Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

AAJ KA RASHIFAL 14 JANUARY 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi

[vc_row][vc_column][vc_column_text]

AAJ KA RASHIFAL 14 JANUARY 2022 in Hindi


 

 

 

मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है| अतः आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको अपने मूल्यों में विश्वास करते हुए सकारात्मक परिणाम आज के दिन प्राप्त होंगे। बाकी चीजों की देखभाल आप अपने आप ही कर लेंगे। व्यवसाय में धीमी गति से कामकाज चलने के कारण आर्थिक रूप से तनाव में घिर सकते हैं लेकिन चिंतित होने से अच्छा है कि अपने व्यवसाय में कुछ सुधार करने की कोशिश करें। कुछ विशेष बदलाव की आवश्यकता है वह आपको जरूर करना चाहिए और जब बारीकी से आप अपने व्यवसाय के बारे में सोचेंगे, चिंतन, मनन करेंगे तभी आप कुछ सकारात्मक बदलाव अपने व्यवसाय में ले पाएंगे। योजनाओं को सावधानीपूर्वक आपको क्रियान्वित करना चाहिए। जो भी कार्यरत नौकरीपेशा लोग हैं उनके लिए आज का दिन बहुत ही विशेष रहने वाला है | आपको अपने boss से विशेष सहयोग आज के दिन अपने काम में देखने को मिलेगा। partner के साथ में वाद विवाद की स्थिति बढ़ सकती है। प्रेमी की सेहत को लेकर चिंता आपके मन में आज के दिन जरूर उत्पन्न होगी पर आप दोनों के बीच में तालमेल और खुशी बहुत ही चरम पर रहेगी। एक दूसरे के साथ Understanding बहुत ही batter होती हुई दिखाई देगी। दांपत्य जीवन में मधुरता के भाव आज के दिन बने रहेंगे। इस राशि के जातकों को आज के दिन तिल, दाल, रेशमी कपड़ा, चादर का दान जरूरतमंदों को जरूर करना चाहिए। इससे जीवन में सुख समृद्धि बनी रहेगी। आपका शुभ रंग रहेगा light green और शुभ अंक रहेगा। 4। AAJ KA RASHIFAL 14 JANUARY 2022 in Hindi

 

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishabh-rashi-taurus-300x267.png

वृषभ राशि – आपकी राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण कर रहा है | अतः इस राशि में property dealer के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अचानक धन लाभ की संभावनाएं बनी हुई है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा पर जो नौकरीपेशा लोग हैं उनको confusion की स्थिति काम में हो सकती है। काम में कुछ बाधाएं आ सकती है। इसीलिए आज के दिन किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर या फिर अपने अधिकारियों से विचार विमर्श करके ही किसी निर्णय पर पहुंचे और उस काम में आगे बढ़ें। आज के दिन एक team work की तरह काम करना आपके लिए लाभदायक साबित होगा। वहीं अटके हुई योजनाएं चल निकलेगी। कामों में कुछ जो दिक्कत है। आज के दिन आ रही थी वो दिक्कत आज के दिन दूर हो जाएगी। व्यावसायिक वर्ग के लिए कुछ नई चुनौतियां व्यवसाय में पेश करनी पड़ सकती है। आज आप बहुत romantic mood में रहेंगे और अपने love one से अपने प्रेम का इजहार करते हुए दिखाई देंगे। दांपत्य जीवन में भी कुछ ऐसी ही मधुरता का भाव रहेगा और शाम को कहीं romantic dinner की planning आप करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन उड़द की दाल की खिचड़ी सहित वस्त्र और तिल का दान आप जरूर करें। काला तिल, काली उड़द, सरसों का तेल भी आपके लिए शुभ रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा golden और शुभ अंक रहेगा। 5।

 

 

This image has an empty alt attribute; its file name is mithun-rashi-gemini-300x267.png
मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेगा। दिन थोड़ा सा typical बना हुआ है परंतु अगर आपने हौसला नहीं हारा तो स्थिति भी वापस सामान्य होने में देर नहीं लगेगी बस आपको निराश नहीं होना है। आज के दिन धन कमाने से अधिक खर्चों की स्थतियाँ रहेगी ऐसी जानकारियों को उजागर न करें। व्यक्तिगत और गोपनीय होनी चाहिए ताकि कोई आपके विरोधी पक्ष आपके खिलाफ षड्यंत्र न रख सके। हो सकता है कि आज जीवनसाथी की तरफ से आपको कुछ निराशा का सामना करना पड़ सके। कुछ कार्यों में फालतू पैसा भी आज आपका खर्च होता हुआ दिखाई देगा। आज आप न कोई बड़ा खर्चा करें और ना ही ऐसा कोई वादा करें कि उस वादे को निभाने में आपको परेशानी का अनुभव हो। आज के दिन स्वार्थ भरी नजरें आप पर अंकित रहेगी। परिवार का साथ और सहयोग तो आपको मिलेगा ही। आज के दिन आपके कोई भी काम आपको करना है तो थोड़ा सा तटस्थ होकर अपने कार्यों में आगे बढ़ें। गलत मार्ग को अपनाने की अपेक्षा सत्यमार्ग पर चलकर सन्मार्ग पर चलकर अपने कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें | इमानदारी से किया गया हर कार्य आपको दूरगामी लाभदायक परिणाम जरूर पहुंचाएगा। आज के दिन आपको बेवजह अपने जीवन साथी से उलझना पड़ सकता है। बात बड़ी नहीं बहुत छोटी होगी परंतु आपके और उनके ego की वजह से वो बात भयंकर रूप लेती हुई दिखाई देगी। आज के दिन अपने मन को शांत रखे | छोटी छोटी बातों को तूल न दें और समझदारी से अपने रिश्ते को handle करें। इस राशि के जातकों को आज के दिन चादर और छाते का दान जरूर करना चाहिए। इसके लिए काला तेल, बेसन के लड्डू भी दान करने शुभ रहेंगे। आपका शुभ रंग रहेगा gray और शुभ अंक रहेगा 1। AAJ KA RASHIFAL 14 JANUARY 2022 in Hindi

 

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kark-rashi-cancer-300x267.png

कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है । आज का दिन दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का program आपका बन सकता है। अब समय आ गया है कि इस यात्रा में कोई बाधा नहीं आएगी। आज के दिन आप अपना किसी विशेष कार्य में भाग्य आजमा सकते हैं आपका भाग्य आपका पूर्ण रूपेण साथ देगा | level और circle बढ़ता हुआ दिखाई देगा। आप अपने कार्यों में सजग होते हुए दिखाई देंगे। कुछ नई योजनाओं का आज के दिन आपका क्रियान्वयन होता हुआ दिखाई देगा | अनापेक्षित प्रस्ताव आज के दिन आपको मिल सकते है | अचानक आए हुए ऐसे offer से आप अचंभित होते हुए दिखाई देंगे पर आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज के दिन आप थोड़े से confident नजर आएंगे। दूसरों के लिए आज के दिन आप अपने कार्यों में से कुछ समय निकालते हुए उनकी सहायता करेंगे। आज के दिन आप अपने नाम से नहीं और यदि अपने परिवार के नाम से कोई निवेश करते हैं तो उसका बहुत अच्छा लाभ आपको प्राप्त होगा। office का काम घर पर ना करें partner को बुरा लग सकता है ना ऐसा कोई कार्य आप करें जिससे आपके partner का ध्यान आपकी तरफ केन्द्रित हो और जिससे झगड़ा बढ़ जाए प्रेम संबंधों को बनाए रखने के लिए कुछ बातों को ignore करना भी बेहद आवश्यक है। आज के दिन आपको वस्त्र और साबूदाना का दान करना चाहिए। साबुत हल्दी, पीला कपड़ा, पीतल के बर्तन और फल का दान भी आप कर सकते हैं। इससे नौकरी में आ रही बाधाएं दूर होगी और घर में सुख शांति बनी रहेगी। आपका शुभ रंग रहेगा बैंगनी और शुभ अंक रहेगा 8। AAJ KA RASHIFAL 14 JANUARY 2022 in Hindi

 

 

This image has an empty alt attribute; its file name is singh-rashi-leo-300x267.png
सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दसवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। कारोबार में planing आज आप अपनी गुप्त रखते हुए दिखाई देंगे जिससे सफलता जरूर हासिल करेंगे और हर बात हर किसी को कहना उपयुक्त भी नहीं है । आज आपके सोचे हुए काम निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। किसी काम से निवेश करने से पहले अच्छी तरह से उसकी जांच पड़ताल करना बेहद आवश्यक है। नकारात्मक सोच यदि आए तो आपको अपने सकारात्मक पहलू को देखना बेहद आवश्यक है वरना मानसिक तनाव में आज आप घिर सकते हैं। आर्थिक स्थिति काफी प्रभावित हो सकती है। इस राशि के विवाहित लोगों के लिए आज अपनी बोली पर अपनी language पर थोड़ा सा ध्यान देने की आवश्यकता है वरना किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ में झगड़ा और बहस हो सकती है। चंदन का तिलक आज के दिन जरूर लगाएं। partner से आपको बहुत अच्छा support अपने career में आज के दिन देखने को मिलेगा। लाल कपड़ा, मसूर की दाल, कंबल आदि का दान आज के दिन आप कर सकते हैं। गुड़ की गजक और तेल का दान भी आपके लिए शुभ रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा पिच और शुभ अंक रहेगा । 2

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kanya-rashi-virgo-300x267.png
कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेगा | अतः आज आपका समय मनोरंजन में बितेगा | आज के दिन व्यक्तिगत मामलों में उत्साहपूर्वक और मंगलमय नजर आएंगे। आज के दिन व्यावसायिक साझेदार से आप सहयोग की अपेक्षा रखेंगे और उन्हें भी पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे साथ में मिलकर टालते हुए कामों को पूर्ण करने से वे काम बहुत जल्दी पूर्ण हो जाएंगे। साझेदार से बहुत ही अच्छा लाभ होगा। शुभ काम की संभावना आज के दिन बन रही है। अध्ययन या किसी लटके हुए काम में आज के दिन आ रही रुकावटें दूर होंगी। इस समय आपका आकर्षण धार्मिक कार्यों की तरफ रहेगा | समाज सेवा से आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। भागदौड़ की जिन्दगी में आराम देने के लिए ये सही समय है। संपत्ति को लेकर विवाद खड़ा हो सकता है। इसलिए ऐसे विवादों को तूल न लेने दे | extra affair शुरू होने की संभावना बनी हुई है। आज आप आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे। आपको कोई अच्छा proposal आज के दिन प्राप्त हो सकता हैं। partner से ज्यादा आज आप समय बिताने का उनके साथ प्रयास करेंगे। हरे कपड़े, हरी सब्जियां, खिचड़ी आदि का दान आज के दिन आप कर सकते हैं। तेल और उड़द की दाल का दान करना भी आपके लिए शुभ रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा जामुनी और शुभ अंक रहेगा 9 । AAJ KA RASHIFAL 14 JANUARY 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is tula-rashi-libra-300x267.png
तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। घर वालों और मित्रों के नकारात्मक स्वभाव को लेकर आपको थोड़ा आज के दिन सतर्क रहना चाहिए| आज आपको मालूम होगा कि आपकी company में ही अनापेक्षित स्थानान्तरण आपका कर दिया गया। आपको लम्बे समय से अपने लक्ष्यों के लिए चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आप आज में जिए और आज के लक्ष्यों पर ध्यान रखें। अगर आप आयात निर्यात के धंधे में हैं तो आज आपका दिन बड़े ही काम का दिन रहने वाला है | व्यापार में कुछ नये नये प्रस्ताव आज के दिन आयेंगे। जो कि आपने पहले कभी नहीं देखा। यदि आप किसी से relationship में हैं तो आज के दिन आपको बहुत अच्छे romance का मौका मिलेगा। सोच समझकर कुछ बोलें | पति पत्नी के बीच में अनबन हो सकती है। छोटी सी बात को लेकर ज्यादा परेशानी का माहौल उत्पन्न हो सकता है। सूती कपड़े आज के दिन दान जरूर करे | सफेद मिठाई, गुलाबी कपड़े का भी दान करना आपके लिए शुभ रहेगा इससे जीवन में सुख समृद्धि का आगमन होगा। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा और आपका शुभ अंक रहेगा 7 ।

 

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishik-rashi-scorpio-300x267.png

वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। इस राशि के लोगों को समझदारी से काम करना चाहिए आपको फायदा इससे जरूर होगा। banking sector से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन बहुत विशेष और शुभ रहने वाला है पदोन्नति के कुछ विशेष अवसर आज के दिन आपको प्राप्त होंगे। आज आपके मन में अधिक पैसे कमाने के विचार आएंगे। मुश्किल स्थति में आप किसी मित्र का सहयोग भी आज के दिन प्राप्त करेंगे। जिससे दोस्तों में ओर भी मजबूती आएगी आज समझ बूझ के साथ business में साझेदारी करें वरना कोई आपके सीधे पन का फायदा उठा सकता है। आज के दिन पति पत्नी के बीच में मनमुटाव हो सकता है। विवाद होने पर बात को खत्म करने के लिए आप अगर पहल कर लेंगे तो वो बात बहुत जल्दी खत्म हो जाएगी। प्रेमी से अपनी बात को मनवाने की कोशिश आज के दिन न करें। अविवाहित लोगों को शादी के proposals आज के दिन मिलते हुए दिखाई देंगे। गरीब लोगों के बीच में कंबल, खिचड़ी, मटर, फल और तिल गुड़ का दान आप कर सकते हैं। इससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और उच्च पद की प्राप्ति भी होगी। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा 1 । AAJ KA RASHIFAL 14 JANUARY 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is dhanu-rashi-saggitarious-300x267.png
धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है । आज शांत और तनाव रहित रहे यही आपके लिए ठीक रहेगा। मित्रों के साथ यदि प्रवास का आयोजन बना हुआ है तो उसे आज के दिन टाल दें क्योंकि यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय नहीं है । आर्थिक विषय पर आज के दिन आपको थोड़ा सा अधिक काम करना चाहिए। सोच विचार के साथ में धन के क्रय विक्रय पर आप काम करें। वही रुपया पैसे से संबंधित कोई भी कामकाज तो उसमें आपको विशेष रूप से आज के दिन सावधानी रखनी चाहिए। परिवार वालों के साथ में आनंदपूर्वक समय आज के दिन व्यतीत होगा। जरूरत से ज्यादा वक्त और पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें। वैवाहिक जीवन से शारीरिक सुख आज के दिन आपको प्राप्त होगा। अचानक धन ला भ की संभावना बनी हुई है। आपके मन में कुछ बड़े विचार आज के दिन आ सकते हैं। थोड़ा सा अपने मातृपक्ष की तरफ भी विशेष रूप से ध्यान दें। नाना नानी के स्वास्थ को लेकर कुछ चिंता आज के दिन आपको उत्पन्न होगी। चने की दाल का दान आपको जरूर करना चाहिए। गुड़ की गजक, मूंगफली, तांबे के बर्तन आदि का दान भी किसी जरूरतमंद व्यक्ति को आप करेंगे तो उससे बहुत अच्छा लाभ आपको अपने भविष्य में देखने को मिलेगा। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा। 2।

 

 

This image has an empty alt attribute; its file name is makar-rasi-capricorn-300x267.png
मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है | आज आपकी ज़िन्दगी में कोई विशेष समस्या जो कि बहुत लंबे समय से आपको परेशान किए हुए थी वो समस्या खत्म हो जाएगी। इस समय आपको अपने कार्यों के कारण पहचाना जाएगा। आपके सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। भाई बहनों के साथ में आपकी tuning ओर अधिक बेहतर होगी । सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। आध्यात्मिक भाव आपके मन में कूट कूट कर भरेंगे | आज के दिन आप किसी धार्मिक ग्रंथ अध्यन अध्यापन में निपुणता भी हासिल कर लेंगे । विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है । पढ़ाई में आपको अपने मनोनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी वहीं आज के दिन संतान से संबंधित समस्या का भी हल आपको प्राप्त हो जाएगा। कामकाजी महिलाओं के लिए आज का दिन विशेष लाभ दायक रहने वाला है | engineering के क्षेत्र से जुड़े हुए युवक युवतियों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया और incremental का रहेगा। खिचड़ी, कंबल, हरे वस्त्र का दान आज के दिन आप जरूर करें। जीवन में धन संबंधी कमी दूर हो सकती है। किसी छात्र या विद्यार्थी को पुस्तक का दान भी आज के दिन आपको करना चाहिए | आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और आपका शुभ अंक रहेगा । 2। AAJ KA RASHIFAL 14 JANUARY 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kumbh-rashi-aquarius-300x267.png

कुंभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है । आज आपका मन थोड़ा सा और स्थिर रहने वाला है। काम में थोड़ा सा कम मन लगेगा जिस वजह से आपको boss की डांट भी सुनने को मिल सकती है | वही आपके सहयोगियों का भी आपको सहयोग नहीं प्राप्त होगा। उनका नकारात्मक रवैया आपको आज के दिन बहुत परेशान कर सकता है और निराश कर सकता है। आज के दिन किसान वर्ग के लिए भी थोड़ा वक्त तकलीफ देने वाला रह सकता है | खेती बाड़ी में कोई नुकसान हो सकता है। आज के दिन दूध dairy या पशुपालन से related जो लोग काम कर रहे है उनके लिए भी यह दिन सामान्य रूप से निकलेगा। लाभ की स्थिति बढ़ने की कोई गुंजाइश आज के दिन नहीं दिख रही है। property के संबंधित कार्यों में थोड़ा सा निवेश सोच समझकर करें। माँ के स्वास्थ का भी आज के दिन विशेष रूप से खयाल रखें। आज के दिन life partner के साथ में आपको बहुत बढ़िया tuning देखने को मिलेगी। उनका हर तरीके से आपके लिए supportive रवैया रहेगा | वहीं आज के दिन love relationship में भी आप अगर किसी को ढूंढ रहे हैं तो आज आपको अपना love one मिल ही जाएगा। अगर साबुन, वस्त्र, कंघी और अन्न का दान करें तो वो आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। गरम कपड़े और तेल का दान भी आज के दिन आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 8 AAJ KA RASHIFAL 14 JANUARY 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is meen-rashi-pieces-300x267.png
मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। यदि आप कुछ विशेष करना चाहते हैं तो आज का दिन एक दम उचित समय आपके लिए बना हुआ। पराक्रम में वृद्धि होगी। स्वास्थ पर थोड़ा सा ध्यान देने की आवश्यकता है। माता पिता का सहयोग आज के दिन आपको प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता आपके मन में उत्पन्न हो सकती है। व्यावसायिक स्तर पर आज के दिन आमदनी के नए नए स्त्रोत आपको मिलते हुए दिखाई देंगे। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बहुत मुश्किल भरा रह सकता है | परिश्रम से कार्यों में सफलता आज के दिन आप प्राप्त करेंगे | नौकरी और व्यावसायिक कार्य आज आपके सफल होंगे। आज जीवनसाथी के बीच में वाद विवाद की स्थितियां उत्पन्न हो सकती है। सड़क पर बेकाबू गाड़ी न चलाएं। आज के दिन life में रुकावटें दूर होंगी। आज आपकी मनोकामना भी पूर्ण होने की प्रबल संभावना बनी हुई है। आज आप किसी को propose करने का सोच रहे हैं तो दिन बहुत ही उत्तम है। बेझिझक उसे propose कर डालिए। पति पत्नी के बीच में समय की कमी को लेकर कुछ झगड़ा और मनमुटाव जरूर हो सकता है पर आप अपने life partner को येन केन प्रकारेण मना ही लेंगे। आज के दिन तिल, गुड़ और मूंगफली का दान जरूर करना चाहिए। साबूदाना चादर और वस्त्र का दान भी आज के दिन करना शुभ रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा काला और शुभ अंक रहेगा 7 ।[/vc_column_text][vc_video][/vc_column][/vc_row]

 

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *