AAJ KA RASHIFAL 13 November 2022 in Hindi
मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। पराक्रम में भाई बहनो का साथ और सहयोग मिलेगा। कुछ काम जो आपके अधूरे रह गए हैं वो द्रुत गति से संपन्न होंगे। राजनीति में आपका वर्चस्व बढ़ेगा और कार्य क्षेत्र में अधिकारियों के द्वारा आपको एप्रिसिएशन मिल सकता है। वही रूका हुआ इंक्रीमेंट आज के दिन आपको पुनः प्राप्त होने की संभावना है। कुण्डली में सूर्य की स्थिति को मजबूत करने के लिए कम से कम 12 रविवार का आपको व्रत करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा और गुलाबी शुभ अंक रहेगा। 5।
वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपको अपनी वाणी से सबको मोहित करने वाला रहेगा। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा। वर्क प्लेस पर अचानक से लाभ आपको प्रसन्नता दिलवाएगा। वहीं कोई बड़ी जिम्मेदारी भी आपको अधिकारियों से सौंपी जा सकती है। वहीं आज के दिन व्यापारी वर्ग बड़ी योजना का क्रियान्वयन कर सकता है। कुछ काम जो आपके पैंडिंग हैं वो आज आप पूर्ण करके रिलैक्स महसूस करेंगे। सूर्य मजबूत करने के लिए रविवार के दिन स्नान करने के बाद लाल वस्त्र धारण करें। साथ ही ॐ राम रीम रोम सः सूर्याय नमः मंत्र का जाप आपको जरुर करना चाहिए। इसे तीन पाँच या 12 माला आप कर सकते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा 3।
मिथुन राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपकी पर्सनालिटी को और पावरफुल बनाएगा। सामाजिक मान सम्मान बढ़ेगा। कुटुम्ब से लाभ प्राप्त होगा। ददिहाल ददिहाल में कोई वाद विवाद की स्थितियां चल रही हैं तो वो खत्म हो जाएगी। रुका हुआ और अटका हुआ पैसा आपको पुनः प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन सजगता से कार्य करने का है। डिस्ट्रैक्शन को हटा कर पढ़ाई में मन लगाएंगे तो निश्चित रूप से अपने लक्ष्य को आप जरूर प्राप्त कर लेंगे। सूर्य मजबूत करने के लिए इस राशि वालो को रविवार के दिन स्नान करने के बाद लाल वस्त्र धारण करने चाहिए और साथ ही ओम भ्रां भ्रीं भ्रों सः सूर्याय नमः मंत्र का जाप तीन पाँच या 12 माला जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 2 |
कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। खर्च की स्थितियाँ आज के दिन थोड़ी सी नियंत्रित होती हुई दिखाई देगी। थोड़े खर्चे हो सकते हैं परन्तु आपकी फाइनैंशल कंडीशन पर इसका कोई भी बैड इफेक्ट नहीं रहेगा। आज के दिन कर्ज की स्थितियों से लोन से आपको मुक्ति मिल जाएगी। वहीं आज के दिन घर में मेहमान आ सकते हैं जिससे घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा और सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन बखूबी करेंगे। रविवार के दिन स्नान के बाद एक लोटे में जल ले और इसमें लाल रंग लाल, चंदन, लाल, फूल, अक्षत, दूर्वा मिलाएं। इसके बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें। ऐसा करने से सूर्य को मजबूती मिलेगी। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा।
सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां आपके जीवन में बनी हुई है। ट्रेडिंग से शेयर मार्किट से लॉटरी से आपको फायदा हो सकता है। आज के दिन आप का सर्कल लेवल दोनों ही बढता हुआ दिखाई देगा। लग्जीरियस आइटम्स की खरीदारी हो सकती है। घर की महिलाओं के लिए सोने आभूषणों की खरीदारी भी आज के दिन की जा सकती है। संडे का दिन है इसलिए आज आप अपने परिवार के साथ में मौज मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। रविवार के दिन नमक का सेवन ना करें। खाने में दलिया, दूध, दही, घी, चीनी, गेहूं की रोटी आदि का सेवन करें। इससे भी सूर्य को मजबूती मिलेगी। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 6।
कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए कर्मप्रधान रहेगा। कहीं से अटका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। यदि आपने किसी को उधार दे रखा है तो वो व्यक्ति। आपको उधार चुकाकर जाएगा। पिता से कुछ नए आइडिया आपको अपने काम के संदर्भ में मिल सकते हैं। आज के दिन मित्रों की संगति आपको बहुत भाएगी और शाम को उनके साथ अच्छा समय बिताते हुए दिखाई देंगे। रविवार का व्रत करने से सूर्य शुभफल देते हैं। शारीरिक कष्ट दूर होते हैं और आरोग्य की प्राप्ति होती है। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 9।
तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण कर है। भाग्य आपके साथ खड़ा है। आज के दिन धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आपका योगदान बढ़ेगा और किसी अनजान व्यक्ति की सहायता से आपको सुकून की अनुभूति होगी। आज के दिन परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। जो छात्र छात्राएं विदेशों में पढ़ाई करने के इच्छुक हैं, उनको आज के दिन शुभ समाचारों की भी प्राप्ति होगी। सूर्य कमजोर होने पर जातक लाल और पीले रंग के वस्त्र, गुड़, सोना, ताम्बा, माणिक्य, गेहूं, लाल, कमल, मसूर, दाल, गाय आदि का दान कर सकते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 1।
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। यात्रायें बहुत अधिक हो सकती हैं परंतु यात्रा सुखद और मंगलमय रहेगी। कुछ काम आपको अपने हाथ में अगर आपने ले लिया है तो उन कार्यों को आप पूरा करके ही अगले कार्य की तरफ आगे बढ़ें। आज के दिन रिस्की कामों में हाथ न डालें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। घर में मेहमान आ सकते हैं जिससे घर का माहौल अच्छा रहेगा और ससुराल वालों से आर्थिक लाभ आपको प्राप्त होगा। सूर्य को मजबूत करने के लिए माणिक्य रत्न धारण किया जा सकता है। इसके अलावा सूर्य के ऊपर रत्न सूर्य कांत मणि भी धारण कर सकते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा 7।
धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन कारोबार में कुछ नई संभावनाओं से भरा है। कुछ बड़े ऑफर आज के दिन आपको मिल सकते हैं। कुछ नया काम करने की आप सोच रहे हैं तो उनके आइडियाज़ आज के दिन आपको मिलेंगे और कई नए अवसर भी आज के दिन आपको प्राप्त होंगे। लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। जीवन साथी से प्यार और फाइनेंशियली सपोर्ट आपको मिलता हुआ दिखाई देगा। सूर्य देव को मजबूत करने के लिए आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें और इस दिन गायत्री मंत्र का जाप भी लाभदायक होता है। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा। 2 |
मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं। अतः रोग और शत्रु दोनों ही आपसे भयभीत रहेंगे। आप उन दोनों पर विजय प्राप्त कर पाएंगे। आज के दिन रुपए पैसे से संबंधित अटके हुए काम द्रुत गति से संपन्न हो जाएंगे। आप बहुत रिलैक्स महसूस करेंगे। ननिहाल पक्ष से आपको आर्थिक लाभ आज के दिन प्राप्त होगा। रविवार के दिन गौ सेवा से सूर्य मजबूत होता है और गाय को रोटी खिलाएं। मछलियों को आटे की गोलियां डालें और चीटियों को चीनी डालें। आपका शुभ रंग रहेगा केसरिया और शुभ अंक रहेगा । 6।
कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। करियर को लेकर आ रही दिक्कतें आज के दिन खत्म हो जाएगी। करियर से संबंधित युवक युवतियों को मेल के जरिए या फोन के जरिए शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। आज के दिन जो भी काम आप हाथ में लेंगे उसमें आप द्रुत गति से आगे बढ़ते हुए दिखाई देंगे। धर्म कर्म के कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी। घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान की रूपरेखा आज के दिन बन सकती है। संतान की तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। खेल के माध्यम से वो आज आपको गौरवान्वित महसूस करवाएगी। नियमित रूप से माता पिता के चरण स्पर्श करने से भी सूर्य मजबूत होता है। उनकी आज्ञा का पालन करें और उनका ख्याल रखें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 4 |
मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। फाइनेंशियली आज आपको थोड़ा सा स्ट्रगल करना पड़ सकता है परंतु मां की सहायता से जल्द ही स्ट्रगल की स्थितियां खत्म हो जाएगी। आज के दिन कोई बड़ा खर्चा रखरखाव पर आ सकता है। घर के रख रखाव पर थोड़ा सा अधिक ध्यान दें। वाहन ख़राब होने की संभावना है। वाहन के प्रति थोड़ी सी सावधानी रखें। आज के दिन आपके कुटुम्ब वालों से रिश्तेदारों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। इसलिए थोड़ा शांति से अपने मुद्दों को भी सुलझाने का प्रयास करें। आपको हनुमान जी की पूजा आराधना करनी चाहिए। उनके चरणों का तिलक माथे पर जरूर लगाएं। इन्हें बता दें कि हनुमान जी सूर्य देव को अति प्रिय है। इसलिए हनुमान जी की पूजा आराधना से सूर्य देव जरूर प्रसन्न होते है। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा 9।