Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

AAJ KA RASHIFAL 15 December 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Ji Shrimali

15 december 2022 rashifal

AAJ KA RASHIFAL 15 December 2022

मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। कुशाग्र बुद्धि के धनी आप हैं। आज के दिन अपने कार्य को उतनी ही कुशाग्रता से पूर्ण करने का प्रयास करेंगे जो काम मन में रह गए हैं, उन्हीं कार्यों को करने का प्रयास आज के दिन आप करते हुए दिखाई देंगे। इसके लिए आपको आज के दिन यात्रा भी करनी पड़ सकती है। विद्यार्थी वर्ग के मन में भटकाव की स्थिति अधिक रहेगी। मेडिकल के स्टूडेंट्स को कोई प्रोजेक्ट के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आज के दिन साहित्य और लेखनी में आप मान सम्मान की प्राप्ति करेंगे और अपनी प्रसिद्धि को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। प्रातकाल हनुमान जी का पूजा। करके ॐ हं हनुमते नमः मंत्र की कम से कम एक माला का जाप आप जरूर करें। इससे आपको भय से मुक्ति मिलेगी। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा 1।


वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ी सी फ्लक्चुएशन से भरा रहेगा। मन में उहापोह की स्थिति है तो आज अपने ऊहापोह की स्थिति से आपको बाहर निकलना होगा। आज के दिन दूरगामी यात्रा संभव है। आज के दिन फाइनेंशियली स्ट्रगल की स्थितियां उत्पन्न सकती हैं। परंतु हो सके तो किसी से भी उधार न लें। न किसी को उधार देने का प्रयास करें। आज के दिन यात्रा सुखद और मंगलमय रहेगी परन्तु वाहन चलाते समय सावधानी जरूर रखें। जातक अपनी तकिये में 12 शमी की पत्तियां रखकर सोएं। ऐसा करने से डर भाग जाएगा। 15 दिन के बाद शमी की पत्तियां तकिए में रख दें और बाद में इन पत्तियों को फेंक दें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा 6।


मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कार्य करने का है। आज के दिन उस कार्य को करने में आपको प्रसन्नता और सफलता दोनों प्राप्त होंगी। भाई बहनों का साथ और सहयोग आपको भरपूर मिलेगा। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद है तो आज के दिन खत्म हो जाएंगे और उसका फैसला आपके पक्ष में जाएगा। आज के दिन आपको अपने मित्रों से मिसअंडरस्टैंडिंग झेलनी पड़ सकती है। बातचीत के द्वारा हर मिसअंडरस्टैंडिंग का हल निकाला जा सकता है। अतः अग्रेशन और गुस्से की अपेक्षा बातचीत जारी रखें। सोने से पहले हाथ मुंह धोकर हनुमान चालीसा का पाठ कर लें और उसके बाद सोएं। किसी भी प्रकार का भय या उससे आपको मुक्ति जरुर मिल जाएगी। आपका शुभ रंग नारंगी और शुभ अंक रहेगा 9।


कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज के दिन कुछ बड़े फैसले वर्क प्लेस पर लेने पड़ सकते हैं। आपके सहकर्मी आपके कार्यों में आपका पूर्ण रूपेण सहयोग करेंगे। अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा और बुजुर्गों का आशीर्वाद आज के दिन मिलेगा। घर की महिलाओं को प्रसन्नचित करने का प्रयास हर तरीके से आप करते हुए दिखाई देंगे। नियमित रूप से अपने घर के मंदिर में भगवान के सामने सरसों के तेल का दीपक जरुर जलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 1।


सिंह राशि – आपकी राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण कर रहा है। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही विशेष रहने वाला है। कुछ विशेष कार्य आपके संपन्न हो सकते हैं। पर्सनैलिटी बहुत पावरफुल रहेगी। व्यक्तित्व बहुत आकर्षक रहेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढती हुई दिखाई देगी। आज के दिन जो काम आप हाथ में लेंगे उसे पूर्ण करके ही दम लेंगे। आज के दिन दूरगामी यात्रा भी संभव है। ताम्बे के बर्तन में गुड़ रखकर हनुमान जी के मंदिर में दान करने से आपको भय से मुक्ति जरूर मिलेगी। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा। 8।


कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आपको अनर्गल खर्चों से बचना है तो थोड़ा सा बजट देखकर चलें। गलत खर्चों की तरफ अपने मन को भ्रमित करने का प्रयास न करें। आज के दिन आपको गलत मार्ग पर चलते हुए धन कमाने की चेष्टा नहीं करनी चाहिए। मन बहुत लालची रहेगा और इच्छाएं जाग्रत हो जायेगी कि येन केन प्रकारेण धन प्राप्त हो जाए। परन्तु आपको अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण प्राप्त करने की आवश्यकता है। आज नियंत्रण पा लेंगे तो बड़ी समस्याओं से बच जाएंगे। पटना आने वाले दिनों में आपको अपने गलत कृत्यों के लिए भुगतान करना पड़ सकता है। सात गुड़ की गलियों के साथ ₹1 का सिक्का, हल्दी की हल्दी की सात साबुत गांठें पीले कपड़े में वीरवार यानी रविवार को बांधकर रेलवे लाइन के पार फेंक दें | आपका शुभ रंग काला और शुभ अंक रहेगा 2।

तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके आकस्मिक लाभ की परिस्थितियों को बढ़ाएगा। आज के दिन यदि आपने अपने किसी परम मित्र को बहुत टाइम से धन दे रखा है और वो आपका पैसा चुकाने का प्रयास नहीं कर रहा है तो स्वतः आ जाएगा और आपका रुपया चुका कर जाएगा। जिससे आपके संबंध भी। आप भी होंगे। आपके मन में प्रसन्नता के भाव भी उत्पन्न होंगे। आज के दिन सहकर्मियों से आपका तालमेल अच्छा रहेगा। अधिकारियों के द्वारा आपको प्रसन्नता प्राप्त होगी और आज के दिन आपके कार्यों की हर जगह प्रशंसा की जाएगी। आज के दिन व्यापारी वर्ग अपने काम को बढाने के लिए कुछ विशेष योजनाओं का क्रियान्वयन कर सकते हैं। जेब में हमेशा छोटी सी पॉकेट साइज हनुमान चालीसा अवश्य रखें। आपका शुभ रंग रहेगा केसरिया और शुभ अंक रहेगा 9।


वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पाँच 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा और सभी दिक्कतों को पार कर लक्ष्य को हासिल करने का है। गवर्मेंट जॉब की तैयारी कर रहे हैं तो आज के दिन अच्छे चांसेस बने हुए अगर कोई परिणाम है तो वो परिणाम आपके लिए सकारात्मक रहेगा। वही मेडिकल के स्टूडेंट्स को आज के दिन अपनी पढ़ाई से सम्बंधित सब समाचारों की प्राप्ति होगी। करियर में एक कदम आगे बढाते हुए अपने लक्ष्य को अर्जित आज के दिन आप कर पाएंगे और आज के दिन आपके अधिकारियों का मार्गदर्शन आपको जरूर प्राप्त होगा। हीरा या फिर फिरोजा रत्न अगर आप शरीर पर धारण करते हैं तो आपको दर्द से निश्चित रूप से मुक्ति मिल जाएगी। आपका शुभ रंग रहेगा मैजेंटा और शुभ अंक रहेगा 7।


धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन भाग्य वर्धक आपके कार्य संपन्न होंगे। भाग्य आपका पूर्ण रूपेण साथ देगा। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। नैतिकता के प्रति आप सजग होते हुए दिखाई देंगे। व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा जिससे आपके सामाजिक मान सम्मान में बढोतरी होगी। शोशल मीडिया पर आपके कोटेशंस को सराहा जा सकता है। सात शनिवार को सूर्यास्त पश्चात पीपल की जड़ में जल जरूर सीखें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा 9।


मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन ऊहापोह की स्थिति से निकल जाएंगे। मन की दौड़ को लड़ने की अपेक्षा अपने कॉन्फिडेंस लेवल को बनाएं रखें। दिमाग और दिल के बीच में चंगोरी है तो दोनों की सुनें और कोई बीच का रास्ता निकालने का प्रयास करें। आज के दिन यात्रा अधिक संपन्न हो सकती है। घर से दूर रहकर कार्य करना पड़ सकता है। आज के दिन आपको गुप्त धन की प्राप्ति के स्त्रोत मिलते हुए दिखाई देंगे। शुद्ध सोने के लॉकेट या फिर अंगूठी में टाइगर स्टोन जरूर धारण करें। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 5।


कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन दाम्पत्य संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ और मजबूत बनाएगा। जो कार्य आपके अधूरे रह गए हैं वो द्रुत गति से संपन्न होते चले जाएंगे। कामों में आ रही दिक्कतें और परेशानियां खत्म हो जाएगी। आज के दिन जीवन साथी का साथ और मार्गदर्शन प्राप्त होगा और व्यापार में अपने पार्टनर के साथ मिलकर कोई बड़ा और विशेष कार्य आज आप संपन्न कर लेंगे। महामृत्युंजय मंत्र का आपको रोजाना जाप करना चाहिए। भगवान शिव की कृपा से भय से मुक्ति मिलेगी। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 3।


मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन विचारों की ओर से बाहर निकलें और अपने अंतर्द्वंद को समाप्त करने का प्रयास करें। कौन अच्छा है और कौन बुरा इसे पहचानने का प्रयास करें। शत्रु पक्ष से थोडा सा सावधान रहें। गलत मित्रों की संगति से आज के दिन आपको बचना होगा वरना वे आपको नुकसान पहुँचा सकते हैं। मां दुर्गा की स्तुति आपको रोजाना जरुर करनी चाहिए। इससे आपको भय से मुक्ति प्राप्त होगी। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 2 |

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali