AAJ KA RASHIFAL 18 December 2022
मेष राशि -आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन धनसंपदा संबंधी कार्यों के लिए उचित नहीं है। इसीलिए ऐसे कार्यों को थोड़ा सा टाल दें। रुपए पैसे से संबंधित कार्य अगर करने जा ही रहे हैं तो संभल कर करें। ऐसे कार्यों को खुद खड़े रहकर पूर्ण करें। आज के दिन मित्रों की संगति आपके मन को आहत कर सकती है। अत ऐसे मित्रों से सावधान रहें। आज के दिन थोड़ा सा स्ट्रॉंग बनने का प्रयास करें। वीक होकर अपनी गोपनीय बातों को किसी के साथ शेयर न करें। मेष राशि के जातक अपने घर के दक्षिणी भाग में गुड़ की एक गली छोड़कर कहीं बाहर चले जाएं। इससे कार्यों में मनचाही सफलता आपको प्राप्त होगी। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 5।
वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके भाई बहनों के साथ संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा। संतान से संबंधित शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। जो लोग परिवार बढ़ाना चाहते हैं या संतान प्राप्ति की इच्छा रखते हैं, उनको आज इससे संबंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आज के दिन साहित्य में मान सम्मान बढ़ेगा और पढ़ाई के अंदर स्टूडेंट्स को मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होगी। वृषभ राशि वाले जातक प्रतिदिन किसी सफेद गाय को कच्चे चावल जरूर खिलाएं। धन प्राप्ति इससे जरुर होगी। ये उपाय शुक्रवार के दिन से प्रारंभ करना है। चावल की मात्रा एक ही रहनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा 3।
मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। पारिवारिक स्थितियों को समझ कर उसके अनुरूप आपको अपने व्यवहार को करना चाहिए। आज के दिन मां के साथ वाद विवाद की स्थितियों से आपको बचना चाहिए। पिता के साथ आपका ट्यूनिंग और आपका सहयोग बहुत अच्छा रहेगा। आज के दिन दूरगामी यात्रा संभव है परंतु वो यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। वाहन की खराबी हो सकती है। वाहन के रखरखाव पर विशेष रूप से ध्यान रखें। मिथुन राशि के जातक बुधवार के दिन खड़े हरे मूंग का किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को दान जरूर करें। नियमित रूप से सफेद गाय को हरी घास भी जरुर खिलाएं। आपका रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा 2।
कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए गुड न्यूज लेकर आया है। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। आज के दिन सोचे समझे कार्य परिवार के सदस्यों की मदद से पूर्ण होते चले जाएंगे। कजिन्स और भाई बहनों के साथ शाम को गेट टुगेदर के प्रोग्राम संभव है। कर्क राशि के जातक अपने घर के पश्चिमी भाग में नियमित रूप से कबूतरों को ज्वार के दाने जरूर चुकाने के लिए डालें। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा 8।
सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन पारिवारिक मतभेद खत्म हो जाएंगे। परिवार का साथ और सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा जो कार्य आपके अधूरे रह गए हैं वो द्रुत गति से संपन्न होंगे। आज के दिन किसी बुजुर्ग की सहायता से आप कोई विशेष कार्य में सफलता हासिल कर लेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में आज आपकी भागीदारी बढ़ेगी। सिंह राशि के जातक नियमपूर्वक तांबे के लोटे में जल भरकर उसे अपने घर के पूर्व भाग को जल से छिड़काव जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 6।
कन्या राशि – आपकी राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा और सुख सुविधा साधन संपन्न रहेगा। आज के दिन जो कार्य आप सोच रहे हैं, उन कार्यों को द्रुत गति से संपन्न करेंगे। ददिहाल वालों से चल रहे मतभेद आज के दिन समाप्त हो जाएंगे। मित्रों की संगति भाएगी और ज्ञान वर्धक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। सिंह राशि वाले जातक नियम पूर्वक ताम्बे के लोटे को जल से भर कर उसे अपने घर के उत्तर पूर्व दिशा की तरफ छिड़काव जरूर कर करें। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 9।
तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन खर्चों की व्यस्तता बढ़ सकती है। अनर्गल खर्च करने से बचें। आज के दिन शॉपिंग बहुत ज्यादा न करें। आज के दिन पारिवारिक सदस्यों के साथ में मौज शौक और मनोरंजन में आपका समय अधिक व्यतीत होगा और उनके साथ कहीं बाहर जाने का प्लैन बन सकता है। कन्या राशि वाले जातक नियमित रूप से अपने घर की उत्तर दिशा में हरी घास को गायों को जरूर खिलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 1।
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी का है। परिवार के साथ ऐसे कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए दिखाई देंगे। वहीं आज के दिन किसी ऐसे अजनबी व्यक्ति से मुलाकात होगी जो कि आपके जीवन की दिशा को बदल देगा। पुराने दोस्तों से मिलकर आप प्रसन्नता की अनुभूति करेंगे। वृश्चिक राशि वाले जातक अपने घर के आग्नेय कोण दक्षिण पूर्व कोने में जौ को लाल कपड़े में बांधकर रखें। इससे घर में शुभता का वास होगा। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा। 8 ।
धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज के दिन पिता के साथ समय व्यतीत होगा और उनसे कई ज्ञानवर्धक बातें सीखने को मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग का अगर रिजल्ट रहा है तो वो रिजल्ट आपके लिए सकारात्मक रहेगा। कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ा हुआ रहेगा और कॉम्पटीशन की कुछ नई योजनाओं को करने के बारे में सोच विचार करते हुए प्लानिंग बनाते हुए दिखाई देंगे। धनु राशि वाले जातक अपने घर के ईशान कोण में पूजा घर बनाएं और यहां पर भगवान विष्णु की नित्य प्रति पूजा और विष्णु सहस्रनाम का पाठ जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा। 7।
मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन अधूरे पड़े हुए कार्यों की लिस्ट बनाकर उन कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें। आज के दिन दूरगामी यात्रा। अनबन हो सकती है, परंतु यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। रोजमर्रा के कार्यों को पूर्ण करके आज के दिन आप अपने मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का प्रयास करेंगे जिससे आप प्रसन्नता की अनुभूति करेंगे। मकर राशि वाले जातक अपने घर के पश्चिम में तुलसी का पौधा लगाकर उसे निरंतर जरुर सींचे। आपका शुभ रंग रहेगा केसरिया और शुभ अंक रहेगा 1 ।
कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अत आज के दिन आपको जो भी कार्य हाथ में लेगें उसे पूरा करके ही दम लेंगे। यात्रायें सम्पन्न हो सकती हैं परंतु यात्रायें आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। जानवरों से थोड़ा सा सावधान रहें और अपनी गोपनीय बातों को किसी के साथ शेयर न करें। कुम्भ राशि वाले जातक घर के पश्चिम या वायव्य कोण को सदैव साफ़ सुथरा और स्वच्छ जरुर रखें। आपका शुभ रंग रहेगा मैजंटा और शुभ अंक रहेगा। 4 ।
मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन दांपत्य सुखों का आपको भरपूर आनंद प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। वहीं लव रिलेशनशिप में अगर आप किसी को मन ही मन चाहते हैं तो उसे अपने प्रेम का इजहार कर पाएंगे और वो भी आपको आपके प्रेम को स्वीकृति देता हुआ दिखाई देगा। मीन राशि वाले जातक घर के पूर्वोत्तर दिशा में मंदिर बनवाएं क्योंकि ध्यान रहे कि घर का मंदिर और रसोईघर कभी भी साथ ना हो। घर में सत्यनारायण और भगवान विष्णु की पूजा आराधना जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा 8।
Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]