[vc_row][vc_column][vc_column_text]
AAJ KA RASHIFAL 13 June 2022 in Hindi
मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं। रीयल इस्टेट और वित्तीय लेनदेन के लिए आज का दिन इतना अच्छा नहीं है। थोडा सा संभलकर रहें। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया है। अपने दिल की बात जाहिर करके आप खुद को काफी हल्का और रोमांचित महसूस करेंगे। आज के दिन सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियां और नए तथ्य आपको जानने को मिलेंगे तो ऐसी चीजों में आपको ज्यादा से ज्यादा हिस्सा आज के दिन जरूर लेना चाहिए। जीवन साथी का बेहतरीन पहलू आज आपको देखने को मिलेगा, जिससे आप दोनों के बीच की बॉन्डिंग अच्छी होगी और आपके मन में उनके प्रति सम्मान और अधिक बढ़ेगा। आज के दिन आपको दफ्तर में काम अधिक मिलेगा परंतु जिम्मेदारियों के बावजूद आप अपने कार्यों को सही समय पर पूर्ण कर पाएंगे। आज के दिन कोई भी कार्य करने से पहले आपको उस कार्य के बारे में जान लेना बेहद आवश्यक है। आप अपने प्रेमी की तरफ से खुशखबरी या सरप्राइज आज के दिन प्राप्त कर सकते हैं, जिससे आपका दिन बन जाएगा। वही मेहनत और प्रयास से आज आपको बहुत अच्छे फल प्राप्त होंगे। दाम्पत्य जीवन के अंदर थोड़ा सा उतार चढ़ाव बना रहेगा। भगवान शिव को पान आज के दिन जरुर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा क्रीम, शुभ अंक रहेगा चार । AAJ KA RASHIFAL 13 June 2022 in Hindi
वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है । आज किस्मत आपका साथ देगी और शारीरिक रूप से खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आज आप को वार्तालाप में वाकपटुता के कारण दूसरों को अपनी तरफ आकर्षित करने में सफल होंगे। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद आप अपने कार्यों को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होते हुए दिखाई देंगे। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। व्यापार में उन्नति और प्रगति करते हुए दिखाई देगी। विरोधी पक्ष आपसे दूरियां बना सकता है। जीवनसाथी के साथ में खुशनुमा समय बीतेगा और जिससे आपका मन भी बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा। पार्टनर के लिए समय समय पर कुछ ऐसा आप करेंगे जोकि उनकी खुशी को बढ़ाता हुआ दिखाई देगा। इससे आप दोनों के बीच में नजदीकियां भी बढ़ती हुई दिखाई देगी। शिव और माता पार्वती की पूजा आराधना करें और उनकी व्रत कथा जरुर सुनें। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी, शुभ अंक रहेगा दो |
मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । जल्दबाजी में निवेश आज के दिन ना करें, उसके परिणाम आपको घातक देखने को मिल सकता है। आज के दिन नामुमकिन कार्यो में न पड़ें, वरना आपको पछताना पड़ सकता है। आज के दिन सामान्य तरीके से अपने कार्यों को करने का प्रयास करें और कोई भी बड़ा और रिस्की काम करने से बचें। आज के दिन जरूरत से ज्यादा किसी पर भी शक करना या आशंका रखना आपके लिए ठीक नहीं है। अपने सहकर्मियों और अपने परिवार में पारिवारिक सदस्यों पर विश्वास बनाए रखने से ही आप अपने जीवन में उन्नति करेंगे। आज के दिन आपके उज्जवल भविष्य के लिए कुछ नयी योजनाओं को आप क्रियान्वित करते हुए भी दिखाई देंगे। जीवन साथी के प्रति प्यार जताने की आवश्यकता आज के दिन पड़ सकती है। इससे आपका दाम्पत्य जीवन और अधिक खुशनुमा होगा। इसीलिए प्यार जताने में अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में न हिचकें। आज के दिन लव रिलेशनशिप में थोड़ा सा समय खराब चल रहा है। इसलिए ये रिश्ता बुरे दौर से गुजर रहा है। थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है और धैर्य के साथ अपने रिश्ते को हैंडल करें। शिवजी की पूजा करते समय सफेद फूल जरुर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद, शुभ अंक रहेगा नौ । AAJ KA RASHIFAL 13 June 2022 in Hindi
कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। दिन आपके लिए बहुत सामान्य रहेगा। आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हो सकती है जो कि मैं आपको सहायता पहुंचा सकता है। अचानक से आपके घर में कोई नजदीकी रिश्तेदार आ सकते हैं, जिससे घर का माहौल ही हैल्दी होता हुआ दिखाई देगा। ऑफिस में बॉस आपके सुझावों की तारीफ करेंगे। आज वर्क लोड थोड़ा सा अधिक रहेगा। इसलिए थोड़ा सा मेंटल प्रेशर महसूस करेंगे। शिवजी पर जल आज के दिन जरूर अर्पित करें। इससे आपको सफलता प्राप्त होगी। विस्तार पहले से मजबूत होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता के भाव रहेंगे। आज के दिन शिवजी को शक्कर और गेहूं से आटे से बने प्रसाद का भोग जरूर लगाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा, शुभ अंक रहेगा छह।
सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है | अचानक नए स्त्रोतों से धन लाभ मिलने के आसार आज के दिन बनायें। आज आपके दिन को खुशनुमा बनाने के लिए आप हर संभव प्रयास करते हुए दिखाई देंगे। जीवन साथी के द्वारा आपको प्रसन्न करने के हरसंभव प्रयास भी किए जाएंगे, जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न हो सके। आज के दिन आपको जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें आपको सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। परंतु भूमि संबंधी विवादों से थोड़ा दूर रहें। कोई भी पेपर साइन करने जा रहे हैं तो पहले उन पेपर्स को पढ़ें उसके बाद में साइन करें। किसी नजदीकी रिश्तेदार से आज मिलने का मन बन सकता है, जिससे आपके रिश्तेदारों के साथ आपकी बॉन्डिंग अच्छी होगी। जिनका प्यार अभी परवान नहीं चढ़ा है, उन्हें आज प्यार में सफलता हासिल होगी। कुल मिलाकर लव रिलेशनशिप वालों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज जीवन साथी से शारीरिक संतुष्टि की प्राप्ति होगी। शिवलिंग पर जल अभिषेक करने के बाद में आपको कोई भी संकल्प लेना चाहिए तो वो संकल्प जल्दी ही आपका पूर्ण होगा। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद, शुभ अंक रहेगा चार। AAJ KA RASHIFAL 13 June 2022 in Hindi
कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है। अतः आज आपको व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज के दिन म्यूचुअल फंड में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। वहीं मुश्किल परिस्थिति किसी मित्र का सहयोग आज के दिन। वही मुश्किल परिस्थिति में आज आपको अपने मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आप उससे राहत महसूस करेंगे। आज अनजान पर भरोसा न करें। अपने सीधेपन का आज आपके फायदा उठाया जा सकता है, अतः थोड़ा सा सतर्क रहें। काम के सिलसिले में जीवनसाथी से आपको कहीं दूर जाना पड़ सकता है। ये दूरी आपको बर्दास्त करना थोड़ा सा कठिन होगा पर उसके बावजूद आपके रिश्ते में ताजगी बनी रहेगी। प्रेम के लिए आज का दिन बहुत ही उपयुक्त है। आज आप अपने मन की बातों को अपने पार्टनर को व्यक्त कर सकते हैं। सोमवार के दिन शिव रक्त रक्षा स्त्रोत का पाठ जरुर करें। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा, शुभ अंक रहेगा एक। AAJ KA RASHIFAL 13 June 2022 in Hindi
तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं। अतः खर्च करते वक्त खुद आगे बढ़ने से बचें नहीं तो आपकी जेब खाली हो जाएगी और जेब खाली करके ही आप लौटेंगे। जीवन साथी के साथ बेहतर समझ आपके जीवन में खुशी और सुकून और समृद्धि लाएगी। आज के दिन आपके कुटुम्ब में भी मान सम्मान बढ़ेगा और रिश्तेदारों के आवागमन से घर का माहौल हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। छोटे भाई बहनों के विवाह से संबंधित न्यौते आज के दिन मिल सकते है, जिससे घर में प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा। आज के दिन आपके कार्यों में आपको थोड़ा सा तनाव देखने को मिल सकता है, पर प्रेशर बिना कोई भी व्यक्ति कभी भी आगे नहीं बढ़ता है। इसलिए प्रेशर तो होना चाहिए पर उस प्रेशर को आप अपने ऊपर हावी न होने दें। प्रेम संबंधों में आज के दिन तनाव आ सकता है। अत एक दूसरे को समझने का प्रयास करें और क्रोध और आवेश से बात बिगड़ सकती है। जीवन साथी के साथ में आज आपके संबंध सामान्य रहेंगे। भगवान शिव की पूजा के बाद दही और शक्कर का दान जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला, शुभ अंक रहेगा पांच ।
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः स्वभाव में थोड़ा सा लचीलापन लाने की आवश्यकता है। क्रोधी और अड़ियल रवैया आपके रिश्तों को भी बिगाड़ेगा और आपके काम को भी बिगाड़ेगा। आज के दिन आपको कन्फ्यूजन की स्थिति उत्पन्न होने पर अपने परिवार की सहायता बेझिझक लेनी चाहिए। वर्क प्लेस पर क्रोध और आवेश में कोई भी निर्णय न लें। जल्दबाजी में किए गए कामों का परिणाम बुरा ही होता है। उन कार्यों में सफलता कभी भी हासिल नहीं होती, इसीलिए जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। प्यार के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। पार्टनर के साथ में आज आपकी ट्यूनिंग अच्छी रहेगी और वे आपको अपने मन के भावों को व्यक्त करेंगे, जिससे आपकी प्रसन्नता और अधिक बढ़ेगी। जीवन साथी के साथ आपकी ट्यूनिंग आज के दिन अच्छी रहने वाली है और उनकी सहायता से आप अपने बिगड़े रिश्तों को भी आज के दिन सामान्य करते हुए दिखाई देंगे। सोमवार के दिन अपने मस्तक पर भस्म का तिलक जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा हल्का पीला, शुभ अंक रहेगा तीन। AAJ KA RASHIFAL 13 June 2022 in Hindi
धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज के दिन थोड़ा सा लो फील करेंगे यानी कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज के दिन कोई भी अतिरिक्त काम अतिरिक्त भार अपने ऊपर न लें। जो सामान्य तरीके से काम चल रहे उन्हीं को करने का प्रयास करें। थोड़ा सा रिलैक्स रहें और शांति से अपने कार्यों को पूर्ण पूर्ण करें। हड़बड़ाहट में सही कार्य भी गलत हो जाएंगे और उस वजह से आपको अपने अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। आज के दिन गलत कर्म करने का प्रयास न करें। यानि रिश्वत लेने से बचें, वरना बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं। जेल यात्रा का भी सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग व्यापार में अच्छा लाभ आज के दिन प्राप्त करेंगे और सुखों में आज आपकी वृद्धि होगी। वहीं जो स्टूडेंट्स बाहर जाकर स्टडी करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा और शुभ परिणामों से भरपूर रहेगा। आज के दिन आपके पार्टनर को जीवनसाथी को लगेगा कि आप उनकी बातों को नहीं समझते हैं, जिससे रिश्ते में थोड़ी सी नाराजगी उत्पन्न हो सकती है। अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझें उनकी बातों को हल्के में न लें और उनका मजाक उड़ाए। आपके मन में कुछ नहीं होगा परंतु वे आपके प्रति मिसअंडरस्टैंडिंग पाल लेंगे, जिससे रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं। आज का दिन लव रिलेशनशिप वालों के लिए भी थोड़ा सा संभलकर चलने का है। काम की अधिकता की वजह से आप अपने लव मेट को समय नहीं दे पाएंगे। जिससे आपके रिश्ते में दूरियों का सामना आपको करना पड़ सकता है। शिव पूजन के समय दही, शक्कर, चावल और सफेद चंदन जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी, शुभ अंक रहेगा सात ।
मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। परिवार के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। परिवार का पूरा सपोर्ट आपके साथ रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। लेवल और सर्कल दोनों ही बढ़ते हुए दिखाई देंगे। इसलिए आप अपने आपको सिक्योर महसूस करेंगे और आप भी नजर आएंगे। वर्कप्लेस पर आपके अटके हुई योजनाओं से आपको अच्छा धनलाभ प्राप्त होगा। जो योजनाएं चल निकलेगी आज के दिन आपकी प्रसन्नता बढ़ेगी। आपके घर में मेहमानों का आवागमन रहेगा और आपके परिवार के साथ कुछ गेट टुगेदर के प्रोग्राम आज के दिन आप करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन भगवान भोले शंकर को आक के फूल और धतूरा जरुर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा पिंक, शुभ अंक रहेगा चार। AAJ KA RASHIFAL 13 June 2022 in Hindi
कुंभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लिए कोई कार्य करते समय निश्चिन्त होकर नहीं बैठने का है एवं उस कार्य में अधिक संलग्न होने का है। विद्यार्थी वर्ग का रिजल्ट सकारात्मक रहेगा, जिससे आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ेगा। वर्कप्लेस पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और जो बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हैं उनको आज के दिन कोई शुभ समाचार अपने कार्य क्षेत्र से रिलेटेड मिल सकता है। आज के दिन अगर आप गवर्मेंट जॉब से जुड़े हुए हैं तो अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है और अनचाही ट्रांसफर का सामना भी आपको करना पड़ सकता है। पिता के साथ में अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा और उनके द्वारा दी गई बातों और सलाह का अच्छा परिणाम आज के दिन आपको प्राप्त होगा। आपको आज के दिन भगवान भोले शंकर के ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप कम से कम 21 माला करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे, शुभ अंक रहेगा छह।
मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा नवम भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही ऊर्जा से भरपूर रहेगा। राजनीति से जुड़े हुए लोगों के लिए तरक्की के बेहतर अवसर आज के दिन प्राप्त होंगे। किसी बड़ी राजनीतिक पार्टी का हिस्सा आज के दिन आप बन सकते हैं। आज आप बड़ी से बड़ी समस्या का हल आसानी से निकाल लेंगे। कुछ दिक्कत आपको मौसम के कारण हो सकती है परंतु फिर भी आप अपने कार्यों को सही समय पर पूर्ण कर लेंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अधिकारियों के द्वारा कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है, जिसका इन्तजार आप बहुत लंबे टाइम से कर रहे थे। इस राशि के प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपको अपने लव मेट से कोई शुभ समाचार आज के दिन प्राप्त हो सकते है। वहीं आज के दिन आप अपने पारिवारिक सदस्यों को अपने विवाह के लिए भी मना लेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आज के दिन आपको चिंता हो सकती है, परन्तु आपकी सेवा और देखभाल से वो जल्द ही स्वास्थ लाभ प्राप्त करेंगे। शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले लोटे में थोड़ा सा गुड़ जरूर डालें और फिर भगवान भोलेशंकर पर जल अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा आसमानी और शुभ अंक रहेगा दो। AAJ KA RASHIFAL 13 June 2022 in Hindi
[/vc_column_text][vc_video link=”https://www.youtube.com/watch?v=VgYqjMvnQP0″ image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]
Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]