Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

AAJ KA RASHIFAL 13 December 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Ji Shrimali

13 december 2022 rashifal

AAJ KA RASHIFAL 13 December 2022

मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। यदि आप सफेद वस्तुओं से संबंधित कार्य करते हैं तो आज के दिन आपको उत्तम लाभ की स्थिति अपने जीवन में देखने को मिलेगी। यदि आप व्यापार को दुगनी तेजी से बढ़ाना चाहते हैं तो आज के दिन कुछ सुअवसर व्यापार को आगे बढाने के आपको मिलते हुए दिखाई देंगे। फाइनेंशियली आप अपने आप को स्ट्रांग महसूस करेंगे। व्यक्तित्व बहुत आकर्षक रहेगा। मां के साथ तनाव की स्थिति खत्म हो, प्रेम और सौहार्द का माहौल स्थापित हो जाएगा। आपको पीले वस्त्र, चने की दाल, हल्दी, सोने की वस्तु लेकर अपने पुरोहित के पैर छूकर उन्हें अवश्य दान करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा 9।


वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आपको बुद्धि और विवेक से आगे बढ़ना है। आज के दिन कुछ राजनीतिक षड्यंत्र आपके खिलाफ हो सकते हैं परंतु अब आपकी सजगता और आपकी प्रैक्टिकल टी ही आज आपके काम आएगी। वर्कप्लेस पर किसी के साथ में बहुत ज्यादा भावुक न हों और अपनी गोपनीय बातों को शेयर न करें। आज के दिन आप अपनी हॉबी से आनंदित होते हुए दिखाई देंगे। भगवान शिव के मंदिर में हर बृहस्पतिवार अवश्य जाएं और उन्हें पीले फूल और पीले चंदन अवश्य चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 1।


मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज आप अपनी वाणी से सबको मोहित करते नजर आएंगे। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा। भाई बहनों के साथ आज आपकी ट्यूनिंग अच्छी रहेगी जो काम अपने हाथ में लिए हैं। उन कार्यों को आप द्रुत गति से पूर्ण कर पाएंगे। आज के दिन आपका कॉन्फिडेंस लेवल वर्कप्लेस पर सभी को भाएगा। प्रत्येक मंगलवार को चावलों के चावलों को दूध से धो कर उन्हें जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से व्यापार में आ रही परेशानियां समाप्त हो जाएगी। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा। 8।


कर्क राशि – आपकी राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आपका व्यक्तित्व बहुत ही आकर्षक रहेगा। दूसरों के लिए आप प्रेरणा स्त्रोत बनते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन अधूरे पड़े हुए कार्यों को सजगता से पूर्ण करेंगे। आज के दिन कोई भी कार्य में जल्दबाजी आपको नहीं करनी चाहिए वरना वो काम आपके अधूरे रह जाएंगे और उसमें नकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी। आपको दूध में शहद मिलाकर मंगलवार के दिन मंदिर में दान जरुर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा। स्लेटी और शुभ अंक रहेगा। 7।


सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। खर्च की स्थितियां ना बढ़े इसके लिए आज आप अथक प्रयास करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन जो भी काम अपने हाथ में लिए हैं, उन कार्यों को पूर्ण करने में ही आपकी समझदारी रहेगी। नए कार्य की शुरुआत से आज के दिन आपको बचना चाहिए। पेंडिंग पड़े हुए कार्यों को पूर्ण आज के दिन आप कर ही लेंगे। सहकर्मियों का ताल में आपको भरपूर देखने को मिलेगा और एक टीमवर्क की तरह काम करके अपने लक्ष्य को आप अर्जित करेंगे। प्रत्येक रविवार को गुड़ और गेहूं बंदरों को अवश्य खिलाने चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा केसरिया और शुभ अंक रहेगा। 1।


कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। लाभ आपको आज के दिन अच्छा मिलेगा। वहीं आज के दिन मनोवांछित फलों की भी प्राप्ति होगी। आज आपको अपने व्यापार से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। आज के दिन आपकी दूरगामी यात्रा संपन्न होगी परंतु वो यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। सात हरी मिर्च और सात नीम्बू लेकर मालाएँ बनाएं और उसे दुकान में वहां टांगे जहाँ ग्राहक की निगाहें पड़ें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 4।

तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन वर्क प्लेस पर अपने अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर रखने का है। अब तक अगर वे आपसे नाराज थे तो आज वे आपसे प्रसन्नचित नजर आएंगे। आज के दिन आपका कोई रिजल्ट आना है तो वो रिजल्ट आपके लिए सकारात्मक रहेगा। आज के दिन नया सेटअप आप अपने काम का कर सकते हैं। उसकी प्रबल संभावना है। वुड से बनी मिठाइयां अपने घर पर ही तैयार करके उसे प्रसाद के रूप में अपने इष्टदेव को जरूर चढ़ाएं और उसके बाद निर्धन लोगों में बांट दें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा। 9।


वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा के नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। व्यापार में अच्छा लाभ आज के दिन आप प्राप्त करेंगे। कुछ नई योजनाओं का क्रियान्वयन हो सकता है पर उससे पहले आप अपने अधूरे पड़े हुए कार्यों को पूर्ण करेंगे। आज के दिन धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। आज के दिन आउट ऑफ वे जाकर किसी अजनबी की सहायता से आपका मन प्रसन्नचित रहेगा। आपको व्यापार वृद्धि के लिए गणेश जी की पूजा आराधना करनी चाहिए और उन्हें दूर्वा और मोदक जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 5।


धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए या। से भरा रहेगा। अपने सामान का विशेष रूप से ध्यान रखें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। अपनी गोपनीय बातों को किसी के साथ शेयर न करें और काम में एक तटस्थता बनाये रखें। ख़ुद खड़े रहकर अपने कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें। एक कच्चे सूत को केसर के घोल में भिगोकर रंग दें और फिर इसे अपने कार्यस्थल पर बांध दें। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा 3।


मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपकी पारिवारिक स्थितियों को और अधिक उन्नत करेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता के भाव रहेंगे। अब तक आपको अपना मनचाहा लाइफ पार्टनर नहीं मिल पा रहा था तो आज आपको किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिसमें आप अपने भावी जीवनसाथी की छवि देखेंगे। अपने व्यावसायिक स्थान पर। शुक्ल पक्ष में गुरुवार के दिन आप हल्दी और केसर से 12 गोमती चक्रों तिलक लगाकर एक कपड़े में बांधकर रख दें। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 2 |


कुंभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन रोग और शत्रुओं पर विजय दिलवाने वाला है। अतः अपने कार्य कुशलता का परचम आज के दिन आप लहराएंगे। आज के दिन आपके गलत मित्रों की संगति आज आपके जीवन से खत्म हो जाएगी और बहुत अधिक सतर्क होकर आप अपने कार्यों को करेंगे। लक्ष्मी नारायण के मंदिर जाकर हर शुक्रवार को चना और गुड़ जरूर बाटें। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा 1।


मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन कलाकारों को प्रसिद्धि हासिल होगी। वहीं संतान से संबंधित शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। यदि आप चाइल्ड प्लानिंग करना चाहते हैं, फैमिली प्लानिंग कर रहे हैं तो यह समय एकदम उपयुक्त है। आज के दिन उससे संबंधित सुखद समाचार आपको प्राप्त होंगे। खिलाड़ियों के लिए आज का दिन खेल जगत में निराशा जनक प्रदर्शन से आहत आप होते हुए दिखाई देंगे। परंतु आज के दिन अगर आप अपनी कोशिशों को दोहराते चले जाएंगे गलतियों से सबक लेंगे तो जल्द ही आपको अपने फील्ड से रिलेटेड शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। शनिवार को पीपल के पेड़ से एक पत्ता तोड़ लाएं। उसे धूप बत्ती दिखाकर दुकान की गद्दी पर बैठते हैं और वहां पर अपने नीचे रख दें। सात शनिवार तक ऐसा कार्य लगातार करें। व्यापार में सारी बाधाएं सम्पूर्ण रूप से खत्म हो जाएगी। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 6 |

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali