Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra|jems and stone|Numerology|Palm Reading, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra|Numerology, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Numerology, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|parad, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|VIDEOS, Astro Gyaan|Astrology Tips|Numerology, Astro Gyaan|Featured

AAJ KA RASHIFAL 13 January 2023 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope |Dainik/Daily Rashifal – Nidhi Shrimali

AAJ KA RASHIFAL 13 January 2023 in Hindi

मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकता है। अपने स्वास्थ का विशेष रूप से ख्याल रखें। आज के दिन यात्राएं टाल दें और जितना काम आप कर सकते हैं उतनी ही आप अपना काम करें। वो काम और प्रेशर आप अपने ऊपर ना लें। आज के दिन गलत मित्रों की संगति से मुक्ति मिल जाएगी और आपको अपने मातृपक्ष से विशेष सहायता आज के दिन प्राप्त होगी। आपको आंवले का पौधा अपने घर के समीप जरूर लगाना। आपका शुभ रंग रहेगा नीला शुभ अंक रहेगा दो । AAJ KA RASHIFAL 13 January 2023 in Hindi

वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए सर्व कार्यसिद्धि वाला रहेगा। जो कार्य आपके हाथ में हैं उन कार्यों को आप सफलता पूर्वक संपन्न कर लेंगे। विद्यार्थी वर्ग का डिस्ट्रक्शन होगा पर अगर आप अपने आप को लक्ष्य प्रधान बनाकर कार्य करेंगे तो निश्चित रूप से आपको अपने कार्यों में सफलता जरूर प्राप्त होगी। आज के दिन आपको संतान की तरफ से भी शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। जामुन का पौधा अपने गार्डन में लगाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद शुभ अंक रहेगा तीन |

मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए सर्व कार्य सिद्धि वाला रहेगा। फाइनेंशियली थोड़ी सी दिक्कते जरूर आएगी परंतु आप अपने कर्म के बल पर अपनी दिक्कतों को दूर करते हुए लक्ष्य को प्राप्त जरुर करेंगे। वर्क प्लेस पर प्रमोशन अटका हुआ है तो आज के दिन मिल सकता है। मनचाहे ट्रांसफर के भी योग बन रहे है। कटहल का पौधा लगाने से आपका भाग्य जरुर सुधरेगा। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी। शुभ अंक रहेगा नौ। AAJ KA RASHIFAL 13 January 2023 in Hindi

कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। पराक्रम में वृद्धि भाई बहनों का साथ और सहयोग जरूर मिलेगा। मित्रों के साथ आज की शाम अच्छी गुजरेगी। वही वर्क प्लेस पर अधिकारियों का भी साथ आपको जरूर प्राप्त होगा। नौकरी पेशा लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। उस जिम्मेदारी को आप बखूबी निभाते हुए दिखाई देंगे। आपको यानि इस राशि के जातकों को नाग केसर का पौधा लगाना चाहिए। उसकी देखभाल और संरक्षण जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा हरा शुभ अंक रहेगा एक ।

सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन बाद विवाद की स्थितियों से बचें। कुटुम्ब में मान सम्मान प्राप्त होगा। घर की महिलाओं को आप प्रसन्नचित करने का प्रयास करेंगे जिससे आपके बिगड़े काम भी बन जाएंगे। रिश्तों में मिठास घुलेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी जाएगी। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े और अटके काम आज आपके द्रुत गति से संपन्न होंगे। बेल का पौधा लगाने से घर के सभी लोगों पर शिव का आशीर्वाद बना रहता है। आपका शुभ रंग रहेगा। सफेद शुभ रंग रहेगा। आठ। AAJ KA RASHIFAL 13 January 2023 in Hindi

कन्या राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन अपना सेल्फ कॉन्फिडेंस बनाए रखें। कोई भी कार्य को जल्दबाजी में ना करें। आज के दिन कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा। वहीं धार्मिक प्रवृति से ओत प्रोत रहेंगे। आज के दिन धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन अध्यापन में आपकी रूचि बढ़ती हुई दिखाई देगी। आज के दिन व्यापारी वर्ग व्यापार में कुछ अटकी हुई योजनाओं का क्रियान्वयन कर सकते हैं और वो योजनाएं चल निकलेगी। आज के दिन यात्रा के समय अपने सामान का विशेष रूप से ध्यान रखें। आम का पौधा लगाना आपके लिए इस राशि वालो को बहुत ही लाभदायक साबित होगा। वो आपके और आपके परिवार के लिए बहुत उन्नति और प्रगति लेकर आएगा। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी शुभ अंक रहेगा एक। AAJ KA RASHIFAL 13 January 2023 in Hindi

तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। खर्च की स्थितियों से निरंतर परेशान हैं तो आज के दिन आपको अपने खर्च की स्थितियों पर थोड़ा सा नियंत्रण रखने की भी आवश्यकता रहेगी। परंतु जल्दी ही आप इससे मुक्ति भी पा लेंगे। आज के दिन आमदनी अच्छी होगी। विदेशों से अच्छे सोर्स आपको कमाई के मिलते हुए दिखाई देंगे। वही जो विद्यार्थी वर्ग बाहर जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही सकारात्मक रहने वाला है। पलाश का पौधा इस राशिवालों को जरूर लगाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन शुभ अंक रहेगा छह।

वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन लाभ की स्थितियों में उत्तरोत्तर वृद्धि करेगा। अचानक लाभ से आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ेगा। जो लोग व्यापार कर रहे हैं वो व्यापार की नई ब्रांच खोलने के लिए आज के दिन प्लानिंग करेंगे। वहीं आज के दिन आपकी इच्छानुसार किए गए कार्यों में आपको निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी। कुण्डली के खराब दोषों को दूर करने के लिए घर या घर के समीप केले का पौधा जरूर लगाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नीला शुभ अंक रहेगा चार। AAJ KA RASHIFAL 13 January 2023 in Hindi

धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः वर्क प्लेस पर कोई भी काम आपका अटक गया तो वो काम संपन्न होगा। कामों में सारी दिक्कतें परेशानियां खत्म हो जाएगी जिसके कामों में आज आपको सफलता हासिल होगी। मई आपके सुखों में वृद्धि होगी। घर में कोई नया वाहन खरीद सकता है या फिर कोई लग्जीरियस आइटम की खरीददारी आज आपके द्वारा की जा सकती है। पीपल का पौधा घर के समीप लगाने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। आपका शुभ रंग रहेगा पीला शुभ अंक रहेगा आठ। AAJ KA RASHIFAL 13 January 2023 in Hindi

मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक रहेगा। अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे। युवक युवतियों को नौकरी से संबंधित कुछ शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। यदि आप जॉब स्विच करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज के दिन आपकी वो इच्छा भी पूर्ण हो जाएगी। आज के दिन पिता के स्वास्थ को लेकर चिंता हो सकती है। उनके स्वास्थ का विशेष रूप से ख्याल रखें। शीशम का पौधा इस राशि के जातकों को लगाना चाहिए। इससे तरक्की के रास्ते खुलेंगे। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी शुभ अंक रहेगा एक।

कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए सर्व कार्यसिद्धि वाला रहेगा। हालाँकि कार्य सोच समझ कर करें। जल्दबाजी में किए गए कार्यों का परिणाम उल्टा निकल सकता है। आज के दिन यात्राओं में सावधानी रखें। हालाँकि यात्रायें जिस भी उद्देश्य से करेंगी वो निश्चित तौर पर आपका पूर्ण होता हुआ दिखाई देगा। गुप्त धन की प्राप्ति के स्त्रोत खुलेंगे। आपको शमी का पौधा लगाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा शुभ अंक रहेगा चार | AAJ KA RASHIFAL 13 January 2023 in Hindi

मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। दाम्पत्य जीवन में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंध और अधिक मधुर होते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। आपका व्यक्तित्व बहुत प्रभावशाली रहेगा। आज के दिन किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी जो कि आपके ज्ञान में वृद्धि करते हुए दिखाई देंगे। इस राशि के जातकों को नीम के वृक्ष को लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए। वो आपके भाग्य में वृद्धि करेंगे। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे शुभ अंक रहेगा दो | AAJ KA RASHIFAL 13 January 2023 in Hindi

Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Shrimali  Whatsapp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Connect with us at Social Network:-

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Related Posts