[vc_row][vc_column][vc_column_text]
AAJ KA RASHIFAL 14 December 2021 in Hindi
मेष राशि – आपकी राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे अतः आज के दिन आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार और सुधार आएगा। आपका व्यक्तित्व सभी लोगों को भाएगा आपके कुटुम्ब में भी आपका मान सम्मान यश कीर्ति चारों तरफ फैलते हुए दिखाई देंगे ददियाल में आपको विशेष स्नेह की प्राप्ति होगी | आज के दिन दादा दादी के आशीर्वाद और उनके मार्गदर्शन से आज आपकी सभी जिज्ञासाओं का अंत करते हुए दिखाई देंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको उन्नति मिल सकती है। किसी दूसरे का उत्साह देखकर आज आप अति उत्साहित नजर आएंगे। राशि के साहित्यकारों को काबिलियत के लिए आज के दिन सम्मानित किया जा सकता है। society में आज आपका रुतबा और रौब बढ़ता हुआ दिखाई देगा। बच्चों के साथ में आज आप अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। परिजनों के व्यवहार से आज आपको प्यार ही प्यार महसूस होगा। अपने घरेलू दायित्वों को बखूबी निभाएंगे। गणेशजी को दूर्वा जरूर चढ़ाएं। संतान को अच्छा लाभ प्राप्त। योजना बनाकर खर्च करें। आपसी रिश्तों में आज के दिन मधुरता रहेगी। शुभ कार्यों में आज आप रूचि लेंगे। आज कोई रोचक कार्य में आप हिस्सा ले सकते हैं। जीवनसाथी संग धार्मिक स्थान की यात्रा आज के दिन संभव है। पक्षियों को दाना खिलाने से भी नौकरी मिलने में आ रही अड़चनें दूर होती है। पक्षियों को रोजाना सात प्रकार के अनाज मिलाकर दाना जरूर खिलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और आपका शुभ अंक रहेगा 8 । AAJ KA RASHIFAL 14 December 2021 in Hindi
वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा सोच समझकर आगे बढ़ने का है। आपकी बात और काम का असर लोगों पर कैसा होगा यह आप पर निर्भर करता है इसलिए आज के दिन अपने शब्दों को थोड़ा सा इस्तमाल करते समय ध्यान रखें विचारों को आपके लोगों के द्वारा सराहा जा सकता है पर वो विचार आपके सकारात्मक होने चाहिए। बैठकर समारोह में आज के दिन आपको भी बुलावा और न्यौता आ सकता है। आज आपके किसी मित्र से मिलकर आपके मन में प्रसन्नता के भाव भी उत्पन्न होंगे। कामकाजी लोगों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। किसी भी सहकर्मी के साथ आज आपकी तकरार हो सकती है और ये तकरार बड़े ना इस बात का कोई रूप से ध्यान है क्योंकि boss तक बात पहुंची तो आपको नौकरी से भी निकाला जा सकता आपके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है। आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए नई संभावनाओं से भरा रहेगा। multinational company के साथ में आज आपको tie up करने का मौका, team के साथ काम करने का मौका मिल सकता है। interview पर जाने से पहले एक नींबू लें और उसके ऊपर चार दिशाओं में 4 लौंग गाड़ दें। इसे लेकर ॐ श्री हनुमते नमः का जाप 108 बार जरूर करें फिर इसे अपने पास रख लें। जब भी interview पर जाये ऐसा करें नींबू अपने साथ ले जाएं नौकरी जल्द ही लग जाएगी। आपका selection हो जाएगा आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और आपका शुभ अंक रहेगा। 2।
मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेगा | परिवार से जुड़े उलझे मामले सरलता से आज हल हो जाएंगे। भाई बहनों के साथ में आपको अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। यदि आज आप नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो माता पिता की सलाह जरूर लें और आपको व्यापार में उनकी तरफ से सही मार्गदर्शन जरूर मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों से संबंधों में चली आ रही अड़चनें आज के दिन दूर हो जाएगी लेकिन काम काज थोड़ा सा बोझ और जिम्मेदारी आप पर अधिक रहेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में आज के दिन सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। आय और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान की गतिविधियां आज आपको थोड़ा सा चिंता में डाल सकती है। मंदिर में घी का डिब्बा दान जरूर करें। इससे आपको सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी भावनाओं पर थोड़ा सा काबू रखे,स्वभाव में चिड़चिड़ापन कभी कभी आप महसूस करेंगे पर इस चिड़चिड़ेपन को लोगों के सामने व्यक्त ना करें। परिवार में जीवन सुखमय रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात होगी जो कि आपकी पुरानी यादों को ताजा कर देगी। अच्छी नौकरी के लिए बजरंग बली की पूजा आराधना जरूर करें। घर में हनुमान भगवान की ऐसी तस्वीर लगाएं जिसमें उड़ता हुआ हनुमानजी का चित्र हो आपका शुभ रंग रहेगा सिल्वर और आपका शुभ अंक रहेगा 6। AAJ KA RASHIFAL 14 December 2021 in Hindi
कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दसवें भाव में गोचर भ्रमण करेगे | अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आज आपका कोई बड़ा सपना हकीकत में बदल सकता है लेकिन अपने अति उत्साह में आज आपको थोड़ा सा अपने पारिवारिक सदस्यों का भी ध्यान रखना है क्योंकि खुशी भी कभी कभी परेशानी का सबब बन जाती है। आप सिर्फ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में इजाफा कर सके। जीवनसाथी के साथ में आज आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे और उसकी उपलब्धियों पर आप उदार बनने का प्रयास करेंगे। आज के दिन आपके किसी ऐसे चित परिचित व्यक्ति से सामना हो सकता है जो कि आपके जीवन में आपको कुछ नई सीख देकर जायेगा। आज के दिन आपके पिता से आप अच्छा मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। सरकारी कार्यों में आ रही बाधाएं आज के दिन दूर होगी | कामकाज द्रुत गति से आगे बढ़ेगा। व्यापारी वर्ग आज के दिन staff में कुछ नया बदलाव कर सकता है। इंटरव्यू में जाते समय गाय को गुड़ चना और आटे के पेड़े गुड़ में रखकर खिलाने से नौकरी में आ रही बाधाएं दूर होती है। आपका शुभ रंग रहेगा बादामी और आपका शुभ अंक रहेगा 7 ।
सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लिए बहुत अच्छा रहने वाला जो भी higher education से जुड़े वे छात्र हैं उनका आज कोई बड़ा सपना पूरा होता दिखाई देगा। office में आपके सभी कार्यों की प्रशंसा करते हुए दिखाई देंगे। relative आपसे सलाह लेकर अपने कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। आज आपका भाग्योदय होगा और आपके जीवन में आप कुछ बड़ा change या कुछ बड़ा बदलाव करते हुए दिखाई देंगे । कामकाजी युवक युवतियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। अधिकारियों के द्वारा कुछ बड़ी opportunities मिलती हुई दिखाई देगी। नौकरी के अगर आप विकल्प तलाश रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छा विकल्प प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा जिस दिन interview हो उस दिन सूर्योदय से पहले स्नान करें स्नान के पानी में थोड़ी सी पीली हल्दी मिला लें और उसके बाद आप इंटरव्यू पर निकलें। आपका शुभ रंग रहेगा क्रीम और आपका शुभ अंक रहेगा 4 |
कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा के दिन अष्ठम भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन थोड़ा सा सामान्य रहेगा। लेन देन और निवेश के कार्यों में नई planning आज के दिन आप करते हुए दिखाई देंगे आपके आसपास चहल पहल रहेगी एकाग्रता चरम पर रहेगी। एक साथ काम करने की प्रवृति से थोड़ा सा बचे | one by one कामों को करते चले जाएं तभी आप अपने कार्यों को निर्विघ्न पूर्ण कर पाएंगे। आज के दिन कोई भी risky काम में हाथ न डालें। व्यापार में कुछ बड़ा बदलाव आज के दिन हो सकता है वही आज के दिन आपको गलत आदतों से भी बचना पड़ेगा। गलत investment से भी थोड़ा सा सतर्क रहें। marketing के field से जुड़े लोगों को आज के दिन आकस्मिक धन लाभ की संभावना बनी हुई है। शनि देव की पूजा आज के दिन जरूर करें। पूजा करते समय ओम शं शनैश्चराय नमः इस मंत्र का 108 बार जाप जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और आपका शुभ अंक रहेगा 2।
तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सातवें भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज के दिन आप कोई भी कार्य करेंगे उसमें आपको अपने इष्ट देव को याद करते हुए उस कार्य को करना है। कलाकारों के आज का दिन विशेष प्रसिद्धि दायक रहेगा कि कोई भी वस्तु आज के दिन आपको पुनः प्राप्त हो जाएगी जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभ दिलवाएगी। आज काम का दबाव आप पर बढ़ सकता है परंतु उसके बावजूद आप अपने सभी कार्यों को एकाग्रता से पूर्ण करेंगे। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन विशेष opportunitiesसे भरा रहेगा। व्यापारी वर्ग को भी आज विशेष लाभ की परिस्थितयां अपने व्यापार में देखने को मिलेगी। कोई कार्य आपका बहुत लंबे time अटका हुआ था वो कार्य आज के दिन संपन्न हो जाएगा जिससे आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा और साथ ही आपकी एकाग्रता में भी वृद्धि होगी | interview देने से पहले घर से दही और चीनी खाकर आप इंटरव्यू देने के लिए निकले। घर से निकलते समय अपना दायां पैर आगे रखकर बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर उसके बाद घर से बाहर निकलें। आपका शुभ रंग रहेगा royal blue और आपका शुभ अंक रहेगा 1।
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। भावनात्मक रूप से आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है। कुछ ज्यादा ही भावुकता में रहेंगे। किसी व्यक्ति से आप बहुत अधिक अपेक्षा रखेंगे और वो व्यक्ति आपकी अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरेगा जिससे आपको थोड़ा सा दुख का सामना निराशा का सामना करना पड़ सकता है। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप आज के दिन लेगा धन आपकी तरफ आएगा आपको अपने रोजगार के कामों से छुट्टी लेकर आज अपने दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बनाना चाहिए। आज जीवन में romantic पहलू ओझल साथ रहेगा अगर आप अपनी योजनाओं को सबके सामने खोलने में बिल्कुल नहीं हिचकते हैं तो आज अपनी योजनाओं को खराब कर सकते हैं इसलिए गुप्त रूप से अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करें। चीजों और लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। आज के दिन ॐ नमः शिवाय का 11 बार जाप करके आप अपने घर से बाहर निकलें। सफलता आपके कदम चूमेगी। मन विचलित रहेगा मूड बदलने के लिए सामाजिक मेलजोल के कार्यक्रमों का सहारा ले सकते हैं। घर के पूजा स्थल में प्रतिदिन घी का दीपक जरूर जलाएं। साथ ही कपूर और अस्त गंध की खुशबू प्रतिदिन घर में जरूर फैलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा बैंगनी और आपका शुभ अंक रहेगा 5।
धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेगा । आज का दिन आपके लिए बहुत शानदार रहेगा। अपनी जिम्मेदारियों से आप मुंह नहीं फेरेंगे। साहित्य जगत से जुड़े लोगों को मान सम्मान आज के दिन प्राप्त होता दिखाई देगा। संतान की तरफ से कुछ चिन्ता आपके मन में चल रही थी तो चिन्ता आज के दिन खत्म हो जाएगी। आपके बुद्धिबल और चातुर्य के चर्चे चारों तरफ होते हुए दिखाई देंगे। accounting से जुड़े लोगों को विशेष लाभ की परिस्थितियां आज के दिन देखने को मिलेगी। जीवनसाथी का साथ आज आप भर पूर्ण निभाएंगे और उनके career में उनको मदद करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन interview देने के लिए जाना हो तो हनुमान चालीसा का पाठ करके उसके बाद निकलें आपका शुभ रंग मजेंटा और आपका शुभ अंक रहेगा 8 ।
मकर राशि – आपकी राशि में चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। दिन थोड़ा सा संभलकर आगे बढ़ने का है business और नौकरी में कुछ अच्छा होने के इशारे आज के दिन मिल रहे किसी खास मामले में परिवार से बातचीत आज आपकी हो सकती है। office में काम या अपने किसी शौक के कारण आप थोड़ा सा अधिक व्यस्त हो सकते हैं। किसी जरूरी partnership की दिशा में प्रगति होने के योग भी बन रहे हैं। कुछ जिम्मेदारियां और जरूरी काम आज आपको निपटाने पड़ सकते हैं निवेश करने या किसी को आर्थिक मदद देने से पहले सलाह जरूर लें। नया मकान खरीदने का मन आज आपका बन सकता है। धार्मिक यात्रा के भी अच्छे योग बने हुए है मंदिर में कपूर दान जरूर करें। जीवनसाथी के साथ संबंध और अधिक मजबूत होंगे। सफेद कपड़े में काले चावल बांधकर मां काली को आज के दिन जरूर अर्पित करें। आपका शुभ रंग हल्का हरा और आपका शुभ अंक रहेगा 1। AAJ KA RASHIFAL 14 December 2021 in Hindi
कुंभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। किसी विशेष कार्यक्रम में आज आपको शामिल होने के अवसर प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे। बजरंग बली की कृपा से आपके जीवन में आने वाले सभी प्रकार के दुखों का अंत आज के दिन हो जाएगा और कोई शुभ समाचार आज आपको मिलता हुआ दिखाई देगा। मानसिक परेशानी थोड़ी कम होगी पैसों की स्थिति में धीरे धीरे सुधार आना प्रारंभ होगा। आपको व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में अच्छी सफलता के योग बने हुए हैं। राजकीय कर्मचारियों की नौकरी में कुछ परिवर्तन की स्थितियां आज के दिन सुखद रहेगी। किसी के बहकावे में आज के दिन ना आएं। अपने इष्ट देव को पुष्प जरूर अर्पित करें। स्थल में वृद्धि होगी। आज के दिन तीन गोमती चक्र चांदी के तार में एक साथ बांधे और उन्हें हर समय अपने साथ रखें। पदोन्नति के समय साथ ही व्यवसाय में भी आपको अच्छा लाभ प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा। आपका शुभ रंग रहेगा पिच और आपका शुभ अंक रहेगा 3 । AAJ KA RASHIFAL 14 December 2021 in Hindi
मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेगा अपनी ऊर्जा व्यक्तित्व के विकास में आज अपनी ऊर्जा को अपने व्यक्तित्व के विकास में काम लगाए जिससे आप और भी अधिक बेहतर बन सकें और सभी लोग आपके कार्यों की प्रशंसा भी करेंगे। आपके कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा। वाणी से आप सबको मोहित करते हुए नजर आएंगे। कलाकारों के लिए आज का दिन विशेष प्रसिद्धि दायक रहेगा। सोशल मीडिया पर आपके विडियो वायरल हो सकते हैं या आपकी प्रसिद्धि और अधिक बढती हुई दिखाई देगी आज के दिन आप सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी निभाएंगे वहीं पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद आज के दिन और अधिक गहरा हो सकता है इसलिए ऐसे विवादों को थोड़ा सा ना छेड़ा तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आज के दिन कोर्ट संबंधी कोई भी मुकदमे मामले हैं अगर उनकी हियरिंग है उनका फैसला है तो उनका फैसला आपके पक्ष में जाएगा। पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक आज के दिन जरूर लगाएं। सफलता प्राप्ति की प्रार्थना भगवान से जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा जामुनी और आपका शुभ अंक रहेगा 3 | AAJ KA RASHIFAL 14 December 2021 in Hindi
[/vc_column_text][vc_video link=”https://youtu.be/k1-SNqBC-bU” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]
Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]