AAJ KA RASHIFAL 13 March 2023 in Hindi
मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए यात्राओं से भरा रहेगा। परंतु यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। आज के दिन कन्फ्यूजन को अपने दिमाग से निकाल दीजिए। रिश्तों में तनाव आपके लिए ठीक नहीं है और आपकी मानसिक स्थिति के लिए भी ठीक नहीं है। इसीलिए आज के दिन रिश्तों में तनाव ना आने दें। अगर रिश्तों में तनाव है भी तो आप शांति से अपने मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें। आज के दिन ससुराल वालों से और ददिहाल वालों से रिलेशन बिगड़ सकते हैं। अत ऐसे रिलेशंस में थोड़ी सी सावधानी रखें। आप अपने पहले पेंडिंग पड़े हुए कार्यों को पूर्ण करें और रिस्की कामों में हाथ न डालें। मीठा खाकर जल पी कर व्यवसाय के लिए प्रस्थान करना आपके लिए शुभ फलकारी रहेगा।
शुभ रंग – भूरा
शुभ अंक – तीन।
वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके व्यवसाय में आ रही बाधाओं को दूर कर देगा। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव होते चले जाएंगे। व्यावसायिक स्तर पर कुछ नई योजनाओं का क्रियान्वयन आप कर पाएंगे। वहीं अधिकारियों के द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। पैतृक संपत्ति संबंधी विवादों का निपटारा हो जाएगा। व्यवसाय के लिए साज सज्जा में चमकीले और हरे रंग का प्रयोग इस राशिवालों को करना चाहिए।
शुभ रंग – ग्रे
शुभ अंक – छह
मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आपको थोड़ा सा संभलकर रहना है। रुपए पैसे से संबंधित मामलों में क्योंकि ऐसे मामलों में फैसला आपके पक्ष में नहीं जाएगा। नुकसान की स्थितियां लगातार बनी रह सकती है। आज के दिन प्रतिद्वंद्वियों का भी वार आपको झेलना पड़ सकता है। बस अपने विवेक को बनाए रखिए और धैर्य के साथ अपने कार्य को करते चले जाइए। प्रतिद्वंद्वियों को मुंह की खानी ही पड़ेगी। ननिहाल से आपको पूरा सपोर्ट और आर्थिक लाभ आज के दिन प्राप्त होगा। हरे पत्ते सहित फूल लाकर अपनी दुकान या फिर संस्थान या ऑफिस में रखें।
शुभ रंग – नारंगी
शुभ अंक – नौ
कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन मित्रों और आपके अध्यापकों का पूरा साथ आपको प्राप्त होगा जिससे आप अपने कोई इम्पोर्टेन्ट प्रोजेक्ट को पूरा कर पाएंगे। आज के दिन साहित्य और कला के क्षेत्र में आपको सम्मानित किया जाएगा। कलाकारों के लिए मान सम्मान और प्रसिद्धि से भरा दिन रहेगा। वहीं आज के दिन कोई भी कार्य जल्दबाजी में करने की अपेक्षा शांति से अपने कार्यों को करने का प्रयास करें। सफलता जरूर मिलेगी। जो लोग बुटिक और शुक्र से रिलेटेड काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन उचित नहीं है। जो रूटीन में काम चल रहे हैं, उन्हीं को करने का प्रयास करें। किसी पवित्र नदी या सरोवर का जल कांच के पात्र में भरकर दुकान के पूजा घर में जरूर रखें।
शुभ रंग – मैरून
शुभ अंक – तीन
सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में सजगता बनाए रखें। घर की साज सज्जा पर ओर बजट जाकर खर्च न करें। आज के दिन कोई भी कार्य करने से पहले अपनी मां से सलाह जरूर लें और उसके बाद उस कार्य को करने का प्रयास करें। अगर आपकी मां का आशीर्वाद आपके साथ है तो वो कार्य जरुर सफलता और सफल होगा। आज के दिन यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय नहीं रहेगी। इसलिए दूरगामी यात्रा को अवॉइड करें। अपने व्यावसायिक स्तर पर इस प्रकार आपको बैठना चाहिए कि बाहर के व्यक्ति का मुंह आपको दिखाई न दे।
शुभ रंग – हरा
शुभ अंक – चार।
कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज आपके बल और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपको अपने भाई बहनों से समाचारों की प्राप्ति होगी। पैतृक व्यवसाय अगर साथ में करते तो उसमें कोई विषेश लाभ आज के दिन आपको प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा। राजनीति में आपका इंटरेस्ट है तो आज उसमें आपकी एंट्री हो जाएगी और निश्चित रूप में उसमें अगर आप ऑलरेडी हैं तो वर्चस्व बढ़ता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन कोई इच्छा पूर्ण होने से आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। दुर्गा चालीसा का आपको पाठ करना चाहिए। व्यवसाय के लिए लकड़ी का फर्नीचर आपको प्रयोग में लाना चाहिए।
शुभ रंग – सफेद
शुभ अंक – सात।
तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। कुटुम्ब में मान सम्मान की आज के दिन आप प्राप्ति करते हुए दिखाई देंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। समाज में आपको सम्मानित किया जाएगा। आज के दिन घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद भी आपको मिलेगा। वर्क प्लेस पर अनचाहे कार्यों को आपके ऊपर थोपा जाएगा। परंतु आप फिर भी बड़ी मेहनत और सजगता से उन कार्यों को पूर्ण कर अधिकारियों का विश्वास और उनकी प्रशंसा जरुर हासिल करेंगे। मां दुर्गा के दर्शन कर दुकान जरूर खोलें। दुकान में सजावट और स्वच्छता का बहुत अधिक ध्यान रखें।
शुभ रंग – स्लेटी
शुभ अंक – छह
वृश्चिक राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज आपकी पर्सनैलिटी बहुत ही पावरफुल रहेगी। आपके कार्य द्रुत गति से संपन्न होते चले जाएंगे। कामों में आ रही दिक्कतें और परेशानियां भी समाप्त हो जाएगी। आज के दिन आपको अपनी संतान की तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी और जो छात्र लक्ष्य बनाकर स्टडी कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन महत्वपूर्ण और लाभ दायक रहने वाला है। गंगा जल को लेकर दुकान के सभी कोनों में फूल द्वारा छिड़काव जरुर करें।
शुभ रंग – काला
शुभ अंक – दो
धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन वर्क प्लेस पर किसी से उलझना ठीक नहीं है। रिस्की कामों में हाथ ना डाले रिश्वत लेने का प्रयास न करें वरना नौकरी पर आ जा सकती है। आज के दिन कर्ज की स्थितियों से आप थोड़ा सा परेशान रहेंगे और उन। छुटकारा प्राप्त करने के लिए नया कर्जा न लें। इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें वरना और ज्यादा कर्ज में डूब जाएंगे। आज के दिन बचत योजनाओं में इन्वेस्टमेंट आपके भविष्य को संवारने में आपकी मदद करेगा। दुकान के मंदिर में गाय के दूध से जो भी बनता है उसमें छोटी इलाइची डालकर उसका दीपक जरूर जलाएं।
शुभ रंग – लाल
शुभ अंक – नौ
मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियों को बढ़ाएगा। आपके पावर को बढ़ाएगा और स्ट्रेंथ मेंटली भी और किसी के लिए भी आप स्ट्रोंग होते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आपका लेवल और सर्कल बढ़ेगा। वहीं आज के दिन किसी ऐसे व्यक्ति की एंट्री आपकी लाइफ में होगी जो आपकी लाइफ को सुनहरा मोड़ देने में आपकी मदद करेगा। घोड़े की नाल मुख्य द्वार पर शाम के समय पीपल के वृक्ष को छुआकर ज़रूर लगाएं।
शुभ रंग – नीला
शुभ अंक – पाँच।
कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन काम को करने की जल्दबाजी न मचाएं। काम को शांति से करने का प्रयास करें। अधिकारियों का साथ और सयोग भरपूर मिलेगा। काम में सफलता भी जरूर मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग का अगर रिजल्ट आ रहा है तो वो रिजल्ट आपके लिए सकारात्मक रहेगा। वहीं आज के दिन आईटी फील्ड से जुड़े हुए लोगों को अपने क्षेत्र से सम्बंधित कुछ शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रमोशन और इंक्रीमेंट अटका हुआ आज के दिन आपको मिल सकता है। दूकान पर आये भिखारी को खाली हाथ ना लौटाए।
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक – एक
मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक हो सकता है। बस कर्म प्रधान आपको बनना होगा। जो छात्र छात्राएं हायर एजुकेशन की तैयारी कर रहे हैं, उनको अपनी Education से संबंधित कुछ शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। अब्रॉड से आपको कुछ काम का न्योता आ सकता है। आज के दिन जॉब स्विच करने की सोच रहे हैं तो दिन बहुत है। सुबह आप अपना जॉब स्विच कर सकते हैं। नवीन कार्यों के लिए भी आज का दिन शुभ रहने वाला है। पीला फल लाकर कार्य स्थल के पूजा कक्ष में जरुर रखें। दूसरे दिन किसी भिखारी को दान कर दें।
शुभ रंग – गुलाबी
शुभ अंक – आठ।
Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Shrimali Whatsapp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Connect with us at Social Network:-
Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali