AAJ KA RASHIFAL 13 October 2022
मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन बहुत ही अच्छा है। आज के दिन कुटुम्ब में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आप अपने अधूरे पड़े हुए कार्यों को पूर्ण करते हुए दिखाई देंगे। वर्क प्लेस पर आपको अपने अधिकारियों से कोई समाचारो की प्राप्ति होगी। व्यापारी वर्ग व्यापार में अच्छा लाभ आज के दिन प्राप्त कर सकते हैं। वहीं आज के दिन यात्रा संभव है परन्तु वो यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। मेष राशि की महिलाओं को करवा चौथ की पूजा अगर लाल या गोल्डन रंग के कपड़े पहनकर करती है तो आने वाला समय आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 1 |
वृषभ राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चन्द्रमा गोचर भ्रमण करेगा। अतः आज का दिन आपके लिए सुख सौभाग्य और समृद्धि लेकर आएगा। आप के काम निर्विघ्न संपन्न होंगे। व्यापारी वर्ग को कोई शुभ समाचार अपने व्यापार में मिलते हुए दिखाई देंगे। यदि आप ठेकेदारी या कंस्ट्रक्शन लाइन से जुड़े हैं तो आज के दिन आपके काम द्रुतगति। ऐसे होते चले जाएंगे। कोई बड़ा ऑर्डर आपको आज के दिन अपने काम में मिल सकता है। इंजिनियर्स के लिए भी आज का दिन बहुत ही अच्छा होगा। अधिकारियों का साथ और सहयोग मिलेगा और रुका हुआ इंक्रिमेंट आज के दिन आपको पुनः प्राप्त हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ में कहीं बाहर जाने का प्लैन आज के दिन बन सकता है। वृषभ राशि की महिलाओं को लाल रंग के कपड़े पहनकर पूजा चौथ माता की पूजा आराधना करनी चाहिए। इस रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से आने वाले समय में पति पत्नी के बीच में प्यार में कमी नहीं रहेगी और प्यार में निरंतर वृद्धि होती चली जाएगी। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा। 8।
मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभ की स्थितियां लेकर आएगा। हालांकि खर्च अधिक होंगे, परंतु खर्चों के साथ में लाभ की स्थिति भी अच्छी रहेगी। इसीलिए आपके वो खर्चे आपको कर पायेंगे और आज के दिन आप अपने मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। विदेशों से अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावना बनी हुई है। खासकर जो विदेशी कंपनियों के साथ टाइअप करते हैं या फिर विदेशों से संबंधित व्यापार करते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज के दिन नौकरीपेशा लोगों को भी बाहर जाकर अपनी योग्यता दिखाने के सुअवसर प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी। इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन हरे रंग की साड़ी के साथ हरी और लाल रंग की चूड़ियां पहनकर चांद की पूजा अर्चना करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके पति की आयु लंबी होगी। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा। 8।
कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । अतः आज का दिन आपके लिए विशेष लाभ की परिस्थितियां लेकर आया। आकस्मिक धन लाभ की स्थिति आपको देखने को मिलेगी। सर्कल लेवल बढ़ेगा। आज के दिन कोई विशेष कार्य संपन्न होने से मन में आपके प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे और एक पॉजिटिव एनर्जी आपको अपने अंदर महसूस होगी। आप अपने दुगने जोश से अपने कार्यों को करते हुए चले जाएंगे। आज के दिन लॉटरी खुलने की संभावना बनी हुई है। वहीं घर में सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ती हुई दिखाई देगी। इस राशि की महिलाओं को व्रत खोलते समय चांद को सफेद बर्फी का भोग जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करने से पति का प्यार उसके लिए कभी कम नहीं होगा। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 6।
सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। कामकाज के क्षेत्र में आज के दिन विशेष लाभ की स्थितियां आपको देखने को मिलेगी। पिता के साथ आपकी ट्यूनिंग बहुत अच्छी रहेगी। उनके द्वारा आपको आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। सरकारी कार्यों में आ रही बाधा आज के दिन दूर हो जाएगी। जो गवर्नमेंट जॉब से जुड़े हुए हैं उनको आज के दिन प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। वहीं आज के दिन विद्यार्थी वर्ग को भी मनचाहा रिजल्ट मिलेगा, जिससे आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। इस राशि के महिलाओं को लाल सिंदूरी, गुलाबी और गोल्डन रंग चूज करना चाहिए। इस रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से शादीशुदा और वैवाहिक जीवन उत्तम बना रहता है। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 4 |
कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण कर रहा हैं | भाग्य आज आपका साथ देगा। अधूरे पड़े हुए सभी कार्य द्रुत गति से पूर्ण होंगे। काम की समस्या खत्म हो जाएगी। आज के दिन आपकी कोई बड़ी परेशानी का हल आपको मिल जाएगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। वहीं समाज सेवा से संबंधित कार्यों से आपकी प्रसन्नता और प्रसिद्धि दोनों ही बढ़ती हुई दिखाई देगी। आज के दिन आपके मित्रों के साथ में आप अच्छा और क्वॉलिटी टाइम बिताते हुए दिखाई देंगे। कन्या राशि वाली महिलाओं को इस करवा चौथ पर लाल हरी और फिर गोल्डन कलर की साड़ी पहनकर पूजा करने से लाभ प्राप्त होगा। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा। 9 |
तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अत आज का दिन आपके लिए यात्राएं करवाने वाला रहेगा। परंतु यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय लेगी। कोई तय काम समय पर पूर्ण होने से आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन कोई भी रिस्की काम में हाथ न डालें। गुप्त धन की प्राप्ति के स्त्रोत खुलते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आपके शत्रु भी आपसे अपने और अपने प्रत्येक कार्य में सफलता अर्जित करेंगे। इस राशि की महिलाओं को पूजा करते समय लाल सिलवर रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस रंग के कपड़े पहनने पर पति का साथ और प्यार दोनों ही प्राप्त होगा। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 5।
वृश्चिक राशि – आपके राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेगा। अतः आज का दिन लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का है। एक दूसरे के बीच में मिसअंडरस्टैंडिंग चल रही थी तो वो खत्म हो जाएगी। एक दूसरे का साथ पाकर आप दोनों बहुत ही प्रसन्नचित नजर आएंगे। आज के दिन आपके कार्यों में आप अच्छी उन्नति और प्रगति प्राप्त करेंगे। व्यापारी वर्ग को आकस्मिक लाभ की स्थिति आज के दिन देखने को मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों को कोई बड़ी और विशेष अपॉरचुनिटी आज के दिन प्राप्त हो सकती है। इस राशि की महिलाओं को लाल मैरून और गोल्डन कलर की साड़ी पहनकर मां की पूजा आराधना करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 3।
धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए विशेष परिस्थितयां उत्पन्न करने वाला है। कोई काम आपका अटका हुआ है तो वो द्रुत गति से संपन्न हो जाएगा। वहीं आज के दिन विरोधी किसी भी प्रकार का प्रयास कर आपके कार्यों में खलल डालने में वे विफल होते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आप अपने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अच्छी सफलता अर्जित करेंगे। आज के दिन आपको ननिहाल से भी अच्छा लाभ प्राप्त होने के प्रबल योग बन रहे हैं। इस राशि की महिलाओं को पीले और आसमानी रंग के कपड़े पहनकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा येलो और शुभ अंक रहेगा। 2।
मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण कर है। अत आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लिए सफलतादायक रहेगा। स्टडी में सफलता के साथ साथ आपका कॉन्फिडेंस लेवल भी बढता हुआ दिखाई देगा। कोई कार्य आपका अधूरा रह गया तो आज के दिन वह द्रुतगति से सम्पन्न हो जाएगा। आज के दिन कोई भी काम अगर आप हाथ में लें तो उसे पूरे दृढ़ निश्चय के साथ करें तो तो वो कार्य निश्चित रूप से अच्छे लाभ इत्यादि आपको दिलवाएगा। मकर राशि की महिलाओं को औरेंज कलर की साड़ी पहनकर चौथ माता की पूजा आराधना करनी चाहिए। इससे आपके पति की लंबी उम्र के साथ साथ आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा 7 |
कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए फाइनेंशियली बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके काम द्रुतगति से होते चले जायेंगे। प्रॉपर्टी से सम्बंधित अटका की समस्या खत्म हो जाएगी। किसान वर्ग को खेती बाड़ी में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। वहीं दूध डेरी और पशुपालन से संबंधित कार्य कर रहे लोगों के लिए आज का दिन विशेष लाभ की स्थितियां लेकर आएगा। आज के दिन मां के साथ वाद विवाद की स्थितियां खत्म होंगी और उनके द्वारा आपको उत्तम लाभ की स्थितियां देखने को मिलेगी। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन पीले कलर की साड़ी पहनकर मां की पूजा आराधना करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 6।
मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। भाई बहनों के साथ आपकी ट्यूनिंग बहुत अच्छी रहेगी। निरंतर प्रयासों से आपके काम आज के दिन द्रुतगति से संपन्न होंगे। आज के दिन आपके मन में कोई इच्छा है तो वो इच्छा जरूर पूर्ण हो जायेगी। आज के दिन आपकी भावनाओं पर काबू कर अपने काम पर कंसंट्रेट आपको करना चाहिए, जिससे आप अपनी सफलता को दुगना करने में सफल होंगे। इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन गोल्डन कलर की साड़ी पहनकर मां की पूजा आराधना करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा मैजेंटा और शुभ अंक रहेगा। 9 |