Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

AAJ KA RASHIFAL 13 May 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi

[vc_row][vc_column][vc_column_text]

AAJ KA RASHIFAL 13 May 2022 in Hindi


मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। पुरानी परियोजनाओं को सफलतापूर्वक और आत्मविश्वास के जरिये आप पूर्ण कर लेंगे और इन परियोजनाओं में वृद्धि भी होगी। आज के दिन आप दूसरों पर ज्यादा खर्च करने से थोड़ा सा परहेज करें। थोड़ा सा बच्चे अपने स्वास्थ का विशेष रूप से ध्यान दें। तली भुनी चीजों से थोड़ा सा परहेज करें क्योंकि आपको पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती है या डीहाइड्रेशन की प्रॉब्लम आज के दिन आपको फेस करनी पड़ सकती है। आज के दिन आपको योगा मेडिटेशन प्राणायाम से अपने आप को जोड़ना चाहिए। अपनी दिनचर्या में थोड़ा सा सुधार लाने का प्रयास करें। गलत मित्रों की संगत ही आज आपको गलत मार्ग की तरफ प्रेरित कर सकती है, अतः ऐसे मित्रों से जितना हो सके दूर रहें। अपनी बुद्धि और विवेक का इस्तमाल करते हुए अपने लिए अपने जीवन में कुछ महत्वपूर्ण फैसले आज के दिन आपको लेने पड़ सकते हैं और उन फैसलों को आप इम्प्लीमेंट जरूर करें। आज के दिन नए काम से बचें और जो पेंडिंग पड़े हुए काम हैं उन्हीं को पूरा करने का प्रयास करें। सुबह के समय शिवजी को पंचामृत और सफेद फूल जरुर अर्पित करें। साथ ही चंदन की माला से 11 बार शिव के पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। ये पंचाक्षरी मंत्र ॐ नमः शिवाय। आपका शुभ रंग रहेगा लाल, शुभ अंक रहेगा दो | AAJ KA RASHIFAL 13 May 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishabh-rashi-taurus-300x267.png

वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है | दिन आपके लिए बहुत ही बेहतरीन रहेगा। जिसके साथ आप रहते हैं उनको उनके साथ में विवादों में पड़ने की बजाये उनको थोडा सा आप को सहयोग करें। उनके साथ खड़े रहें और विपरीत समय में भी आप उनका साथ जरूर दें। बिजनेसमैन आज कुछ बड़ा प्लैन अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए कर सकते हैं। कुछ बड़ा करार। आज के दिन आपको अपने जीवन में किसी कंपनी के साथ में करना पड़ सकता है जो कि आपके बिजनेस को अच्छी ग्रोथ देगा और उन्नति के रास्ते तय करता हुआ दिखाई देगा। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए तरो ताजगी से भरा रहेगा। संतान संबंधित समाचार आज आपको प्राप्त होंगे और यह समाचार आप को और भी अधिक अपने बच्चों के प्रति गौरवान्वित करते हुए दिखाई देंगे। छात्रों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया है। आज आप अपने लक्ष्य को निर्धारित करते हुए उसके साथ आगे बढने का प्रयास करेंगे। आज के दिन आप जिन भी लोगों से मिल रहे हैं उन लोगों के साथ आपका टायअप आपका जो विषय मिलेगा, वो पूर्ण होगा और आप अपने भविष्य के लिए कुछ नई योजनाओं का क्रियान्वयन भी करते हुए दिखाई देंगे। सुबह के समय काले तिल के सात 11 बेलपत्र भगवान शिव को जरुर अर्पित करें। साथ ही जौ के आटे से बनी रोटियों को भगवान शिव और जौ के आटे की बनी रोटी भगवान शिव को चढ़ाएं और उसका भोग लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा पीला, शुभ अंक रहेगा नौ।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is mithun-rashi-gemini-300x267.png

मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं। अतः रचनात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ने वाली है। आज के दिन कोई भी रिस्की काम हाथ में लेने से जरूर बचें। आज के दिन आपके किसी ऐसे विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो कि आपके जीवन के सोचने के ढंग को देखने के ढंग को थोड़ा सा चेंज करेगा। आप उससे बहुत इंस्पायर नजर आएंगे। आज के दिन आप दूरगामी यात्रा से बचें, क्योंकि यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय नहीं है। आज के दिन आप कोई भी पेपर साइन करने जा रहे हैं तो पहले उन पेपर्स को पढे। उसके बाद उस पर साइन करें ताकि आपके साथ कोई किसी भी प्रकार का धोखा या फ्रॉड ना हो। थोड़ा सा सतर्क रहकर चलेंगे। तभी आप अपने जीवन में आगे बढ़ पाएंगे। गृहस्थ जीवन में थोडा सा तनाव आज के दिन देखने को मिलेगा। छोटी मोटी बातों को इग्नोर करें और मिसअंडरस्टैंडिंग को दूर करने के लिए बात चीत के माध्यम से आगे बढ़ने का प्रयास करें। सुबह के समय भगवान शिव को धतूरा और भांग जरुर चढ़ाएं। साथ ही कनेर के पुष्प उनको अर्पित करें और जल से अभिषेक करें। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी, शुभ अंक रहेगा तीन। AAJ KA RASHIFAL 13 May 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kark-rashi-cancer-300x267.png

कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज आपका झुकाव आध्यात्मिकता की ओर रहेगा। आपका मन साहित्यिक चीजों को पढ़ने में और उनको अपने ज्ञान को बढ़ाने में रहेगा। लोगों में भी आप इस ज्ञान को बांटने का आज के दिन प्रयास करेंगे। भाई बहनों के साथ आपकी ट्यूनिंग बहुत ही अच्छी रहेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी और पैसों से संबंधित कार्यों में आज आपको सफलता हासिल होगी। राजनीति के क्षेत्र में अच्छे परिणाम आज के दिन आपको देखने को मिलेंगे और अपने स्तर पर जाकर आप कुछ बड़े महत्वपूर्ण कदम अपने कैरियर को आगे बढ़ाने के आज के दिन लेते हुए दिखाई देंगे। नौकरी पेशा लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी आज के दिन सौंपी जा सकती है और इस जिम्मेदारी को आप बखूबी निभाएंगे। सुबह उठकर स्नान आदि कार्यों से निवृत्त होकर भगवान शिव के मंदिर जाएं और शिवलिंग पर गाय का दूध अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन, शुभ अंक रहेगा छह।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is singh-rashi-leo-300x267.png

सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन लोगों की अपेक्षाएं आपसे अधिक रहेगी और आप इन अपेक्षाओं पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास भी करेंगे। आज के दिन मौजूदा हालात को लेकर आप थोड़े चिंतित होते हुए दिखाई देंगे और कुछ ठोस कदम अपने काम को आगे बढाने के अपने रिश्तों को संवारने के लिए आप पांच के दिन ले सकते हैं। कुटुम्ब में आपका मान सम्मान आज के दिन बढ़ेगा और सामाजिक तौर पर आपको सम्मानित भी किया जा सकता है। आज के दिन अगर नौकरीपेशा व्यक्ति है तो बॉस से कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आज के दिन बैंकों में धन जमा कराने में आपका दिन व्यतीत होगा और कुछ कार्य जो आपके अटक गए हैं वो कार्य आज द्रुतगति से होते हुए दिखाई देंगे। आज अपने लाइफ पार्टनर के साथ अच्छे पल बिताएंगे। यदि अविवाहित है तो विवाह के बंधन में बंधने के लिए शादी सगाई के न्यौते आज के दिन आपको प्राप्त होंगे। सुबह के समय शिवलिंग पर चावल मिश्रित जल से अभिषेक जरूर करें और सूखे मेवे का भोग भगवान शिव को जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून, शुभ अंक रहेगा एक। AAJ KA RASHIFAL 13 May 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kanya-rashi-virgo-300x267.png

कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन आपकी खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे। दिन आपके लिए मिले जुले परिणामों से। रहेगा। कोई काम आपके मन में करने की अगर आपने ठानी है तो उसे करके ही दम लेंगे। परंतु कुछ कन्फ्यूजन की स्थितियां भी हो सकती है। इन कन्फ्यूजन की स्थितियों से निकलने के लिए आज आप अपने अनुभवी मित्रों की सलाह ले सकते हैं। आज के दिन आप जो भी कार्य करना चाहते हैं, उसकी पूरी प्लैनिंग करके फिर आप मैदान में उतरें ताकि आपको बाद में पछताना ना पड़े। रिश्तों का पूरा तालमेल और बैलेंस आज के दिन आपको देखने को मिलेगा और परिवार का साथ और सहयोग आपको आपके जीवन में भरपूर देखने को मिलेगा। वहीं आज के दिन बदलाव से आपकी अच्छी होगी और दादा दादी का आशीर्वाद और उनका प्यार दुलार आज के दिन आपको प्राप्त होगा। आज के दिन सुबह के समय भगवान शिव और माता पार्वती के सामने घी का दीपक जरूर जलाएं और मिष्ठान का भोग जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी, शुभ अंक रहेगा दो | AAJ KA RASHIFAL 13 May 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is tula-rashi-libra-300x267.png

तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। तरो ताजा होने के लिए अच्छी तरह से आपको आज के दिन आराम करना चाहिए। विवादास्पद मुद्दा मुनाफे के नजरिये से स्टॉक और म्युचुअल फंड में निवेश करना आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज बेकार के बाद विवाद से आपको बचना चाहिए। किसी की बातों में ना आकर अगर आप अपने स्वयं के बुद्दि पर विश्वास करते हुए अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे तो आज के दिन आप सफलता के नए आयाम तय करेंगे। रूटीन में चल रहे कार्यों को थोड़ा आपको और अधिक बढ़ाइए और उन कार्यों में सजकता आज के दिन आपको लानी चाहिए। सुबह के समय भगवान शिव की नियमित रूप से पूजा आराधना करें और साथ ही ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप 21 बार जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद, शुभ अंक रहेगा सात |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishik-rashi-scorpio-300x267.png

वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आज बिजनेस पार्टनर के साथ में जरुरी मीटिंग हो सकती है। मीटिंग के बाद रात को किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर कर सकते हैं, जिससे आप अपने बिजनस को आगे बढ़ाने की कई योजनाओं पर अपने पार्टनर के साथ विचार विमर्श करते हुए दिखाई देंगे और ऑफिस के काम में आज आपके सामने कुछ चुनौतियां आएंगी। पर इन चुनौतियों को आप सहर्ष स्वीकार करेंगे और इन्हें पूरा भी करते हुए दिखाई देंगे। घर में मेहमानों का आवागमन रहेगा, जिससे घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आज आपकी भागीदारी बढ़ेगी। किसी शिव मंदिर में जाएं। वहां जाकर शुद्ध जल में पुष्प डाल कर भगवान शिव पर जरुर चढ़ाएं। साथ ही अपनी अधूरी ख्वाहिशों को पूरा करने की प्रार्थना उनसे जरूर कराएं। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा, शुभ अंक रहेगा आठ |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is dhanu-rashi-saggitarious-300x267.png

धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अपने विचार व्यक्त करने में आज आपको हिचकिचाना नहीं चाहिए। आत्मविश्वास की कमी खुद पर हावी न होने दें। आज के दिन सिर्फ अपनी समस्याओं को और अधिक जटिल बनाने का प्रयास न करें। स्वार्थी होने की अपेक्षा आज आप दूसरों का भी सोचेंगे तो निश्चित रूप में अपने जीवन में सफलता प्राप्त करेंगे। आज के दिन तरक्की में कुछ रोड़ा जरुर आ सकता है, परंतु आपके पिता के मार्गदर्शन से आप अपने हर कठिनाई को पार कर लेंगे। आज का दिन छात्रों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। यदि कोई परिणाम आपके लिए आया है तो वो परिणाम आपके लिए सकारात्मक जाता हुआ दिखाई देगा। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बन सकती है। आज के दिन सुबह के समय भगवान शिव पर चंदन का टीका जरुर लगाएं और उसके बाद उसके बाद में केसर मिश्रित जल से उन पर अभिषेक करें और कपूर आरती जरुर करें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा चार। AAJ KA RASHIFAL 13 May 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is makar-rasi-capricorn-300x267.png

मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आर्थिक स्थिति आज के दिन आपकी सामान्य बनी रहेगी। बिज़नस के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीकठाक रहने वाला है, परंतु लॉटरी और शेयर मार्केट में आपको अच्छा खासा लाभ प्राप्त हो सकता है। जो युवक युवतियां हायर एजुकेशन के लिए कुछ सोच रहे। कुछ अपने लक्ष्य को निर्धारित करें। उनको आज के दिन अपना लक्ष्य जरूर प्राप्त हो जाएगा या लक्ष्य के प्रति आप एक सकारात्मक कदम और उठाते हुए आज के दिन दिखाई देंगे। जो युवक युवतियां बेरोजगार हैं, उनके रोजगार की तलाश आज के दिन खत्म हो जाएगी। आज के दिन किसी इंटरव्यू में जा रहे हैं तो आपका वो इंटरव्यू सक्सेसफुली सफल होगा और उसमें आपका सलेक्शन निश्चित तौर पर हो जाएगा। जो युवक युवतियां आज के दिन अपने विवाह के लिए तत्पर हैं उनको आज। अपना मनचाहा लाइफपार्टनर जरूर प्राप्त हो जाएगा। आज के दिन शुद्ध जल से काले शुद्ध जल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव पर चढ़ाए। उसके बाद दोनों हाथों से भगवान शिव को स्पर्श करके नमस्कार करें। आपका शुभ रंग रहेगा हरा, शुभ अंक रहेगा नौ |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kumbh-rashi-aquarius-300x267.png

कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों को आपकी तरफ आकर्षित करता हुआ या फिर आपकी तरफ ध्यान केन्द्रित करता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन आप कोई भी काम की शुरुआत से बचें। दूरगामी यात्रा से बचें। जानवरों से सावधान रहें क्योंकि जानवरों से चोट लग सकती है। आज गुप्त धन प्राप्त होने की संभावना बनी हुई है। आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां आपको अपने वर्क प्लेस पर देखने को मिलेगी। जरूरत से ज्यादा भावुक होकर किसी पर भी अतिरिक्त विश्वास करने से धोखा ही प्राप्त होगा। इसीलिए किसी पर भी अतिरिक्त विश्वास ना करें। आज के दिन सुबह स्नान के बाद में भगवान शिव को प्रणाम करें और उनके सामने आसन लगाकर बैठ जाएं। बाद में शिव मंत्र का जाप करें और ॐ नमः शिवाय का जाप आज के दिन आपके लिए बहुत शुभ फलदायक रहेगा। आज के दिन कम से कम इस मंत्र का 11 बार जाप करें। साथ ही जाप होने पर भगवान को पुष्प जरुर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा बादामी, शुभ अंक रहेगा आठ । AAJ KA RASHIFAL 13 May 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is meen-rashi-pieces-300x267.png

मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपकी ट्यूनिंग अच्छी रहेगी। लव रिलेशनशिप में अगर आप है तो आज के दिन आप अपने मन के विचारों को अपने प्रेमी या प्रेमिका के साथ बांट सकते हैं। वे आपकी भावनाओं को समझेंगे और आप उनके साथ का भरपूर आनंद भी लेंगे। व्यापार में उन्नति और प्रगति के अच्छे योग बने हुए हैं। अतः अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नई योजनाओं का क्रियान्वयन भी आज के दिन आप कर सकते हैं। आज के दिन साझेदार के साथ ट्यूनिंग बिगड़ सकती है, अतः आज के दिन थोड़ा सा बोलते समय केयरफुल रहें और उनकी भावनाओं को ध्यान में रख कर उनको साथ में लेकर अपने बिजनेस में आगे बढ़ें। आज के दिन सुबह स्नान से निवृत्त होकर बेलपत्र और चन्दन से ॐ नमः शिवाय लिखकर बेल पत्रों की माला बनाएं और फिर भगवान शिव को ये माला जरूर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा बैंगनी और शुभ अंक रहेगा पाँच |

 

[/vc_column_text][vc_video link=”https://youtu.be/-hg_had6d7E” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *