Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

AAJ KA RASHIFAL 14 December 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Ji Shrimali

14 december 2022 rashifal

AAJ KA RASHIFAL 14 December 2022 in Hindi

मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण कर रहें है। अतः आज का दिन करियर को लेकर कुछ कठिनाइयां उत्पन्न कर सकता है। परंतु आपको तटस्थ होकर चलना पड़ेगा। कॉन्फिडेंस लेवल बनाए रखें। कॉन्फिडेंस को लूज ना होने दें। विद्यार्थी वर्ग परीक्षा में जुट जाएँ और जितना अधिक कर्म करेंगे उतने ही अच्छे परिणामों को भी अपने लिए प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। मैनेजमेंट के छात्रों। विदेशों से अच्छा लाभ आज के दिन प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा। आपको नियमित रूप से अपने घर में गंगा जल का छिड़काव करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 6।


वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः फाइनेंशियली आज का दिन आपके लिए इतना अच्छा नहीं रहेगा। आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं और चिंताएं भी आपको घेर सकती है। इस समय मां के स्वास्थ को लेकर ज्यादा चिंता आपके मन में रहेगी। यदि आप सेवा से उनके स्वास्थ्य का लाभ दिलाने में अग्रसर रहेंगे तो जल्द ही वो स्वास्थ लाभ भी प्राप्त कर लेगी। मेडिकल के स्टूडेंट्स को आज के दिन अपनी पढाई से संबंधित कुछ शुभ समाचार की प्राप्ति होगी और जो इलेक्ट्रॉनिक और बिजली के सामान का काम करते है, उन व्यापारियों के लिए आज का दिन विशेष लाभ की परिस्थितियां उत्पन्न करेगा। घर की पूर्व दिशा में नियमित तौर पर घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे घर में शांति का वातावरण बना रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 9।


मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही विशेष है। दिन की शुरुआत में कोई शुभ समाचार आपको प्राप्त होंगे। आज के दिन आपकी किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी जो कि आपके लाइफ की दिशा को और सोचने की समझ को थोड़ा सा और अधिक प्रौढ़ करता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन बड़े भाई बहनों का साथ और सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप लोगों के बीच में कोई संस्था नहीं चल रही है तो वो आज के दिन दूर हो जाएगी। आज के दिन आपके काम द्रुत गति से संपन्न होते हुए दिखाई देंगे। घर में नियमित रूप से कपूर को घी में डिप करके जरूर जलांए। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 1।


कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति दिलवाएगा। वाणी से आप सब को मोहित करते हुए नजर आएंगे। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा। आज के दिन कोई विशेष कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। परंतु वो कार्य आपका निर्विघ्न संपन्न होता हुआ दिखाई देगा। घर में पोछा लगाते वक्त पानी में आपको नमक जरूर डालना चाहिए। सरस्वती द्वारा शुक्रवार के दिन ये उपाय ना करें। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा। 8।


सिंह राशि – आपके खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। कुछ मनमुटाव की स्थितियां आज आपको अपने परिवार से देखने को मिल सकती हैं। ददिहाल से कुछ तालमेल की कमी आप महसूस करेंगे पर शांति से अपने मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें। जो भी करियर में या इंजीनियरिंग से संबंधित या टेक्निकल फील्ड से संबंधित कार्य करते हैं, उनके लिए आज का दिन कुछ कमियों से भरा रहेगा। वहीं आज के दिन सुकून की अनुभूति करेंगे और सुखों में वृद्धि होगी। कोई लग्जीरियस वाहन की खरीदारी आज संभव है। घर पर हनुमानजी महाराज का व्रत पूजन और शास्त्रानुसार प्रसाद वितरण बहुत ही लाभकारी माना जाता है। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा। 7।


कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन सोच समझकर अपने कार्यों को करें। जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें या ज्यादा किसी से बहस या झगड़े में न फंसे। आज के दिन जो भी काम आप हाथ में लेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हुए कार्य निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। आईटी फील्ड से जुड़े हुए लोगों को विशेष लाभ की परिस्थितियां देखने को मिलेगी। घर में सुबह सुबह कुछ देर के लिए भजन अवश्य लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा केसरिया और शुभ अंक रहेगा। 1।

तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः लाभ आपको आज के दिन मिलेगा। वहीं घर में भाई का आगमन हो सकता है जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। आज के दिन सोची समझी योजनाओं का क्रियान्वयन कर पाएंगे। कुछ कार्य आपके अधूरे रह गए हैं तो वे द्रुत गति से संपन्न हो जाएंगे। पारिवारिक मतभेदों को भुलाकर आज के दिन आप अच्छे तालमेल के साथ अपने परिवार के साथ ट्यूनिंग बनाते हुए दिखाई देंगे। सोमवार को अशोक वृक्ष के पास जाकर धूप और दीप से अर्चना कर अपनी समस्या का निवेदन कर जल जरुर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 4।


वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन वर्क प्लेस पर कुछ नई उपलब्धियां आपको दिलवाएगा। काम में दिक्कतें और परेशानियां खत्म हो जाएगी। आज आप जो भी कार्य हाथ में लेंगे उसमें सफलता अर्जित करेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बन सकती है। शनिवार को गरीब और भिखारियों को चना और गुड और भोजन कराएं। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा 7 |


धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन भाग्यवर्धक रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा। अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे। लॉटरी शेयर मार्किट क्रिप्टो जैसे रिस्की कामों में इनवेस्टमेंट लाभदायक रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को विदेशों से कुछ बड़ी अपॉर्च्युनिटी आज के दिन प्राप्त होते हुए दिख दिखाई देगी। वहीं नौकरी से संबंधित कार्य से आज आपको अब्रॉड से अब्रॉड जाने का और उस कार्य को सम्पन्न करने का मौका मिल सकता है। रोजाना जो पहली रोटी आप बनायें उसके चार भाग करें जिसका एक गाय को दूसरा, काले कुत्ते को तीसरा कौवे को और चौथा टुकडा चौराहे पर रखना चाहिए | आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 5।


मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए कर्मप्रधान रहना चाहिए। आलस्य को त्याग दें और अपने काम पर विशेष रूप से ध्यान दें। जरूरत से ज्यादा किसी पर भी भरोसा न करें। यात्रा करते समय सावधानी रखें। आज के दिन सोचे समझे काम द्रुत गति से संपन्न होंगे। आज के दिन आप रमणीय स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। नियमित रूप से और विधि विधान से इष्टदेव के साथ सभी देवी देवताओं का पूजन करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 3।


कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन लाइफ पार्टनर के साथ ट्यूनिंग बिगड़ सकती है। वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण रखें और चुप रहकर उनकी बातों को सुन लें। आज के दिन व्यापारी वर्ग को व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। कुछ नई योजनाएं आपके द्वारा क्रियान्वित की जा सकती है। आज के दिन आपको रिस्की कामों में इनवेस्टमेंट से बचना चाहिए। कुल कुटुम्ब और परिवार के सभी सदस्यों से बराबर मात्रा में सिक्के लेकर उनको मंदिर में जरूर दान करें। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 2 |


मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः स्वास्थ संबंधी समस्याओं के प्रति आज आपको सजग रहना चाहिए। आज के दिन कोई भी कार्य द्रुत गति से संपन्न ना करें। आज के दिन आपके शत्रु आपके खिलाफ किसी भी प्रकार का षडयंत्र रच सकते हैं। ऐसे शत्रुओं से थोड़ा सा सावधान रहें। रुपए पैसे से संबंधित कार्यों में सजगता बनाये रखें और वर्क प्लेस पर सहकर्मियों के साथ भी तालमेल बनाए रखें। प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। आपका शुभ रंग रहेगा मेहरून और शुभ अंक रहेगा 2 |

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali