AAJ KA RASHIFAL 17 December 2022
मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन श्वास संबंधी समस्याओं के प्रति सजग रहें। योग, मेडिटेशन, प्राणायाम और खान पान का विशेष रूप से ध्यान रखें। आज के दिन मित्रों की संगति आपको भाएगी नए मित्र भी बनेंगे। परंतु ऐसे मित्रों को पहले परखें उसके बाद उनसे घनिष्टता। आज के दिन पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। ननिहाल से कोई शुभ समाचार प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे। मई आज के दिन विरोधियों से थोड़ा सा सावधान रहें और अपने लक्ष्य के प्रति केन्द्रित रहें। शनिवार के दिन पीपल के कटे फटे 11 पत्ते लेकर उनकी माला बनाएं और शनि मंदिर में जाकर वो माला अर्पित आपको कर देनी चाहिए। इससे आपकी आर्थिक तंगी खत्म हो जाएगी। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा 3 |
वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन कुछ विशेष प्रयोजन से बाहर जाना पड़ सकता है परंतु वो यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। धार्मिक अनुष्ठान आपके घर में संपन्न हो सकते हैं और उसमें आप बढ़ चढ़कर हिस्सा भी लेंगे। संतान से सम्बंधित चिंता का समाधान हो जाएगा। आज के दिन कोई विशेष मांगलिक कार्य भी आपका संपन्न होगा जिससे आपकी प्रसन्नता और अधिक बढ़ेगी। वर्क प्लेस पर करियर को लेकर आ रही समस्याएं दूर हो जाएगी। शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की सात बार परिक्रमा करते हुए कच्चे सूत के धागे को सात बार उसके चारों तरफ लपेट दें। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 2 |
मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके आर्थिक पक्ष को मजबूत करता हुआ दिखाई देगा। परंतु आज के दिन मां के साथ वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उनसे बचने के लिए शांत रहने का प्रयास करें। प्रोफेशनल लाइफ में भी सबके साथ मिलकर काम करने की प्रवर्ति थोड़ी सी कम होगी। इसलिए सही समय पर अपने कार्यों को पूर्ण नहीं कर पाएंगे। इससे आपको अपने अधिकारियों का प्रकोप भी झेलना पड़ सकता है। अतः सही समय पर अपने कार्यों को पूर्ण करने के लिए अपने अधिकारियों का सहकर्मियों का साथ जरूर लें। शनिवार के दिन थोड़े से काले तिल लेकर पीपल के पेड़ के पास जरूर चढ़ायें। इससे आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी। आपका शुभ रंग रहेगा मेहरून और शुभ अंक रहेगा। 7।
कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन साहित्य और लेखनी में आप मान सम्मान की प्राप्ति करेंगे। अगर राजनीति से जुड़े हुए हैं तो आज कोई विशेष कार्य राजनीति में आपका संपन्न हो सकता है। लोगों के प्रिय बनते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी और बड़े भाई बहनों की मदद से आप अपने वर्क प्लेस पर कुछ कठिनाइयों का हल ढूंढ ही लेंगे। शनिवार के दिन शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करते हुए काला कोयला लेकर बहते हुए जल में जरूर प्रवाहित कर दें। इससे आपको आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 6।
सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | जो लैब से संबंधित कार्य करते हैं। रिसर्च के क्षेत्रों से जुड़े हैं, उनको अपने कार्यों से संबंधित कुछ विशेष उपलब्धि आज के दिन प्राप्त होगी। नौकरी पेशा लोगों को अधिकारियों का साथ और सहयोग मिलेगा और उनके सहयोग से आप अपने कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हुए कार्य निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे और एकाउंटिंग के फील्ड में आपको सफलता प्राप्त होगी। शनिवार के दिन एक लोटा लेकर इसमें थोड़ी सी चीनी डाल दें और इसे जल। इस जल को पीपल के पेड़ की जड़ में जरूर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 9।
कन्या राशि – आपकी खुद की राशि आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। आकर्षक व्यक्तित्व तो आपका है परंतु आप सॉफिस्टिकेटेड बहुत हैं। आज के दिन मौसमी तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन आपको किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात करनी पड़ सकती है जिसे आप अनचाहे रूप से मिलेंगे। परंतु वो व्यक्ति आपके जीवन में आने वाले समय में अहम भूमिका निभाता हुआ दिखाई देगा। वर्क प्लेस पर कन्फ्यूजन हो तो डिसीजन परिवार की सहायता से लें। शनिवार के दिन हनुमान जी के मंदिर जाकर उन्हें घोड़े की नाल जरूर चढ़ाएं। इससे आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 1।
तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन बाहरवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन अपने खर्चों को लेकर जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। टाइम मैनेजमेंट करना बेहद आवश्यक हैं वरना आज के दिन वर्क प्लेस पर भी अधिकारियों का प्रकोप झेलना पड़ सकता है। ददिहाल वालों से संबंध बिगड़ सकते हैं और मिसअंडरस्टैंडिंग क्रिएट हो सकती है। अतः ऐसी समस्याओं से बचने के लिए शांत रहकर अपने कार्यों को पूर्ण करें। नए कार्य की शुरुआत से बचें और बचत योजनाओं में इन्वेस्टमेंट जरूर करें। शनिवार की सुबह जल्दी उठकर आटे में शक्कर काला तिल मिलाकर चीटियों को जरुर खिलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा। 8।
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। उत्तम लाभ की परिस्थितियां आज आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। व्यापारी वर्ग जिस योजना के पीछे बहुत लंबे टाइम से लगे हुए थे, आज उस योजना में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। मैन्युफैक्चर्स के लिए आज का दिन बहुत ही इम्पोर्टेन्ट रहने वाला है। काम के सिलसिले में बाहर यात्रा करनी पड़ सकती है, परंतु वो यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। लाइफ पार्टनर से किसी बात को लेकर तकरार संभव है। अतः ऐसी समस्याओं से बचने का प्रयास करें और शांत रहकर अपने मुद्दों को सुलझाएं। शनिवार के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को कुछ विशेष चीजें जैसे काले तिल, काले कपडे में कंबल और उड़द की दाल का दान करने से लाभ प्राप्त होगा। आपका शुभ रंग ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 7।
धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही इम्पोर्टेन्ट रहने वाला है। इम्पोर्टेन्ट डिसीजंस काम के सिलसिले में आपको लेने पड़ सकते हैं। आज के दिन की यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। कुछ काम जो कि बहुत लंबे टाइम से पेंडिंग चल रहे हैं। आज के दिन आप ऐसे कार्यों को सम्पन कर लेंगे। आपको अपने कार्यों में घर के बड़ों का साथ और मार्गदर्शन मिलेगा। शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखी दीपक जरूर जलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा मैजेंटा और शुभ अंक रहेगा। 1 ।
मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे। कामों में आ रही दिक्कत और परेशानियां खत्म हो जाएगी। आज के दिन आपको दूरगामी यात्रा कर सकते हैं। रिस्की इन्वेस्टमेंट लाभदायक परिस्थितियां उत्पन्न करेगा और भक्ति भाव से भरे रहेंगे। धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन अध्यापन में रूचि बढ़ेगी। शनिवार को सुंदरकांड का पाठ सर्वश्रेष्ठ फल प्रदान करेगा। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 4।
कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज के दिन यात्रा करते समय सावधानी रखें। सामान का विशेष रूप से ध्यान रखें। आज के दिन रिस्की कामों में हाथ न डालें। नुकसान हो सकता है। अपनी गोपनीय बातों को अपने तर्क तक और अपने गोपनीय दस्तावेजों को सुरक्षित स्थान पर रख दें। शाम को अपने घर में गुगल धूप जरूर जलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा 5।
मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन दाम्पत्य संबंधों में मजबूती मिलेगी। व्यापारी वर्ग अपने व्यापार के विस्तार की योजनाओं पर कार्य करेंगे। वहीं नौकरीपेशा लोग आज के दिन अधिकारियों का मार्गदर्शन हासिल करेंगे। आज के दिन अगर आप बेरोजगार हैं तो कोई इंटरव्यू कॉल आपको आ सकता है। शनिवार को तिल से बने पदार्थ भिखारी को जरूर खिलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा 9।