Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra

AAJ KA RASHIFAL 17 November 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Ji Shrimali

17 november 2022 rashifal

AAJ KA RASHIFAL 17 November 2022 in Hindi

मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन वर्क प्लेस पर अच्छी उपलब्धियों से भरा रहेगा। करियर में कुछ बड़े फैसले आज के दिन आप ले सकते हैं और वो फैसले आपके लिए बहुत ही अच्छे लंबे और सकारात्मक निकलेंगे। वहीं आज के दिन आपकी। इच्छाएँ पूर्ण होंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आज आपकी भागीदारी हो सकती है। मई धर्म, कर्म और एस्ट्रोलॉजी के कार्यक्रमों में आपका रुझान बढ़ता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन घर में कोई धार्मिक आयोजन की शुरुआत की जा सकती है। बुधवार का आपको यानि इस राशि वाले जातकों को व्रत करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक करेगा 2।


वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने वाला रहेगा। आपकी फाइनेंशियल कंडीशन बहुत सुदृढ़ रहेगी जिससे आप अपने काम दुगने जोश से करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आपकी योजनाएं पूर्ण होने से आपके मन में प्रसन्नता के भाव भी उत्पन्न होंगे। आज के दिन सोचे समझे कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी जिससे आपके कार्य द्रुतगति से संपन्न होते चले जाएंगे। जो लोग मेडिकल के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं, उनको आज के दिन बहुत बड़ी और अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। आपको ॐ गुरवे नमः मंत्र का जाप तीन पाँच या छह माला जरुर गुरूवार के दिन करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा केसरिया और शुभ अंक रहेगा। 6।


मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके भाई बहनों के साथ में मेल मिलाप के कार्यक्रमों में निकलेगा। छोटे भाई बहनों का साथ और सहयोग आपको जरूर प्राप्त होगा और उनके प्रति आपका रवैया बहुत ही माधुर्य से भरा रहेगा। आज के दिन विदेशी कंपनियों के साथ आप टेक्निकल कार्यों में महारथ हासिल करने के लिए टाईअप कर सकते हैं। वहीं विद्यार्थी वर्ग को विदेशों से पढ़ाई के ऑफर भी प्राप्त हो सकते हैं। वर्क प्लेस पर आप बड़ी सफलता और सम्मान का पद प्राप्त करेंगे। प्रमोशन के पूर्ण योग भी बने हुए हैं और गवर्नमेंट जॉब से जुड़े हुए लोगों को अधिकारियों का पूर्ण साथ और सहयोग मिलेगा। भोजन में चने के बेसन, चीनी और घी से बने लड्डुओं का आप को जरूर आज के दिन सेवन करना चाहिए और भगवान विष्णु को भोग लगाने के बाद इन लड्डुओं का सेवन करें। आपका शुभ रंग नीला और शुभ अंक रहेगा। 4।


कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन वर्क प्लेस पर कुछ बड़ी सफलता लिए हुए है। अचानक धनलाभ की परिस्थितियां आपको देखने को मिलेगी। व्यापारी वर्ग चूंकि नई मशीनरी की खरीदारी कर अपने व्यापार को बढ़ाने का सोच रहे हैं, उनको आज के दिन एक महत्वपूर्ण डिसीजन लेने में मदद मिलेगी। आज के दिन पिता से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। अतः अपनी वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण रखें। चलें आज का दिन धर्म कर्म के कार्यों से जुडा रहेगा और आध्यात्मिक भावो से आप भरे रहेंगे। गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा आराधना आपको जरूर करनी चाहिए और उन्हें कोई पीले फूल जरुर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा। 9।


सिंह राशि – आपकी खुद की राशि आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके व्यक्तित्व को निखारेगा कुछ इम्पोर्टेन्ट डिसीजन। आज के दिन आप अपने वर्क प्लेस पर ले सकते हैं। रिश्तों में माधुर्य के भाव बने रहेंगे। सुखों में वृद्धि होगी और आज के दिन कोई बड़ा डिसीजन आपको लाभदायक स्थितियों में पहुंचाएगा। आप अपनी शक्ति अनुसार सेहत, पीले, अन्न, पीले, वस्त्र, फूल, हल्दी, पुस्तक पुखराज और सोना आदि का आज आप दान कर सकते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 3।


कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। खर्च की स्थितियों में लगातार वृद्धि हो सकती है। अतः आज के दिन थोड़ा सा अपने खर्चों को नियंत्रित करके चलें। आज के दिन आपको अपने सहकर्मियों से भी अच्छा तालमेल बनाकर रखना पड़ेगा क्योंकि उनसे किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। आज के दिन आपके कार्यों में व्यवधान आ सकता है। आपके कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या फिर मशीनरी खराब होने से ऑफिस का काम रुक सकता है। थोड़ा सा धैर्य रखें और रुकावट में भी प्रयास रत रहिए कि रुकावट जल्द से जल्द दूर हो जाए। पर आपको धैर्य बनाकर चलना पड़ेगा। नौकरी पेशा लोगों को आज के दिन अधिकारियों का साथ और मार्गदर्शन जरुर प्राप्त होगा। ज्योतिष सलाह लेकर आपको आज के दिन पुखराज जरूर धारण करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 3।

तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। बहुत अच्छे लाभ से आप प्रसन्नचित नजर आएंगे। कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ेगा। सर्कल और लेवल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। दूरगामी यात्रा आज के लिए आपके लिए सुखद और मंगलमय परिणाम लेकर आएगी। आज के दिन भूमि भवन, वाहन जैसे सुखों से आप परिपूर्ण रहेंगे। आपको आज के दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करना चाहिए और प्रत्येक गुरूवार को जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 3।


वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके वर्क प्लेस पर कुछ बड़े फैसले लेने के लिए आपको तत्पर करेगा पर जल्दबाजी में कोई भी डिसीजन न ले। अपने पिता से सलाह लेकर जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता जरूर प्राप्त होगी। आज के दिन जो बड़े सर्जन हैं, डॉक्टर हैं, उनके लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। दिन में आपको बड़ी सफलता आज के दिन मिल सकती है। प्रसिद्धी में प्रगति होगी। गुरूवार का व्रत आपको करना चाहिए। आज के दिन सत्यनारायण की कथा जरुर करें। पीले अन्न और पकवान का सेवन करें। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा। 7।


धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक रहेगा। कुछ काम आपके अधूरे रह गए हैं। वो द्रुत गति से संपन्न होंगे। कर्ज की स्थितियों से आज आपको मुक्ति मिलेगी। खर्चे कम होने से आप रिलैक्स महसूस करेंगे और विरोधी को मुंह की खानी पड़ेगी। आज के दिन आपको केले के वृक्ष पर पीले रंग की वस्तुओं को अर्पित करना चाहिए और उनके नीचे घी का दीपक जरुर जलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 6।


मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज की स्थितियां आपके भ्रमण से संबंधित रहेगी। बहुत ज्यादा आज के दिन आपको यात्राएं करनी पड़ सकती है परंतु वो यात्राएं आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। लाभ की स्थितियों को बढ़ाएगी। आज के दिन शत्रु आपसे काटेंगे और आपकी सजगता से आप अपने प्रत्येक क्षेत्र में विजय की प्राप्ति करेंगे। आज के दिन सोच समझकर निर्णय लें और जानवरों से सावधान रहें। बृहस्पतिवार से संबंधित चीजों का दान करने से बृहस्पति गुरु ग्रह की पीड़ा से और दोषों से मुक्ति मिलती है। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 9 |


कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन धन धान्य से परिपूर्ण रहेगा। जीवन साथी का मार्ग दर्शन आपको भरपूर देखने को मिलेगा जो कार्य आपके अधूरे रह गए हैं, उनकी सहायता से पूर्ण हो जाएंगे। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के बंधन में बंधने के पूर्ण योग आज के दिन आपके बन रहे हैं। राजनीति में आपकी पकड़ भी बढ़ेगी। नहाने के पानी में हल्दी डालकर उस पानी से स्नान करें और आज के दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ भी करें। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा 1।


मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन शत्रुओं में वृद्धि कर सकता है। रोगों से आज आपको बहुत ध्यान देना पड़ेगा। मुक्ति आपको तभी मिलेगी जब आप बहुत सचेत रहेंगे। कार्यों में अच्छी सफलता के लिए आप सजगता के साथ अपने कार्यों को पूर्ण करें। भाग्य आपका साथ देगा और अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुत गति से संपन्न हो जाएंगे। पीले रंग का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें। साथ ही आज आटे में हल्दी मिलाकर उस आटे को गूंथ लें। उसमें चने की दाल मिलाकर गाय को जरूर खिलाएं और ये कार्य बृहस्पतिवार के दिन जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा 8।