Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

AAJ KA RASHIFAL 17 May 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi

[vc_row][vc_column][vc_column_text]

AAJ KA RASHIFAL 17 May 2022 in Hindi


 

मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज दिन 8 वे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं। शरीर में थकान मिटाने और ऊर्जा संपर्क बढ़ाने के लिए आज आपको आराम की आवश्यकता है और आज आपको आराम के साथ साथ अपने शरीर का विशेष रूप से ध्यान भी रखना चाहिए। जानवरों से सावधान रहें क्योंकि जानवरों से आपको चोट लग सकती है। आज अक्लमंदी से किया गया निवेश ही आपके लिए सार्थक और सफल सिद्ध होगा। आज के दिन आपकी मेहनत की कमाई लगेगी और इस कमाई को आगे आपको कैसे बढ़ाना है उसपर सोच समझ कर आपको आगे बढ़ना चाहिए। एक रणनीति के साथ आप आगे बढ़ेंगे तो समस्याएं आपके जीवन में नहीं आएंगी। रिस्क इन्वेस्टमेंट से आपको बचे गलत मार्ग पर चलने का प्रयास न करें। गलत मार्ग पर चलते हुए धन कमाने का भी प्रयास आज के दिन आपको नहीं करना चाहिए। करियर के नजरिये से बिना कोई स्ट्रैटजी बनाए हुए आज के दिन आपको नए कार्य की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। जो रूटीन काम चल रहे हैं, उन्हीं कार्यों को करने का प्रयास करें। आज लव लाइफ और रिलेशनशिप में विश्वास और मधुरता आएगी और दिन रोमांटिक हो रहा है। साथी के साथ में आज आप फ्लर्ट कर सकते हैं। प्रेमी की या प्रेमिका की मदद से आज आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। हनुमान जी पर बूंदी चढ़ाकर गरीब बच्चों में आज के दिन आप बांट दें। आपका शुभ रंग रहेगा लाइट लाइट ब्लू, शुभ अंक रहेगा एक।  AAJ KA RASHIFAL 17 May 2022 in Hindi

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishabh-rashi-taurus-300x267.png

वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। आज आपको कुछ ऐसा बेहतरीन दिन आपका रहने वाला है जो आज आपको अचानक कुछ ऐसा हासिल हो सकता है जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। नई ऊर्जा से आप परिपूर्ण रहेंगे। बड़ी कंपनी के साथ जुड़ने और पार्टनरशिप करने का मौका आज के दिन आपको प्राप्त होगा। बिजनस में तेजी से वृद्धि होगी और आपका स्वास्थ भी आज के दिन अच्छा रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ मैं आज आपको थोड़ा सा सतर्क होकर चलना चाहिए। थोड़ी सी अपने शब्दों पर ध्यान देंगे तो किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। वरना आप अनायास ही उनका मन आहत कर सकते हैं। आज के दिन लव रिलेशनशिप में अपने पार्टनर की भावनाओं को समझेगें और एक दूसरे को कैरियर में मदद करने का प्रयास करेंगे। सुंदरकांड के दिन आपको पाठ करना चाहिए और हनुमान जी को मीठा रोट चढ़ाकर बंद। को जरूर खिलाएं। आज के दिन आपका शुभ रंग रहेगा सिल्वर, शुभ अंक रहेगा आठ । AAJ KA RASHIFAL 17 May 2022 in Hindi

This image has an empty alt attribute; its file name is mithun-rashi-gemini-300x267.png

मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं। आप प्यार और सहानुभूति आशावादिता और सकारात्मक भावनाओं को अपनाने के लिए खुद को आज के दिन थोड़ा सा प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है क्योंकि आज आपका प्रोत्साहन थोड़ा सा फीका पड़ता हुआ दिखाई देगा। कुछ काम आज आपके अधूरे रह सकते हैं। भाई बहनों के साथ में मतभेद हो सकते हैं। मित्रों के साथ में अलगाव की समस्या उत्पन्न होगी। आज के दिन आप अकेलापन महसूस करेंगे। आज के दिन आपको अपने कार्यों में अपना मन लगाना चाहिए। नए कार्य की शुरूआत से आज के दिन आपको बचना चाहिए। रूटीन में जो काम चल रहे हैं उन्हीं कार्यों को करने का प्रयास करें। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर आज आप रोक नहीं पाएंगे। थोड़ा सा इन चीजों से आपको सावधान रहना चाहिए क्योंकि इससे आपका दाम्पत्य जीवन प्रभावित हो सकता है और घर परिवार में अच्छा खासा माहौल खराब हो सकता है। आज का दिन सुहाना है। आज आप अपने लोगों के साथ कहीं बाहर जाने का डेट पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। रामचरितमानस के अरण्य कांड का पाठ करें और हनुमान जी को पान चढ़ाकर गाय को जरूर खिलाएं। आज के दिन आपका शुभ रंग रहेगा, गुलाबी, शुभ अंक रहेगा सात। AAJ KA RASHIFAL 17 May 2022 in Hindi

This image has an empty alt attribute; its file name is kark-rashi-cancer-300x267.png

कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास रहने वाला है। खासकर जो कलाकार हैं उनकी प्रसिद्धि में चार चांद लगाते हुए दिखाई देंगे। आध्यात्मिक भावों से भरे रहेंगे। धर्म कर्म के कार्यों से जुड़ेंगे और आज आपके घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान की रूपरेखा भी बन सकती है। आज के दिन आपको अपने कार्यों में अच्छी सफलता हासिल होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। अधिकारियों से आपको प्रसन्नता प्राप्त होगी। मीन करियर में अगर आप कुछ नया करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ बना हुआ है। कुछ अलग और कुछ नया करने के लिए आज आप बहुत अधिक उत्साहित नजर आएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन विशेष है। आपका कोई परिणाम है तो वो परिणाम आपके लिए सकारात्मक जाएगा। थकान का अनुभव काम की अधिकता की वजह से जरूर हो सकता है। परंतु आज के दिन आप मन में उत्साहित नजर आएंगे कि आप अपने जीवन में प्रोग्रेस कर रहे हैं। यात्रा के कारण लव पार्टनर से दूरियां बढ़ सकती हैं। जिस वजह से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। पंचमुखी हनुमान कवच का पाठ करें और हनुमान जी को पीले फूल जरुर चढ़ाएं। आज के दिन आपका शुभ रंग रहेगा बादामी, शुभ अंक रहेगा तीन | AAJ KA RASHIFAL 17 May 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is singh-rashi-leo-300x267.png

सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे कानूनी मामलों की वजह से तनाव आज के दिन आपके जीवन में मुमकिन है। जल्दबाजी से आज आप फैसला कोई भी न लें। खास तौर पर अहम आर्थिक सौदों में मोल भाव करते समय अगर आपके दफतर में अतिरिक्त समय लगाएंगे तो घरेलू जिन्दगी में नकारात्मक असर पड़ सकता है। एक बार आप अपने हर हर कदम को हासिल कर लें तो जिन्दगी में किसी और की जरूरत आपको नहीं होगी। आज के दिन आपको गहराई से अपनी बातों को जानना होगा और एक बैलेंस बनाकर अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। नौकरी की परेशानी का असर प्रेम के रिश्तों पर भी पड़ सकता है। मूड स्विंग बहुत आते रहेंगे। अकेलापन महसूस करेंगे। मित्रों के साथ समय बिताएं। इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे। रामचरितमानस के बालकाण्ड का पाठ करें। हनुमान जी को गुड़ की रोटी चढ़ाकर भिखारी को खिला दें। आपका शुभ रंग रहेगा पीच, शुभ अंक रहेगा पांच |

This image has an empty alt attribute; its file name is kanya-rashi-virgo-300x267.png

कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव मे गोचर भ्रमण करेंगे। समाज में मान सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामाजिक कार्यक्रमों का हिस्सा आज के दिन न बनते हुए दिखाई देंगे। ऑफिस में आपके जूनियर के साथ मैं आपका तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। कई लोग आपको आइडियल मानेंगे। आज के दिन आपके पराक्रम में वृद्धि और भाई बहनों का साथ और सहयोग मिलेगा। बड़े भाई की मदद से आज के दिन आप अपने ऊपर एक बड़े संकट को टालने में सफल होते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन सेल्स के फील्ड से जुड़े हुए लोगों को अच्छा खासा लाभ प्राप्त हो सकता है। पुराने रिश्तों में आई खटास आज के दिन दूर हो जाएगी और पुनः संबंध सामान्य होते हुए दिखाई देंगे। परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए आज का दिन आपके लिए बहुत सफलता साबित कर होगा। सफलतम साबित होगा। आज ध्यान बच्चों पर केन्द्रित रहेगा। व्यर्थ के खर्चों से थोडा सा आज के दिन आपको बचना चाहिए। शांत वातावरण आज आपको पसंद आएगा और थोड़ा एकांत में रहना पसंद करेंगे। रामचरितमानस के लंकाकांड का पाठ करें और हनुमान जी के मंदिर में शुद्ध घी के छह दीपक जरूर जलाएं। आज के दिन आपका शुभ रंग रहेगा काला, शुभ अंक रहेगा चार। AAJ KA RASHIFAL 17 May 2022 in Hindi

This image has an empty alt attribute; its file name is tula-rashi-libra-300x267.png

तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। रियल इस्टेट से सम्बंधित निवेश में अच्छा खासा लाभ आज के दिन आप प्राप्त करेंगे। बच्चे आपको घरेलू कामकाज को निपटाने में मदद करेंगे। आज के दिन आपको अपने प्रिय की बाहों में आराम प्राप्त होगा। आज के दिन धनार्जन के कई नए स्त्रोतों का आप पता लगाएंगे और उन स्त्रोतों को बढाने का प्रयास करेंगे। आज का दिन नौकरी पेशा लोगों के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। नौकरी के साथ साथ आप उत्साही बिजनेस की प्लानिंग करते हुए दिखाई देंगे। अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। बैंकिंग सेक्टर में अटके हुए सभी काम निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। जीवन साथी के साथ मैं आज तनाव रहित समय आप बिताएंगे और उनके साथ जो बिताया हुआ समय है वो आपको रीफ्रेश करता हुआ दिखाई देगा। हनुमान जी पर खीर चढ़ाकर बच्चों में आज के दिन जरूर बांटें। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून, शुभ अंक रहेगा पाँच।

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishik-rashi-scorpio-300x267.png

वृश्चिक राशि – आपकी राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण कर है। दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। थोड़ा सा कन्फ्यूजन जरूर रहेगा, परन्तु आप अपने सहकर्मियों की सहायता से अपने परिवार की एडवाइज से अपने किसी अनुभवी मित्र की एडवाइस से अपने कन्फ्यूजन को दूर कर लेंगे। आज के दिन धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन अध्यापन में आपकी रुचि बढ़ेगी। दुबई जाने का प्रोग्राम बन सकता है। दादा दादी और चाचा हुआ इनसे संबंध और अधिक मजबूत होंगे। आज के दिन मेल मिलाप के कार्यक्रमों में आप व्यस्त रहने वाले हैं। सामाजिक यश कीर्ति चारों तरफ फैलती हुई दिखाई देगी। आज के दिन कोई बड़ी उलझन से निकलने में आपके रिश्तों की मदद आपको भरपूर देखने को मिलेगी। आज के दिन कुछ आर्थिक रूप से कोई बड़ा लाभ अचानक आपको प्राप्त हो सकता है, जिससे आपकी प्रसन्नता में चार चांद लगाते हुए दिखाई देंगे। फ्यूचर की प्लानिंग करते हुए अपने पार्टनर के साथ में आप नजर आएंगे। हनुमान जी पर गुड़ वाले चावल चढ़ाकर गाय को जरूर खिलाएं। आज के दिन आपका शुभ रंग रहेगा जामुनी, शुभ अंक रहेगा तीन | AAJ KA RASHIFAL 17 May 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is dhanu-rashi-saggitarious-300x267.png

धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतिरिक्त आय के लिए सृजनात्मक विचारो का सहारा आज के दिन आपको लेना चाहिए। रिश्तेदारों से अचानक आज के दिन आपको मिल सकता है परन्तु पूरी संभावना है कि इसके बदले में वे आपसे कुछ कर करवाना चाहते हो। आपके प्रिय की गैरहाजरी आज आपके दिल को नाजुक बना सकती है। वेब डिजाइनर के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। पूरी एकाग्रता के साथ काम करें क्योंकि आज आप अपने काम में चमक ला सकते हैं। कुछ लोगों को विदेश जाने के मौके भी आज के दिन प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन वेडिंग वेबसाईट पर जा सकते हैं और अपने लिए जीवन साथी चूज कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर आज आप छाये रहेंगे। फ्रेंड के साथ में घूमने का प्रोग्राम आज के दिन आपका बनता हुआ दिखाई देगा। हनुमान जी पर शहद चढ़ाकर खुद उस प्रसाद को ग्रहण करें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला, शुभ अंक रहेगा छह |

This image has an empty alt attribute; its file name is makar-rasi-capricorn-300x267.png

मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा बना हुआ है। आज आपके रिश्तों में सुधार होगा और कुछ दूर के रिश्तेदारों से आज आपका मेल जोल। आपको बहुत अच्छा लाभ दिलवाएगा। आज के दिन आपके परिवार का एक्सपीरियंस आपके काम आएगा और मैं वर्क प्लेस पर आज आप अधिकारियों का विश्वास हासिल कर लेंगे। आपके प्रमोशन के चांसेस बनते हुए दिखाई देंगे। वहीं आज का दिन जीवनसाथी के साथ में अच्छा व्यतीत होगा और उनके साथ बिताए हुआ समय आपके लिए यादगार बनकर रह जाएगा। आज के दिन आप अपने मित्रों के साथ भी घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नई योजनाओं का क्रियान्वयन भी करते हुए दिखाई देंगे। हनुमान जी पर मसूर चढ़ाकर मछलियों को जरूर डालें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला, शुभ अंक रहेगा दो  |

This image has an empty alt attribute; its file name is kumbh-rashi-aquarius-300x267.png

कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज आप सभी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा, क्योंकि समाज में सुधार लाने की प्रवृत्ति आज के अंदर आपके आज आपके अंदर रहेगी। आज के दिन आप कुछ हटकर काम करना पसंद करेंगे। विद्यार्थी वर्ग का कोई रिजल्ट है तो वो रिजल्ट आपके पक्ष में जाएगा। पिता का और माता का आशीर्वाद आज आपको भरपूर देखने को मिलेगा। पिता के सहयोग से आप अपने व्यापार को अच्छे तरीके से मैनेज कर पाएंगे। आज का दिन नौकरी पेशा लोगों के लिए भी बहुत ही अच्छा रहेगा। खासकर जो आईटी फील्ड से जुड़े हुए हैं, उनको आज के दिन बड़ी अपॉर्चुनिटी हाथ लग सकती है। जिस वजह से भविष्य में आपके प्रमोशन के चांसेस बनते हुए दिखाई देंगे। बहुत सारे मित्र और प्रेम संबंध आज आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकते हैं। प्रेम के भाव में आज के दिन कड़वाहट आ सकती है। जीवनसाथी से आज आपको फायदा मिलेगा और नौकरी में अचानक तरक्की होने के चांसेस बनेंगे। हनुमान जी पर मीठी रोटी चढ़ाकर भैंसो को जरूर खिलाएं। आज के दिन आपका शुभ रंग रहेगा बैंगनी,  शुभ अंक रहेगा एक । AAJ KA RASHIFAL 17 May 2022 in Hindi

This image has an empty alt attribute; its file name is meen-rashi-pieces-300x267.png

मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा गुजरेगा। धन संबंधी दिक्कतों में आज आपको उचित हल प्राप्त हो जाएगा। लॉटरी और शेयर मार्केट में अच्छा खासा लाभ प्राप्त करेंगे। अधूरे पड़े हुए कार्य आज आपके द्रुत गति से पूर्ण होंगे। रिश्तेदारों से मेल जोल के कार्यक्रम में आज आप व्यस्त रहेंगे। वहीं आज आपके कई वायु यात्रा या जल यात्रा के योग भी बन रहे हैं। आज घरवालों के साथ मंं शॉपिंग पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। वहीं आज घर की महिलाओं के लिए गिफ्ट्स की खरीदारी भी आप करते हुए दिखाई देंगे, जिससे वे आपके प्रति बहुत प्रसन्नचित्त नजर आएगी। धन के मामलों में आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अगर आप बच्चों की प्लानिंग करने जा रहे हैं तो दिन आपके लिए सार्थक रहेगा। आज के दिन आप अपने लाइफपार्टनर के साथ में अच्छे पल बिताते हुए दिखाई देंगे। हनुमान जी के मंदिर में लाल रंग की ध्वजा ध्वजा या पताका जरूर चढ़ाएं। आज के दिन आपका शुभ रंग रहेगा क्रीम, शुभ अंक रहेगा तीन ।

[/vc_column_text][vc_video link=”https://youtu.be/FucsPmI9bF0″ image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *