Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

AAJ KA RASHIFAL 16 December 2021 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Shrimali

[vc_row][vc_column][vc_column_text text_larger=”no”]

AAJ KA RASHIFAL 16 December 2021 in Hindi


 

मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे तो आज के दिन आप अपनी राजनीय योग्यता और कठिन परिश्रम के बल पर अपनी आय को और अधिक बेहतर बनाने में सफल होते हुए दिखाई देंगे जिससे आपके अधिकारियों पर आपके प्रति अच्छी धारणा स्थापित होगी अतः आपको कठिन परिश्रम करने की आज थोड़ी सी अधिक आवश्यकता पड़ेगी क्योंकि आपको अधिकारियों की नजरों में आगे बढ़ना है और अपने कर्म के दम पर अपने अधिकारियों के विश्वास को हासिल करना है। आज के दिन आपका सभी कार्यों पर समान रूप से ध्यान केन्द्रित रहेगा। जीवन में बहुत balance होकर चलेंगे परन्तु आपको decisions लेने में कुछ problem आ सकती हैं। परंतु अगर आपको किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़े तो बेझिझक अपने परिवार से सलाह ले सकते  है तो वो आपको मार्गदर्शन भी प्रदान करेंगे। साथ ही कुछ ऐसे idea  आपको देंगे ताकि आप अपने उन्नति के रास्ते तय करते चले जाएं। आज आपके परिजनों के द्वारा आपको ठेस पहुंचाई जा सकती है। इसलिए अपने मन को थोड़ा सा दृढ़ रखें। विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। छोटी छोटी बातें जीवन में चलती रहती है। आज के दिन आप आध्यात्मिकता से जुड़ेंगे और आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रूचि और अधिक बढ़ेगी। आज आपका शुभ अंक रहेगा 3 और शुभ रंग रहेगा केसरिया । AAJ KA RASHIFAL 16 December 2021 in Hindi

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishabh-rashi-taurus-300x267.png

वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आपके पैसे कमाने के कई गलत अवसर आपको प्राप्त होंगे परन्तु उन अवसरों पर चलने से आपको बड़े नुकसान की स्थितियां देखने को मिल सकती है। आज आपके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। अधिकारियों का प्रकोप आपको झेलना पड़ सकता है। नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है इसलिए किसी भी गलत तरीके से धन कमाने का प्रयास न करें। रिश्वत लेने का प्रयास बिल्कुल भी ना करें। आज का दिन abroad से अच्छा लाभ लेकर आया है इसलिए व्यापारी वर्ग को abroad के साथ में  या foreign companies के साथ में tie up  करके आगे बढ़ने के कई नए अवसर आज के दिन प्राप्त होंगे। आज के दिन आपको थोड़ा सा सोच समझकर अपने खर्च में आगे बैठना पड़ेगा अनर्गल खर्च से अपने आपको रोकना पड़ेगा क्योंकि यदि बहुत ज्यादा आप अपने खर्चों को बढ़ाया तो खर्चों की अधिकता से आपको नुकसान की स्थतिया  देखने को मिल सकती है और financial condition डांवाडोल हो सकती है। आज के दिन आपको अपने workplace पर किसी के साथ भी उलझना नहीं है केवल अपने काम पर concentrate करके आगे बढ़ते चले जाए ताकि आप अपने कार्यों को सुनियोजित ढंग से पूर्ण कर पाएं। आज के दिन आरोग्य की दिशा में उत्तर पूर्व दिशा में दवाइयां खाने से जल्दी ही आपको वो दवाइयां असर करेगी और रोगों से मुक्ति प्राप्त होगी। आपका शुभ अंक रहेगा 7  और शुभ रंग रहेगा नेवी ब्ल्यू। AAJ KA RASHIFAL 16 December 2021 in Hindi

This image has an empty alt attribute; its file name is mithun-rashi-gemini-300x267.png

मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारहवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा लाभ लेकर आया है। रुके हुए सभी कार्य निर्विघ्न संपन्न होंगे। नौकरी के कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा के साथ साथ आय में भी आज आपके वृद्धि होगी  विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। कर्ज से आज आपको मुक्ति मिल जाएगी। आप जितनी भी मेहनत करेंगे उसका कई गुना अधिक लाभ आज के दिन आपको प्राप्त होगा। नए कार्य करने के लिए आज आप प्रेरित होते हुए दिखाई देंगे। व्यापार धंधे में आज अच्छी प्रगति होगी। आज सोच समझ कर अपने partner के साथ में बाहर जाएं और बात करते समय भी विशेष रूप से ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें क्योंकि वाहन दुर्घटना की संभावना आज के दिन बनी हुई है। सब कुछ ठीक होने के बाद यदि आपको लगता है कि आपका धन आपके हाथ में नहीं रुक रहा है जो भी कमाई कर रहे हैं वो सभीखर्च होए जा रही है तो आपको अपने घर के उत्तर पूर्व दिशा में नीला रंग हटाने की जरूरत है। इस दिशा में हल्का नारंगी और गुलाबी रंगों का उपयोग करें। आपका शुभ रंग रहेगा लाइट ग्रीन और आपका शुभ अंक  रहेगा 9 ।

This image has an empty alt attribute; its file name is kark-rashi-cancer-300x267.png

कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दसवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। कार्य स्थल पर उन लोगों को पहचानने की कोशिश करें जो आपके काम बिगाड़ने पर उतारू हैं। आपको बुरा या खुद को अच्छा साबित करना चाहते हैं वो शायद बुरा करना चाहते हैं लेकिन इसका प्रभाव आपके career पर नहीं पड़ेगा इसीलिए आज के दिन बस तटस्थ होकर अपने कार्यों में बढ़ते चले जाइए। Rival आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आज के दिन आपको अपने पिता का साथ और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कार्यों में आ रही बाधाएं आप अपने बुद्धिबल और चातुर्य से खत्म कर लेंगे। staff में कुछ बदलाव की संभावना आज के दिन बनी हुई है। नौकरी पेशा लोगों को नौकरी के कुछ नए अवसर आज के दिन प्राप्त होंगे। यदि आप job change करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन एक दम उपयुक्त है। घर के अंदर लगे हुए मकड़ी के जाले धूल गंदगी को समय समय पर हटाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। आपका शुभ रंग रहेगा काला और आपका शुभ अंक रहेगा 4। AAJ KA RASHIFAL 16 December 2021 in Hindi

This image has an empty alt attribute; its file name is singh-rashi-leo-300x267.png

सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः किसी काम की शुरुआत आज के दिन हो सकती  है। ऐसा भी हो सकता है कि पुराने रुके हुए काम आज के दिन फिर से शुरू हो जाएं। office  में आपको ज्यादा जिम्मेदारियां आज के दिन मिल सकती हैं। extra  मेहनत से फायदा हो सकता है। दूसरों की मदद के लिए आज आप आगे आएंगे इसके लिए आपको कुछ extra कोशिश करनी पड़ सकती है। पूराने हिसाब किताब एक बार check ले  उनसे फायदा हो सकता है। घर और शहर के बाहर जाने का योग आज के दिन बन  है। नए वाहन की खरीदारी के लिए भी आज आपका मन बनेगा कोई मकान या प्लॉट खरीदने के योग भी आज के दिन आपके बन रहे हैं। उपाय पर आएं तो पार्किंग हेतु उत्तर पश्चिम स्थान प्रयोग में लाने लाना शुभ माना गया है। आपका शुभ अंक रहेगा 6 और आपका शुभ रंग रहेगा लाल। AAJ KA RASHIFAL 16 December 2021 in Hindi

This image has an empty alt attribute; its file name is kanya-rashi-virgo-300x267.png

कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है अतः मौसम के बदलाव से कुछ एलर्जिक प्रक्रियाओं के साथ साथ आप पर आक्रमण हो सकता है। स्वास्थ का विशेष रूप से ध्यान रखें। स्वयं के और घर के सदस्यों की आवश्यकताओं और आवश्यकताओं को पूरा करना आपकी प्राथमिकता आज के दिन रहेगी। आपको सलाह दी जा सकती है कि आप स्वयं अपनी देखभाल करें। कन्या राशि वाले आज किसी चीज के प्रति आकर्षण में पड़कर अपना पैसा गवा सकते हैं। पति पत्नी के साथ में यात्रा पर जाने के योग बने हुए हैं। मां के स्वास्थ में आज के दिन सुधार होगा। love life  में विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बना रहेगा। यात्रा पर जाते समय भगवान शिव का ध्यान करना शुभ रहेगा। आज आपकी माता की सेहत को लेकर थोड़ा सा विशेष रूप से ध्यान रखें। घर में बनी हुई क्यारियों और गमलों में लगे हुए पौधों की नियमित रूप से देखभाल करें और उन्हें पानी से सींचे  यदि कोई पौधा सूख जाए तो उसे तुरंत से हटा दें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और आपका शुभ अंक रहेगा 2। AAJ KA RASHIFAL 16 December 2021 in Hindi

This image has an empty alt attribute; its file name is tula-rashi-libra-300x267.png

तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज आपकी मेहनत और साथियों की मदद से आप अच्छी सफलता प्राप्त कर सकेंगे। अपने समूह में सभी लोगों को उत्साहित करके एक साथ काम करने का प्रयास करें। यदि आप अपने व्यापार के विस्तार की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन उसके लिए शुभ है  प्रचार धंधा बढाने का सबसे बड़ा तरीका और जरिया है और लोगों को आज के दिन आप किसी झरिये  के माध्यम से प्रभावित करने का प्रयास करेंगे। आपका  प्रचार प्रसार आज के दिन बढ़िया तरीके से हो जाएगा और काफी  सुखद परिणाम आपको प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आपकी कोई खोई हुई वस्तु आपको पुनः प्राप्त हो जाएगी जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। दक्षिण पश्चिम दिशा में overhead water tank की व्यवस्था लाभप्रद रहती है। आपका शुभ रंग रहेगा केसरिया और आपका शुभ अंक रहेगा। 1।

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishik-rashi-scorpio-300x267.png

वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए थोड़ा सा समय निकाल कर आप अपने मन को शांति पहुंचाने का प्रयास करेंगे। शत्रु पक्ष आपके कार्यों में व्यवधान डालने का प्रयास कर सकता है। इसलिए आज के दिन थोड़ा सा अपने शत्रुओं से सावधान रहें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन थोड़ा different रहेगा। पढ़ाई में थोड़ा मन कम लगेगा और दूसरे बातो  की तरफ आपका ध्यान अधिक होने से आपकी performance पर आज के दिन फर्क पड़ सकता है। आज के दिन अपने जीवनसाथी के साथ भी तालमेल बना कर चले क्योंकि उनसे बहस होने की संभावना और misunderstood create  होने की संभावना बनी हुई है। उपाय के रूप में दरवाजे को खोलते समय या बंद करते समय सावधानी से बंद करें ताकि उसमें से ध्वनि ना निकले वह आपके धन को कम कर सकती है। आज के दिन आपका शुभ रंग रहेगा बैंगनी और सुबह अंक  रहेगा  2।

This image has an empty alt attribute; its file name is dhanu-rashi-saggitarious-300x267.png

धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज आपके वित्तीय मामलों में आज आप सफलता प्राप्त करेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत रहेगी। अधिक धन कमाना चाहते हैं तो अपने व्यापार में थोड़ा और अधिक effort डालने की आवश्यकता  आज के दिन बन रही है। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है बाहर जाकर study के कुछ नए मौके आज के दिन आपको प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन साहित्य जगत से जुड़े हुए लोगों को मान सम्मान की प्राप्ति होगी। कलाकारों के लिए भी आज का दिन प्रसिद्धि दायक रहेगा। संतान की तरफ से आज के दिन आपको शुभ समाचार प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे। यदि आपने अपने घर में पूजा कक्ष बना रखा है तो उसे दक्षिण पश्चिम दिशा में ना स्थापित करें और नियमित रूप से पूजा घर में पूजा होनी चाहिए। दीपक प्रज्ज्वलित होना चाहिए। इस बात का आपको विशेष रूप से ध्यान रखना है। आपका शुभ रंग रहेगा क्रीम और आपका शुभ अंक  रहेगा 4।

This image has an empty alt attribute; its file name is makar-rasi-capricorn-300x267.png

मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज आपका रूझान आध्यात्मिकता की ओर रहेगा। स्त्री रूप को पहचानने और आध्यात्मिक ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश आज के दिन आप करते हुए दिखाई देंगे इस राह पर चलने से आपको बहुत अधिक लाभ प्राप्त होगा शांति मिलेगी। आज के दिन आपको property से संबंधित कार्यों में थोड़ा सा सावधान रहना चाहिए क्योंकि ऐसे कार्यों में नुकसान की स्थितियां आपको अधिक देखने को मिल सकती है। आज के दिन वाहन चलाते समय भी सावधानी रखें। वाहन दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। आज के दिन घर में भी कलह का वातावरण हो सकता है। किसी एक बात को एक मुद्दे को लेकर बहस और झगड़े का वातावरण उत्पन्न हो सकता है इसीलिए आज के दिन थोड़ा सा शांत रहकर अपने आपसी तालमेल को बढ़ाने का प्रयास करें। गैस का चूल्हा kitchen platform के आग्नेय कोण में दोनों तरफ से कुछ छोड़ कर फिर रखना वास्तु सम्मत माना जाता है। आज के दिन आपका शुभ रंग रहेगा सी green  पर आपका शुभ अंक रहेगा। 8। AAJ KA RASHIFAL 16 December 2021 in Hindi

This image has an empty alt attribute; its file name is kumbh-rashi-aquarius-300x267.png

कुंभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई बहनों का बहुत सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। राजनीती  से जुड़े हुए सभी काम आपके निर्विघ्न संपन्न होते चले जाएंगे आज के दिन आप अपनी hobby को थोड़ा सा समय देंगे और कुछ ऐसे innovative काम करेंगे जो कि आपको प्रसन्नचित करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन मां के साथ किसी भी वाद विवाद की स्थिति से बचें क्योंकि आपके और आपकी मां के बीच misunderstanding create हो सकती है। पिता के स्वास्थ को लेकर कुछ चिन्ता के भाव आपके उत्पन्न होंगे। work place पर भी कुछ ज्यादा effort आपको अपने कामों को पूर्ण करने में डालने होंगे। शयन कक्ष में dressing table हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में रखनी चाहिए। सोते समय शीशे को ढक दें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और आपका शुभ अंक रहेगा 9। AAJ KA RASHIFAL 16 December 2021 in Hindi

This image has an empty alt attribute; its file name is meen-rashi-pieces-300x267.png

मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज आपको कुछ विशेष कार्य सौंपे जा सकते हैं। आप उन कार्यों को इमानदारी और समर्पण के साथ में पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। भाई बहनों के स्वास्थ में कुछ सुधार आज के दिन आपको देखने को मिलेगा। बैंकिंग से जुड़े हुए और अटके हुए कोई भी कार्य आए तो वो आपके निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। आज के दिन आपके किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी जो आपके जीवन में कुछ नया मोड़ लाने का प्रयास कर सकता है। आज के दिन पैतृक संपत्ति संबंधी  विवादों से आपको मुक्ति मिल जाएगी और यदि आप पर कोई मुकदमेबाजी चल रही है तो उसमें भी फैसला आज आपके पक्ष में जाएगा। किसी भी व्यक्ति या किसी भी परिस्थिति में दक्षिण दिशा की तरफ पैर करके नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से बेचैनी घबराहट और नींद की कमी हो सकती है। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और आपका शुभ अंक रहेगा 5।

[/vc_column_text][vc_video link=”https://youtu.be/wQzV-jHZhHg” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *