Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra

AAJ KA RASHIFAL 16 November 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Ji Shrimali

16 November 2022 rashifal

AAJ KA RASHIFAL 16 November 2022 in Hindi

मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। थोड़ा सा आज के दिन अपने कार्यों में लापरवाही की वजह से आपको अपने बॉस की डांट सुनने को मिल सकती है। कार्य आज आपके अधूरे ही रह जाएंगे। वर्क प्लेस पर किसी सहकर्मी के साथ में आज आपका तालमेल नहीं रहने से कुछ समस्याएं आपको अपने ऑफिस में भी झेलने को मिल सकती है। बिजनेस में कुछ बाधाएं आज के दिन जरूर आएगी पर आप उन बाधाओं को पार करते हुए अच्छे लाभ की स्थितियों को लाने में समर्थ होते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन घर परिवार में किसी विशेष व्यक्ति के साथ में कहासुनी का वातावरण उत्पन हो सकता है। इसीलिए अपनी वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण जरूर रखें। आज के दिन दूरगामी यात्रा से बचें क्योंकि वो यात्रा आपके लिए शुभ और मंगलमय नहीं रहेगी। इसीलिए आज का दिन आपके लिए थोड़ा संभलकर चलने का है। अगर आपने गलत तरीके से कार्य करने का प्रयास किया तो आप कई सारी समस्याओं में फस सकते हैं। इसलिए गलत तरीके से धन कमाने की चेष्टा बिल्कुल भी ना करें। आज के दिन जुआ, सट्टा, लॉटरी जैसे कार्यों से जितना हो सके दूर रहें। आज आपके रिश्तों के बीच बढती हुई दूरियों से काम पर आपके कुछ असर पड़ेगा और प्रोफेशनल लाइफ इससे टूटी हुई दिखाई देगी। इसीलिए अपनी पर्सनल लाइफ को अपनी प्रोफेशनल लाइफ से हो सके तो सैपरेट रखें और आज के दिन शांत रहकर अपने मुद्दों को सुलझाते और अपने दाम्पत्य जीवन और अपने रिश्तों को भी और अधिक मजबूत कर सकते हैं और आने वाली समस्याओं को शांति से बैठकर उनका हल निकालते हुए भी दिखाई देंगे। लव रिलेशनशिप में आज का दिन आपका सामान्य तौर पर निकलेगा। मंगलवार को हरे रंग के गणेश जी की पूजा यानि मरगज गणेश जी की पूजा जरुर करें इसके अलावा प्रतिदिन उन्हें दूर्वा भी अर्पित करें और मेष राशि वाले जातकों को इससे बहुत अच्छा लाभ मंगलवार के दिन प्राप्त होगा। आपका शुभ रंग रहेगा बादामी और आपका शुभ अंक रहेगा 7 |


वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। अतः आज का दिन आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आया है। आकस्मिक धन लाभ की परिस्थितियां आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपकी पुरानी यादों को तरोताजा कर जाएगी। सामाजिक मान सम्मान और प्रसिद्धि में आज आपके वृद्धि होगी। कल कारखानों से जुड़े हुए कामकाज करने वाले लोगों के लिए आज का दिन विशेष लाभ की स्थितियां लेकर आएगा। आप अपने काम को बढाने के लिए किसी बड़ी इंडस्ट्री का मालिक है तो अपने काम के लिए कोई बड़ी मशीनरी की खरीदारी भी आज के दिन आप कर सकते हैं। आज के दिन घर में मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी जिससे घर का माहौल और भी खुशनुमा और हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। आज का दिन आपके कार्य क्षेत्र के अन्दर आपको अच्छी प्रोग्रेस दिलवाएगा। प्रमोशन के और इंक्रिमेंट के चांस बनते हुए दिखाई देंगे। दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरा रहेगा। वहीं दांपत्य जीवन में अपने जीवन साथी के साथ कुछ अच्छे रोमांटिक पल आप शाम के समय बिताते हुए दिखाई देंगे। छोटी मोटी नोकझोक के प्यार में और अधिक वृद्धि करेगी। लव रिलेशनशिप में भी आप अपने पार्टनर की शिकायतों को दूर करने का आज के दिन हर संभव प्रयास करेगें और काफी हद तक इसमें आप सफल भी होते हुए दिखाई देंगे। मंगलवार को आपको शाम को महालक्ष्मी लक्ष्मी को गुलाबी फूल जरूर अर्पित करें। इसके अलावा अगर आप जरूरतमंद लोगों में मिश्री बांटते हैं तो आपको अपने कर्ज से मुक्ति मिलेगी। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और आपका शुभ अंक रहेगा 4।


मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । अतः कामकाज की अधिकता की वजह से थोड़ी सी थकान और कमजोरी का अनुभव करेंगे। थोडा सा स्वास्थ के प्रति सजग रहें क्योंकि पहला सुख निरोगी काया। काम में इतना ही ना हो कि अपने हेल्थ पर आप इफेक्ट कर लें और आपके शरीर का ध्यान न दें। इसलिए खान पान का विशेष ध्यान रखें। अगर आप चुस्त दुरुस्त होंगे तभी तो आप अपने काम को एकाग्रता से कर पाएंगे और आपके काम जल्दी से पूर्ण भी हो पाएंगे। अपने साथ में काम के साथ साथ अपने शरीर का जरुर ध्यान रखें। आज के दिन आपको अपने पिता का बहुत अच्छा साथ और मार्गदर्शन प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा। कहीं कोई सरकारी कार्यों में आपके आ रही है तो टकराव की स्थिति आज आपके पिता की सहायता से दूर हो जाएगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बड़ी जिम्मेदारियों से भरा रहेगा। कोई बड़ी जिम्मेदारी आज के दिन आपको बॉस से सौंपी जा सकती है और आप बड़ी लगन और निष्ठा से इस जिम्मेदारी को निभाते हुए भी दिखाई देंगे। आज के दिन आपके लाइफ पार्टनर के साथ आपके संबंध और अधिक मधुर होंगे और उनके साथ आप अपने प्रेम बड़े प्रेम भरी अभिव्यक्ति को और अधिक मजबूत करते हुए दिखाई देंगे। आज आप अपने प्रेमी या प्रेमिका के लिए कुछ गिफ्ट की खरीदारी कर सकते हैं जिससे आपका रिश्ता और अधिक मधुर हो जाएगा। ये प्यार को अभिव्यक्त करने का एक जरिया है। मंगलवार के दिन व्रत आज के दिन आप ज़रूर रखें। इसके अलावा हनुमान जी के चरणों को जरूर आज के दिन धो लें और उनके सामने दीपक लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और आपका शुभ अंक रहेगा। 1।

कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज के दिन आपका भाग्य आपका पूर्ण रूपेण साथ देगा। अधूरे पड़े सभी कार्य मन में एवं पूर्ण होते चले जाएंगे। इंजीनियरिंग और आईटी सेक्टर से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है, जो छात्र हायर एजुकेशन की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए भी आज का दिन बहुत ही अच्छा और उत्तम परिणामदायक रहेगा। आज के दिन माहौल घर का ठीक ठाक रहेगा। परिवर्तन की संभावना आज के दिन आपको अपने कार्य क्षेत्र में महसूस होगी और आप अपने काम करने के तौर तरीकों में कुछ परिवर्तन लाने का प्रयास भी करते हुए दिखाई देंगे। प्यार की बहार दांपत्य जीवन में बनी रहेगी। लव रिलेशनशिप में अपने पार्टनर के साथ में कुछ मनमुटाव की स्थितियां आज के दिन बन सकती है। इसीलिए थोड़ा सा संभल कर आपको लव रिलेशनशिप में आगे बढ़ना चाहिए। आज के दिन यानि मंगलवार के दिन आपको सात्विक रहने का प्रयास करें। केले का दान आपको जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा लाल और आपका शुभ अंक रहेगा। 2।


सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेगा | आज का दिन आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। दुविधाओं से थोड़ा सा दिन भरा रहेगा। छोटे छोटे काम में बाधाएं आएंगी जिस वजह से आप अपने कार्यों को सही समय पर पूर्ण नहीं कर पाएंगे। आज के दिन कोई भी नया कार्य हाथ में न लेकर दिन शुभ नहीं है। अपने पुराने पेंडिंग पड़े हुए कामों को भी बंद करते चले जाएंगे तो वो काम सही समय पर सही समयावधि में निश्चित समय पर पूर्ण हो जाएंगे जिससे आपके मन में प्रसन्नता और कॉन्फिडेंस के भाव उत्पन्न होंगे। आज के दिन केवल अपने आप पर भरोसा रखें। बस लोगों से कोई भी काम की सलाह अगर आप लेंगे तो वो आपको अलग अलग सलाह लेगे। सलाह देंगे और इस वजह से आप कन्फ्यूज हो जाएंगे। इसीलिए आज के दिन केवल अपने आप पर भरोसा रखें और आपके दिमाग में जो भी आइडिया थे जो भी आप सोचते हैं उसे इम्प्लीमेंट करने का प्रयास करें। अगर आपको लगता ही है कि आपको किसी से सलाह लेनी चाहिए तो केवल किसी एक अनुभवी व्यक्ति या अपने घर के बड़े की सलाह लेकर आप अपने जीवन में आगे बढ़ें। आज के दिन आपको शेयर मार्केट, लॉटरी जैसे कार्यों में इन्वेस्टमेंट से बचना चाहिए। लाइफ पार्टनर के साथ में आज खटपट की संभावना बनी हुई है और उनके क्रोध का सामना आपको आज के दिन करना पड़ सकता है। इसीलिए आज के दिन आप थोड़ा सा शांत रहकर अपने मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें। आज के दिन आप अपने लव रिलेशनशिप में अपने पार्टनर के सामने शादी का प्रस्ताव रखेंगे और आप को उनकी तरफ से भी स्वीकृति आज के दिन मिल जाएगी। पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक आज के दिन आपको लगाना चाहिए पुरुष उल्टे हाथ में और महिलाएं सीधे हाथ में एक लोहे का छल्ला आज के दिन धारण जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और आपका शुभ अंक रहेगा। 8।


कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। काम में आ रही तकलीफें आज के दिन खत्म हो जाएगी। काम आपके मनमुताबिक होते चले जाएंगे। आज के दिन आप को अपने बच्चों के साथ खुशी प्राप्त होगी। परिवार के साथ आप इंज्वॉय करते हुए दिखाई देंगे। लव पार्टनर से ट्यूनिंग और अधिक बेहतर होती हुई दिखाई देगी। पार्टनरशिप में किए गए काम आज आपके लिए लाभदायक नहीं है। इसलिए पार्टनरशिप में काम करने से आज आपको बचना चाहिए। आज आप मैनेजमेंट से रिलेटेड क्षेत्रों में अच्छी सफलता हासिल करेंगे। लीडरशिप का गुण आज आपके अंदर आएगा, इसलिए आप राजनेता हैं तो आज आपको कोई शुभ परिणाम अपने राजनीति के अंदर प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन शाम को शिव जी के शिव जी को तिल मिलाकर जल जरुर अर्पित करें। इसके अलावा मिठाई भी आज के दिन आप को जरूरतमंद लोगों में बांटनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और आपका शुभ अंक रहेगा 1।

तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन रोग और शत्रु दोनों ही आपको परेशान कर सकते हैं। इसीलिए अपने रोगों और शत्रुओं के प्रति सावधान रहें। रोगों से तो आप खुद लड़ सकते हैं परन्तु शत्रु पक्ष से लड़ने के लिए आपको अपना आत्मबल आज के दिन मजबूत करना पड़ेगा। आपको मातृपक्ष से बहुत अच्छी हेल्प भी आज के दिन प्राप्त होगी। कोई भी कार्य आपका अटक गया है तो उस कार्य को थोडा धैर्य से करें। विचलित होने से वो कार्य और अधिक भटकाव की स्थिति में आ जायेगा और आप उस कार्य को सम्पन्न नहीं रख पाएंगे। आज थोड़ा सा क्रोध पर भी नियंत्रण रखें क्योंकि क्रोध की वजह से आप बने बनाए कामों को बिगाड़ देंगे। रुपए पैसे से संबंधित कोई भी कामकाज है तो सतर्कता के साथ कीजिए और ऐसे कार्यों खुद कीजिए क्यूंकि उसमें नुकसान की संभावना बनी हुई है। दाम्पत्य जीवन में उथल पुथल का माहौल आज के दिन आपको देखने को मिलेगा। अपने लाइफ पार्टनर के साथ ट्यूनिंग बनाकर चलें। अग्रेशन से थोड़ा सा परहेज करें क्योंकि मांगलिक होने से लड़ाई और अग्रेशन आज आपमें चरम पर रहेंगे। इसीलिए थोड़ा सा संभलकर चलें। मंगलवार के दिन आपको भगवान विष्णु के सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए और पीले वस्त्र जरूर आज के दिन धारण करें। आपका शुभ रंग रहेगा बैंगनी और आपका शुभ अंक रहेगा। 5।


वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेगी। अतः आज का दिन छात्रों और संतान की तरफ से आपको शुभ समाचार दिलवाएगा। संतान यदि आपके बराबर किये तो कारोबार में आपको अच्छा लाभ दिलवाने की तरफ अग्रसर रहेगी। कोई कार्य आपका अधूरा रह गया तो संतान की सहायता से वो कार्य पूर्ण हो जाएगा। आज के दिन आपके मित्रों से आपकी मुलाकात होगी और वो आप में एक एनर्जी फूंकते हुए दिखाई देंगे। बहुत एनर्जेटिक होते हुए आगे बढ़ते हुए अपने जीवन में आप दिखाई देंगे। आज के दिन आध्यात्मिकता से भरपूर रहेंगे और घर में किसी धार्मिक अनुष्ठान की रूपरेखा बनते हुए दिखाई देंगे। कामकाजी लोगों के लिए आज का दिन बड़ी जिम्मेदारियों का रहेगा और आप अपनी जिम्मेदारियों से मुंह नहीं करेंगे बल्कि बहुत मेहनत और लगन से उन्हें पूर्ण करेंगे। जिससे बॉस की प्रसन्नता आज के दिन आपको प्राप्त होगी। मंगलवार को शाम को हनुमान जी को तुलसीदल जरूर अर्पित करें। इसके अलावा पशुओं को चारा जरूर खिलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और आपका शुभ अंक रहेगा 9।


धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेगी। अतः आज का दिन आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। थोड़ा सा संभल कर आपको अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। धन की प्राप्ति में कुछ बाधाएं उत्पन्न होंगी। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद बढ़ सकता है। प्रोपर्टी से संबंधित लेन देन के कार्य आज के दिन आपके अटकते हुए दिखाई देंगे। कामकाजी महिलाओं के लिए आज का दिन थोड़ा सा संदिग्ध रहने वाला है। काम में दिक्कतें और परिवार में भी आपको अपने घर के बड़ों से या ससुराल वालों से कुछ कहासुनी प्राप्त हो सकती है। उनसे डांट सुनने को मिल सकती है। वहीं आज के दिन सहकर्मियों से तालमेल कम होने की वजह से आपको अकेले ही अपने कार्यों को पूर्ण करना पड़ेगा। इसीलिए आज का दिन अच्छा नहीं है। थोड़ा सा संभलकर चलें। आपके लाइफ पार्टनर का पूरा सपोर्ट आपके साथ रहेगा और उनकी सहायता से आप अपने आर्थिक स्थिति को ठीक करने में सफल होते हुए दिखाई देंगे। मंगलवार की शाम को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का पूजन संयुक्त रूप से करें और कन्याओं को मिठाई दान करें। आपका शुभ रंग रहेगा पीच और आपका शुभ अंक रहेगा। 6।

मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। पराक्रम से भरा हुआ आज का दिन रहेगा। भाई बहनों का बहुत अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। बड़े भाई बहनों की मदद से आपके कार्य क्षेत्र में आ रहा संकट आज के दिन टल जाएगा। वहीं छोटे भाई बहनों का प्यार, दुलार और उनका सम्मान भी आज के दिन आप प्राप्त करेंगे। आज के दिन आपके कार्यों में आ रही बाधाएं आप अधिकारियों की सहायता से दूर हो जाएगी। शायद आपको भरपूर देखने को मिलेगी। वहीं आज के दिन कोई बिज़नस के सिलसिले में यात्रा हो सकती है परंतु वो यात्रा के लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। आज अच्छा और खूबसूरत लाइफ पार्टनर मिलने का शुक्रिया अदा भगवान को करते हुए दिखाई देंगे। अपनी जुबान से अधिक आंखों और दिल की भाषा को आज के दिन आप पढेंगे। लव लाइफ में भरपूर प्यार आज आपको देखने को मिलेगा। आज के दिन शाम को गणेश जी की आरती करें और गणेश जी को इलायची जरूर अर्पित करें। इससे आपके जो कार्य पूर्ण नहीं हो पा रहे हैं वो कार्य पूर्ण हो जाएंगे। आपका शुभ रंग रहेगा जामुनी और आपका शुभ अंक रहेगा। 5।


कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। अतः आज के दिन आप वाणी से सबको मोहित करते हुए नजर आएंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को आज समाज में मान सम्मान और प्रसिद्धि मिलती हुई दिखाई देगी। आज के दिन कोई भी कदम उठाने से पहले सोच समझ कर उसमें आगे बढ़ें। पहले पूरी बात को सुनें, उसकी गहराई तक जाएं। उसके बाद में उस पर विश्वास करें। अन्यथा अगर आपने जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लिया तो उसके नुकसान आपको दूरगामी ले। आज के दिन आपके सामाजिक मान सम्मान में बढोतरी होगी। यश कीर्ति चारो तरफ फैलती हुई दिखाई देगी। कोर्ट में कोई आपके मामले लंबित है तो उसका फैसला आज आपके पक्ष में रहेगा। मंगलवार की शाम को भगवान भोले शंकर के शिवलिंग पर जल जरुर अर्पित करें। सफेद रंग के रुमाल में थोड़े से अक्षत और अपने अक्षत डालकर अपने पूजा कक्ष में रखें। इससे आपको अच्छा धन लाभ प्राप्त होगा। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और आपका शुभ अंक रहेगा। 4।


मीन राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेगी। अत आज का दिन आपके लिए जद्दोजहद से भरा रहेगा। कामकाज में भी आप जद्दोजहद करते दिखाई देंगे। कोई भी काम कंप्लीट नहीं हो रहा है। उसके पीछे भागने का प्रयास करेंगे। उस काम को कंप्लीट करने का प्रयास करेंगे। फिर भी वो काम कंप्लीट नहीं हो पाएगा। कुछ असुविधाएं आपको अपने कार्यों में देखने को मिलेगी परंतु इन असुविधाओं का भी हल है। आज के दिन अगर आप अपने परिवार की सलाह लेकर कोई भी कार्य करते हैं तो उसमें आपको बहुत अच्छी सफलता प्राप्त होगी और उनका सही मार्गदर्शन भी आपको प्राप्त होगा। आज के दिन आपके घर के बड़ों की मदद से आप की जिज्ञासाओं का अंत हो जाएगा। किसी धार्मिक ग्रंथ के अध्ययन अध्यापन में आज आपकी रूचि बढ़ेगी। कोई दूरगामी यात्रा आपकी हो सकती है, परंतु उस यात्रा में थोड़ा सा संभलकर रहें क्योंकि आपका सामान चोरी होने की संभावना आज के दिन बनी हुई है। दांपत्य जीवन में मधुरता के भाव बने रहेंगे। लाइफ पार्टनर का आर्थिक लाभ आज के दिन प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा। वहीं लव रिलेशनशिप में अपने पार्टनर को थोड़ा सा और अधिक समझने का प्रयास करें और उसके साथ गहराई से आगे बढ़ने से पहले उसके बारे में पूरा जानें सोचें। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। आज के दिन भगवान सूर्य को जल अर्पित करें और शाम को गाय को गुड़ और रोटी जरूर खिलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और आपका शुभ अंक रहेगा। 3।