Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra

AAJ KA RASHIFAL 16 October 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Ji Shrimali |

16 october 2022 rashifal

AAJ KA RASHIFAL 16 October 2022 in Hindi

मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | आज का दिन आपके लिए पराक्रम से भरा रहेगा। भाई बहनों का साथ और सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। जो काम आपके अधूरे रह गये हो, उनकी सहायता से पूर्ण होते चले जाएंगे। आज के दिन कोई इच्छा मन में है तो आज के दिन आपको अपने मित्रों के साथ में उस इच्छा को व्यक्त कर देना चाहिए। उनकी सहायता से आपकी वो अभिलाषा जरूर पूर्ण हो जाएगी। आज के दिन अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के संबंध आपको प्राप्त हो सकते हैं। दीपावली पर मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में बैठकर करें और पूजा करते समय पीले या लाल कपड़े जरूर पहनने चाहिए। इससे मां लक्ष्मी जरूर प्रसन्न होंगी। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा 7।


वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । वाणी से आप सबको मोहित करते हुए नजर आएंगे। आज के दिन आपके अटके हुए काम द्रुतगति से संपन्न होंगे। कुटुंब में मान सम्मान मिलेगा। आज के दिन सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ती हुई दिखाई देगी और धर्मकर्म के कार्यों में आपकी रूचि भी बढ़ेगी। दीपावली के दिन ईशान कोण में चांदी, ताम्बा स्टील के बर्तन में पानी भर कर रख दें या पानी द्वितीया को तुलसी जी पर चढ़ाने से धन प्राप्ति होती है। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 1।


मिथुन राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए से भरा रहेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी। परिवार के साथ में आज आप उनके गृह कार्यों में उनकी मदद करेंगे, जिससे पारिवारिक सदस्यों के साथ आपकी बॉन्डिंग और अच्छी होती हुई दिखाई देगी। घर के बुजुर्गों की सहायता से आपको कई अच्छी बातें आज के दिन सुनने और समझने को मिलेगी जिनको आप आने वाले समय में अपने प्रैक्टिकल लाइफ में अगर उतारेंगे तो निश्चित रूप से ये बातें आपके जीवन के लिए बहुत ही लाभदायक साबित होंगी। दीपावली के दिन पूजा के समय तिजोरी का मुंह उत्तर दिशा में करके खोल दें और दरवाजे पर घी सिंदूर से स्वास्तिक बनाएं। धन धान्य इससे बढ़ेगा। आपका शुभ रंग रहेगा काला और शुभ अंक रहेगा 5 |


कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। तब वाद विवाद की स्थितियों से आज के दिन आपको बचना चाहिए। खर्च पर थोड़ा सा नियंत्रण करके चलें। आज के दिन अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ एक अच्छा तालमेल बनाकर चलें। मित्रों के साथ शाम अच्छी गुजरेगी और उनके साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। दीपावली के दिन सोने चांदी के गहने, सिक्कों को हल्दी, केसर का तिलक लगाकर लाल कपड़े में बांध कर रखें। घर में सौभाग्य बना रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा मैजेंटा और शुभ अंक रहेगा। 2 |


सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आकस्मिक लाभ की परिस्थितियां आज के दिन आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। यदि आपने बहुत टाइम पहले कोई इन्वेस्टमेंट कर रखा है तो वो इन्वेस्टमेंट आज के दिन सार्थक साबित होगा। आज के दिन आपको अपने अगर किसी को उधार दे है तो वो व्यक्ति आपका उधार चुकाकर जाएगा। जिससे आपकी प्रसन्नता और अधिक बढ़ती हुई दिखाई देगी। आज के दिन कुछ ऐसे समारोह में आप सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपका सर्कल और लेवल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। दीपावली के दिन घर में मिट्टी के दीये जलाए। ऐसा करने से घर का वास्तुदोष दूर होता है। दीपावली पर दीये लगाते समय संख्या 11, 21 या 31 होनी चाहिए। इन्हें शुभ माना जाता है। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा 8।


कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। हालांकि यह समय कर्म प्रधान बनेगा और कभी कभी कन्फ्यूजन की स्थितियों की वजह से आप अपने कार्यों को पूर्ण नहीं कर पायेंगे, परंतु आज के दिन आपके पारिवारिक सदस्यों की मदद से आप अपने सभी कार्यों को। निश्चित रूप से पूर्ण कर लेंगे और रिलैक्स होते हुए दिखाई देंगे। दीपावली पर घर में सुख सौभाग्य के लिए मुख्य दरवाजे पर रंगोली जरूर बनानी चाहिए। स्वास्तिक ॐ लक्ष्मी चरण, गणेश जी, कमल मोर आदि की आकृति जरूर बनाएं। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा 5।

तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक रहेगा। भाग्य भी आपका साथ उन्हें देता है जो कर्म प्रधान रहता है। आपने जो मेहनत अब तक की है उसका फल आज आप प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और समाज सेवा जैसे कार्यों से आप मानसिक शांति की अनुभूति करेंगे। आम और पीपल के नए पत्तों की माला की बंदर माला द्वार पर जरूर बांधे। देवगण इन पत्तों की भीनी भीनी सुगंध से घर में जरूर प्रवेश करते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा। 7।


वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए निर्णयों से भरा रहेगा। कुछ विशेष डिसीजन आपको अपने फ्यूचर के लिए लेना है तो आज का दिन बहुत ही उपयुक्त है। आज के दिन आप अपने मित्रों से कुछ विशेष मार्गदर्शन भी हासिल करेंगे। जानवरों से थोड़ा सावधान रहें। आज के दिन जानवरों से चोट लग सकती है। वास्तु अनुसार दहलीज पर टूटी फूटी, खंडित, दहलीज, टूटी फूटी या खंडित नहीं होनी चाहिए। बाहर बेतरतीब दहलीज भी वास्तुदोष को बढ़ाती है या बेहद मजबूत और सुंदर होनी चाहिए। जहां दहलीज नहीं होती वहां वास्तु दोष माना जाता है। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा 3 |


धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लाइफ पार्टनर के साथ में आपकी दूरियों को कम करता हुआ विशेष आकर्षण एक दूसरे के प्रति पैदा करेगा। आज के दिन एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अगर आप लव रिलेशनशिप में हैं तो आप अपने लव की सभी शिकायतों को आज के दिन दूर करके प्रसन्नता की अनुभूति करेंगे। दीये में मिट्टी ही होनी चाहिए। दीपावली के दिन जो भी आप दीये लेकर आएं वो मिट्टी के ही होने चाहिए। धनतेरस से भाईदूज तक अलग अलग तरीके से दीए जलाने से वास्तुदोष मिटता है। सभी संकट समाप्त होते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा 3।


मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए कर्म प्रधान रहेगा। परंतु स्वास्थ संबंधी समस्याओं के चलते आज आप अपने कार्यों को सही समय पर पूर्ण नहीं कर पाएंगे। थोड़ी सी निराशा हो सकती है, पर पारिवारिक सदस्यों की सहायता से जल्दी ही स्वास्थ लाभ भी प्राप्त करेंगे। वीकेंड का दिन है तो अपने स्वास्थ पर पूरा ध्यान दें और जल्दी अपनी समस्याओं को दूर करने का प्रयास करें। घर में त्यौहार के दौरान नमक और सेंधा नमक का पोछा जरूर लगाएं। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और चुटकी भर हल्दी डालना और लाभप्रद होगा। घर में गूगल चन्दन से वातावरण सुगंधित बनाए रखें। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 1।


कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज के दिन संतान की तरफ से आपको समाचारों की प्राप्ति होगी। आपके बच्चे आपके कार्यों में आपकी पूर्णतया मदद करेंगे और ओर एकजुट होकर आप अपने घर की साफ सफाई में लग जायेंगे। आज के दिन आप कोई भी कार्य अपने हाथ में लेगें उसे पूर्ण करके ही दम लेंगे। आध्यात्मिक भावों से भरे रहेंगे और धर्म कर्म के कार्यों में भी आपकी रूचि बढ़ती हुई दिखाई देगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत इम्पॉर्टेंट रहने वाला है। कोई भी पढ़ाई में दिक्कत या परेशानियां आ रही है तो आज के दिन वो ख़त्म हो जाएगी। घर में सुबह और शाम को कपूर जरुर जलाएं या हर तरह से वास्तु दोष को समाप्त कर देता है। इससे कई प्रकार के लाभ भी प्राप्त होते है। आपका शुभ रंग रहेगा लाल और शुभ अंक रहेगा। 6।


मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आर्थिक तौर पर आज का दिन आपके लिए थोडा सा फ्लक्चुएशन से भरा रहेगा। अतः अपने खर्चों को थोड़ा साथ देख और संभाल कर खर्च करें। आज के दिन माँ के साथ वाद विवाद करने से बचें। आज के दिन उनके कार्यों में उनकी सहायता करें, जिससे वे आपको आप पर सदेव अपनी प्रसन्नता बनाए रखेगी। आज के दिन बाहर मित्रों के साथ में अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। घर के द्वार पर बन्दर माल दिवाली के दिन जरूर चढ़ाएं। ये बहुत ही शुभ माना जाता है और स्वास्तिक का चिन्ह दीपावली की रात्रि में घर के बाहर जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 2 |

Related Posts