Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra

AAJ KA RASHIFAL 12 October 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Ji Shrimali |

12 october 2022 rashifal

AAJ KA RASHIFAL 12 October 2022 in Hindi

मेष राशि – आपकी राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेगा। मंगल चंद्रमा, लक्ष्मी चन्द्र और राहु का ग्रहण योग बना हुआ है जो कि आज दिन आपकी दुविधाओं को बढ़ा सकता है। काम की पेचीदा पेचीदगी को बढ़ा सकता है। काम में उलझने का प्रयास बिल्कुल भी न करें। अगर कोई काम पेचीदा है, उसे छोड़ सरल कार्यों को करने का प्रयास करें। आज के दिन किसी भी मित्र के साथ में वार्तालाप करते हुए आपको अग्रेशन नहीं दिखाना है क्योंकि इससे मित्रता खतरे में पड़ सकती है। अजनबियों पर भरोसा न करें और अपनी बातों को जल्दी से किसी के सामने व्यक्त न करें। आज के दिन थोड़ा सा संभलकर रहेंगे तो दिन शांति से गुजर जाएगा। मेष राशि वाले जातकों को मंगल चूंकि स्वामी ग्रह है अतः इन्हें अपने व्यक्तित्व के विकास के लिए तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा पीच और शुभ अंक रहेगा 7 ।


वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। चंद्र का ये जो ग्रहण योग बना हुआ है या खर्च की स्थितियों को बढ़ा सकता है। वर्क प्लेस पर भी कई दिक्कतों का सामना आपको करना पड़ सकता है। अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें क्योंकि किसी न किसी से आपका झगड़ा हो सकता है। आज के दिन जितना शांत रहकर अपने कार्यों को करेंगे उतने ही अपने कार्यों में सफलता अर्जित करेंगे। आज के दिन दूरगामी यात्रा से भी आपको बचना चाहिए क्योंकि यात्रा सुखद और मंगलमय नहीं है। आज के दिन जो भी कार्य हाथ में लें, उसी कार्य को करने का प्रयास करें और किसी भी झूठे आरोप के प्रति सावधान रहें। आपकी राशि स्वामी हैं शुक्र अतः वृषभ राशि के जातकों को छह मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा 5।


मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियों को बढ़ाएगा। वर्क प्लेस पर आपकी समस्याओं को थोड़ा सा कम करेगा, परंतु रिस्की कामों में इन्वेस्टमेंट से बचें। पहले आप ने शेयर मार्केट लॉटरी में इन्वेस्टमेंट कर रखा था। उसका लाभ आज आप प्राप्त करेंगे। अपने सर्कल और लेवल को बढ़ाने से पहले अपने मित्रों की योग्यता को जरूर परखें क्योंकि संगति का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर बहुत गहरा होता है। आज के दिन नए कार्य की शुरुआत से बचें और पुराने पेंडिंग पड़े हुए कार्यों को करने का प्रयास करें। परिवार के साथ सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। मिथुन राशि के स्वामी हैं। बुध और इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में लाभ की संभावनाएं बढ़ाने के लिए चार मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 6 |


कर्क राशि – आपकी राशि चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके कार्यों में आपको सफलता दिलवाएगा परंतु काम में बाधाएं भी अधिक रहेगी। बस आपको निराश नहीं होना है और सतत प्रयत्नशील रहना है। जितना अच्छा प्रयास रहेगा उतनी ही अच्छी सफलता आप हासिल करेंगे। विद्यार्थी वर्ग को परिणामों के प्रति थोड़ा सा सजग रहना चाहिए क्योंकि आज के दिन निराशावादी परिणाम आपके मन को आहत कर सकते हैं। आज के दिन दूरगामी यात्रा से भी आपको बचना चाहिए। कर्क राशि के स्वामी ग्रह हैं। चंद्रमा अतः दोमुखी रुद्राक्ष आप को पहनना शुभ रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 4।


सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज आपका भाग्य आपका साथ नहीं देगा। इसलिए रिस्की कामों को करने से बचे आज के दिन कोई भी नए कार्य की शुरुआत से बचे पेंडिंग पड़े हुए कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें। आज के दिन राजनीति में कोई अटके काम है तो वो द्रुत गति से संपन्न हो जाएंगे और राजनेताओं के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल और शुभ रहने वाला है। आपको आपकी राशि स्वामी सूर्य इन्हें रुद्राक्ष में सबसे अनमोल 12 मुखी रुद्राक्ष जरुर धारण करना चाहिए। ये विकास के लिए शुभ माना जाता है। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा। 9।


कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं। अतः आज का दिन आपके लिए दुविधाओं से भरा रहेगा। समस्या बहुत आएगी, इसीलिए आज के दिन आपको अपने मन को मजबूत करना पड़ेगा। आज के दिन गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। अपनी गोपनीय बातों को अपने तक रखें। गोपनीय दस्तावेजों को सुरक्षित स्थान पर रखें। अपनी भावनाओं पर कंट्रोल करें। कोई भी काम जल्दबाजी में न करें। जानवरों से थोड़ा सा सावधान रहें और यात्रा करते समय अपने सामान का विशेष रूप से ध्यान रखें क्योंकि सामान चोरी हो सकता है। बुध ग्रह कन्या राशि वाले जातकों के स्वामी ग्रह है। अत इस राशि के जातकों के लिए चार मुखी रुद्राक्ष धारण करना उचित रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 5।

तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन में खलल डाल सकता है। मतभेद बढ़ जाएं तो शांत रहकर अपने मतभेदों को। जानने का प्रयास करें। अग्रेशन, गुस्से और ईगो से आपके बीच का रिश्ता और अधिक खराब हो सकता है। व्यापारी वर्ग को नई योजनाओं पर काम करने से बचना चाहिए। जो रूटीन में काम चला रहे उन्हीं कार्यों को करने का प्रयास करें। तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र और इस राशि के जातकों को छह मुखी रुद्राक्ष धारण करने से स्वास्थ लाभ प्राप्त होता है और तरक्की की राह खुलती है। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 3।


वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके रोगों में वृद्धि कर सकता है। अपने स्वास्थ के प्रति विशेष जागरूक रहें। आज के दिन कहीं भी यात्रा करनी हो तो थोड़ा सा संभलकर यात्रा करें। गलत मित्रों की संगति को पहचानें और ऐसे लोगों से बचने का प्रयास करें क्योंकि वे आपको पथभ्रष्ट कर सकते हैं। आज के दिन नए इन्वेस्टमेंट से बचें और रुपए पैसे से संबंधित कार्यों में थोड़ा सा सजग रहें। इस राशि के जातकों के स्वामी ग्रह मंगल और हर क्षेत्र में मनचाही सफलता प्राप्त करने के लिए आपको तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 2।


धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लिए बहुत ही सजगता से आगे बढ़ने का है। कोई भी कार्य में जल्दबाजी न करें। शांति से अपने मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें। आज के दिन संतान की तरफ से भी आपको कुछ चिन्ता रहेगी। उसके बिहेवियर को लेकर आप थोड़े से चिंतित होते हुए दिखाई देंगे। परन्तु यदि आप उसे शांति से मार्गदर्शन प्रदान करेंगे तो वो सही रास्ते पर आकर अपने कार्यों में सफलता जरूर अर्जित करेगी। खिलाड़ियों के लिए आज का दिन थोड़ा सा स्ट्रगल वाला रहेगा। वहीं मां का पूरा साथ और सहयोग भी मिलेगा। धनु राशि वाले जातकों के स्वामी हैं। गुरू और इस राशि के जातकों के लिए पंचमुखी रुद्राक्ष धारण करने से मान सम्मान की प्राप्ति होती है। आपका शुभ रंग रहेगा मेहरून शुभ अंक रहेगा 4।


मकर राशि – आपकी से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। फाइनैंशली आज का दिन स्ट्रगल से भरा हुआ रहेगा। अत अपने खर्चो को थोड़ा सा नियंत्रित करके चलने का प्रयास करें। वाहन पर खर्चा हो सकता है। वहीं गलती से नुकसान की स्थितियां व्यापारी वर्ग के लिए बढ़ सकती है। अतः आज के दिन गलत निवेश करने से बचें। यानि किसी भी प्रकार का निवेश न करें। व्यापार और नौकरी में थोड़ा सा सतर्क होकर चलें। अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें। मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि और अपने व्यक्तित्व के विकास के लिए सात मुखी रुद्राक्ष आपको जरूर धारण करना चाहिए। इससे आपके बिगड़े काम बनने लगेंगे। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन और शुभ अंक रहेगा। 6।


कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपकी राजनीति में वर्चस्व को बढ़ाएगा। वहीं भाई बहनों के साथ तालमेल को कमजोर कर सकता है। उनके साथ किसी भी प्रकार के वाद विवाद की स्थितियों में न पड़ें। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा है तो उसमें शांत रहकर अपने मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें। वरना आपको नुकसान हो सकता है। आज के दिन कोई भी पेपर साइन करने जाएं तो पहले उन पेपर्स को जरूर पढ़ें। उसके बाद उन पेपर्स पर साइन करें। यानि लापरवाही की बड़ी और दुर्घटना घटी। ऐसी परिस्थितियां बन सकती हैं, इसलिए लापरवाही बिल्कुल भी ना करें। कुम्भ राशि के स्वामी हैं शनि। अतः 1 मुखी रुद्राक्ष पहनना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक करेगा। 9।


मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। धनलाभ की परिस्थितियाँ आज आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा और आपके कार्य द्रुतगति से संपन्न होते चले जाएंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी आज के दिन बढ़ेगी। परंतु किसी रिश्तेदार के साथ तनातनी हो सकती है। अतः आज के दिन आपको ऐसी बहस और तनातनी से बचना चाहिए। इससे आपका मान सम्मान खतरे में पड़ सकता है। वर्कप्लेस पर एक टीमवर्क की तरह काम करें। हालांकि आज आपको अपने कार्यों को करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। पर अधिकारियों के सहयोग से आपके काम द्रुतगति से संपन्न हो जाएंगे। मीन राशि स्वामी ग्रह गुरू और इन्हें पंचमुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। इससे सकारात्मक बदलाव आपको अपने जीवन में देखने को मिलेंगे। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और आपका शुभ अंक रहेगा। 1 |

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Related Posts