Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra|jems and stone|Numerology|Palm Reading, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Numerology, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|parad, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|VIDEOS, Astro Gyaan|Featured|Jeevan Mantra, Astro Gyaan|Featured|Numerology, Astro Gyaan|Jeevan Mantra, astrology, Astrology Tips, Astrology Tips|Featured|Numerology

AAJ KA RASHIFAL 13 February 2023 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik/Daily Rashifal – Nidhi Shrimali

AAJ KA RASHIFAL 13 February 2023 in Hindi

मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन वैवाहिक जीवन के टकराव को उत्पन्न करता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन छोटी छोटी बातों पर आप दोनों के बीच में वैचारिक मतभेद रहेंगे। थोड़ा सा मौन रह कर और विवेक से शांति से अपने रिश्ते को निभाने का प्रयास करें। आज के दिन व्यापारीवर्ग को व्यापार में भी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है पर आप अपने हौसलों के दम पर अपने व्यापार में उन्नति और तरक्की के मार्ग को प्रशस्त कर ही लेंगे। आज के दिन लक्ष्य प्राप्ति में आपकी मेहनत सहायक साबित होगी। इस राशि के स्वामी हैं मंगल और मंगल का पूजन शिवलिंग रूप में ही किया जाता है। अत इस राशि के लोग शिवलिंग पर कच्चा दूध और दही अर्पित करें। साथ ही भोलेनाथ को धतूरा भी अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी शुभ अंक रहेगा नौ। AAJ KA RASHIFAL 13 February 2023 in Hindi

वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके शत्रुओं के प्रति आपको सावधानी से आगे बढ़ना पड़ेगा वर्ना शत्रु आपके कार्यों में खलल डाल सकते हैं। आज के दिन आपके काम कोई भी सिरे नहीं चढ़ेगा। इसीलिए जो काम आपके रूटीन में चल रहे हैं, उन्हीं कार्यों को करने का प्रयास करें। नए कार्यों की शुरुआत से आज के दिन आपको बचना चाहिए। आज के दिन रुपये पैसे से सम्बंधित कार्यों में थोड़ी सी सावधानी से आगे बढ़ें। वृषभ राशि वाले लोग किसी भी शिव मंदिर में जाएं और भगवान शिव को गन्ने के रस से प्रसन्न करने का प्रयास करें। मोगरे का इत्र भगवान शिव पर अर्पित करें। और भगवान शिव को मिठाई का भोग जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा हरा शुभ अंक रहेगा एक

मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः करियर को लेकर आ रही दिक्कतें परेशानियां आज के दिन आपको थोडा सा हताश और निराश करेगी। परस्त होने का प्रयास न करें और अगर आप प्रयास रत रहेंगे, उत्साह मान रहेंगे तो निश्चित रूप से आप अपने लक्ष्य को जरूर प्राप्त कर पाएंगे। आपको हार मानने की आवश्यकता नहीं है। संतान की तरफ से सुख समाचारो की प्राप्ति आज के दिन आपको होगी। परन्तु जो गर्भवती महिलाएं है उनको आज के दिन अपने गर्भस्थ शिशु के प्रति थोडा सा अधिक सावधान रहना होगा। मिसकैरेज के चान्सेस ज्यादा है आज के आप के शिवलिंग की पूजा करेंगे तो आपके लिए श्रेष्ठ रहेगा। शिवलिंग उपलब्ध अगर न हो तो अन्य शिवलिंग का पूजन किया जा सकता है। मिथुन राशि वाले लोग गुलाब, कुमकुम, चन्दन और इत्र से भगवान शिव पर अभिषेक करें। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा शुभ अंक रहेगा पाँच AAJ KA RASHIFAL 13 February 2023 in Hindi

कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपकी आर्थिक समस्याओं को बढ़ा सकता है। धन सम्बन्धी समस्याओं से बचने के लिए आज के दिन अपने कार्यों को सुचारू रूप से करने का प्रयास करें। माँ का साथ और सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा परन्तु उनके स्वास्थ को लेकर किसी प्रकार की चिन्ता आज आपके मन में जरुर रहेगी। वर्क प्लेस पर आपको अपने सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त करने के लिए थोड़ी सी मसक्कत करनी पड़ सकती है। अपने कार्यों को अपने बुद्धिबल और चातुर्य से आज के दिन सम्पन्न कर अधिकारियों का विश्वास हासिल करेंगे। इन लोगों को अष्टगंध और चन्दन से भगवान शिव पर अभिषेक करना चाहिए। बेर और आटे से बनी रोटी का भोग भगवान शिव का पूजन करके जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी शुभ अंक रहेगा सात।

सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके पराक्रम और बल में वृद्धि करेगा। भाई बहनों का साथ और सहयोग मिलेगा। किसी विशेष कार्य मैं आज आपको बड़ी सफलता के योग बने हुए हैं। मई आज आप अपनी इच्छाओं को सम्मान देते हुए दिखाई देंगे और इच्छा से सम्बंधित कार्यों में आपका मन और आपकी प्रसन्नता अधिक रहेगी। इस राशि के लोगों को फलों के रस और पानी में शक्कर घोल कर भगवान शिव पर अभिषेक करना चाहिए। उन्हें आकड़े के पुष्प जरुर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला शुभ अंक रहेगा चार।

कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः कुटुम्ब मैं आज के दिन आपके कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। किसी रिश्तेदार से मतभेद हो सकता है। बुजुर्गों की आज्ञा की अवहेलना आज के दिन बिलकुल भी ना करें वरना उनके कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। यानि उनकी नाराजगी आज के दिन आपको झेलनी पड़ सकती है। आज के दिन यात्रा करते समय सावधानी रखें और कोर्ट कचहरी से सम्बंधित कार्यों में सतर्कता बरतें। आज आपको महादेव को बेर, धतूरा, भांग और आकड़े के फूल अर्पित करने चाहिए। साथ ही बिल्व पत्र रखकर नैवेद्य अर्पित करें। अंत में कपूर मिश्रित जल से भगवान शिव का अभिषेक करें। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी शुभ अंक रहेगा सात। AAJ KA RASHIFAL 13 February 2023 in Hindi

तुला राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन थोड़ा सा कन्फ्यूज़न से भरा रहेगा। काम सिरे नहीं चढ़ेगा। आज के दिन आध्यात्मिक भावों से भरे रहेंगे। परंतु पारिवारिक िस्थति आपके लिए फेवरेबल ना होने से आपका मन थोडा सा शांत होता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन जीवन साथी से भी किसी बात को लेकर टकराव हो सकता है। परंतु विपरीत परिस्थितियों में शांत रहकर जो धैर्य से काम लेता है वो इन विपरीत परिस्थितियों को पार कर लेता है। इसीलिए आज आप इसी का विशेष रूप से पालन करें। तुला राशि वाले लोगों को तरह तरह के फूल डालकर भगवान को उसके जल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। इसके बाद मैं मोगरा, गुलाब, चावल, चंदन आदि का आदि भगवान शिव को अर्पित करें और अंत में उनकी आरती जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला शुभ अंक रहेगा नौ।

वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन खर्च की इतना अनर्गल बढ़ सकती है। कर्जे की स्थितियों से आपको मुक्ति प्राप्त करने के लिए थोडा सा शांत रहकर आप धैर्य से आगे बढना होगा। आज न तो किसी को उधार दें और ना ही किसी से उधार लें। आज के दिन सहकर्मियों से किसी भी प्रकार का मदभेद न रखें अन्यथा बात ज्यादा बिगड़ सकती है। इन लोगों को शुद्ध जल से भगवान शिवलिंग पर भगवान शिव के शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए। शहद घी से स्नान कराने के पश्चात। पुनः जल से स्नान कर के पूजन और आरती जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा लाल शुभ अंक रहेगा छह। AAJ KA RASHIFAL 13 February 2023 in Hindi

धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अत आज के दिन अच्छा लाभ आप अपने जीवन में प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। जो समस्याएं चल रही हैं उनका समाधान और सटीक हल आपको आज के दिन ढूंढ़ना ही होगा। आज के दिन आपके सर्कल और लेवल में वृद्धि होगी और मनचाहे कार्यों में आज आपको सफलता प्राप्त होगी। धनु राशि वाले लोगों को आज के दिन व्रत से आप भगवान शिव पर अभिषेक करना चाहिए और चावल जरूर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा शुभ अंक रहेगा तीन।

मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके वर्कप्लेस पर बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण हो सकता है। आज के दिन आप अपनी बुद्धि और विवेक से ही फैसले लें अन्यथा आपके फैसले विपरीत निकल सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग का रिजल्ट आज उनको निराशाजनक निराश कर सकता है। आज के दिन आपके सहकर्मियों का तालमेल आपको नहीं मिलेगा। बॉस की डांट भी आज आपको सुननी पड़ सकती है। स्टाफ में कुछ अनबन की संभावना है। आज धोखे से बचने का प्रयास करें। आपको गेहूं से भगवान शिव को ढ़ककर विधिवत पूजन करें। आरती पूर्ण होने पर गेहूं का दान जरूरतमंद लोगो को जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे शुभ अंक रहेगा दो AAJ KA RASHIFAL 13 February 2023 in Hindi

कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अनमने भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए सर्वे कार्य सिद्धि वाला रहेगा। युवक युवतियों को नौकरी की तलाश आज के दिन खत्म हो जाएगी। परंतु जो हायर एजुकेशन से जुड़े वे छात्र हैं उनको शिक्षा के अध्ययन अध्यापन में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। थोड़ा सा विवेक से और शांति से अपने मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें। आज के दिन भगवान की भक्ति में आप लीन रहेंगे। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। इन लोगों को उपाय करना चाहिए। सफेद काले तिल को मिलाकर किसी ऐसे शिवलिंग पर चढ़ाएं जो कि एकांत स्थान में स्थित हो। जल में तिल डालकर भगवान शिव पर अभिषेक करें। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून शुभ अंक रहेगा सात

मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन बाधाएं दिक्कतें आपके जीवन में जरूर आएगी। परंतु आपको इन्हें पार कर अपनी मंजिल को हासिल कर ही लेना है। आज के दिन दूरगामी यात्राओं से बचें और गुप्त धन की प्राप्ति के स्त्रोत मिलते हुए दिखाई देंगे। गुप्त शत्रु आज के दिन आपको परेशान कर सकते हैं। ऐसे शत्रुओं से थोड़ा सा सावधान रहें। अपनी गोपनीय बातों को अपने तक रखें और गोपनीय दस्तावेजों को सुरक्षित स्थान पर रखें। इस राशि के लोगों को रात में पीपल के नीचे बैठकर शिवलिंग का पूजन करना चाहिए। ॐ नमः शिवाय का 35 बार उच्चारण कर बिल्व पत्र उनके ऊपर जरूर चढ़ाएं और उनकी आरती उतारें। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन शुभ अंक रहेगा छह। AAJ KA RASHIFAL 13 February 2023 in Hindi

Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Shrimali  Whatsapp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Connect with us at Social Network:-

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *