AAJ KA RASHIFAL 13 August 2022
मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियाँ आज के दिन आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। कोई भी कार्य करने जा रहे तो अपने माता पिता का आशीर्वाद लेकर आगे बढ़ें। आज के दिन आपका लेवल और सर्कल बढ़ेगा और सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढती हुई दिखाई देगी। आज के दिन किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपकी पुरानी यादों को तरोताजा कर जाएगी। शुक्ल पक्ष के प्रथम सोमवार को 11 अभिमंत्रित गोमती चक्र पीले वस्त्र में रखकर उन पर हल्दी का तिलक लगाएं और शिव स्मरण करते हुए पोटली बना लें। इस पोटली को हाथ में लेकर सारे घर में घुमाते हुए घर के बाहर बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। आपका शुभ रंग रहेगा सफ़ेद शुभ अंक रहेगा 5 | AAJ KA RASHIFAL 13 August 2022 in Hindi
वृषभ राशि – आपकी राशि के चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। कोई विशेष कार्य आज आपका इन्तजार कर रहा है और अगर आपने उस कार्य को पूर्ण कर लिया तो उसमें आपको बड़ी सफलता आज के दिन हासिल हो सकती। अधिकारियों का साथ और सहयोग आपको भरपूर मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम है। सामाजिक कार्यक्रमों में आज आपकी भागीदारी बढ़ती हुई दिखाई देगी। पिता के मार्गदर्शन से आपके राह में आ रही बाधा आज के दिन दूर हो जाएगी। नौकरी पेशा लोग आज के दिन अपनी नौकरी में कोई शुभ समाचार प्राप्त कर सकते हैं। भगवान गणपति जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाकर कोई भी मीठा फल मंदिर में चढ़ाते हुए व्यापारिक स्थल पर रख लें। इससे आपके लाभ की संभावनाएं और अधिक बढ़ेगी। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा 8 ।
मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | आज के दिन कुछ चिंता आपके मन में उत्पन्न हो सकती है। आज के दिन जरूरत से ज्यादा आपको कार्य में जबरन लेने की आवश्यकता नहीं है। काम में अच्छी सफलता आज के दिन आपको प्राप्त होगी। मैनेजमेंट के फील्ड से जुडे हुए लोगों को अच्छा लाभ आज के दिन आपको देखने को मिलेगा। ज्ञानवर्धक बातों को आप आत्मसात करेंगे और ज्ञानवर्धक ग्रंथों का अध्ययन अध्यापन आज के दिन आप कर सकते हैं। काले चावलों को मंत्र सिद्ध कर के पीले लाल वस्त्र चमकीले लाल वस्त्र में लपेटकर तिजोरी में रखने से आर्थिक स्थिरता आती है। आपका शुभ रंग रहेगा काला और शुभ अंक रहेगा। 1 |
कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | अतः भावनात्मक मुद्दे आज के दिन आपको परेशान कर सकते हैं। आज आपके लिए किसी भी प्रकार के तर्क से बचना बेहतर रहेगा। वरिष्ठों और सहकर्मियों से वांछित मदद आज के दिन आपको प्राप्त होगी, जिससे आपके काम जो अटके हुए थे, वह काम द्रुत गति से चल निकलेंगे। चीजों को नियंत्रण में लाने के लिए आज आपको कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। रविवार को छोड़कर शेष दिन पीपल के वृक्ष की जड़ में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। बिना जलाकर बिना मुड़े आपको घर लौटता है। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा। 3 | AAJ KA RASHIFAL 13 August 2022 in Hindi
सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | आज आपका रुझान अध्यात्म की तरफ अधिक रहेगा। आपके सभी कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। आज आप कार्यस्थल पर कुछ बदलाव कर सकते हैं। इससे आपको अच्छा फायदा आने वाले टाइम में जरूर मिलेगा। आज जिन स्टूडेंट्स का होम साइंस का एग्जाम है, उनका एग्जाम अच्छा रहेगा। परिवार में सबकुछ अच्छा बना रहेगा। एक प्लानिंग के साथ उतरेंगे तो कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता भी हासिल करेंगे। घर के बाहर सुबह केसर से स्वास्तिक बनाकर उन पर रोज प्रातकाल पीले फूल और चावल चढ़ाते रहने से घर में लक्ष्मी का आगमन होने लगता है। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 9 |
कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। स्वास्थ के प्रति थोडा सा सावधान रहने की आवश्यकता है। कार्य क्षेत्र में सुख समाचारों की प्राप्ति होगी। आज के दिन किसी परेशानी में है तो जल्द से जल्द उस परेशानी से निजात आपको मिल जाएगी। आज के दिन व्यापारिक लेन देन के कार्य में आप अच्छी प्रगति करते हुए दिखाई देंगे। रुपए पैसे से संबंधित कार्यों में आज के दिन आपको बहुत अधिक सफलता प्राप्त करेंगे। यदि मोती शंख का चूर्ण बनाकर उसे गुलाब में मिला कर उसमें लक्ष्मी की चांदी की प्रतिमा को स्नान कराएं तो धन की कमी शीघ्र ही दूर हो जाती है। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 5 ।
तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। राजनैतिक और सामाजिक जीवन से जुड़े हुए मुद्दे आज के दिन आप अपनी बुद्धिमत्ता और चातुर्य से सॉल्व करते हुए दिखाई देंगे। आयात निर्यात और विदेशी कार्यों में आज आपको अच्छा लाभ प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा। जीवनसाथी से मतभेद उत्पन्न होने के संकेत आज के दिन मिल रहे हैं। अतः अपने आपको थोड़ा सा संयमित रखकर अपनी भावनाओं का भावनाओं पर काबू पाने का प्रयास करें। क्रोध पर विशेष रूप से नियंत्रण रखें। काली मिर्च के पांच दाने सूर्योदय के समय अपने सिर से सात बार घुमाएं। फिर चार दानों को चारों दिशाओं में फेंक कर पांचवें दाने को आकाश की ओर उछाल दें। यह टोटका अचानक धनलाभ में आपके वृद्धि करेगा। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 6 । AAJ KA RASHIFAL 13 August 2022 in Hindi
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज आपका कोई नजदीकी मित्र आपसे मिलने आ सकता है। आज आपके किसी निजी बातों की वजह से आपको थोड़ा सा परेशान होते हुए दिखाई देंगे। किसी के साथ में शेयर न करने से थोड़ा सा अपने उलझन में रहेंगे और थोड़ा सा मेंटली टेंशन भी आज आपको हो सकती है। आप अपनी मां के साथ अपनी मन की बातों को शेयर कर सकते हैं। उनसे आपको सही मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पढ़ाई से जुड़े स्टूडेंट्स को आज के दिन ज्यादा पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है। नित्य प्रातः लक्ष्मी पूजा करके उन्हें लाल फूल जरूर चढ़ाएं और खोये की बर्फी का भोग लगाएं। इससे आपको धनलाभ होगा। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 4 ।
धनु राशि – आपके राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। बिजनेस के अच्छे और बड़े सौदों में आप आगे बढ़ते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन कुछ नई योजनाओं का क्रियान्वयन भी आपके द्वारा किया जा सकता है। राजनीति में अटके और उलझे काम आज के दिन सुलझ जाएंगे। आज के दिन भाई बहनों का साथ और सानिध्य प्राप्त होगा। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद उनकी सहायता से सॉल्व हो जाएगा। दूध में हल्दी डालकर नित्य पीने से सौभाग्य और धन बढ़ता है और जोड़ों आदि का दर्द भी कम हो जाता है। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 9 |
मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। वित्तीय क्षेत्र में उठाए गए कदम आज के दिन आपको सफलता दिलवाएंगे। आय का एक अतिरिक्त स्त्रोत भी आज के दिन आपको ढूंढ लेंगे। भूमि क्रय विक्रय के मामलों में अच्छा लाभ आज के दिन प्राप्त करेंगे। व्यवसाय में चल रहे वाद विवाद की स्थितियां खत्म हो जाएगी। एक विजन आज आपका क्लियर हो जाएगा। किसी भी देवी देवता की उपासना प्रतिदिन करके उसे एक जोड़ा साबुत लौंग जरूर चढ़ाएं। इससे धन लाभ में वृद्धि होगी। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी शुभ अंक रहेगा। 2 | AAJ KA RASHIFAL 13 August 2022 in Hindi
कुंभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन आपके खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे । ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग आज के दिन आपको प्राप्त होगा। अपने काम समय पर पूरे आप करते हुए रिलैक्स होते हुए दिखाई देंगे। धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन अध्यापन में आपकी रुचि बढ़ेगी। बहुत ही पॉजिटिव आज आप अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे, जिससे लोगों को भी आपसे पॉजिटिविटी मिलेगी और कई लोगों के आप प्रिय बनते हुए दिखाई देंगे। शुक्ल पक्ष के बुधवार को सवा तीन या सवा छह रत्ती का पन्ना चांदी की अंगूठी में जड़वाकर कनिष्का अंगुली में शुक्लपक्ष के बुधवार को धारण जरुर करें। इससे व्यापार में प्रगति होगी। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन और शुभ अंक रहेगा 9 ।
मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । आज कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए होशियारी और चालाकी से अपने कार्यों को करने का प्रयास करें। चोट और दुर्घटना से बचें। वाणी में हलके शब्दों के प्रयोग से भी आपको बचना चाहिए। यात्रा मनोरंजक रहेगी। जबरदस्त उत्साह से आप भरपूर रहेंगे और कोई भी काम करेंगे। उसमें आपका कॉन्फिडेंस देखने लायक रहेगा। पीपल के एक साबुत पत्ते पर चंदन से राम लिखकर उस पर कोई मिष्ठान रखकर मांझी को चढ़ाने से धन लाभ में प्रगति होगी। आपका शुभ रंग रहेगा लाल और शुभ अंक रहेगा 7। AAJ KA RASHIFAL 13 August 2022 in Hindi
Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, is almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]