाई देगी। वहीं धर्म कर्म के कार्यों में आज आपकी रुचि बढ़ेगी और आध्यात्मिक भावों से आप आज के दिन ओत प्रोत रहेंगे जो गवर्नमेंट जॉब से जुडे हुए हैं। उनको आज के दिन अधिकारियों से कोई विशेष उपलब्धि या प्रसन्नता प्राप्त हो सकती है, जिससे आपका मनोबल आज के दिन बढता हुआ दिखाई देगा। जीवन साथी से आर्थिक लाभ की संभावना है। आज के दिन बढ़ने वाली है मई लव रिलेशनशिप मैं तो आज के दिन अपने पार्टनर से रूठने मनाने का प्रोग्राम पूरे दिन चलता रहेगा। शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर तेल का दीपक जरूर जलाएं और इस दीपक में दो काली गुंजा डाल है तो वर्ष भर आपकी आर्थिक रूप से परेशानी दूर हो जाएगी और रुका हुआ धन भी आपको जल्द ही मिल जाएगा। आपका शुभ रंग रहेगा केसरिया और शुभ अंक रहेगा तीन |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is mithun-rashi-gemini-300x267.png

मिथुन राशि – चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन थोड़े से मिक्स रिजल्ट आपके लिए लेकर आया है। हालांकि थोड़ी सी सतर्कता के साथ आपको आगे बढना पड़ेगा, तब आप सफलता जरूर हासिल करेंगे परंतु सावधानी हटी दुर्घटना घटी। ऐसी परिस्थितियां भी उत्पन्न हो सकती है। इसलिए सतर्क होकर अपने कार्यों को करें। जरूरत से ज्यादा आपको अपने गोपनीय बातों को अपनी सीक्रेट को किसी के साथ शेयर नहीं करना है। अपने तक रखें क्योंकि अगर आपने भावावेश में आकर ऐसा कुछ काम किया तो आपके सीक्रेट का फायदा उठाया जा सकता है। आपकी भावनाओं को छला जा सकता है, इसलिए थोडा सा सतर्क है। आज के दिन यात्रा करते समय भी सावधानी रखें। सामान चोरी होने की संभावना बनी हुई है। वहीं एक्सीडेंट होने की भी संभावना है, इसीलिए बहुत सावधान होकर यात्रा करें। दुर्गम यात्रा अगर हो सके तो टाल दें। आज के दिन जानवरों से भी सावधान रहे क्योंकि जानवरों से चोट लग सकती है। परंतु रूटीन में जो आप काम करने को बहुत बैलेंस्ड तरीके से करते हुए दिखाई देंगे। अब तक जो समस्याएं आपके जीवन में छोटे छोटे कामों को लेकर आ रही थी, वो समस्याएं दूर हो जाएगी। नौकरीपेशा लोग अपने रूटीन के कार्यों को सामान्य तरीके से पूर्ण करेंगे। वहीं व्यापारी वर्ग को भी कोई भी काम आज के दिन शुरू करने से बचना चाहिए। आप थोड़ा सा शांति से और बहुत सोच समझ कर अपने जीवन में आगे बढ़ें। निवेश करते समय थोड़ी सी सावधानी रखें। आज कल में थोड़ा सा आपको रिलैक्सेशन मिलेगा। इसमें किया कमलगट्टे की माला से आपको निम्न मंत्र का जाप करना चाहिए। ओम एम। क्लीन सो इस मंत्र का जाप आप स्फटिक की माला से जरूर करें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद सदैव आप पर बना रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा चार |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kark-rashi-cancer-300x267.png

कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बड़ी उपलब्धि से भरा हुआ है। खासकर जो आर्ट एंड कल्चर से जुड़े हैं, उन लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपकी प्रसिद्धि में चार चाँद लगेंगे और सोशल मीडिया पर आपकी कला के चर्चे होंगे। आज का दिन दाम्पत्य जीवन के सुखों में वृद्धि करेगा और जीवनसाथी से आपको शारीरिक सुख की प्राप्ति होगी। लव रिलेशनशिप में आज के दिन आप अपने लव मेट के साथ अपने मन के भावों को व्यक्त करेंगे और आपकी भावनाओं को समझेंगे, जिससे आप दोनों के बीच की बॉन्डिंग अच्छी होगी। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कोई बड़ी योजना आज के दिन आप क्रियान्वित कर सकते हैं। वहीं नौकरी नौकरीपेशा लोगों को भी कोई बड़ी जिम्मेदारी आज के दिन अपने कार्य क्षेत्र में सौंपी जा सकती है। खासकर जो लोग फील्ड से जुड़े हुए हैं जो न्याय प्रक्रिया से जुड़े हैं। उन क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए आज का दिन विशेष लाभ की समस्या उत्पन्न करेगा। आपको चाहिए कमल के फूल का भी पूजन करें और बाद में इस फूल को लाल कपड़े में बांध कर अपने धन के स्थान या फिर तिजोरी में या लॉकर में रख दें। इससे मां लक्ष्मी सदैव आप पर प्रसन्न रहेंगी। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे, शुभ अंक रहेगा एक। AAJ KA RASHIFAL 18 June 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is singh-rashi-leo-300x267.png

सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः स्वास्थ संबंधी समस्याओं के प्रति आप थोडा सा सतर्क रहें। क्यूंकि सर्दी, जुखाम और पेट से सम्बंधित प्रोब्लम का सामना आज के दिन आपको करना पड़ सकता है। अगर आपको चोट लगती है तो हड्डी से सम्बंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसलिए सावधानी अपने जीवन में जरुर रखें। रूपये पैसों से संबंधित कोई भी कामकाज अगर आपके अटके हुए है तो वो आज निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। परन्तु ऐसे कार्यों को आप खुद खड़े रहकर करवाएं। तभी ऐसे कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। आज के दिन आपको गलत संगति से बचना है क्यूंकि ऐसे मित्र आपको पथभ्रष्ट करने का प्रयास कर सकते हैं। विरोधियों से थोडा सा सावधान रहें जितना सतर्क रहेंगे। आप अपने प्रत्येक कार्य में विजय की प्राप्ति करेगें और वो अपने प्रत्येक मंसूबों में नाकामयाब रहेंगे। आज के दिन मातृपक्ष से आपको आर्थिक सहायता मिल सकती है। आपको चाहिए रात में गाय के घी का दीपक जलाकर उन्हें किसी एकांत स्थान में अपनी मनोकामना बताते हुए रखा है। शीघ्र ही आपकी वो मनोकामना पूर्ण हो जाएगी। आपका शुभ रंग रहेगा पीला, शुभ अंक रहेगा दो |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kanya-rashi-virgo-300x267.png

कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज जो आर्ट्स के छात्र हैं उनके लिए दिन थोड़ा सा तपा रहने वाला है। महिलाओं से जुडे हुए छात्रों को आज के दिन कोई शुभ समाचार मिल सकता है। ग्रुप स्टडी में आपको फायदा नहीं है, इसलिए एकांत में अकेले बैठकर पढ़ाई करें। इससे आपको अधिक लाभ प्राप्त होगा और आपके कॉन्सेप्ट ज्यादा क्लियर होंगे। आज के दिन अगर आपको कोई समस्या आ रही है तो आपको अपने टीचर्स और लेक्चरर का सहयोग जरूर प्राप्त होगा। आज के दिन आपको संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यदि वो आपके बराबर की है। बड़ी है तो आपके कार्य क्षेत्र में आपकी मदद करके अच्छे लाभ की स्थितियां दिलवाने में सफल होगी। आज का दिन साहित्य जगत से जुड़े हुए लोगों के लिए भी बहुत अच्छा रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। आध्यात्मिक भावों से थोडा सा भरे रहेंगे और धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। वहीं आत्म मंथन की तरफ भी आज आप आगे बढ़ेंगे और कभी कभी अपने आपको समय देना चाहिए ताकि हम सही गलत का मूल्यांकन कर सकें और सही राह पर चल सकें। इससे हमारे व्यक्तित्व में सुधार करते हैं और ऐसा प्रत्येक व्यक्ति को समय समय पर करते रहना चाहिए। आज का दिन जो इंजीनियरिंग के स्टूडेंट हैं, उनके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल रहेंगे। यदि आप आज के दिन कर्जे से परेशान हैं तो लक्ष्मी पूजन के बाद गणेश जी की प्रतिमा को हल्दी की माला जरूर पहनाएं। इससे आपकी परेशानी समाप्त हो जाएगी और कर्ज से मुक्ति मिलेगी। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा, शुभ अंक रहेगा आठ | AAJ KA RASHIFAL 18 June 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is tula-rashi-libra-300x267.png

तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए आर्थिक समस्याएं खड़ी कर सकता है। अपना बजट देखकर चलें और कोई भी गलत निवेश करने से। बच्चे कोई भी निवेश करना चाह रहे। पहले उसके बारे में थोड़ी सी जांच पड़ताल कर लें। विचार विमर्श कर किसी अनुभवी व्यक्ति या मित्र से या फिर अपने पारिवारिक सदस्यों से या घर के बुजुर्गों से। आप किसी से भी सलाह ले सकते हैं, परंतु सलाह लेकर आगे बढ़ेंगे तो आपको परेशानी नहीं आएगी। आर्थिक तंगी का सामना आर्थिक नुकसान का सामना नहीं करना पड़ेगा। आज के दिन विद्यार्थी वर्ग को थोड़ा सा अपनी पढाई में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है तो कोई विशेष कार्य या फिर विशेष प्रोजेक्ट अटक सकता है। आज का दिन किसान वर्ग के लिए बहुत ही अच्छा है। खेती बाड़ी में सही मुल्यांकन आपको अपनी मेहनत का मिलेगा, परंतु जो दूध डेरी का काम कर रहे हैं या पशुपालन से संबंधित कोई कार्य करना है। उनके लिए आज का दिन थोड़ा स्ट्रगलिंग रहने वाला है। आपको अपने मनोनुकूल परिणामों की प्राप्ति नहीं होगी। पर निराश आज नहीं तो कल मेहनत का फल हर व्यक्ति को मिलता ही है। इसीलिए अपने जीवन में केवल कर्मप्रधान बनें। फल की इच्छा के बिना कर्म करते चले जाएं। फल अपने आप मिल जाएगा। यदि आप त्रिकोण आकृति का झंडा भगवान विष्णु के मंदिर में ऊंचाई वाले स्थान पर लगाएंगे तो वो लहराता रहे। ऐसा भी ध्यान रखें तो आपका भाग्य अवश्य चमकेगा। आपका शुभ रंग रहेगा लाल और शुभ अंक रहेगा पांच।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishik-rashi-scorpio-300x267.png

वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। कोई महत्वपूर्ण मीटिंग में आपको सफलता प्राप्त होगी। मीन नौकरीपेशा लोगों को आज के दिन अधिकारियों के द्वारा बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। जिसका सपना आप बहुत लंबे समय से देख रहे थे। आज का दिन आपके राजनीतिक कार्यों को पूर्ण करने में आपकी मदद करेगा। वहीं भाई बहनों के साथ की ट्यूनिंग बहुत अच्छी रहेगी और उनके साथ एक अंडरस्टैंडिंग बढ़ती हुई दिखाई देगी। जो आपके बड़े भाई बहन हैं, उनसे आपको आर्थिक मदद भी आज के दिन प्राप्त होगी। कोई बड़ा संकट या कोई बड़ी समस्या अगर आपके जीवन में चल रही है तो आज आप अपने मित्रों की सहायता ले सकते हैं। उनकी सहायता से आप अपने कष्टों का या अपने संकटों का हल जरूर प्राप्त कर लेंगे। मनवांछित इच्छा आज आपकी पूर्ण होती हुई दिखाई देगी। वहीं लाइफ पार्टनर के साथ मिलकर अगर आप कोई बिजनस कर रहे हैं तो निश्चित रूप से आपको उसमें लाभ प्राप्त होगा और अगर नहीं भी कर रहे हैं तो उनके नाम से कोई योजना शुरू कीजिए। उनके नाम से कोई बड़ा निवेश कीजिए, उसमें आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। यदि शत्रु आपको परेशान कर रहे हैं तो पीपल के पत्ते पर अनार की कलम से गोरोचन के द्वारा शत्रु का नाम लिखकर भूमि में दबा दें। उस शत्रु से आपको मुक्ति मिल जाएगी। आपका शुभ रंग रहेगा बैंगनी और शुभ अंक रहेगा पांच । AAJ KA RASHIFAL 18 June 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is dhanu-rashi-saggitarious-300x267.png

धनु राशि – चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव मे गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए आर्थिक रूप से बहुत अच्छा रहने वाला है। वहीं कुटुम्ब में आपका मान सम्मान बढ़ेगा और आप अपनी वाणी से सबको प्रसन्नचित्त करते हुए नजर आएंगे। रूठे हुए भी आज आपसे मान जाएंगे और शत्रु भी आपसे मित्रता करने का प्रयास करेंगे। वर्कप्लेस पर अधिकारियों के द्वारा आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा जिससे आप अपने काम को सही समय पर पूर्ण कर पाएंगे। आपके सरकारी कार्यों में आ रही बाधाएं आज के दिन दूर हो जाएंगी और काम निर्विघ्न संपन्न होंगे। कोर्ट कचहरी में अगर कोई मुकदमे पेंडिंग चल रहे हैं, उनका फैसला है तो वो फैसला आज आपके पक्ष में जाएगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपके हर्ष में आपकी प्रसन्नता में वृद्धि करेगी। आज के दिन आप कोई भी काम अगर अपने हाथ में लेंगे तो उसे पूरा करके ही दम लेंगे। लाल रुमाल में नारियल बांधकर अपने गल्ले या तिजोरी में रखें और धन लाभ होने से आपके आर्थिक पक्ष को मजबूती मिलेगी। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा नौ।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is makar-rasi-capricorn-300x267.png

मकर राशि – आपकी राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। आध्यात्मिक भावों से भरे रहेंगे। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और किसी धार्मिक ग्रंथ के अध्ययन अध्यापन में आप निपुणता भी हासिल कर लेंगे। आज के दिन आपको ज्ञान से संबंधित जो भी मार्गदर्शन प्राप्त करना है, वह आपको अपने घर के बुजुर्गों से मिलेगा। विशेषकर दादा दादी का आशीर्वाद आज आप पर रहेगा और आपके कार्य द्रुत गति से संपन्न होते चले जाएंगे। किसी विशेष कार्य में कोई दिक्कत है या कुछ कनफ्यूजन की स्थिति अगर आपके जीवन में हो तो आज के दिन आप अपने परिवार की मदद लेकर आगे बढ़ें। आज के दिन सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी और समाज में आपका एक अलग ही स्थान आपको देखने को मिलेगा। नौकरी पेशा लोग आज सामान्य तरीके से अपने कार्य को सम्पन्न करेंगे। वहीं व्यापारी वर्ग को इम्पोर्टेन्ट काम से दूरगामी यात्रा करनी पड़ सकती है। सुबह स्नान आदि नित्यकर्म करने के बाद किसी लक्ष्मी मंदिर में जाकर 11 नारियल मां लक्ष्मी को जरुर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा पीच, शुभ अंक रहेगा छह। AAJ KA RASHIFAL 18 June 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kumbh-rashi-aquarius-300x267.png

कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए खर्च प्रदान रह सकता है। इसलिए अपने खर्चो को थोडा सा नियंत्रित करके चलें। आज के दिन किसी बहकावे में आने का प्रयास न करें और कांड से बचे ना हों। किसी की सुनी बातों पर विश्वास करके यदि हम किसी और के साथ झगड़ा कर लेंगे तो निश्चित रूप से आज का दिन आपके लिए बहुत ज्यादा दुखद परिणाम ला सकता है। आपके खिलाफ कार्रवाई की बात सुनने को मिल सकती है। नौकरी से भी निकाला जा सकता है। वर्क प्लेस पर तो आपको बेहद सावधानी रखने की आवश्यकता है, परंतु आज का दिन आपके लिए सपोर्टिव रहेगा। परिवार का सपोर्ट आपके साथ रहेगा और फाइनेंशियली आप थोडा स्टेबल होते हुए दिखाई देंगे। मेहनत और ईमानदारी से चलेंगे तो लक्ष्य को जरूर प्राप्त कर लेंगे। बेइमानी करी या रिश्वत लेने का प्रयास किया तो आज के दिन बहुत ज्यादा बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं तो थोड़ा सा इन चीजों से दूर रहें। वैसे भी इमानदारी से कमाई गई सफलता दूरगामी लाभ दिलवाती है। इसलिए शॉर्टकट अपनाने का प्रयास बिल्कुल भी न करें। अपने घर के बगीचे या बरामदे में केले के दो प्रश्न हैं और इनकी देखभाल करें। इनके फलों का सेवन खुद ना करें। आसपास के लोगों में बांट थे। आपका शुभ रंग रहेगा जामुनी, शुभ अंक रहेगा तीन।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is meen-rashi-pieces-300x267.png

मीन राशि – चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है। अतः आज का दिन धनलाभ की परिस्थितियों को और अधिक प्रबल करेगा। विदेशों से आपको बहुत अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। विदेशी कंपनियों के साथ आज आपका तैयार होने की संभावना बनी हुई है। व्यापारी वर्ग को अच्छे लाभ की स्थिति अपने कार्य क्षेत्र में देखने को मिलेगी। वहीं आज के दिन आपका लेवल और सर्कल बढता हुआ दिखाई देगा। विदेश यात्रा आज के दिन संपन्न है। आकस्मिक धनलाभ की परिस्थिति आज के दिन बन रही है। शेयर मार्केट लॉटरी में आप इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। उसमें अच्छा लाभ होने की संभावना बनी हुई है। मीन आज के दिन मित्रों के साथ आप का समय अच्छा गुजरेगा और शाम को आप अपने परिवार के साथ सामाजिक समारोह का हिस्सा बन सकते है। घर में भी मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी जाएगी, जिससे घर का माहौल बहुत ही हेल्दी और अच्छा होता हुआ दिखाई देगा। लव के साथ आज घूमने जाने का प्रोग्राम आपका बन सकता है। वहीं विद्यार्थी वर्ग को अधिक परिश्रम की आवश्यकता है। परिश्रम में कमी न रखें और परिश्रम का फल आज आप जरूर पायेंगे। पान के पत्ते पर रोली से श्री लिखकर उसे पूजा स्थान में रखें और रोज उसकी पूजा करें। इससे मां लक्ष्मी सदा आप पर प्रसन्न रहेगी। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा चार। AAJ KA RASHIFAL 18 June 2022 in Hindi

 

[/vc_column_text][vc_video link=”https://www.youtube.com/watch?v=zmnS3LR3Lz0″ image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]

 

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *