Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

AAJ KA RASHIFAL 12 May 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi

[vc_row][vc_column][vc_column_text]

AAJ KA RASHIFAL 12 May 2022 in Hindi


मेष राशि -आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 6वे भाव गोचर भ्रमण कर रहे हैं। मुश्किल परिस्थितियों में आप अपने हौसले को बनाए रखें। अपने अंदर के दृढ़ निश्चय को आत्मबल को जाग्रत रखें और सकारात्मक सोच से आप अगर आगे बढ़ेंगे तो निश्चित रूप से आपकी सभी मुश्किलें खत्म होती चली जाएंगी। आज के दिन भी आपको अपने आत्मबल को जगाए रखना है। स्वास्थ संबंधी समस्याओं से आज आपको जूझना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ का विशेष रूप से ख्याल करें। आज के दिन सोची समझी आप की इच्छा पूर्ण न होने से थोड़ी सी निराशा आपके जीवन में उत्पन्न हो सकती है। निराशावादी दृष्टिकोण से आज आपको बाहर निकलना पड़ेगा। आशावादी रहेंगे तो आज नहीं तो कल अपने सपनों को जरुर पूर्ण कर पाएंगे। आज के दिन आपको गलत मित्रों की संगति से बचना है। कोई यदि आपको भ्रमित करने का प्रयास करे तो उसकी भ्रमित बातों में आज आपको बिल्कुल भी नहीं। अपने विवेक और बुद्धि का इस्तमाल करें और अपने घर के बड़ों की सलाह लेकर अपने जीवन में आगे बढ़ें। आज के दिन ननिहाल पक्ष से आपको कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। थोड़ा सा आपको संभलकर रहना है और धैर्यवान बने रहना है। मजबूत स्तंभ की भांति आपको अपने रिश्तों को संवारना होगा। भगवान विष्णु का स्मरण करते हुए माथे पर पीले चन्दन को आज आपको लगाना चाहिए। इससे आपकी जो भी मनोकामना है वो जल्द ही पूर्ण होगी। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा छह। AAJ KA RASHIFAL 12 May 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishabh-rashi-taurus-300x267.png

 

वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छे धनलाभ की परिस्थितियां लेकर आया है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को आज के दिन कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। आज के दिन धर्मकर्म के कार्यों से जुड़े हुए आध्यात्मिक भावों से परिपूर्ण रहेंगे। धर्म और ज्ञान से सम्बन्धित आप कुछ बातों का ध्यान रखते हुए लोगों में इसका प्रचार प्रसार करने का प्रयास करेंगे। आज के दिन संतान की तरफ से आपको समाचारों की प्राप्ति होगी। छात्रों के लिए अथक परिश्रम से फल प्राप्ति का आज का दिन बना हुआ है। इस मेहनत में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें वरना आप अपने मनचाहे परिणामों से वंचित रह जाएंगे। गृहस्थ जीवन आजकल अच्छा रहेगा और रिश्तों में अच्छा तालमेल और सामंजस्य देखने को मिलेगा। अगर आप प्रेम संबंधों में हैं तो आज के दिन आपको अपने प्रिय से पूरा सपोर्ट प्राप्त होगा। नौ गरीब कन्याओं को आज के दिन भोजन कराएं। इससे आपको आर्थिक लाभ होगा। आपका शुभ रंग रहेगा लाल और शुभ अंक रहेगा दो ।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is mithun-rashi-gemini-300x267.png

मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। दिन आपके लिए थोड़ा सा प्रतिदिन बना हुआ है। इसीलिए सुधार की गुंजाइश है तो अपने व्यक्तित्व में अपने काम के तौर तरीकों में सुधार जरूर लाएं। आज के दिन वाहन चलाते समय सावधानी रखें। सीट बेल्ट हेलमेट का प्रयोग करें और ट्रैफिक नियमों का पालन अवश्य करें क्योंकि वाहन दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। कोई भी कार्य करने जा रहे हैं तो पेपरवर्क करते समय आपको उन पेपर्स पर ध्यान से पढना है। जल्दबाजी में कोई भी सिग्नेचर न करें अन्यथा आप के साथ फ्रॉड हो सकता है। आज के दिन आपके कार्यों में थोड़ा सा स्ट्रगल आपको करना पड़ सकता है, पर फिर भी आप अपने मेहनत के दम पर रात्रि तक अपने लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए अपना हर काम करें और साथ ही भगवान को पीले रंग से बनी हुई मीठी चीज का भोग जरूर लगाएं। इस इससे आपके सभी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा, शुभ अंक रहेगा पाँच | AAJ KA RASHIFAL 12 May 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kark-rashi-cancer-300x267.png

कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे अतः आज आपका भाग्य आपका साथ देगा। आपके काम निर्विघ्न संपन्न होंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी और भाई बहनों का साथ और सहयोग आज के दिन आपको भरपूर देखने को मिलेगा। आपकी इच्छाएं पूर्ण होने से आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। वर्क प्लेस पर आज आपको कोई बड़ा सप्राइज मिल सकता है और ये सप्ताह आपके हर्षोल्लास को और अधिक बढ़ाएगा उसमें और अधिक वृद्धि करेगा। व्यापारी वर्ग नई नई योजनाओं का आज के दिन क्रियान्वयन करेंगे और सरकारी कार्यों में सारी बाधाएं आज के दिन दूर हो जाएंगी। अपनी मनोकामना बोलकर दूध में शहद डालकर भगवान शिव पर चढ़ाएं। जल्द ही आपकी इच्छा पूर्ण होगी। आपका शुभ रंग रहेगा पीला, शुभ अंक रहेगा चार।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is singh-rashi-leo-300x267.png

सिंह राशि – चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफी वक्त से लंबित लंबित बिल और उधार चुका पाएंगे। आज के दिन आप अपनी उधारी चुका कर बहुत रिलैक्स महसूस करेंगे। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा और पैतृक संपत्ति संबंधी विवादों का निपटारा। आज के दिन घर के बड़ों की सहायता से हो जाएगा। यदि कोर्ट कचहरी में कोई मामले आपके लंबित चल रहे हैं तो उनका फैसला आज आपके पक्ष में जाएगा। आईटीपी से जुड़े हुए लोगों का लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा और सुख समाचारों से भरा रहेगा। क्रिएटिव काम करने वालों के लिए आज का दिन क्रिएटिविटी से भरपूर रहेगा। आज के दिन आपको सूर्य भगवान को जल चढ़ाना चाहिए और माथे पर लाल तिलक जरूर लगता है। लाल रूमाल अपने पास एकदम रखें। आपका शुभ रंग रहेगा आसमानी और शुभ अंक रहेगा नौ । AAJ KA RASHIFAL 12 May 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kanya-rashi-virgo-300x267.png

कन्या राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। दिन बहुत आनंदपूर्वक बीतेगा। परंतु दिन में आ रही चिन्ताएं आज आपकी यथावत बनी रहेगी। कन्फ्यूजन की समस्या वर्कप्लेस पर रहेगी। आज आप अपने कार्यों को पूर्ण करने के लिए अपने परिवार की मदद ले सकते हैं। आपका परिवार पूर्णतया आपकी मदद के लिए तत्पर रहेगा। आज के दिन किसी पुराने दोस्त से मुलाकात आपकी पुरानी यादों को तरोताजा कर जाएगा। आज के दिन आपको आध्यात्मिक भावों से भरे रहेंगे और धर्म कर्म के कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी। भगवान विष्णु को पीले रंग के पुष्पचक्र अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रीन, शुभ अंक रहेगा आठ।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is tula-rashi-libra-300x267.png

तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। रचनात्मक कार्य आज आपको सुकून पहुंचाएंगे। आज के दिन नए कार्य की शुरुआत से बचें। रूटीन में जो काम आप कर रहे हैं उन्हीं कार्यों को पूर्ण करें। आज के दिन गलत कार्यों में लिप्त ना हों। बुरी तरह से फंस सकते हैं। आपके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है और जेल यात्रा का भी सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन बजट देखकर चलेंगे तो फाइनैंशली भी अपने आपको सिक्योर पाएंगे। पारिवारिक सदस्यों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन विशेष लाभ की परिस्थितियां उत्पन्न करेगा। पक्षियों को साबुत उड़द और मूंग की दाल जरूर खिलाएं। इससे आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। आपका शुभ रंग रहेगा मेजेंटा और शुभ अंक रहेगा तीन । AAJ KA RASHIFAL 12 May 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishik-rashi-scorpio-300x267.png

वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन अच्छे धनलाभ की स्थिति आपको देखने को मिलेगी। आकस्मिक अचानक से आपको कहीं से अटका हुआ धन प्राप्त होगा, जिससे आप के मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। शेयर मार्केट लॉटरी में अच्छा खासा लाभ आज के दिन आप प्राप्त करेंगे। वहीं व्यापारी वर्ग अपने काम के विस्तार की योजनाओं पर विचार करेंगे। अगर आप मैन्युफैक्चरर हैं और बड़ी मशीनरी का आपका काम है तो आज कोई नई मशीनरी की खरीदारी आपके वर्क प्लेस पर आपके द्वारा हो सकती है। आपका सर्कल और लेवल दोनों ही बढ़ता हुआ दिखाई देगा और कुछ लोग आपके सर्कल में जुड़ेंगे जो कि आने वाले वक्त में आपको गाइड करते हुए आपके लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। भगवान शिव के साथ मां लक्ष्मी की पूजा अराधना करें। इससे आपकी जल्द मनोकामना पूर्ण होगी। आपका शुभ रंग रहेगा जामुनी और शुभ अंक रहेगा सात ।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is dhanu-rashi-saggitarious-300x267.png

धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। घरेलू दिक्कतें छोटी मोटी आ सकती है, परंतु आप समय रहते ही अपनी दिक्कतों का सही और सटीक हल प्राप्त कर ही लेंगे। पिता के साथ वाद विवाद की स्थिति से बचें। आज के दिन खुद खड़े रहकर अपने कार्यों को पूर्ण करें। किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। आज के दिन स्टाफ बुलाएं और उनके कार्यों का भी जायजा लें क्योंकि आज के दिन अगर आपने उनके कार्यों की कैल्कुलेशन नहीं की तो आप आने वाले समय में नुकसान की स्थिति में पहुंचेंगे। टारगेट बेस काम करेंगे तो निश्चित रूप से धनलाभ की परिस्थितियां आपको देखने को मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा और गवर्नमेंट जॉब से जुड़े हुए लोग उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ समाचारों से भरा रहेगा। एक कागज पर अपनी मनोकामना लिखें और थोड़ी जायफल। इसके बाद जायफल और मनोकामना एक साथ कपड़े में बांधकर भगवान विष्णु के मंदिर में रख दें। आपका शुभ रंग रहेगा बैंगनी और शुभ अंक रहेगा एक। AAJ KA RASHIFAL 12 May 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is makar-rasi-capricorn-300x267.png

मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। नए घर के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। अलग अलग स्कीम पर रिसर्च। कितना कर सकते हैं। आज के दिन सोचे समझे तय शुदा काम आपके निर्विघ्न पूर्ण होते चले जाएंगे। कामों में सारी दिक्कतें दूर होगी और आपके पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग आज के दिन आपको देखने को मिलेगा। शाम को मित्रों के साथ गेट टूगेदर के प्रोग्राम हो सकते हैं। अविवाहित हैं तो विवाह के बंधन में बंधने के चलते आज के दिन आपके बंधे हुए दिखाई देंगे। पीले वस्त्र को भगवान श्री हरि को अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा चार।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kumbh-rashi-aquarius-300x267.png

कुम्भ राशि – चन्द्रमा आज आपकी राशि से 8वे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे |आकस्मिक मुनाफे और सट्टेबाजी के जरिये आर्थिक हालात आज के दिन आपके सुदृढ़ होंगे। आज के दिन आपको रिस्की काम में हाथ डालने से बचना है। जानवरों से सावधान रहें क्योंकि जानवरों से चोट आपको लग सकती है। आज के दिन दूरगामी यात्रा करना आपके लिए ठीक नहीं है। यात्रा कर रहे हैं तो अपने सामान का सामान चोरी हो सकता है। आज के दिन अपनी गोपनीय बातों को अपने तक गोपनीय दस्तावेजों को सुरक्षित स्थान पर रखें। पीली दाल केले के पेड़ पर अर्पित करें और साथ ही सुबह शाम घी का दीपक भी जलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन और शुभ अंक रहेगा पांच | AAJ KA RASHIFAL 12 May 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is meen-rashi-pieces-300x267.png

मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज के दिन कारोबार में किसी बुजुर्ग की सहायता से आपको अच्छा खासा लाभ प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा। व्यापार में एक सुव्यवस्थित तरीके से अपने काम को फैलाने का प्रयास करेंगे और ऑर्गनाइज्ड अगर आप काम करेंगे तो निश्चित रूप से आपकी प्लैनिंग सक्सेसफुल रहेगी। आज के दिन जीवनसाथी का साथ और मार्गदर्शन प्राप्त होगा और कोई भी बड़ा काम करने से पहले उनकी सलाह लेकर जरूरत पड़ेगी। आज के दिन लव मेट के साथ कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है, जिससे आपकी मॉर्निंग और अधिक बेहतर होती चली जाएगी। गरीब महिलाओं को कुछ वस्त्र का दान जरूर करें। साथ ही शाम के समय भगवान विष्णु के मंदिर जरूर जाएं। आपका शुभ रंग रहेगा लाइट ग्रीन, शुभ अंक रहेगा छ: |

 

[/vc_column_text][vc_video link=”https://youtu.be/myGHkHUogq8″ image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *