[vc_row][vc_column][vc_column_text]
AAJ KA RASHIFAL 12 June 2022 in Hindi
मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। घर पर तनाव का माहौल आपको नाराज कर सकता है। उसे दबाना आपकी शारीरिक समस्याओं में इजाफा कर सकता है। शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाकर इससे निजात पाएं। खराब हालात से दूर रहने से बेहतर है कि इस बात में सावधानी बरतें कि आपको किसके साथ आर्थिक लेन देन करना है। आपके परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए पर्याप्त समय आज के दिन आपको मिलेगा। आपका जीवन साथी आपके साथ आज के दिन खड़ा नजर आएगा। अगर आज आपको कुछ अच्छा नहीं करना चाह रहे हैं तो भी आप अपने परिवार वालों के लिए कुछ अच्छा समय जरूर निकालें। वही उनके लिए बहुत होगा। मित्रों को कोई कटु वचन आज के दिन ना बोलें वरना मित्रता खतरे में आ सकती है और अच्छे मित्रों से आज आपको हाथ धोना पड़ सकता है। सूर्य को अर्घ्य देते समय सूर्य मंत्र का जाप जरुर करें। आपका शुभ रंग रहेगा मेहरून, शुभ अंक रहेगा चार | AAJ KA RASHIFAL 12 June 2022 in Hindi
वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है । आज नए कार्यों को करने में आपकी रूचि बढ़ेगी, जिससे आपको कुछ नया सीखने को भी मिलेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और अधिक मजबूत होता हुआ दिखाई देगा। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। बच्चों के साथ किसी पार्क में घूमने जाने का प्रोग्राम आज के दिन आपका बन सकता है और वो समय आपके लिए बहुत ही खास रहेगा। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आपको धनलाभ के बड़े अवसर भी आज के दिन प्राप्त होंगे। मेहनत का फल जरुर मिलेगा। किसी नए कॉन्टेस्ट से आपको आज के दिन फायदा हो सकता है। गृहस्थ गृहस्थ जीवन आज के दिन खुशनुमा बना रहेगा और प्रेम जीवन में आपके प्रिय के साथ वक्त बिताने के आज आपको बहुत अच्छे मौके मिलेंगे, जिससे आप उनकी नाराजगी उनकी शिकायतें दूर कर देंगे। तांबे के लोटे में जल साथ में चावल डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें। आपका शुभ रंग रहेगा काला, शुभ अंक रहेगा एक।
मिथुन राशि – चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं। मौज मस्ती और मनपसंद काम करने का आज का दिन है। अपने घर से जुड़े निवेश आज के दिन आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। आज आपके सभी पारिवारिक कर्जे खत्म होने खत्म करने में आप कामयाब होते हुए दिखाई देंगे। आज आपका प्रिय दिन आपको याद करने में समय बिताएगा आपको आपके पास लोगों से मिलने जुलने और अपने शौक को पूरा करने का पर्याप्त समय आज के दिन रहेगा। आज आप किसी सामाजिक समारोह में भी हिस्सा ले सकते हैं। आज के दिन खुलकर गाना गाना जमकर नाचना आपके हफ्ते भर की थकान और तनाव को दूर कर देगा। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके अपने मन की बातें आज आप अपने प्रिय के साथ में शेयर करेंगे। वहीं दाम्पत्य जीवन में आज के दिन आपको तनाव देखने को मिलेगा, परंतु छोटी सी बात को अगर आप बड़ा नहीं बनाएंगे और समय रहते ही अपने रिश्तों को सामान्य करने का प्रयास करेंगे तो जल्द ही परिस्थितियां आपके लिए सामान्य होती हुई दिखाई देगी। तांबे के लोटे में जल के साथ में सिंदूर डालकर अर्घ्य दें। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद शुभ अंक रहेगा नौ |
कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं। अतः आज के दिन अगर आप अपने वीकेंड को इंजॉय करना चाहते हैं तो किसी भी प्रकार के विवाद से आज के दिन आपको बचना चाहिए। आज आप किसी भी तरह के विचारों में खोए रह सकते हैं। आत्ममंथन की तरफ भी अग्रसर रहेंगे। थोड़े से कोई काम को लेकर किसी चीज को लेकर किसी रिश्ते को लेकर आपके मन में दुविधा का भाव जरूर हो सकता है। खास मौके आज के दिन आप के हाथ से निकल सकते हैं। इसीलिए अपने फ़ोन से आज के दिन आपको बाहर आना चाहिए। किसी काम में परिवार वालों की राय आपके लिए बहुत ही अच्छी और बेहतर साबित हो सकती है। इसलिए कोई भी कार्य अगर नया शुरू करने जा रहे हैं या कोई विशेष कार्य करना है तो अपने पारिवारिक सदस्यों की सलाह आज के दिन जरूर लें। आज के दिन अपने खर्चों पर कंट्रोल करना भी आपके लिए ठीक रहेगा, वरना आर्थिक स्थिति थोड़ी सी। इनसे भरी रहेगी। जीवनसाथी के साथ में भगवान के मंदिर में दर्शन करने जा सकते हैं। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आज के दिन आपको मिलेगा और आज आपका दिन बेहतर उस कारण से रहेगा। गृहस्थ जीवन की शांति बनी रहेगी। वहीं एक दूसरे के साथ समय बिताना आज आपको अच्छा लगेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज के दिन आपको अपने प्रेमी या प्रेमिका से कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे। तांबे के लोटे में जल के साथ सफेद पुष्प डालकर इस राशि के जातकों को सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा मैजेंटा, शुभ अंक रहेगा छह |
सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । दिन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। आप किसी पुरानी बीमारी में आज आपको काफी रिलैक्सेशन महसूस होगा। आज अपना पैसा आपको बचा सकते हैं बशर्ते आपकी जमा पूंजी पारंपरिक तौर पर आपके पास रहनी चाहिए। आपको अपने प्रिय के साथ में समय बिताने की जरूरत है ताकि एक दूसरे को बेहतर तरीके से आप समझ सकें। आपका आकर्षण आज आपका आकर्षण और चुम्बकीय व्यक्तित्व सभी को आपकी तरफ आकर्षित करेगा। किसी बच्चे के स्वास्थ को लेकर हुई परेशानी अप्रत्यक्ष रूप से आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर सकती है। अनचाहे मेहमानों के आवागमन से आज आपका दिन बेकार गुजरने की संभावना बनी हुई है, परंतु मेहमान आ गए हैं। मेहमान देव के समान होते हैं। इसलिए अपने दिन में जो भी प्लानिंग किए उस वजह से आपको निराश नहीं होना चाहिए। उनके साथ आप नई प्लानिंग करें और दिन को व्यवस्थित रूप से संपन्न करने का प्रयास करें। प्रेम जीवन में रोमांस आज के दिन बना रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज के दिन काफी अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन आपके लिए अनुकूल रहेगा और रिश्तों में आप एक दूसरे के प्रति मजबूती का एहसास करेंगे। तांबे के लोटे में जल के साथ में लाल मिर्च के थोड़े से बीज डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दिया। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद, शुभ अंक रहेगा चार | AAJ KA RASHIFAL 12 June 2022 in Hindi
कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन धार्मिक कार्यों में आपका मन अधिक लगेगा। अचानक से घर में कोई मित्र आ सकते हैं, जिससे घर में खुशियों का माहौल बन जाएगा। आज बच्चों के साथ शॉपिंग करने जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं या आपको भारी डिस्काउंट भी प्राप्त हो सकता है। आज आपको कोई नया काम करने की सोचेंगे तो उसमें सफल आप जरूर होंगे और ऑफिस के काम को पूरा करने में आज आपका आज पूरी तरह से सक्षम है। घर बैठकर भी आप अपने कुछ पेंडिंग कार्यों को थोड़ी देर के लिए पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। करियर में अपना नया आयाम आज के दिन आप स्थापित करेंगे। साथ ही आज के दिन आपके पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग आपके साथ रहेगा। ऑफिशियल कार्यों में संलग्न होने के साथ साथ अपने परिवार का ध्यान जरूर दें, क्योंकि वीकेंड पर पारिवारिक सदस्य यह सोचते हैं कि आप उन्हें भरपूर समय देंगे। इसीलिए आज के दिन उनका साथ उनका समर्पण और उनका सहयोग आपके लिए बेहद मायने रखता है। गृहस्थ जीवन में प्रेम भरपूर रहेगा और प्रेम जीवन में बिता रहे प्रेम यानि लव रिलेशनशिप में जो लोग हैं उनके लिए आज का दिन दिक्कतों से भरा रह सकता है। किसी बात को लेकर आपके पार्टनर की नाराजगी आज के दिन आपको झेलनी पड़ सकती है। जल्दी से अपने मुद्दों को सुलझाएं ताकि वीकेंड को आप एक दूसरे के साथ इंजॉय कर सकें। तांबे के लोटे में जल के साथ लाल पुष्प डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा, शुभ अंक रहेगा दो |
तुला राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। बचपन की यादें मन पर आज के दिन छाई रहेगी, लेकिन इस काम को आज आप खुद मानसिक तनाव में कर सकते हैं। आज के दिन तनाव और परेशानियों को अपने जीवन में स्थान न लेने दे यादें भी वो होनी चाहिए जो आपके लिए मीठी हो। सकारात्मक और जिन्हें याद करके आपको प्रसन्नता हो। कड़वी यादों को याद करके आप अपने मन को बेचैन करेंगे और गुजरा समय जीवन में वापस तो नहीं आता। इसीलिए आज के दिन आज के अंदर जीने का प्रयास करें और उन यादों को अपनी मेमरी से कर दें, जो कि आपको परेशान कर रिया आपको दुख पहुंचाती आपको पीड़ा दे रही है। बस उन्हीं यादों को याद करना उचित है जो कि आपके प्रेम को आपकी प्रसन्नता को बढ़ा दे। आज के दिन घर के सदस्यों के साथ और दोस्तों के साथ मैं वक्त बिताने के लिए आपके पास में पर्याप्त समय होगा। चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उनके साथ बिताया गया वक्त वक्त आपको रिलैक्स कर देगा। आज के दिन आपके प्रियतम के साथ मैं आपके कुछ बात को लेकर मतभेद हो सकता है। इसीलिए बातचीत के द्वारा इसका हल निकालने का प्रयास करें। जीवन साथी से एक ट्यूनिंग बनाए रखें। आज के दिन छोटी छोटी बातों पर उनसे झगड़ना आपके लिए ठीक नहीं है। ये वैवाहिक जीवन के लिए भी ठीक नहीं है। सूर्य देव को अर्घ्य देते समय सूर्य मंत्र का 108 बार जाप जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा हल्का नीला, शुभ अंक रहेगा पाँच। AAJ KA RASHIFAL 12 June 2022 in Hindi
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज आपकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी। आज के दिन आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है, परंतु जो भी यात्रा प्रोफेशनली आपकी होगी उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। संतान सुख आज के दिन आपको प्राप्त होगा। आज के दिन आपके पारिवारिक जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी, परंतु आप इन जिम्मेदारियों से प्रसन्नचित नजर आएंगे। परिवार का सहयोग भरपूर देखने को मिलेगा। किसी मित्र को यदि आपने उधार दे रखा है तो वह उधार आपका चुकाकर जाएगा। जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। आज के दिन कोई भी कार्य आप करना चाह रहे हैं तो थोड़ा सा सतर्क होकर करें। किसी भी बड़े निवेश से आज आपको बचना चाहिए और लॉटरी शेयर मार्केट जुआ सट्टा ऐसे कार्यों से जितना हो सके परहेज करें वरना अपनी मेहनत की कमाई को आज के दिन आप गंवा सकते हैं। रविवार के दिन का आपको व्रत जरुर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे, शुभ अंक रहेगा तीन। AAJ KA RASHIFAL 12 June 2022 in Hindi
धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है। अतः दूसरों को प्रभावित करने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्चा आज के दिन आपको नहीं करना चाहिए। यानि शो ऑफ करने से थोडा सा बचें। पिता का सख्त रवैया आपको थोडा सा परेशान कर सकता है और आपका आर्गुमेंट पिता को नाराज कर सकते हैं। इसलिए उनकी बातों को थोडा सा सीरियसली ले और छोटी छोटी बातों पर उनका अपोज करना छोड़ दें। उनके विरोध में बोलना आपके लिए ठीक नहीं है। वो आपके लिए हितैषी है और आपका अच्छा ही चाहते हैं। गलतफहमी के चलते आज के दिन आपके और आपके लाइफ पार्टनर के बीच में दरार पड़ सकती है। आपको याद रखना चाहिए कि प्यार की संजीदगी भी प्यार में संजीदगी की भी जरूरत होती है। हल्के में नहीं लेना चाहिए। आज के दिन भी काम के सिलसिले में की गयी यात्रा आपके लिए भावनात्मक तौर पर बहुत ही अच्छी और फायदेमंद साबित होगी। आज के दिन लव रिलेशनशिप में आपको संभलकर रहना है। थोडा सा आपके पार्टनर की गतिविधियों पर नजर रखें क्योंकि उनके द्वारा आपको धोखा मिल सकता है। इस दिन आपको पीपल के पेड़ में जल जरुर अर्पित करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा बैंगनी और शुभ अंक रहेगा सात | AAJ KA RASHIFAL 12 June 2022 in Hindi
मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है । आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। आज आपको अपनी इच्छाओं का त्याग करना पड़ सकता है, पर आज नहीं तो कल आपको बेहतर रिजल्ट देगा। हम सैक्रिफाइस जब अपनों के लिए करते हैं तो हमारे भावनात्मक संबंध और अधिक मजबूत होते हैं। कोई नया काम आज के दिन आपको शुरू नहीं करना चाहिए। आज के दिन आपको अपने पारिवारिक सदस्यों की भावनाओं को समझना है। थोडा सा उनको समय देना है ताकि आप अपने रिश्तों को और अधिक मजबूती प्रदान कर सकें। आज के दिन किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात आपकी पुरानी यादों को तरोताजा कर जाएगा। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। एक दूसरे से प्रेम संबंधों की स्थिति भी बहुत ही अधिक सुदृढ़ होती हुई दिखाई देगी। आज के दिन आपको सूर्य देव को अर्घ्य देते समय लाल रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा दो।
कुम्भ राशि – चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | भागम भाग भरे दिन के बावजूद आज आपकी सेहत पूरी तरह से तंदरुस्त रहेगी। अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे तो आर्थिक नुकसान हो सकता है। आज के दिन अपने पारिवारिक सदस्यों को काबू में रखने और उनकी न सुनने की प्रवृति की वजह से बेवजह वाद विवाद की स्थितियां उत्पन्न घर में हो सकती है। अपनी आज आपके जीवन के अंदर कोई भी कार्य आप करने जा रहे हैं तो अपने घर के बड़ों से सलाह मशविरा लेकर अपने जीवन में आगे बढ़ें। कोई भी इम्पोर्टेन्ट डिसीजन है तो आज के दिन अपने जीवन साथी को भी उस डिसीजन में शामिल जरूर करें। रोमांस की बढ़ोतरी आज के दिन होगी और शादीशुदा लोगों को ग्रस्त सुख की प्राप्ति आज के दिन रहेगी। आज के दिन लव रिलेशनशिप में आप अपने पार्टनर के साथ में कहीं बाहर पिकनिक पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। सूर्य को अर्घ्य देते समय जल में थोड़ी सी शक्कर डालकर इस राशि के जातकों को अर्घ्य देना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा रॉयल ब्लू, शुभ अंक रहेगा एक | AAJ KA RASHIFAL 12 June 2022 in Hindi
मीन राशि – चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा मिला जुला रहेगा। थोड़ा सा आपको अपनी बातों को और एक सशक्त तरीके से अपने पारिवारिक सदस्यों के सामने रखना चाहिए, वरना आपकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाएगा। आज के दिन कोई भी बड़े इन्वेस्टमेंट से आपको बचना चाहिए। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। ऐसे लोग आपके कार्यों में व्यवधान डाल सकते हैं और आपके पारिवारिक सदस्यों के आपके खिलाफ कान भी बढ़ सकते हैं। इसीलिए ऐसे लोगों को जितना एवॉयड करेंगे आप अपने जीवन में सुखी रहेंगे। आज के दिन यात्रा को टालने की यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय नहीं है। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज के दिन आपको अपने प्रिय के साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत ही रोमेंटिक आज के दिन रहने वाला है। सूर्य को अर्ध्य देते समय जल में रोली और लाल चंदन डाल कर इस राशि के जातकों को अर्घ्य देना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा सुनहरा पीला, शुभ अंक रहेगा चार |
[/vc_column_text][vc_video link=”https://www.youtube.com/watch?v=kAYiQeWGmIM” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]
Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]