Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra

AAJ KA RASHIFAL 14 October 2022 in Hindi | Hindi Blog | Nidhi Ji Shrimali |

14 october 2022 rashifal

AAJ KA RASHIFAL 14 October 2022

मेष राशि – आपकी राशि चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन धन प्राप्ति की संभावना को बढ़ाता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां भी आपको देखने को मिलेगी। यदि पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद है तो घर के बड़ों की मदद से उस विवाद का निपटारा हो जाएगा। आज के दिन नौकरी पेशा लोगों को दूरगामी यात्रा करनी पड़ सकती हैं, परंतु वह महत्वपूर्ण उद्देश्य को सफल करते हुए दिखाई देंगे। मेष राशि के जातकों को मूंगा अथवा गारनेट रत्न धारण करने से फायदा होगा। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 9 |


वृषभ राशि – आपकी राशि में चंद्रमा आज के दिन गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके वाद विवाद की परिस्थितियों को खत्म कर देगा। जीवन में सुगमता और सफलता का योग आज के दिन बनेगा। वहीं रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आज के दिन आपके पारिवारिक संबंध और अधिक प्रगाढ़ और मजबूत होंगे। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। वृषभ राशि वाले जातकों को हीरा धारण करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 1।


मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः खर्च की स्थिति आज के दिन बढ़ सकती है, परंतु लाभ की स्थितियां भी उत्तरोत्तर बढ़ती हुई दिखाई देंगी। आज के दिन जो भी युवक युवतियां बाहर जाकर अपनी एजुकेशन ले रहे या जहां नौकरी कर रहे हैं उनको अपने क्षेत्रों से संबंधित कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आज के दिन सहकर्मियों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। व्यापारी वर्ग व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। कोई बड़ा ऑर्डर आपको बाहर से यानी विदेशों से प्राप्त हो सकता है। मिथुन राशि के जातकों को पन्ना धारण करना चाहिए। आपका शुभ रंग सफेद और शुभ अंक रहेगा। 5 |


कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आकस्मिक लाभ की परिस्थिति आपके जीवन में लेकर आएगा। आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ेगा। आज के दिन वर्क प्लेस पर आपके कार्यों की प्रशंसा चारों तरफ होगी। वहीं घर में मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। दाम्पत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी और जीवन साथी के साथ में आपकी ट्यूनिंग और भी अधिक बेहतर होगी। कर्क राशि वाले जातकों को मोती पहनने से लाभ होगा। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा 9।


सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः कर्म प्रधान आपको आज के दिन बनना पड़ेगा। पर काम में आपको उतनी ही सफलता भी प्राप्त होती हुई दिखाई देगी। पिता से आपको बहुत अच्छा सपोर्ट आज के दिन मिलेगा। कोई कार्य आपका अधूरा रह गया तो पिता की सहायता से वह कार्य पूर्ण हो जाएगा। माता पिता का आशीर्वाद आज के दिन आपको भरपूर मिलेगा। माई स्पोर्ट्स में आप आज के दिन बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। सिंह राशि वाले जातक माणिक्य रैडिकल या गार्नेट जरूर धारण करें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 4।


कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेगा। भाग्यवर्धक आपके लिए दिन है अतः आज के दिन आप लॉटरी शेयर मार्केट या कोई भी रिस्की काम में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आपको लाभ होगा आज के दिन आपकी योजनाएं चल निकलेगी और योजनाओं से भी आप अच्छा लाभ प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन भाई बहन और मित्रों का आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा और वे जाकर लोगों की सहायता करेंगे, जिससे मानसिक शांति का भी अनुभव करेंगे। कन्या राशि के जातकों को पन्ना रत्न धारण करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा। 7।

तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन आठवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए यात्राओं से भरा रहेगा। परंतु यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। वाहन चलाते समय थोड़ी सी सावधानी रखें। तेज गति से वाहन न चलाएं। सीट बेल्ट हेलमेट का प्रयोग करें और ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें। आज के दिन जानवरों से थोड़ा सा सावधान रहने की आवश्यकता है। आज के दिन आपके मित्रों के साथ मैं आपको ज्यादा इन्वॉल्व होने की अपेक्षा अपने कॉन्फिडेंस लेवल से आपको अपने कार्यों में आगे बढना चाहिए। भावुकता में आकर किसी को भी अपने मन की बातो को ना बताएं। तुला राशि वाले जातक ओपल, ब्ल्यू डायमंड और भोपाल धारण कर सकते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा 9।


वृश्चिक राशि –
आपकी राशि से आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेगा | आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा और लाभ की स्थितियां लेकर आया। आपका अधूरा पड़ा हुआ कार्य आज के दिन द्रुत गति से सम्पन हो जाएगा। टेक्निकल फील्ड से जुडे हुए लोगों को आज के दिन विशेष लाभ की स्थितियां देखने को मिलेगी। आज के दिन जो बडी मशीनरी का काम करते हैं, उनके लिए दिन विशेष लाभ की स्थितियां लेकर आया है। वही मैन्युफैक्चरर कोई बड़ा ऑर्डर अपने काम में प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। नौकरी में भी अधिकारियों का पूरा साथ और सहयोग आपको प्राप्त होगा। वृश्चिक राशि वाले जातक मूंगा रत्न जरूर धारण करें। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 6।


धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए रोगों का नाश लेकर आया है। यानी स्वास्थ लाभ प्राप्त करेंगे। वहीं शत्रु भी आपके खिलाफ कुछ भी नहीं कर पाएंगे। आप अपने कार्यों में बड़ी सजगता से सफलता हासिल करेंगे। रुपए पैसों से संबंधित कार्यों में भी आज आपको सफलता हासिल होगी। यदि आपने किसी को उधार दे रखा है तो वो व्यक्ति आपका उधार चुकाकर जाएगा। आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। पुखराज इस राशि के जातकों को धारण करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभं अंक रहेगा 3 |


मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण कर रहा हैं। आज का दिन आपके सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी को बढ़ाएगा। वहीं आध्यात्मिक भावों से भरे रहेंगे। घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान की रूपरेखा आज के दिन बन सकती है। वहीं आज के दिन विद्यार्थी वर्ग को अपनी शिक्षा में विशेष सफलता हासिल होगी। खासकर साइंस के स्टूडेंट आज के दिन अपने लक्ष्य को अर्जित करने में सफल होंगे। खिलाड़ियों को आज के दिन मान सम्मान और पदक की प्राप्ति होगी। पैरेंट्स भी अपने बच्चों के लिए प्राउड फील करते हुए दिखाई देंगे। मकर राशि वाले जातकों को नीलम रत्न धारण करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 2।


कुंभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | आज के दिन फाइनेंशियली आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अपने फाइनेंस को सोच समझकर निवेश करें। आज के दिन कोई भी काम जल्दबाजी में ना करें। आराम से हरे भरे कार्य को किया जा सकता है। इसलिए बहुत ही धैर्य और विनम्रता के साथ आपको अपने कार्यों को पूर्ण करना चाहिए। टीम वर्क की तरह काम करेंगे तो आज के दिन की स्थिति अभी आपको अपने वर्क प्लेस पर। देखने को मिलेगी। इस राशि के जातकों को नीलम रत्न धारण करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा। 7 |


मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । पराक्रम में वृद्धि भाई बहनों का साथ और योग मनोवांछित इच्छाएं पूर्ण होती हुई दिखाई देगी। आज के दिन कोई विशेष कार्य से यात्रा करनी पड़ सकती है, परंतु यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। राजनेताओं के लिए आज का दिन विशेष प्रसिद्धि लेकर आएगा। वहीं आज के दिन राजनीति में अटके और जुड़े काम अपने निर्विघ्न संपन्न होंगे। पुखराज इस राशि के जातकों को जरूर धारण करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन और शुभ अंक रहेगा। 6 |