Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

AAJ KA RASHIFAL 16 April 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi

[vc_row][vc_column][vc_column_text]

AAJ KA RASHIFAL 16 April 2022 in Hindi


मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन रोग शत्रु दोनों ही आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे। आपके कार्यों में छोटी छोटी परेशानियां और दिक्कतें आ सकती है और निराशा पूर्ण रवैया आज आपको व्यथित कर देगा आदि में भी कुछ बड़ा एवं आप कर सकते हैं। कार्य करने के तौर तरीकों पर गौर करेंगे तो निश्चित रूप से लाभ की स्थितियों को दुगना पाएंगे। आज के दिन आपको सामान्य तरीके से अपने कार्य को पूर्ण करना चाहिए। नए कार्य की शुरुआत से बचें। नाना नानी के स्वास्थ को लेकर कुछ चिंता के भाव आपके मन में उत्पन्न होंगे। इसीलिये आज के दिन उनके स्वास्थ का विशेष रूप से ख्याल रखें। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरा रिश्ता बिगड़ा हुआ है तो बिगड़ा हुआ रिश्ता और ज्यादा बिगड़ सकता है। खंडित भी हो सकता है। इसलिए आज के दिन अपनी वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने जीवन में आगे बढ़ें। लव रिलेशनशिप में एक दूसरे को समझेंगे। एक दूसरे की पर्सनैलिटी को एक्सेप्ट करके चलेंगे और करियर में एक दूसरे की मदद करेंगे। आज के दिन आपको शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाना चाहिए। साथ ही तिल भी उस सरसों के तेल में जरूर डालें। आपका शुभ रंग रहेगा जामुनी और शुभ अंक रहेगा तीन। AAJ KA RASHIFAL 16 April 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishabh-rashi-taurus-300x267.png

वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन कार्य क्षेत्र में बड़ी सफलता लेकर आया है। काम में कुछ दिक्कतें परेशानियां हैं तो आज के दिन वो परेशानियां खत्म हो जाएगी। साहित्य जगत से जुड़े लोगों के मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आज के दिन कोई बड़ी अपॉर्च्युनिटी नौकरी पेशा लोगों को सौंपी जा सकती है। आज के दिन आप टेक्निकल वर्क में महारत हासिल करेंगे और अपनी कंपनी को रीप्रजेंट करते हुए अब्रॉड में जाकर किसी प्रोजेक्ट को संचालित करने का कार्य आज के दिन आपको मिल सकता है। आज के दिन जो भी यात्रा आप करेंगे उसमें थोड़ा सा रहियेगा की यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय नहीं है। आज के दिन स्वास्थ के प्रति लापरवाही ना करें और अपने पर्सनल हाइजीन का विशेष रूप से ध्यान रखें। आज के दिन नव विवाहित दंपतियों को एक दूसरे के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और कई बार घूमने जाने का प्रोग्राम बन सकता है। शनि देव की स्तुति का पाठ आज के दिन करना चाहिए। शनि दोष से इससे मुक्ति मिलेगी और अच्छा लाभ प्राप्त होगा। आपका शुभ रंग रहेगा पीच और शुभ अंक रहेगा छह।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is mithun-rashi-gemini-300x267.png

मिथुन राशि – चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आर्थिक स्थिति थोड़ी फ्लक्चुएशन से भरी हो सकती है। इसलिए अपनी आर्थिक स्थिति में थोड़ा सा संभलकर चलें। यानी बजट देकर चलेंगे तो आप अपने कार्यों को सुचारू रूप से कर पाएंगे। आज के दिन दूरगामी यात्रा से बचें और वाहन चलाते समय सावधानी रखें। एक्सीडेंट होने की संभावना बनी हुई है। प्रॉपर्टी से संबंधित लेन देन के कार्यों में आज के दिन सतर्कता रखनी होगी और ऐसे कार्यों का सौदा तय करने से पहले उन कार्यों के पेपर्स को जरूर पढ़ें। उसके बाद में उसपर साइन करें और सौदा तय करें। आज के दिन मां के साथ वाद विवाद की स्थितियों से बचें। वे आपके भले के लिए बोलें इसलिए उनकी बातों को सुनने का प्रयास करें। भविष्य के लिए कुछ योजनाएं आज के दिन आप तय करते हुए दिखाई देंगे। और आज के दिन बिज़नेस लाभ की परिस्थितियां भी आपको शेयर मार्केट में देखने को मिलेगी जो दूध, डेरी और पशुपालन से रिलेटेड काम करें। उनके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। वहीं आज का दिन किसान वर्ग के लिए थोड़ा स्ट्रगलिंग रहेगा। शनि देव की सुबह पूजा आराधना आज के दिन आपको करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा हल्का हरा और शुभ अंक रहेगा नौ | AAJ KA RASHIFAL 16 April 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kark-rashi-cancer-300x267.png

कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा और सौभाग्यशाली रहेगा। काम में सारी दिक्कतें दूर हो जाएगी। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। बड़े भाई बहनों की मदद से आप कोई बड़ा प्रोजेक्ट आज के दिन अपने काम में हासिल करते हुए दिखाई देंगे। व्यापार में अच्छी ग्रोथ होगी और रिश्ते और संबंधों में सुधार की गुंजाइश रहेगी। छोटे भाई बहनों के विवाह की बातें आज के दिन चल सकती है, जिससे घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन कोई विशेष मीटिंग में आप कोई विशेष मुद्दा उठाएंगे और वो आपके लिए कारगार सिद्ध होगा। इससे आपके पद में बढ़ोतरी हो सकती है। शनिवार को ढाई किलो उड़द की दाल खरीदकर इसे मंदिर में दान अवश्य करें। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा, शुभ अंक रहेगा सात |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is singh-rashi-leo-300x267.png

सिंह राशि – चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके दाम्पत्य सुख में वृद्धि करेगा। पैतृक संपत्ति संबंधी समस्याओं को दूर करेगा। मई घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी। यदि कोर्ट में कोई मामले लंबित चल रहे तो उनका फैसला आपके पक्ष में जाएगा। मंगल आपकी कुंडली में योगकारक होकर आपके सप्तम भाव में बैठा है। व्यापारी वर्ग को आज के दिन उत्तम लाभ की परिस्थितियां देखने को मिलेगी। वही व्यापार अच्छी ग्रोथ करेगा। रीयल इस्टेट से जुड़े हुए व्यापारियों के लिए यह समय बहुत ही शानदार परिणामों से भरा रहेगा। शनिवार को कुष्ट रोगियों को काले वस्त्र, शरबत और लोहे की वस्तुओं का दान जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा बैंगनी और शुभ अंक रहेगा पाँच। AAJ KA RASHIFAL 16 April 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kanya-rashi-virgo-300x267.png

कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन आपके खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे। आज के दिन कुछ विशेष कार्य आपके जीवन में संपन्न होंगे और इन कार्यों में आप दक्षता भी हासिल करेंगे। परंतु कन्फ्यूजन की स्थिति क्रिएट होने पर आपको अपने किसी अनुभवी मित्र से सलाह जरूर लेनी चाहिए। घर के बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा और घर में धार्मिक अनुष्ठान की रूपरेखा बनेगी। आप किसी धार्मिक ग्रंथ के अध्ययन अध्यापन में भी आप अपनी रुचि को बढ़ाते हुए दिखाई देंगे। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी और यश कीर्ति चारों तरफ फैलती हुई दिखाई देगी। शनि देव को काले वस्त्र आज के दिन जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा रॉयल ब्लू और शुभ आंक रहेगा एक |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is tula-rashi-libra-300x267.png

तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। खर्च बढ़ सकती है। खर्चों को संयमित होकर करें। आज के दिन बजट देकर चलना ही आपके लिए उत्तम रहेगा। आज के दिन किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात आपके जीवन की दिशा को बदल सकता है। इसलिए उस व्यक्ति को इग्नोर न करें। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें। रिश्वत लेने का प्रयास न करें वरना आपको जेल यात्रा का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन झूठे आरोपों में जो झूठे आरोप अगर आप पर लगे हुए हैं तो उसमें आपको क्लीन चिट जरूर मिल जाएगी। आपके बॉस की आखें खुल जाएगी और वे आपके प्रति सकारात्मक रवैया रखेंगे। आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए थोड़ा स्ट्रगलिंग रहने वाला व्यापार में आपको थोड़े से एफर्ट्स ज्यादा डालने पड़ेंगे। शनि देव के मंत्र का आज के दिन जाप करना चाहिए। साथ ही सरसों के तेल में अपनी छवि देखकर उस सरसों के तेल का दान जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा दो। AAJ KA RASHIFAL 16 April 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishik-rashi-scorpio-300x267.png

वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेगी। आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां आपको आज के दिन अपने जीवन में देखने को मिलेगी। वहीं आज के दिन शेयर मार्केट में अच्छा लाभ आप प्राप्त करेंगे। जो योजनाएं पूर्व पूर्व निर्धारित है और अटकी हुई है वो योजनाएं चल निकलेगी। व्यापारी वर्ग व्यापार में कुछ नया इन्वेंशन आज के दिन कर सकते अपने व्यापार को बढाने के तौर तरीकों पर आप गौर करेंगे। दूरगामी यात्रा आज के दिन संभव है परन्तु वो यात्रा आपके लिए सुखद और मंगल रहेगी। नौकरीपेशा लोगो को प्रमोशन के चांस आज के दिन बदले हुए दिखाई देंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता के भाव रहेंगे। कोई जीवनसाथी से कोई शुभ समाचार आज के दिन आपको प्राप्त होंगे। महिला रिलेशनशिप्स एक दूसरे को समझने का प्रयास करें। आज के दिन अपने लव मेट को मनाने के लिए चूंकि वो नाराज है तो उनको मनाने के लिए आप गिफ्ट का आदान प्रदान करेंगे। शनिवार के दिन पक्षियों की सेवा आपको जरूर करनी चाहिए। उन्हें अनाज और पानी की व्यवस्था जरुर करें। आपका शुभ रंग रहेगा क्रीम, शुभ अंक रहेगा चार।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is dhanu-rashi-saggitarious-300x267.png

धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके कर्म को और अधिक बढ़ाएगा। नौकरीपेशा लोगों को थोड़ा सा सतर्क रहकर आगे बढ़ना है। आज के दिन नौकरी में कुछ समस्याएं आएंगी परंतु आप उन समस्याओं को पार कर अपने लक्ष्य को शाम तक जरुर अर्जित कर लेंगे। आज के दिन जो अपने कैरियर में नया मुकाम हासिल करना चाहते हैं, उनके लिए दिन बहुत ही उपयुक्त है। नौकरी के साथ ही बिजनेस की प्लानिंग करें तो आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। कुछ नए आइडिया आज के दिन आपको बिजनेस स्टार्ट करने का जरूर रहेगा और उसकी तरफ आप कदम बढ़ाते हुए दिखाई देंगे। छात्रों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अच्छे और सफलतादायक परिणाम हासिल करेंगे। उपदेशों से भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है। लोगों के बहकावे में न आएं और अपने विवेक और बुद्धि का इस्तमाल करें। शनिवार के दिन गरीबों को अन्न का दान जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा बादामी और शुभ अंक रहेगा सात । AAJ KA RASHIFAL 16 April 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is makar-rasi-capricorn-300x267.png

मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेगा। भाग्य आपका साथ देगा। अधूरे पड़े हुए सभी कार्य निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। आपके सुखों में वृद्धि होगी। आज के दिन कोई लग्जीरियस आइटम की खरीददारी आप अपने घर में करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन मां के साथ संबंध और अधिक सुदृढ़ होंगे और सामाजिक मान सम्मान को बढ़ाने में उनकी अहम भूमिका रहेगी। आज आप अपने पैरंट्स को तीर्थ यात्रा पर भेज सकते हैं व यात्रा करवा सकते हैं। आज के दिन आध्यात्मिक भावों से भरे रहेंगे और धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन अध्यापन में आपका मन शांत रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छी बॉन्डिंग रहेगी। एक दूसरे के प्रति आकर्षित रहेंगे और आज के दिन कुछ रोमांटिक पल एकदूसरे के साथ बिताते हुए दिखाई देंगे। सनी देओल को काले तिल, लोहे सरसों के तेल का दान आज के दिन जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा सिल्वर, शुभ अंक रहेगा छह |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kumbh-rashi-aquarius-300x267.png

कुम्भ राशि – चन्द्रमा आज आपकी राशि से 8वे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । अतः आज के दिन आपको दूरगामी यात्रा से बचना चाहिए। ड्राइव करके कहीं पर न जाएं। एक्सीडेंट होने की संभावना बनी हुई है। जानवरों से थोड़ा कि जानवरों से आज के दिन चोट लग सकती है। पराक्रम को विपरीत दिशा में नहीं लगाना बड़ी मुसीबत में फंस सकते है। नौकरीपेशा है तो सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। किसी के साथ बहस का हिस्सा ना बनें। आज के दिन आप जितना हो सके अपनी छवि पर काम करें। अपने व्यवहार में थोड़ी सौम्यता लेकर आएं। तभी आप अपने जीवन में सफलता प्राप्त करेंगे। वरना बड़ी बड़ी मुसीबतें आज के दिन आपके जीवन में दस्तक दे सकती है। गुप्त शत्रु जो कि आपके मित्र रूपी पड़ोसियों सहकर्मी हो सकते हैं, वे आपके कार्य में व्यवधान डालने का प्रयास करेंगे। आज आपको अपने नाक, कान, गले सब कुछ खुला रखना पड़ेगा। चारों तरफ अपनी नजर रखें। अपनी गोपनीय बातों को अपने तक रखें और अपने कार्य में विशेष रूप से संलग्न होकर सक्सेस हासिल करें। शत्रु पक्ष अपने आप ही परास्त हो जाएगा। आज के दिन किसी और पर भरोसा न करें। अपने आत्मबल पर भरोसा करते हुए अपने जीवन में आगे बढ़ें। जीवन और उनका सहयोग आज के दिन आप अपने काम में ले सकते हैं। शनि देव का ध्यान आज के दिन लगाना चाहिए और शनि देव के मंत्र का जाप आज के दिन जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा दो | AAJ KA RASHIFAL 16 April 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is meen-rashi-pieces-300x267.png

मीन राशि – चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। जीवनसाथी के साथ में वाद विवाद की स्थिति खत्म हो जाएगी और पुनः प्रेम भरे संबंध स्थापित हो जाएंगे। आज के दिन कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है, जिससे एक दूसरे को पहचानने में मदद मिलेगी। आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। व्यापार में आप अच्छी ग्रोथ करते हुए दिखाई देंगे। रोजमर्रा के लाभ में वृद्धि होगी और अपने काम करने के तौर तरीकों को और अधिक सुदृढ़ करने का प्रयास करेंगे। आज के दिन मैनेजमेंट के फील्ड से जुड़े हुए लोगों को बहुत अच्छा फायदा होगा। वहीं आज का दिन आईटी सेक्टर और टेक्निकल वर्क से जुड़े हुए लोगों के लिए बहुत ही उत्तम रहने वाला है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े सभी कार्य निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे और जीवन साथी के नाम से यदि आपने कोई इन्वेस्टमेंट किया तो उसमें अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। आज के दिन आपकी कोई खोई हुई वस्तु आपको पुनः प्राप्त हो जाएगी, जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। आज आपको शनिदेव के मंदिर जाकर साफ सफाई का जिम्मा लेना चाहिए और भगवान शनिदेव से प्रार्थना करें कि वे आपके कष्टों को दूर करें। मजदूर वर्ग को वस्त्रों का दान आज के दिन जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा आठ ।

 

[/vc_column_text][vc_video link=”https://youtu.be/rDNbiqS1xeU” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column][vc_column_text]

 

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *