Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

AAJ KA RASHIFAL 18 April 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi

[vc_row][vc_column][vc_column_text]

AAJ KA RASHIFAL 18 April 2022 in Hindi


मेष राशि – चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके दाम्पत्य सुख में वृद्धि करेगा। जीवनसाथी के साथ में आज आपकी ट्यूनिंग और अधिक बेहतर और सुदृढ़ होती हुई दिखाई देगी, परन्तु आपको बोर नहीं होना ईगो को उनके ऊपर थोपना नहीं। अपनी भावनाओं को उनके पर थोपने का प्रयास न करें। उनकी भावनाओं को भी समझें। एक दूसरे को सम्मान की दृष्टि से देखें न कि एक। आजकल सभी लोगो में बराबरी वाला रिश्ता बराबरी, बराबरी, बराबरी, हां, इक्वेलिटी है पर हम एक दूसरे का सम्मान करना भूल जाएं। एक अगर आप किसी भी रिश्ते को इज्जत देंगे तभी आप उस रिश्ते से इज्जत पाएंगे। इसीलिए आज अपने दांपत्य जीवन को मधुर बनाए रखने के लिए अपने जीवनसाथी को इजाजत दें। उनकी भावनाओं का सम्मान करें। आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए अच्छा नहीं है। व्यापार में कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले विचार विमर्श कर लेना बहुत ज्यादा उस कार्य के बारे में सोच लेना उचित रहेगा, क्योंकि अगर आपने जल्दबाजी की तो व्यापार में लाभ की जगह नुकसान की स्थितियां देखने को मिल सकती है। इसलिए रूटीन में जो कार्य चल रहे हैं, आज के दिन मेरी मानें तो उन कार्यों को ही पूर्ण करें। नए कार्य की शुरुआत से बचें। आज के दिन दूरगामी यात्रा करने से भी आपको परहेज करना चाहिए। आपकी कोई प्रिय वस्तु खो सकती है, इसलिए अपने सामान का विशेष रूप से ध्यान रखें। आज के दिन आपके दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम प्लैन बनता हुआ दिखाई देगा। भोलेनाथ को धतूरा आज के दिन जरूर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा जामुनी, शुभ अंक रहेगा तीन | AAJ KA RASHIFAL 18 April 2022 in Hindi 

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishabh-rashi-taurus-300x267.png

वृषभ राशि – चन्द्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए इतना अच्छा नहीं रहेगा। श्वास संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। वर्क प्लेस पर भी आज आपके विरोधी आपके कार्यों में व्यवधान डालने में सफल हो सकते हैं। अतः आज के दिन आपको आँख, नाक, कान, सब खुले रखते हुए अपने कार्यों में बहुत सतर्क रहना पड़ेगा। आज के दिन अपने स्वास्थ को भी इग्नोर न करें और अपने स्वास्थ का विशेष रूप से ध्यान रखें। अगर छोटी मोटी समस्या है तो तुरंत दवाई लें ताकि आपकी समस्या बड़ी न हो और कार्यों में बाधा न आए। आज के दिन में आपको अपने मित्रों का सहयोग नहीं प्राप्त होगा। अकेले ही अपने कार्यों को पूर्ण करना पड़ेगा। वहीं ननिहाल से भी आपके नाना नानी के स्वास्थ को लेकर कुछ शुभ समाचार मिल सकते हैं। अत उनके स्वास्थ का विशेष रूप से आज के दिन ख्याल जरूर रखें। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा नहीं है। इसके लिए नए विकल्प नौकरी के तलाशने का प्रयास आज के दिन बिलकुल भी न करें बल्कि अपनी जो वर्तमान नौकरियां हैं उसमें ही आप अपने कार्यों में एडजेस्ट अपने कार्यों में आगे बढ़ने का प्रयास करें। निरंतर प्रयास आपको सफलता जरुर दिलवाएगा। मोगरे का इत्र शिवलिंग पर आज के दिन जरुर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा पीच, शुभ अंक रहेगा छह।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is mithun-rashi-gemini-300x267.png

मिथुन राशि – चन्द्रमा आज के दिन पाँचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लिए अनुकूल नहीं है। पढ़ाई में कुछ समाचार सुनने को मिल सकती है। परिणाम अपने मनमुताबिक नहीं मिलने से निराशा उत्पन्न हो सकती है, परंतु आज के दिन आपको आशावादी और जोश के साथ आगे बढ़ते चले जाना है। परिणाम आज नहीं तो कल आपको अपने अनुरूप जरूर मिलेगे और अपने लक्ष्य को आप जरुर हासिल करेंगे परन्तु आपको निरंतर अपने लक्ष्य के पीछे दौड़ना है। अपने लक्ष्य का पीछा करना है। आज का दिन साहित्य जगत से जुड़े लोगों के लिए भी उतना अच्छा नहीं है। आप को अपनी कृति के लिए स्ट्रगल करना पड सकता है। आज का दिन सन्तान की तरफ से भी चिन्ता लेकर आ सकता है। उसके स्वास्थ को लेकर कुछ चिंतित होते हुए दिखाई देगी। अतः आज के दिन चिन्ता नहीं, उसके स्वास्थ का थोडा सा ध्यान रखें ताकि जल्दी ही वो स्वास्थ लाभ प्राप्त कर सके। जीवनसाथी आपके प्रत्येक कार्य में आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा और उनके सहयोग से आप अपनी समस्याओं को दूर कर पायेंगे। शिवलिंग पर आप के फूल जरुर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा हल्का हरा और शुभ अंक रहेगा नौ |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kark-rashi-cancer-300x267.png

कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। फाइनेंशल कंडीशन थोड़ी सी डांवाडोल आज के दिन रहने वाली है अत अपना बजट देकर चलें। कोई बड़ा खर्चा आज के दिन आपके सामने आकर खड़ा हो जाएगा और अचानक थोडा सा परेशान हो सकता है। आज के दिन वर्क प्लेस पर भी आपको अपने सहकर्मियों का तालमेल कम देखने को मिलेगा। उनका सहयोग नहीं मिलेगा और अकेले ही आपको अपने कार्यों को पूर्ण करना पडेगा, जिससे आपको अपने कार्य को पूर्ण करने में कठिनाई आ सकती है। किसान वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। फसल का सही मुल्यांकन न मिलने से निराशा उत्पन्न हो सकती है। वहीं दूध डेरी और पशुपालन से क्षेत्रों में जो लोग कार्य कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन उतना अच्छा नहीं रहेगा। आपको सामान्य तरीके से अपने कार्य को करना है और कोई भी बड़ा डिसीजन लेने से आज के दिन आपको बचना है। आज के दिन आपकी दूरगामी यात्रा सम्पन्न हो सकती है पर यात्रा पर खुद ड्राइव करके कहीं न जाएं। आज जीवनसाथी के साथ किसी प्रकार का तालमेल न होगा नहीं होगा, जिससे आपको थोड़ा सा निराशा पूर्ण रवैया उनका देखने को मिल सकता है और आपके भी भाव ऐसे ही कुछ देखने को मिल सकता है। बीज और आटे से बनी रोटी का भोग आज लगाकर भगवान शिव का पूजन करें। आज भगवान शिव को बेर जरुर अर्पित करें और आटे से बनी रोटी का भोग भगवान शिव को जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा, शुभ अंक रहेगा सात ।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is singh-rashi-leo-300x267.png

सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कोई कार्य अधूरा रह गया तो वह कार्य द्रुत गति से पूर्ण होता चला जाएगा। आज के दिन आपकी कई दूरगामी यात्रा संपन्न हो सकती है। अत आप अपनी यात्रा में थोड़ा सा संभलकर रहें। राजनीति से जुड़े और अटके सभी कार्य आज के दिन आप के निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। अधिकारियों का साथ सहयोग आज के दिन आपको भरपूर देखने को मिलेगा पर आज के दिन जो बुटीक से रिलेटेड काम करते हैं, उनके लिए थोड़ी सी अड़चनें आ सकती है। कोई बड़ा फैसला आज के दिन न लें। शिवजी को पुष्पों के साथ में बिल्वपत्र आज के दिन जरूर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा बैंगनी, शुभ अंक रहेगा पाँच।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kanya-rashi-virgo-300x267.png

कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । आर्थिक स्थिति आज के दिन आपकी प्रतिष्ठा से भरी रह सकती है। पारिवारिक विवाद तूल पकड़ सकता है। संपत्ति से संबंधित विवादों से थोड़ा सा दूर रहें क्योंकि ऐसे विवाद आपके पक्ष में नहीं जाएंगे। आज के दिन बैंकिंग सेक्टर से संबंधित कार्य अटक सकते हैं। कार्यों में थोड़ी सतर्कता बनाए रखें पर आज के दिन घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी, जिससे घर का माहौल थोड़ा सा ठीक होता हुआ दिखाई देगा। शिवलिंग पर कपूर मिश्रित जल से आज के दिन अभिषेक करें। आपका शुभ रंग रहेगा रॉयल ब्ल्यू और शुभ अंक रहेगा एक । AAJ KA RASHIFAL 18 April 2022 in Hindi 

 

This image has an empty alt attribute; its file name is tula-rashi-libra-300x267.png

तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन आपकी राशि में गोचर भ्रमण करेगी। अत आज का दिन आपके लिए सुख, सौभाग्य और समृद्धि सब लेकर आया है। परंतु परिवार का साथ और सहयोग मिलने पर ही आप अपने कार्यों में आगे बढ़ पाएंगे। आज के दिन वर्क प्लेस पर कुछ कन्फ्यूजन की स्थिति बनी रहेगी और काम सही समय पर पूर्ण न होने से अधिकारी नाराज के भी आज के दिन आपको झेलनी पड़ सकती है। व्यापारी वर्ग को कोई भी नए कार्य की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। आज के दिन कोई गलत डिसीजन आपके मान सम्मान में कमी ला सकता है। धार्मिक प्रवृत्ति से ओतप्रोत रहेंगे और धर्म कर्म के कार्यों से आज के दिन आप जुड़ते हुए दिखाई देंगे। जल में तरह तरह के फूल डालकर जल से भगवान शिव पर अभिषेक करें। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे, शुभ अंक रहेगा दो।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishik-rashi-scorpio-300x267.png

वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है। नौकरीपेशा लोगों को बहुत ज्यादा संभलकर रहना है पर किसी से कहासुनी हो सकती है, जिसका परिणाम भयंकर हो सकता है। आज के दिन आपको झूठे आरोपों में फंसाया। आज के दिन आपको बहुत संभलकर रहना होगा। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। बाहर से आपका पैसा अटक सकता है और धन अटकने से आपके मन में। निराशा के भाव उत्पन्न होंगे और कार्यों में परेशानी आ सकती है। अत ऐसे कार्यों में थोड़ी सी सजगता जरूर बनाए रखें। शिवलिंग पर लाल रंग के पुष्प आज के दिन आपको अर्पित करने चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा क्रीम, शुभ अंक रहेगा चार। AAJ KA RASHIFAL 18 April 2022 in Hindi 

 

This image has an empty alt attribute; its file name is dhanu-rashi-saggitarious-300x267.png

धनु राशि – चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। लेवल और सर्कल बढ़ेगा। आज के दिन कोई लग्जीरियस आइटम की खरीदारी आप करते दिखाई देंगे। आपके विरोधी आपके कार्य की तारीफ़ करेंगे। वहीं आज के दिन आप अपने सभी कार्यों में निर्विघ्न आगे बढते हुए दिखाई देंगे। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन नई योजनाओं के क्रियान्वयन का। आप अपने कार्यों में नई योजनाओं का क्रियान्वयन कर सकते हैं। आज के दिन शेयर मार्केट में आपको अच्छा खासा लाभ प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा परन्तु जुआ सट्टा लॉटरी ऐसे कार्यों से थोड़ा सा परहेज करें। पके हुए चावल को ठंडा करके आज शिवलिंग का श्रृंगार जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा बादामी, शुभ अंक रहेगा सात |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is makar-rasi-capricorn-300x267.png

मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेगा। कर्म स्थल पर आज के दिन कई कठिनाईयां आपको देखने को मिल सकती है। आज के दिन का वातावरण उत्पन्न हो सकता है। आज के दिन आपके कार्यों में कुछ व्यवधान की संभावना बनी हुई है। अधिकारियों में बहुत ज्यादा सतर्क रहकर अपने जीवन में आगे बढ़ें। आज के दिन दूरगामी यात्रा से थोड़ा सा परहेज करें। पिता के साथ मतभेद हो सकता है। अतः आज के दिन अपने पिता के साथ आवारगी न करें। आज के दिन चुप रह कर उनकी बातों को सुनने का प्रयास करें। तभी आप अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर पाएंगे। सरकारी कार्यों में बाधाएं उत्पन्न हो सकती है। आज आपके काम अटकने की वजह से आप अपने कार्यों को सही समय पर पूर्ण नहीं कर पाएंगे, परन्तु प्रयत्नशील जरुर रहें। आज नहीं तो कल आपको सफलता जरूर प्राप्त होगी। आज गेहूं से शिवलिंग को ढककर विधिवत पूजन करें। आपका शुभ रंग रहेगा सिल्वर, शुभ अंक रहेगा छह। AAJ KA RASHIFAL 18 April 2022 in Hindi 

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kumbh-rashi-aquarius-300x267.png

कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | अतः आज भाग्य आपका साथ देगा। आपके काम निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। अधूरे कार्यों की लिस्ट छोटी हो जाएगी, परंतु आज के दिन आपके किसी मित्र से लड़ाई हो सकती है जो कि आपका परम मित्र है। अब तक किसी भी कार्य में मन नहीं लगेगा। आज आप अपने मन की शांति को भगवान की भक्ति में ढूँढने का प्रयास करेगें और धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन अध्यापन में आप अपनी रूचि को बढ़ाते हुए दिखाई देंगे। रिस्की कामों में हाथ डालने से बचें। शेयर मार्केट, लॉटरी जैसे कार्यों में संलग्न आज के दिन ना हो और अपना पैसा न निवेश करें। जल में तिल डालकर शिवलिंग को अच्छे से स्नान कराएं। इसके बाद काले और सफेद सफेद तिल अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा दो।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is meen-rashi-pieces-300x267.png

मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज आपके कार्य सिरे नहीं चलेंगे। नए कार्य की शुरुआत से बचें। गलत इन्वेस्टमेंट से बिलकुल परहेज करें एवं जानवरों से सावधान रहें। जानवरों से चोट लग सकती है। कर्क ससुराल से मतभेद हो सकता है। किसी बात को लेकर कहासुनी हो तो ससुराल वालों के साथ में तोल मोल कर बोलें। अपनी वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण रखते हुए अपने जीवन में आगे बढने का प्रयास करें। आज के दिन कोई भी कार्य करने से पहले थोड़ा संभल कर अपने कार्यों में आगे बढ़ें। आज के दिन पुराने मित्र से मुलाकात आपको थोड़ा सा रिलैक्स करती हुई दिखाई देगी। थोड़ा सा रीफ्रेश होते हुए दिखाई देगी, जिससे आप अपनी समस्याओं से लड़ पाएंगे। शिवलिंग पर चने की दाल जरूर चढ़ाएं और पूजन के बाद में इनका दान जरुर कर दें। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी शुभ अंक रहेगा आठ । AAJ KA RASHIFAL 18 April 2022 in Hindi 

 

[/vc_column_text][vc_video image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *