Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra|jems and stone|Numerology|Palm Reading, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra|Numerology, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Numerology, Astro Gyaan|Featured|Numerology, Astro Gyaan|Jeevan Mantra, astrology, Astrology Tips

AAJ KA RASHIFAL 15 January 2023 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope |Dainik/Daily Rashifal – Nidhi Shrimali

AAJ KA RASHIFAL 15 January 2023 in Hindi

मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए व्यापारिक प्रतिष्ठान में कुछ बाधायें उत्पन्न कर सकता है। व्यापार में आ रही दिक्कतों को बहुत शांति और संयम से हल करेंगे तभी ये दिक्कतें समाप्त हो पाएगी। आज के दिन यदि आपको बुटीक से रिलेटेड काम करते हैं, कपड़ों का काम करते हैं। इमिटेशन जूलरी का काम करते हैं या फिर ट्रैवल बिजनेस से जुड़े हुए हैं तो कोई बड़ी समस्या आपके जीवन में आ सकती है। थोड़ा सा अपने मनोबल को बढाये रखें और इस समस्या को डील करने के लिए हतोत्साहित बिल्कुल भी ना हों। अगर आप अपने मनोबल को बनाए रखेंगे तो जल्दी वो समस्या का हल भी आप ढूंढ ही लेंगे। आज के दिन जीवनसाथी के साथ किसी न किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। अतः अपने दाम्पत्य जीवन में मौन रहकर या शब्दों का सही चयन करके ही शांति आप स्थापित कर सकते हैं। रविवार के दिन सुबह उठकर स्नान करके सूर्य देवता को अर्घ्य देना चाहिए और ॐ अचिन्त्याय नमः मन्त्र का जाप जरुर करें। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद शुभ अंक रहेगा आठ। AAJ KA RASHIFAL 15 January 2023 in Hindi

वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने का है। आपके शत्रु आपके खिलाफ किसी भी प्रकार से एक्सडी तंत्र रचेंगे तो वो उसी में फंस जाएंगे। आप अपने बुद्धिबल और चातुर्य से अपने शत्रुओं को परास्त कर सकते हैं। हालाँकि समस्याएं कठिन हैं जटिल है उसके बावजूद आप अपने हौसलों के दम पर सफलता को जरुर अर्जित करेंगे। आज के दिन किसी अजनबी से मुलाकात आपके जीवन की दिशा को बदल देगी। वहीं आज के दिन गलत संगति से भी आपको छुटकारा मिल जाएगा। रूपए पैसे से सम्बंधित कार्यों में थोड़ी सी सजगता बनायें रखें और बड़ा और नया इन्वेस्टमेंट करने से बचें। सूर्य भगवान को अर्घ्य देते समय ॐ अरुणाय नमः मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी शुभ अंक रहेगा सात । AAJ KA RASHIFAL 15 January 2023 in Hindi

मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लिए निराशाजनक रह सकता है। परिणाम तो निराशाजनक रहेगा। प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहेगा। थोड़े से ग़ुस्से डिसप्यूट नजर आएंगे परन्तु निराशा को अपने जीवन में स्थान नहीं लेने देना और अपनी गलतियों से अगर सबक सिखाएंगे तो निश्चित रूप से उसे इम्प्रूव भी कर पाएंगे। आज के दिन कोई भी कार्य में आपको आनाकानी नहीं करना चाहिए और उस कार्य को द्रुत गति से आप संपन्न करेंगे और एक डिवोशन से आगे बढ़ेंगे। तभी वो कार्य निश्चित रूप से संपन्न होते चले जाएंगे। सूर्य भगवान को अर्घ्य देते समय इस राशि के जातकों को ॐ आदि-भूताय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नीला शुभ अंक रहेगा चार । AAJ KA RASHIFAL 15 January 2023 in Hindi

कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आर्थिक स्थिति को थोड़ा सा और अधिक खराब कर सकता है। किसी से भी उधार लेने से बचें और किसी को उधार देने से भी आप आज के दिन आपको बचना चाहिए। मां के साथ वाद विवाद की स्थितियां हो सकती हैं। इसीलिए उनसे वाद विवाद की स्थितियों से भी बचना है। इसके लिए मौन रहकर उनकी बातों को सुनने का और आत्मसात करने का प्रयास करें। आज के दिन आपके नए कार्यों की शुरुआत संभव नहीं है। इसीलिए जो भी कार्य आपने पुराने पेंडिंग छोड़ रखा है, उन्हीं कार्यों को वीकएंड पर पूरा करने का प्रयास करें। आपके पारिवारिक सदस्यों के कार्यों में आज आपकी मदद उनके साथ आपकी बॉन्डिंग को और अधिक बेहतर करती हुई दिखाई देगी। सूर्य भगवान को अर्घ्य देते समय आपको ॐ वसुप्रदाय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा केसरिया शुभ अंक रहेगा एक। AAJ KA RASHIFAL 15 January 2023 in Hindi

सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः भाई बहनों के साथ में किसी भी प्रकार के वाद विवाद की स्थितियों से आपको बचना चाहिए। कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें। दूरगामी यात्रा से बचें। राजनीति में काम अटक सकते हैं। अतः थोड़ा सा कंट्रोवर्सी से दूर रहें। आज के दिन कोई भी जल्दबाजी में ऐसे शब्दों को मुंह से न निकालें जिससे आपके अपने आहत हो जाएं। यानि थोड़ा सा केयरफुल होकर आप अपने जीवन में आगे बढ़ें। सूर्य भगवान को आप इस राशि के जातकों को अर्घ्य देते समय ॐ भान्वें नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा पीला शुभ अंक रहेगा नौ।

कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन कुटुम्ब में मान सम्मान को बढ़ाएगा। घर में मेहमान आ सकते हैं जिससे घर का वातावरण और भी अच्छा और हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। रिश्तेदारों के साथ में मेल मिलाप के कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। परंतु आज के दिन किसी रिश्तेदार के साथ किसी बात को लेकर मतभेद और वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अतः उन्हें एवॉइड करने के लिए आपको शांत रहकर अपने मुद्दों को सुलझाना चाहिए। भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य देते समय ॐ शांताय नमः मंत्र का जाप जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी शुभ अंक रहेगा पाँच। AAJ KA RASHIFAL 15 January 2023 in Hindi

तुला राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन ददिहाल के साथ वाद विवाद हो सकता है। अपने जीवन में अपनी वाणी और क्रोध पर संयम रखते हुए अपने जीवन में आगे बढ़ें। आज के दिन सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। धर्म कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। वर्क प्लेस से सम्बंधित या कुटुम्ब से सम्बंधित कोई अशुभ समाचार आज के दिन आपको मिल सकता है। थोड़ा सा धैर्य बनाये रखें । भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य देते समय ॐ इन्द्राय नमः मंत्र का जाप जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा शुभ अंक रहेगा तीन।

वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए सर्व कार्यसिद्धि वाला रहेगा। खर्चों में थोड़ी सी कटौती होगी परंतु विदेशों से किसी प्रकार से अशुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। यदि आप व्यापार विदेशी कंपनियों के साथ करते हैं तो थोड़ा सा टायप करते समय सावधानी रखें। विदेशी कंपनियों के बारे में पहले पूरी जांच पड़ताल कर करके ही उनके साथ आगे बढ़ना आपके लिए उचित रहेगा। जो छात्र विदेशों में पढ़ाई कर रहे हैं, उनको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सूर्य भगवान को अर्घ्य देते समय ॐ आदित्याय नमः मंत्र का जाप जरुर करें। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे शुभ अंक रहेगा दो | AAJ KA RASHIFAL 15 January 2023 in Hindi

धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन उत्तम लाभ की स्थितियां लेकर आया। आकस्मिक लाभ की वजह से आप का मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। अचानक धन आगमन के विस्तृत समाचार आज के दिन आपको कहीं से प्राप्त हो सकते हैं। आज के दिन आपके शत्रु आपके खिलाफ कुछ भी करने चाहेंगे तो वो उनको मुंह की खानी पड़ेगी। आज के दिन व्यापारी वर्ग कुछ विषेष कार्य से यात्रा कर सकते हैं परन्तु यात्रा में अपने सामान का विशेष रूप से ध्यान रखें। सूर्य भगवान को अर्घ्य देते समय ॐ शर्वाय नमः मंत्र का जाप जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून शुभ अंक रहेगा सात । AAJ KA RASHIFAL 15 January 2023 in Hindi

मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर तनातनी का वातावरण उत्पन्न हो सकता है। सहकर्मियों के साथ तालमेल ना होने की वजह से कुछ समस्याएं उत्पन्न होंगी। वर्क प्लेस पर कुछ कंट्रोवर्सी का सामना करना पड़ सकता है। झूटे आरोप भी आज आप पर लग सकते हैं। पिता के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। इसीलिए आज का दिन हर तरीके से शांत रहकर अपने कार्यों को करने का है। वाद विवाद की स्थिति से बचने का केवल एकमात्र यही तरीका है। सूर्य भगवान को अर्घ्य देते समय ॐ सहस्त्र किरनाय नमः मंत्र का जाप जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला शुभ अंक रहेगा छह। AAJ KA RASHIFAL 15 January 2023 in Hindi

कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा कठिन रहने वाला है। अधूरे काम और अधूरे रह जाएंगे। काम करने की प्रवृति नहीं रहेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ेगी और पे जाकर लोगों की सहायता के लिए आज आप तत्पर रहेंगे। विदेश यात्रा के योग बने हुए है परन्तु आपको यात्रा सोच समझ कर करनी चाहिए। आज के दिन किसी से भी वाद विवाद की स्थितियों से बचें। भगवान सूर्य को अर्घ्य देते समय ॐ ब्राह्मणे दिवाकर नमः मंत्र का जाप ज़रूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी शुभ अंक रहेगा नौ। AAJ KA RASHIFAL 15 January 2023 in Hindi

मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए सर्व कार्य सिद्धि वाला रहेगा। आपके काम द्रुतगति से संपन्न होते चले जाएंगे। कामों में आ रही दिक्कत और परेशानियां भी समाप्त हो जाएगी। जो काम अपने हाथ में लिए हैं उन्हें थोड़ा सा डिवोशन से आप पूरा करेंगे तो वो काम निश्चित तौर पर जल्दी ही कम्प्लीट हो जाएगा। आज के दिन आपको यात्राओं में विशेष ध्यान रखना है। लंबी दूरी की यात्रा को अवॉइड करना है और वाहन चलाते समय सावधानी रखनी है। सूर्य भगवान को और अर्घ्य देते समय ॐ जायिने नमः मंत्र का जाप जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा हरा शुभ अंक रहेगा एक | AAJ KA RASHIFAL 15 January 2023 in Hindi

Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Shrimali  Whatsapp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Connect with us at Social Network:-

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Related Posts