AAJ KA RASHIFAL 15 February 2023 in Hindi
मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए यात्राओं से भरा रह सकता है। कुछ काम जो कि आज के दिन आपके पूरे नहीं हो रहे हैं। उन कामों के प्रति बहुत ज्यादा व्याकुल होने की आवश्यकता नहीं है। तटस्थ होकर अपने कार्यों को करने का प्रयास करें। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। व्यापार में आप अच्छी उन्नति और प्रगति के रास्ते तय करते हुए दिखाई देंगे। आपके राशि व्यापार के स्वामी। शुक्र जो की उच्च की ओर है, व्यापार में कुछ बड़ी योजनाओं का क्रियान्वयन करते हुए दिखाई देंगे। वही आज के दिन सुख। सौभाग्य में वृद्धि होगी और कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ता हुआ दिखाई देगा। एक बेलपत्र पर दूध में डुबोते हुए शिवलिंग पर आपको चढ़ाना चाहिए और प्रत्येक बेलपत्र के साथ ॐ नमो भगवते महादेवाय नमः मंत्र का जाप जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी शुभ अंक रहेगा नौ AAJ KA RASHIFAL 15 February 2023 in Hindi
वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। व्यापार के विस्तार की योजनाओं पर आप काम करते हुए दिखाई देंगे। वहीं आज आपकी कोई इच्छा पूर्ण होने से आपके मन में प्रसन्नता के भाव भी उत्पन्न होंगे जो काम आपके अधूरे रह गए हैं उनको थोड़ा सा सावधानी के साथ पूर्ण करने का प्रयास करें। नौकरी पेशा लोगों को नौकरी से संबंधित शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। वहीं दाम्पत्य जीवन आज के दिन आपका सुखमय बनेगा। आज के दिन जो भी कार्य आपने हाथ में लिए हैं वो द्रुत गति से संपन्न होंगे। आपका आकर्षक व्यक्तित्व सभी को भाएगा सोमवार के दिन बेलपत्र के पाँच पत्ते शिवलिंग पर ज़रूर चढ़ाएं। और उन पत्तों को अपने पर्स या फिर पैसों वाले स्थान में घर की किसी तिजोरी में रख दें। आपका शुभ रंग रहेगा हरा शुभ अंक रहेगा तीन ।
मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए रोगों का नाश करने वाला रहेगा। यानी स्वास्थ संबंधी समस्याओं से आज आपको मुक्ति मिलेगी। छोटी छोटी समस्याओं से आप अगर बहुत तंग आ चुके हैं तो आज के दिन उन समस्याओं को दूर करने का भी आप सतत प्रयास प्रयास करते हुए दिखाई देंगे। भाग्य आपका साथ देग और अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुत गति से संपन्न होते चले जाएंगे। जो विद्यार्थी हायर एजुकेशन के लिए बाहर जाकर शिक्षा अध्ययन करना चाहते हैं, उनके लिए आज के दिन शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। और कुछ विशेष अवसर आपको इस संदर्भ में प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे। आपको बिल्व पत्र 108 पत्र को चंदन में डुबोना है और ॐ नमः शिवाय मंत्र का उच्चारण करते हुए शिवलिंग। पर आपको अर्पित करना है साथ ही भगवान शिव को अच्छे स्वास्थ्य की कामना अपने लिए जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद शुभ अंक रहेगा आठ। AAJ KA RASHIFAL 15 February 2023 in Hindi
कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके करियर में आ रही बाधाओं को दूर करता हुआ दिखाई देगा। विद्यार्थी वर्ग आज के दिन शिक्षा से संबंधित शुभ समाचारों की प्राप्ति करेंगे। वहीं आज के दिन आपकी इच्छाएं पूर्ण होंगी। यात्राएं अधिक होंगी परंतु सुखों में वृद्धि होगी। ससुराल से आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा। पाँच सोमवार शिवलिंग का मंदिर में जल से अभिषेक करें और 108 बिल्वपत्र भोले शंकर को अर्पित करें। बेलपत्र अर्पित करते समय ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी शुभ अंक रहेगा एक।
सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपकी आर्थिक समस्याओं को दूर कर आपके सुखों में वृद्धि करेगा। हालाँकि जो भी काम अपने हाथ में लिए हैं उसे भी आप द्रुत गति से पूर्ण कर पायेंगे पर गुस्से और अग्रेशन से आपकी पारिवारिक स्थितियां खराब हो सकती हैं। रिश्तों में तनाव उत्पन्न हो सकता है इसीलिए सावधानी से और अच्छे से अपने रिश्तों को आप संभालने का प्रयास करें। जितना शांत रहेंगे और अपनी वाणी को जितना मीठा रखेंगे उतना ही आपके रिश्ते आप के लिए खड़े दिखाई देंगे। व्यापार में और नौकरी पेशा लोगों को आज के दिन शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। यदि आप फैशन डिजाइनिंग और इंटीरियर से संबंधित कार्य करते हैं तो उसमें कोई विषेश और्डर कोई बड़ा ऑर्डर आज के दिन आपको प्राप्त हो सकता है। सोमवार को शिवलिंग पर बेलपत्र की जड़ जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा मैजेंटा शुभ अंक रहेगा छह। AAJ KA RASHIFAL 15 February 2023 in Hindi
कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके सुखों में वृद्धि करेगा। भाग्य आपका साथ देगा। अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुत गति से संपन्न होते हुए चले जाएंगे। पराक्रम में वृद्धि और आपके छोटे भाई बहनों का साथ और सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। आज के दिन आपको कोई इंटरनल ब्लीडिंग होना या इंटरनल कोई प्रॉब्लम होना, इचिंग होना, दाद खाज खुजली, पाइल्स की प्रॉब्लम हो सकती है। अतः इन समस्याओं के प्रति थोड़े से सतर्क होकर चलें। शिव और पार्वती पर बेलपत्र आप को चढ़ाना चाहिए। इससे पति पत्नी के बीच में संबंध और अधिक मधुर होंगे। आपका शुभ रंग रहेगा नीला शुभ अंक रहेगा चार।
तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा। आज के दिन जो काम अपने हाथ में लिए हैं, द्रुत गति से आप संपन्न कर पाएंगे। आपकी इच्छाएं पूर्ण होने से आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। कला वर्ग के छात्रों को आज के दिन मनोनुकूल पर नामों की प्राप्ति होगी और कला के क्षेत्र से जुड़े हुए कलाकारों को आज के दिन मान सम्मान और प्रसिद्धि मिलेगा। सोशल मीडिया पर आप छाए रह सकते हैं बेलपत्र की जड़ में आज के दिन आपको दूध चढ़ाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा पीला शुभ अंक रहेगा आठ। AAJ KA RASHIFAL 15 February 2023 in Hindi
वृश्चिक राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए धन लाभ की स्थितियां लेकर आएगा। व्यापार में अटका हुआ पैसा अटके योजनाएं चल निकलेगी। आज के दिन आपके अपनों का साथ और सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। आज के दिन व्यापारी वर्ग व्यापार के विस्तार की योजनाएं बनाएंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता के भाव बढ़ेंगे और यदि आप किसी को चाहते हैं तो आप अपने मन की बातों को उसके सामने व्यक्त कर पाएंगे। बेलपत्र पर चंदन से ॐ नमः शिवाय जरुर लिखें और इस शिवलिंग पर चढ़ा दें। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी शुभ अंक रहेगा एक।
धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन विदेश यात्रा का सपना आपका पूर्ण होगा। कर्ज की स्थितियों पर थोड़ा सा अंकुश लगा कर चलने का प्रयास करें। वहीं आज के दिन लाभ की स्थितियां उत्तरोत्तर बढ़ती हुई दिखाई देगी। भाई बहनों की सहायता से आपकी कोई अटकी हुई योजना चल निकलेगी। जिससे आप बड़ा आर्थिक लाभ आज के दिन प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। कपड़ों के व्यापारियों के लिए आज का दिन मनोवांछित परिणामों का रहेगा। बिल्वपत्र के वृक्ष पर चीनी मिश्रित जल जरूर चढ़ाएं। साथ ही उनकी सात बार परिक्रमा जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा शुभ अंक रहेगा चार।
मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन लाभ की स्थितियां आपके जीवन में लेकर आएगा। लाभ अच्छा होने से आपकी जो भी दिक्कतें हैं, परेशानियां हैं वो खत्म हो जाएगी। कुटुम्ब में आज के दिन आपको मान सम्मान बढता हुआ और मिलता हुआ दिखाई देगा। सर्कल और लेवल आज के दिन बढ़ेगा और सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी भी बढ़ेगी। उत्तराभिमुख करके बेल वृक्ष की पूजन आपको करनी चाहिए। तिल के या फिर गाय के घी का दीपक बेल वृक्ष की जड़ में जरुर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे शुभ अंक रहेगा सात। AAJ KA RASHIFAL 15 February 2023 in Hindi
कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन वर्क प्लेस पर कुछ नई उम्मीदों के साथ आपको आगे लेकर जाएगा। मई आपको अपने पिता का मार्गदर्शन भरपूर देखने को मिलेगा। आज के दिन आपके सुख संसाधनों में वृद्धि होगी। लग्जरी में प्रतियोगी मनचाहे वाहन की खरीदारी के योग भी बनते हुए दिखाई देंगे। पाँच पत्ती वाले बेलपत्र की पत्ती प्राप्त हो तो पहले जलधारी का स्पर्श करके फिर शिवलिंग पर चढ़ाएं और एक लोटा जल जरुर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून शुभ अंक रहेगा पाँच।
मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आपके सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। जो भी कार्य आपने हाथ में लिया है उसे आप द्रुत गति से पूर्ण कर पाएंगे। कामों में आ रही दिक्कतों और परेशानियां समाप्त हो जाएगी। भाग्य आपका साथ देगा और अधूरे कार्यों की लिस्ट छोटी होती हुई दिखाई देगी। पराक्रम और बल में वृद्धि होगी और छोटे भाई बहनों का साथ और सहयोग भरपूर देखने को मिलेगा। शिवलिंग पर रखा बेल पत्र आपको अपने जो भी तिजोरी या धन का स्थान है उसमें जरूर रखना चाहिए। यदि आपको चार पत्तियों का बेलपत्र मिले तो वो आप प्रेम करवाके जरूर रखें क्योंकि वो आपके सुख सौभाग्य और समृद्धि में निश्चित रूप से वृद्धि करेगा। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन शुभ अंक रहेगा दो। AAJ KA RASHIFAL 15 February 2023 in Hindi
Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Shrimali Whatsapp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Connect with us at Social Network:-
Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali