Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

AAJ KA RASHIFAL 14 April 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi

[vc_row][vc_column][vc_column_text]

AAJ KA RASHIFAL 14 April 2022 in Hindi


मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए सुख सौभाग्य और समृद्धि में वृद्धि करेगा। छात्रों के लिए खासकर जो मेडिकल के स्टूडेंट से उनके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। वहीं जो साहित्य जगत से जुड़े वे लोग हैं, उनके लिए मान सम्मान से भरा दिन रहेगा। आपको अपनी लेखनी के लिए सराहा जाएगा। आपको सम्मानित किया जाएगा। आज के दिन संतान की तरफ से जो भी चिंता आपके मन में चल रही थी, उस चिंता का हल आप जरुर ढूंढ लेंगे। वर्क प्लेस पर कुछ दिक्कतें आ सकती है क्योंकि सूर्य राव का ग्रहण योग भी बन रहा है और सूर्य उच्च का है। इसलिए इन दिक्कतों का सामना करने की शक्ति भी आप में रहेगी। आप तेजी से परिपूर्ण रहेंगे और कठिनाईयों को पार कर आज के दिन अपने लक्ष्य को जरुर अर्जित करेंगे। जीवनसाथी और पारिवारिक प्यार के लिए इतनी फेवरेबल नहीं है। इसलिए आज के दिन अपनी वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण जरूर रखें। लव रिलेशनशिप में एक कदम आगे बढाते हुए अपने लव को सपोर्ट करने का प्रयास करें। आज के दिन विपरीत परिस्थितियों में जब आप उनको सपोर्ट करेंगे तो जीवनभर के लिए आप उनके साथ एक अच्छी बॉन्डिंग में बंध जाएंगे और एक अच्छे रिश्ते की पहचान भी यही है। कमलगट्टे की माला के साथ ॐ एम क्रीम सोम मंत्र का जाप नियमित रूप से करने से जातक को मां लक्ष्मी का आशीर्वाद सदैव प्राप्त होता है। आपका शुभ रंग रहेगा बादामी, शुभ अंक रहेगा सात । AAJ KA RASHIFAL 14 April 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishabh-rashi-taurus-300x267.png

वृषभ राशि – आपकी राशि चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए थोडा सा मुश्किलों से भरा रहेगा व खर्चों की स्थिति अधिक रहेगी। इसलिए फाइनेंस के लिए आपको अपने खर्चों पर थोडा सा ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। अपने खर्चों पर थोडा सा नियंत्रण करें और बजट देकर चलें तभी आप उधार की स्थितियों से बच पाएंगे। आज के दिन आपके मां से अलग हो सकता है। यानी कोई बात पर लेकर आर्गुमेंट हो सकती है। इसीलिए आज के दिन उनके साथ वाद विवाद की स्थितियों से बचें। प्रोफेशनल लाइफ में भी थोडा सा अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। कॉन्सन्ट्रेशन से आगे बढ़ेंगे तो अधिकारियों का सहयोग जरूर देखने को मिलेगा। आज के दिन आपके सपने पूर्ण होंगे और आपके विवाह में आ रही बाधाएं आज के दिन दूर हो जाएगी। आपको मनचाहा लाइफ पार्टनर आज के दिन प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा। मां लक्ष्मी को कमल के पुष्प अर्पित करने के पश्चात उन्हें अपनी तिजोरी में लाल रंग के वस्त्र में लपेटकर आपको। उठना चाहिए। इससे सदैव लक्ष्मी आपके साथ रहेगी। आपका शुभ रंग रहेगा केसरिया, शुभ अंक रहेगा तीन |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is mithun-rashi-gemini-300x267.png

मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। भाई बहनों के साथ में ट्यूनिंग बेहतर होती हुई दिखाई देगी। पारिवारिक रिश्ते और अधिक मजबूत होंगे। कोई डिसीजन लेना है तो आज के दिन सोच समझकर उस डिसीजन में आगे बढ़ें। अपने आत्मबल पर आपको अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। आज के दिन आपका पराक्रम चरम पर रहेगा और लोग आपसे प्रभावित होकर आपसे सलाह लेकर अपने कार्यों को करने का प्रयास करेंगे। कई लोगों के लिए आप मार्गदर्शक की भूमिका में दिखाई देंगे। वहीं कई लोग आपको अपना आइडियल मानते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आपके काम द्रुतगति से सम्पन्न होंगे और नौकरी में कार्य क्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी। दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करके अपने धन को धन की तिजोरी में उस दक्षिणावर्ती शंख को रख दें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा सदैव आप पर बनी रहेगी। आपका शुभ रंग रहेगा लाल, शुभ अंक रहेगा छह। AAJ KA RASHIFAL 14 April 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kark-rashi-cancer-300x267.png

कर्क राशि – आपकी राशि चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज आप वाणी से सबको मोहित करते हुए नजर आएंगे। आपके काम द्रुतगति से होते चले जायेंगे। इलैक्ट्रोनिक और जो सरकारी नौकरियों में उनके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। रोजगार की तलाश आज आपकी खत्म हो जायेगी। बेहतर रोजगार की तरफ अग्रसर होते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आपका भाग्य आपका पूर्णरूपेण साथ देगा और अधूरे पड़े हुए सभी कार्य निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। मेहनत के दम पर आप अपने परिणामों को अपने लिए सकारात्मक पायेंगे। मंडी के व्यापारियों के लिये आज का दिन बहुत ही अच्छा और मुनाफे से भरा रहेगा। भगवान विष्णु के मन्दिर के गुम्बद पर त्रिकोण आकृति की ध्वजा जरुर लगानी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे , शुभ अंक रहेगा एक।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is singh-rashi-leo-300x267.png

सिंह राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चन्द्रमा गोचर भ्रमण कर रहे हैं। वहीं आपके राशि स्वामी भी उच्च होकर भाग्य स्थान में बैठे हैं। आज के दिन आपका भाग्य आपका पूर्ण रूपेण साथ देगा। आपके मान सम्मान, प्रसिद्धि और तेज में वृद्धि होगी। लोग आपसे प्रभावित होंगे। शत्रु भी आपसे भय खाएंगे और मित्रता करने का प्रयास करेंगे। आज के दिन सामाजिक मान सम्मान के साथ साथ यश कीर्ति बढ़ेगी। परिवार के साथ बॉन्डिंग बेहतर होगी और आपके घर के बुजुर्गों से आपको आध्यात्मिक मार्गदर्शन आज के दिन प्राप्त होगा। किसी धार्मिक ग्रन्थ के अध्यन अध्यापन में आज आपकी निपुणता भी बढ़ती हुई दिखाई देगी। कोई शुभ समाचार कुटुम्ब से प्राप्त हो सकता है और प्रोफेशनल लाइफ में आप अच्छी बड़ी सफलता आज के दिन प्राप्त करेंगे। रोज सुबह भगवान सूर्य नारायण के दर्शन कर उन्हें जल जरुर अर्पित इस राशि को करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा पीला, शुभ अंक रहेगा दो। AAJ KA RASHIFAL 14 April 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kanya-rashi-virgo-300x267.png

कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। थोडा सा आपको आज के दिन कर्ज की स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। वर्कप्लेस पर भी कई कठिनाईयां आपके जीवन में आएगी और जिस वजह से आपको काम को पूर्ण करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। लक्ष्य को हासिल करने से वंचित रह जाएंगे, जिससे निराशा उत्पन्न होगी। अधिकारियों के द्वारा नाराजगी आज के दिन आपको झेलनी पड़ सकती है। किसी गलत कार्य में लिप्त होने के कारण आज आपके ऊपर कार्रवाई हो सकती है। नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है और जेल यात्रा का भी सामना करना पड़ सकता है। झूठे आरोप भी आज के दिन आप पर लगाए जा सकते हैं। अतः आज के दिन बहुत सतर्क रहकर अपने जीवन में आगे बढ़ें। आज के दिन विवाह में सारी बाधाएं दूर होगी और मनचाहा लाइफ पार्टनर आपको प्राप्त हो जाएगा। तुलसी के पेड़ की पूजा आज के दिन आपको करनी चाहिए। गरीब बच्चों को पुस्तकों का दान जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा, शुभ अंक रहेगा छह।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is tula-rashi-libra-300x267.png

तुला राशि – चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपको आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां दिलवाएगा आप के काम निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। दूरगामी यात्रा सम्पन्न हो सकती है। आज के दिन आपके सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। भाई बहनों के साथ ट्यूनिंग अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ बॉण्डिंग अच्छी रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी जाएगी। आज के दिन आपको अपने लाइफ पार्टनर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। अगर बिजनेस आप साथ में करते हैं तो उससे आपको बहुत अच्छा लाभ आज के दिन प्राप्त होगा। शेयर मार्केट और लॉटरी में यदि आपने अपने जीवनसाथी के नाम से कुछ पैसा इन्वेस्ट किया है तो आज उन पैसों से अच्छे खासे लाभ की परिस्थितियां आपको देखने को मिलेगी। भगवान शिव और भैरव की नियमित रूप से पूजा आराधना करें और गरीबों की मदद और सहायता आज के दिन जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा लाल और शुभ.अंक रहेगा पाँच। AAJ KA RASHIFAL 14 April 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishik-rashi-scorpio-300x267.png

वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज के दिन वर्क प्लेस पर कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपके अधिकारियों से तालमेल में कमी रहेगी। आज के दिन आपकी मनोकामना पूर्ण होने से आपके मन में प्रसन्नता उत्पन्न होगी। पारिवारिक स्थिति आपके लिए बहुत ही फेवरेबल रहेगी। पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अगर पिता के साथ चल रही है तो वो आज के दिन खत्म हो जाएगी। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन और इन्क्रिमेंट के चांसेज बनेंगे। आज के दिन आपके पिता के स्वास्थ को लेकर कुछ चिंता भी उत्पन्न हो सकती है। इस बात का विशेष रूप से ख्याल रखें। आज के दिन लाइफ पार्टनर के साथ में आप एक कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। सुंदरकांड का पाठ आज के दिन करें। गाय को हरा चारा जरूर खिलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा बैंगनी, शुभ अंक रहेगा एक।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is dhanu-rashi-saggitarious-300x267.png

धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं। आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया परिणाम दायक रहने वाला है। आज के दिन सोचे समझे सभी कार्य निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। पंचमेश और लाभेश का एकसाथ जाकर बैठना के लाभ के कार्यों में उत्तरोत्तर वृद्धि करेगा। धर्म कर्म के कार्यों से आप जुड़ेंगे और घर में किसी धार्मिक अनुष्ठान की रूपरेखा भी बनाते हुए दिखाई देंगे। जो युवक युवतियां नौकरी में आईटी फील्ड में टेक्निकल फील्ड में बैंकिंग सेक्टर में उनके लिए फाइनेंस में हैं तो उनके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा और शुभ समाचार से भरा रहेगा। आज के दिन आपके काम में आपको अच्छी ग्रोथ भी देखने को मिलेगी। बच्चों को पीले रंग की मिठाई आज के दिन जरूर खिलाएं और सूर्य भगवान को नियमित रूप से जल जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी, शुभ अंक रहेगा नौ। AAJ KA RASHIFAL 14 April 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is makar-rasi-capricorn-300x267.png

मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । अत आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा सतर्क होकर चलने का है। अपने शत्रुओं से सावधान रहें। वही आज के दिन अपने कार्यों को खुद खड़े रहकर पूर्ण करें। आलस्य को त्याग दें। अपने कार्यों में एकाग्रचित्त होकर अपने जीवन में आगे बढ़ें। डेली रूटीन की लाइफ में जो उथल पुथल मची हुई थी वो आज के दिन ठीक हो जाएगी। गुप्त धन की प्राप्ति की संभावना आज के दिन आपको बनती हुई दिखाई देगी। मार्केटिंग की फील्ड से जुड़े हुए लोगों को आज के दिन अच्छा खासा लाभ होने की संभावना बनी हुई है। जो भी यात्रा होगी वो यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय आज के दिन रहेगी। आपके मेहनत को हर व्यक्ति कराएगा। आपके सामाजिक मान सम्मान और प्रतिष्ठा में आज के दिन वृद्धि होगी। भैरव भगवान के दर्शन करें और गरीबों को भोजन जरुर बांटें। अपने पास हमेशा अपना काम इमानदारी से संपन्न करें। आपका शुभ रंग रहेगा पिच, शुभ अंक रहेगा छह।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kumbh-rashi-aquarius-300x267.png

कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेगी। अत आज का दिन आपके लिए कई प्रकार की सुविधाएं और कई प्रकार के लाभ की परिस्थितियां उत्पन्न करेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध और अधिक सुदृढ़ होंगे। आज के दिन आपकी इच्छा पूर्ण होने से आप के मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। वस्त्र और फूड से संबंधित क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा और विशेष लाभ की परिस्थितियां उत्पन्न करेगा। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आज के दिन आपके इंक्रीमेंट के चांस प्रबल होते हुए दिखाई देंगे। लाइफ पार्टनर के साथ ट्यूनिंग अच्छी रहेगी और विवाह में सारी बाधाएं आज के दिन दूर हो जाएंगी। बाहर कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम अपने परिवार के साथ आज आपका बन सकता है। शनि से संबंधित चीजो का आज के दिन दान करें और रविवार को भैरव की पूजा आराधना जरुर करें। उनके दर्शन जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा जामुनी, शुभ अंक रहेगा तीन । AAJ KA RASHIFAL 14 April 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is meen-rashi-pieces-300x267.png

मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा संभलकर चलने का है। अपने आस पास के लोगों से थोड़ा सा अपनी गोपनीय बातों तक और गोपनीय दस्तावेजों को सुरक्षित स्थान पर रखें। मातृपक्ष से आपको विशेष सहायता आज के दिन प्राप्त होगी। उनका मोरल सपोर्ट भी आज के दिन आपको देखने को मिलेगा। रूपए पैसे संबंधित कार्यों में थोड़ी सी अड़चनें आ सकती है, इसलिए ऐसे कार्यों में थोड़ा सा सजग रहें। आज के दिन अपना बजट देकर चलेंगे तो आपको किसी से उधार लेकर अपना काम नहीं चलाना पड़ेगा, वरना कर्ज की समस्या बढ़ सकती है। आज के दिन दूरगामी यात्रा आप की संपन्न होगी और कुटुम्ब में आपको मान सम्मान दिया जाएगा। आज के दिन घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी रखी जा सकती है। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ आज के दिन जरूर करें और पूजा के बाद मस्तक पर केसर का तिलक जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा चार |

 

[/vc_column_text][vc_video link=”https://youtu.be/QrTDQegsSyY” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]

 

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *