Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra

AAJ KA RASHIFAL 15 November 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Ji Shrimali

15 November 2022 rashifal

AAJ KA RASHIFAL 15 November 2022 in Hindi

मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेगा | आज का दिन आपके लिए सुख सौभाग्य और समृद्धि से भरा रहेगा क्योंकि चंद्रमा। स्वग्रही है और माता के साथ। आपके अगर बिगड़े हुए संबंध। तो आज। के दिन सुधर जाएंगे। किसान वर्ग को खेती बाड़ी में अच्छा लाभ आज के दिन प्राप्त होगा। वहीं कृषि कार्यों में आज आपको सफलता प्राप्त होगी। जो लोग दूध, डेरी, पशुपालन से रिलेटेड सभी चीजों से रिलेटेड काम करते हैं, उनके लिए भी आज का दिन उत्तम परिणामदायक रहेगा। ये दिन आज के दिन व्यापारी वर्ग को योजनाओं को क्रियान्वित करने में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के लोग लाल कपड़े में सवा किलो मसूर की दाल बांधकर अपने घर या दुकान में आपको रखना चाहिए और कार्य क्षेत्र में धीरे धीरे इससे बाधाओं का अंत होता नजर आएगा। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा 5 |


वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। पराक्रम में वृद्धि भाई बहन का साथ और योग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। आज के दिन सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी। कोई विशेष कार्य आज के दिन आपका संपन्न होगा जिससे आपका मनोबल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन वर्क प्लेस पर अधिकारियों का साथ और सहयोग भरपूर देखने को मिलेगा। कोई बड़ी जिम्मेदारी के द्वारा आपको बाहर दूरगामी यात्रा करनी पड़ सकती है, परंतु यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। वृषभ राशि वाले लोग गंगा या अन्य किसी पवित्र नदी का जल किसी मटके या पात्र में लेकर उसे सफेद कपड़े से ढककर अपने घर या कार्यक्षेत्र में रख दें। शीघ्र ही स्थायी सफलता आपको मिलना प्रारम्भ हो जाएगी। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा। 9।


मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। वाणी से आप सबको मोहित करते नजर आएंगे। कुटुम्ब में मान सम्मान बढता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन जो इच्छाएं आपके मन में हैं वो इच्छाएं पूर्ण होती चली जाएगी। जो कार्य आपके अधूरे रह गए हैं वो द्रुत गति से संपन्न होते चले जाएंगे। जो मन। में बात। है उसे आपको व्यक्त कर देना ही ठीक है। मन की बातों को मन में न रखें और उससे खुलकर बोलने में ही समझदारी आपकी है। इस समय आपकी यात्रा सुखद और मंगलमय रहेगी। और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हुए कार्य आज। के दिन निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। मिथुन राशि वाले जातक कांसे के बर्तन, हरे कपड़े में बांध कर अपने घर और प्रतिष्ठान में पूर्व की दिशा में रखें। शानदार सफलता के योग इससे बनेंगे। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 5।


कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा के दिन खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके आकर्षक व्यक्तित्व को निखारेगा। आज के दिन लोग आपसे मित्रता करने का प्रयास करेंगे। कई नए मित्र आपके सर्कल में जुड़ते हुए दिखाई देंगे। आपके घर के बड़ों। का आशीर्वाद। आपको भरपूर देखने को मिलेगा। जो काम आपने हाथ में लिए हैं उन कामों को द्रुत गति से आप पूर्ण करके अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे। आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां देखने को मिलेगी और कोई लग्जीरियस आइटम की खरीदारी आज के दिन आप कर सकते हैं। कलाकारों के लिए आज का दिन मान सम्मान और प्रसिद्धि से भरा रहेगा। कर्क राशि वाले जातक चांदी का सिक्का लेकर किसी डिब्बी या बर्तन में पानी में डालकर घर या कार्यस्थल की पूर्व दिशा में जरूर रखें। सभी कार्य बनने लगेंगे। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 3।


सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। खर्च का स्थान परंतु अपने ही स्थान में चंद्रमा स्वग्रही होकर बैठा है। इसीलिए आज आप अपने खर्चों को मैनेज कर पाएंगे पर मन बहुत विचलित रहेगा। कभी ये काम करूँ कभी वो करूँ कभी यहां जाऊं कभी कहीं पर भी संतुष्टि नहीं इसलिए मन की शांति के लिए जगत स्थिरता बेहद आवश्यक है। आज के दिन भटकाव की स्थिति को खत्म कर अपने मन को एकाग्रचित्त करने का प्रयास करें। आज के दिन सहकर्मियों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा और जो भी काम आप हाथ में लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। ब्यूटी से रिलेटेड और जो लोग कॉस्मेटिक्स से रिलेटेड काम करते हैं उनके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा और उत्तम लाभ दायक रहेगा। सिंह राशि वाले जातक एक कटोरी और डिबिया में सेंधा नमक भरकर उसे अपने घर या व्यापारिक क्षेत्र की पूर्व दिशा में रखें। सभी कार्य निर्विघ्न संपन्न होंगे। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 2 |

कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां वर्क प्लेस पर आज के दिन आपको देखने को मिलेगी। कोई काम आपका अधूरा रह गया तो आज के दिन निर्विघ्न संपन्न हो जाएगा। कामों में सारी दिक्कतें परेशानियां खत्म हो जाएगी। आध्यात्मिक भावो से भरे रहेंगे और परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा आज संभव है। कन्या राशि वाले जातक एक कटोरी में या छोटी डिबिया में कपूर को डुबो कर अपने कार्यस्थल या निवास के पूर्व दिशा में जरूर रखें। व्यापार और रोजगार सबसे अच्छा चलने लगेगा। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा। 7 |


तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। वर्क प्लेस पर आज के दिन कुछ फेरबदल कार्य करने की प्रणाली में आप कर सकते हैं। वहीं आज के दिन अगर आप गवर्नमेंट जॉब करेंगे। तो मनचाहा स्थानान्तरण आपको प्राप्त आज के दिन हो सकता है। परंतु आज के दिन कोई रिस्की काम में हाथ ना। डालें क्यूंकि उसमे निवेश डूब सकता है वही निवेश अगर तो अब सोच समझकर करें। आज के दिन घर के बड़ों का सम्मान आपको करना चाहिए और उनके मार्गदर्शन से आपकी समस्याएं भी खत्म होती हुई दिखाई देंगे। तुला राशि वाले जातक एक सफेद रंग की कोई भी मूर्ति अपने घर या कार्यस्थल पर रखें। ध्यान रखें यह मूर्ति गंदी नहीं होने पाए। इसे समय समय पर आप साफ करते रहें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 6।


वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए विशेष सफलता दायक रहेगा। जो काम आपने हाथ में लिए हैं उन कार्यों को पूर्ण करके ही दम लेंगे। युवक युवतियों को अपने जॉब से रिलेटेड कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। आज के दिन आप जॉब स्विच करना चाहते हैं तो उसके भी अच्छे योग बने हुए हैं। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि आज के दिन बढ़ती हुई दिखाई देगी। आप विपरीत लिंग के प्रति आकर्षित होंगे और अगर अविवाहित हैं तो विवाह के बंधन में बंधने के लिए आपको आपका मनचाहा लाइफ पार्टनर आज के दिन प्राप्त हो ही जाएगा। वृश्चिक राशि वाले लोग सेहत की शीशी को साफ कर नए लाल कपड़े में लपेट कर अपने घर या कार्यस्थल के दक्षिण कोने में जरूर रखें। कार्य में शुभता और उत्तम लाभ की परिस्थितियां उत्पन्न होंगी। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी शुभ और शुभ अंक रहेगा। 9 |


धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके। लिए यात्राओं से भरा होगा। परंतु ये यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। ससुराल वालों के साथ संबंध और अधिक प्रगाढ़ रहेंगे। मांगलिक कार्यक्रमों में आपकी रूचि आज के दिन बढ़ती हुई दिखाई देगी। वहीं रिश्तेदारों के साथ आज के दिन आप मेल मिलाप के कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। धनु राशि वाले जातक पीले कपड़े में कोई भी धार्मिक पुस्तक लपेट कर अपने घर या कार्यस्थल के पूर्वी कोने में जरूर रखें। सभी कार्यों में आसानी होगी और सभी कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 1।


मकर राशि – आपकी राशि से। चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा और आनंददायक रहने वाला है। हालाँकि काम में कभी कभी परेशानी। आपको जरुर देखने को मिलेगी पर उसके बावजूद भी आप अपने कार्यों को सफलता पूर्वक संपन्न कर पाएंगे। लाइफ पार्टनर के साथ में ट्यूनिंग अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन का भरपूर सुख प्राप्त करेंगे। लव रिलेशनशिप में पारिवारिक सदस्यों की सहमति आज के दिन आपको जरूर मिल जाएगी। मकर राशि वाले जातक नारियल के तेल में काले तिल और एक नारियल पर लाल धागा बांध कर उन दोनों को अपने घर या कार्यस्थल के पूर्वी कोने में जरुर रखें। इससे मनोवांछित लाभ की प्राप्ति होगी। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा। 8।

कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके शत्रुओं को परास्त कर हर क्षेत्र में विजय की प्राप्ति करने का है। रुपए पैसे से सम्बंधित कार्यों में आज के दिन थोड़ा सा सजग रहें। वहीं भावुकता से आपको अपने वर्क प्लेस पर काम नहीं करना थोड़ा सा प्रैक्टिकल लेकर चलेंगे तो आपके सहकर्मियों के। साथ आपका तालमेल भी अच्छा रहेगा और आप अपने कार्यों में अच्छी सफलता भी अर्जित कर पाएंगे। आज के दिन कर्ज की स्थितियों से आपको खुद को ही बाहर निकलने की आवश्यकता रहेगी। थोड़ा सा फ्रस्टेट नजर आएंगे। परंतु अगर शांत रहकर अपने मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करेंगे तो समस्याएं जल्द ही खत्म भी हो जाएगी। कुंभ राशि वाले लोग नारियल के दो सूखे गोलों में अनाज बासमती चावल अगर हो तो वो बहुत ही उत्तम रहेगा। भरकर एक को किसी ब्राह्मण को दक्षिणा के साथ दान करें और दूसरे को घर या दुकान में अपनी तिजोरी या मंदिर में रखें। इससे सभी कार्य अतिशीघ्र संपन्न होंगे। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा। 7।


मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। साहित्य के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग आज के दिन मान सम्मान की प्राप्ति करेंगे। कलाकारों के लिए यानि जो हीरो हीरोइन हैं उनके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। रंगमंच के कलाकारों को भी कुछ बड़ा काम आज के दिन प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन रिस्की कामों में हाथ न डालकर। जो रूटीन में काम चल रहे हों, उन्हीं को करने का प्रयास आपको करना चाहिए। टेक्निकल फील्ड में आज के दिन आप महारत हासिल करेंगे। मीन राशि के जातक कोई भी सिक्के पीले कपड़े में बांध कर अपने घर या कार्यस्थल के ईशान कोण में जरूर रखें। इससे उत्तम धन लाभ आपको प्राप्त होगा। आपका शुभ रंग रहेगा केसरिया और शुभ अंक रहेगा। 6।