Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra

AAJ KA RASHIFAL 14 November 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Ji Shrimali

14 november 2022 rashifal

AAJ KA RASHIFAL 14 November 2022 in Hindi

मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। फाइनेंशियली आज का दिन अच्छा रहने वाला है। मां के साथ बिगड़े हुए संबंध आज के दिन सुधर जाएंगे। वहीं आज के दिन जो हालात बहुत लंबे टाइम से बिगड़े हुए थे वो भी हालात वर्कप्लेस पर सुधरते हुए दिखाई देंगे। परिस्थितियां आपके लिए सकारात्मक मोड़ की तरफ आगे बढ़ेगी। वहीं जीवनसाथी के साथ अगर रिश्ता खराब चल रहा है तो आज के दिन उस रिश्ते के टूटने के योग ज्यादा है। आज के दिन आपको बहुत शांति से अपने मुद्दों को सुलझाना होगा वरना। रिश्तों में दरार दरार संभव है। व्यापारी वर्ग आज के दिन व्यापार में कुछ नई योजनाओं का क्रियान्वयन करने से बचे। आपको क्या करना चाहिए? प्रातः काल गणेश जी को दूर्वा रोजाना जरूर अर्पित करें। इससे आपकी नौकरी में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा 9 |


वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन पराक्रम से भरा रहेगा। भाई बहनों का साथ और सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा जो काम आपके अधूरे रह गए हैं वो भाई बहनों के सहयोग से पूर्ण होते चले जाएंगे। आज के दिन आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। वहीं स्वास्थ संबंधी समस्याओं के प्रति थोडा सा सतर्क रहने की आवश्यकता है। भाग्य आज आपका साथ देगा परंतु मेहनत के दम पर ही आप अपने भाग्य को अपने लिए फेवरेबल बना सकते हैं। आज के दिन लाइफ पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है और अगर कहासुनी हो चुकी है तो पहल आपको ही करनी पड़ेगी। आज के दिन आपको जो नौकरी प्राप्ति के उपाय बताने वाली है वो है कि रोजाना आपको भगवान भोले शंकर की पूजा आराधना करनी है और उन्हें सुगंध अर्पित करनी है। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 5।


मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन सुख सौभाग्य और समृद्धि में वृद्धि करेगा। वाणी से आप सब को मोहित करते हुए नजर आएंगे। कुटुम्ब में मान सम्मान बढता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन आपके अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए पढ़ाई में कुछ दिक्क़तें परेशानियां आ सकती हैं। इसलिए अपने डिस्ट्रैक्शन को खत्म कर पढ़ाई में अपना मन अधिक लगाएं। कैरियर में युवक युवतियों को थोड़े से अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है। आज के दिन जो नौकरी पेशा लोग हैं उनको अपने अधिकारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा और रिस्की कामों में इन्वेस्टमेंट आज आपके लिए लाभदायक होगा। नित्य प्रातः हनुमान चालीसा का पाठ आपको जरुर करना चाहिए। इससे आपकी नौकरी में सारी बाधाएं दूर हो जाएगी। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 3।


कर्क राशि – आपकी राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए कन्फ्यूजन को दूर कर अपने विज़न को क्लियर करने का है। बहुत ज्यादा अति भावुक होना और अति दोस्तों से अपेक्षा आपके लिए घातक सिद्ध हो सकती। आपके जीवन में वो नेगेटिविटी लेकर आ सकती है अतः आज के दिन अपने कॉन्फिडेंस लेवल को बिल्डअप करने का प्रयास करें। कोर्ट कचहरी में आपको सफलता प्राप्त होगी जो युवक युवतियां नौकरी की तलाश कर रहे हैं। उनकी वो तलाश आज के दिन खत्म हो जाएगी। आज के दिन मां के स्वास्थ को लेकर कुछ चिंता हो सकती है, इसलिए उनके स्वास्थ का विशेष ध्यान रखें। आपको प्रत्येक शनिवार को सरसों के तेल का दीपक पीपल के पेड़ के नीचे जरूर जलाना चाहिए। इससे नौकरी में आ रही बाधाएं दूर होगी। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 2।


सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन खर्च की स्थितियों को बढ़ा सकता है। अपने खर्चों को नियंत्रित करने का प्रयास करें। विदेशों से कोई बड़ा ऑफर आज के दिन आपको जॉब का मिल सकता है या फिर कलाकारों के लिए विदेशों में प्रस्तुति प्राप्त करने के कुछ विशेष अवसर आज के दिन मिलते हुए दिखाई देंगे। आज आपको कर्मप्रधान बनना पड़ेगा वरना काम अधूरे बनते चले जाएंगे। आज के दिन राजनीति में आपकी पकड़ ढीली हो सकती है। इसलिए राजनीतिज्ञों को आपको शांत रहकर अपने मुद्दों को सुलझाना है। अपने आस पास के लोगों को अपने कामकाज को ऑब्जर्व करें। ऑब्जरवेशन बहुत ज्यादा जरुरी है। अगर आप ऑब्जर्व करेंगे तो कुछ फैसले ले पाएंगे और फैसले लेंगे तो उन्हें इम्प्लीमेंट करने का प्रयास भी करेंगे और वही आपको अपने जीवन में सफलता दिलाएंगे। आपको नौकरी प्राप्त करने के लिए रोजाना भगवान भोले शंकर की पूजा आराधना करनी चाहिए। महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें और शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 7।

कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज के दिन अच्छा खासा लाभ आपको अपने वर्क प्लेस पर देखने को मिलेगा। यदि आपने किसी को उधार दे रखा है तो वो व्यक्ति आपका उधार चुकाकर जाएगा जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। व्यापारी वर्ग व्यापार में कुछ नई योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे। वहीं आज के दिन धन से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसीलिए अपने रुपये पैसे से सम्बंधित कार्यों को किसी और पर न डालें। खुद ही ऐसे कार्यों पूर्ण करने का प्रयास करें। आपको सूर्य भगवान के सामने बैठकर गायत्री मंत्र का जाप रोजाना प्रातकाल सूर्योदय के समय करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक करेगा। 6।


तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए कर्मप्रधान होना चाहिए। आज सभी कार्यों को छोड़कर अपने काम पर विशेष रूप से ध्यान दें। अधिकारियों के द्वारा आपको अपने प्रत्येक कार्य के लिए सपोर्ट मिलेगा। आज के दिन सोची समझी योजनाएं क्रियान्वित हो सकती है। अतः इन योजनाओं पर थोड़ा सा विचार करके आपको आगे। बढ़ जाना चाहिए। आज के दिन आपको अपनी माँ का पूरा साथ और सहयोग मिलेगा। भूमि भवन या वाहन जैसे सुखों से आप परिपूर्ण रहेंगे। आज के दिन थोड़ा सा एक नया दर कार्य को लेकर अपने मन में है तो उसे निकाल दें और टेक्निकली आगे बढ़ें। आपको क्या करना चाहिए? आपको रोजाना केले का दान जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 9।


वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक रहेगा। काम द्रुतगति से संपन्न होंगे। भक्ति भाव से आप भरे रहेंगे। धर्म कर्म के कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी। जो युवक युवतियां नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश खत्म हो जाएगी। विदेशी कंपनियों के साथ टाइअप करने से पहले उनके बारे में पूरी जांच पड़ताल करके ही आगे बढ़ें और जिन युवक युवतियों को विदेश में जाकर नौकरी करने का सपना है, पहले आप अपने उस जहां भी आप अप्लाई कर रहे हैं उसके बारे में पूरा सोच विचार लेकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें और उसके बाद आप किसी नतीजे पर पहुंचे। आपको क्या करना चाहिए? नौ दिनों तक संध्या काल के समय सफेद वस्तुओं का दान आपको जरुर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 1 |
धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः रोजमर्रा की लाइफ में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। इन समस्याओं के प्रति थोडा सा अवेयर है। आज के दिन आपके योजनाओं में कुछ दिक्कतें आ सकती है। उनको इम्प्लीमेंट करने में क्रियान्वित करने में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। अतः आज के दिन सोच समझ कर अपने जीवन में आगे बढ़ें और प्रयास करना न छोड़े। क्योंकि यदि कोई व्यक्ति प्रयत्नशील रहता है तो वो अपनी मंजिल को जरूर प्राप्त करता है। आपको नौकरी प्राप्त करने के लिए क्या करना चाहिए? तो रोजाना प्रातकाल उठकर हनुमान जी के मंदिर के दर्शन करें और हनुमान जी के मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति के सामने हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा। 8।

मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन दाम्पत्य जीवन के सुखों को बढ़ाएगा। वहीं आज के दिन वर्क प्लेस पर कई प्रकार की दिक्कतें और कठिनाइयों का सामना आपको करना पड़ सकता है। दृढ़ विश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे तभी अपनी मंजिल को प्राप्त कर पाएंगे। आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। वाहन खराब होने से कई प्रकार के कामों में रुकावटें आ सकती है। अतः अपने वाहन के रख रखाव पर थोड़ा सा ध्यान दें। आज के दिन भाई बहनों का पूरा साथ और सहयोग आपको अपने प्रत्येक कार्य में देखने को मिलेगा। आपको क्या करना है प्रातःकाल गणेश जी को एक लड्डू जरूर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा। 7 |


कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन स्वास्थ संबंधी समस्याओं को न्यौता दे सकता है और श्वास संबंधी समस्याएं शारीरिक से ज्यादा मानसिक रहेगी। अतः अपने काम की बर्डन को अपने ऊपर हावी न होने दें। जीवन का चक्र है चलते रहना आज जैसा कल नहीं और कल जैसा परसों नहीं। इसीलिए इस पॉजिटिविटी के साथ आगे बढ़ें कि मैं अपने कार्यों को कर ही लूँगा। अपने प्रयासों से सफलता जरूर प्राप्त करूंगा। कॉन्फिडेंस लेवल आपका हाई रहना चाहिए। आज के दिन आपको राजनीति में अटके और जुड़े कामों में सफलता प्राप्त होगी। आज के दिन अगर आप एक राजनेता हैं तो आपका वर्चस्व बढ़ता हुआ दिखाई देगा। लिकर से संबंधित जो लोग काम करते हैं, जुआ सट्टा ऐसे सम्बंधित कई काम करते हैं तो उनके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। आज के दिन युवक युवतियों को नौकरी के संबंधित शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। इसीलिए अपने मन को दृढ़ कर लें। आपको नौकरी प्राप्त करने के लिए भगवान शिव पर रोज़ाना चंदन जरूर चढ़ाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा केसरिया और शुभ अंक रहेगा। 6।


मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए करियर को लेकर कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने का है। उसमें आपको झिझकने की आवश्यकता बिल्कुल भी नहीं है। अपने कार्यों मंक आप अपनी मेहनत और लगन से आगे बढ़ते हुए दिखाई देंगे। भाग्य भी उन्ही का साथ देता है जो कर्म करते हैं। आज आप जितनी अच्छी मेहनत करेंगे उससे ज्यादा भाग्य आपका साथ देगा। लक्ष्य प्रधान बन कर काम करें। जल्दबाजी में किसी भी कार्य को करने का प्रयास न करें। लगातार नौ दिन पीपल के नीचे सरसो के तेल का दीपक आपको जरुर जलाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 4।