Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra|jems and stone|Numerology|Palm Reading, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|VIDEOS, Astro Gyaan|Astrology Tips|Numerology, Astro Gyaan|Featured, Astro Gyaan|Featured|Jeevan Mantra, Astro Gyaan|Featured|Numerology

AAJ KA RASHIFAL 12 February 2023 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik/Daily Rashifal – Nidhi Shrimali

AAJ KA RASHIFAL 12 February 2023 in Hindi

मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए थोडा सा केयरफुल होकर आगे बढ़ने का है। व्यापारी वर्ग व्यापार में थोडा सा संभलकर रहें खासकर पार्टनरशिप में जो लोग काम कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन बहुत ही इम्पोर्टेन्ट रहने वाला। पार्टनरशिप खंडित हो सकती है। पार्टनर के द्वारा आपको धोखा मिल सकता है। इसलिए बड़ी सावधानी के साथ आपको अपने कार्य क्षेत्र में उतरना होगा। अपने आँख, नाक, कान सब खुले रखने होंगे। आज के दिन आपको अपने लाइफ पार्टनर के साथ में भी बहस और वाद विवाद की स्थितियां झेलनी पड़ सकती है। इसीलिए मौन रहकर शांति से अपने मुद्दों को सुलझाएं। गुस्सा और अग्रेशन आपके वैवाहिक जीवन के लिए ठीक नहीं है जो नौकरी पेशा लोग हैं उनको नौकरी से सम्बंधित कुछ विशेष जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। मेष राशि वालों के लिए सोना या ताम्बा पहनना शुभ माना जाता है। मेष राशि वालों को इससे मंगलवार को पहनना चाहिए। ये दोनों आपके लिए बहुत फायदेमंद हैं। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून शुभ अंक रहेगा पांच । AAJ KA RASHIFAL 12 February 2023 in Hindi

वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः स्वास्थ संबंधी समस्याओं से आपको जूझना पड़ सकता है। अकस्मात कोई संक्रमण, वाइरल फीवर या फिर सर्दी जुखाम जैसी प्रॉब्लम आज के दिन आपको फेस करनी पड़ सकती। अपने स्वास्थ का विशेष रूप से आपको ख्याल रखना चाहिए। आज के दिन जो भी कार्य आपने हाथ में लिए हैं उन्हें आप द्रुत गति से संपन्न करेंगे। लॉटरी शेयर मार्केट या फिर भाग्य आपका साथ देगा। यूँ कहूँ तो ये बात गलत नहीं होगी जो युवक युवतियां नौकरी की तलाश कर रहे हैं। उनकी तलाश आज के दिन खत्म हो जाएगी और जो ऑलरेडी नौकरी में सेटल हैं उनको अधिकारियों का साथ और सहयोग जरूर प्राप्त होगा। इस राशि वाले जातकों को चांदी पहनना चाहिए और चांदी आपके लिए बहुत फायदेमंद होगी। शुक्रवार के दिन आप इसे धारण कर सकते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा नीला शुभ अंक रहेगा छह।

मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन शिक्षा से संबंधित समस्याओं को उत्पन्न कर सकता है। जो शिक्षण व्यवसाय से जुड़े हुए उन टीचर्स को भी आज के दिन मान हानि का सामना करना पड़ सकता है। अनचाही ट्रांसफर के योग बने हुए हैं। वहीं साहित्य और कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अपने कृत्यों के लिए ट्रोल किया जा सकता है। आज के दिन आध्यात्मिक भावना से भरे रहेंगे और अकेले रहकर आत्म मंथन की तरफ आगे बढ़ेंगे। मिथुन राशि वाले जातकों को कांसा धारण करना चाहिए। बुधवार के दिन मिथुन राशि वालों को इस धातु को पहनना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी शुभ अंक रहेगा नौ।

कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आर्थिक स्थिति थोड़ी सी डांवाडोल हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बन सकती है। परंतु आज के दिन मां के साथ वाद विवाद की स्थितियों से बचें। आज के दिन अपनी फाइनेंशियल कंडीशन को देखकर चलें। आज के दिन आपके कार्यों में भी बाधाएं उत्पन्न होंगी और अकेले ही आपको अपने कार्यों को पूर्ण करना पड़ सकता है। कर्क राशि वाले जातकों को चांदी की अंगूठी या छल्ला पहनना चाहिए। सोमवार के दिन आप धारण कर सकते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा हरा शुभ अंक रहेगा सात। AAJ KA RASHIFAL 12 February 2023 in Hindi

सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज आपके बल और पराक्रम में वृद्धि होगी। छोटे भाई बहनों का साथ और योग आपको भरपूर मिलेगा। आपकी इच्छाओं का सम्मान किया जाएगा। वहीं आज के दिन वर्क प्लेस पर भी आप टीमवर्क की तरह कार्य कर अपने लक्ष्य को अर्जित करने में सफल होंगे। आज के दिन अधिकारी भी आपसे प्रसन्नचित नजर आएंगे और राजनीति में अटके काम आपके आज के दिन द्रुत गति से संपन्न होते हुए दिखाई देंगे। सिंह राशि वालों को सोने या ताम्बे की अंगूठी या ताम्बे का छल्ला या ताम्बे का टुकड़ा आप को धारण करना चाहिए। ये कार्य आप रविवार के दिन करें। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद शुभ अंक रहेगा आठ।

कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेगी। अतः आज का दिन आपके लिए वाणी से सबको मोहित करने का रहेगा। कुटुंब में मान सम्मान बढ़ेगा। जो भी कार्य आपके हाथ में नहीं है, उन कार्यों में आप द्रुत गति से आगे बढ़ते हुए दिखाई देंगे। नौकरी से संबंधित कोई शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। वहीं आज के दिन कोर्ट कचहरी का फैसला कराना है तो वो फैसला आपके पक्ष में जाएगा। कन्या राशि वाले जातकों को सोना और चांदी पहनना शुभ माना जाता है। आप अंगूठी या छल्ला बनाकर पहन सकते हैं और ये कार्य आप बुधवार के दिन जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी शुभ अंक रहेगा एक।

तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए सर्व कार्यसिद्धि वाला रहेगा। जो कार्य आपके हाथ में लिए हैं उन कार्यों को आज के दिन आपको संपन्न कर ही लेना चाहिए। काम में सारी दिक्कतें परेशानियां समाप्त हो जाएगी। परिवार का साथ और सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। वर्क प्लेस पर अधिकारी आपसे प्रसन्नचित नजर आएंगे। सुखों में आज के दिन आपके प्रतियोगी तुला राशि वाले जातकों को चांदी पहननी चाहिए। इससे आपका दिमाग ठंडा रहेगा और मानसिक रूप से सुकून की अनुभूति होगी। आपका शुभ रंग रहेगा मैजंटा अंक रहेगा छह। AAJ KA RASHIFAL 12 February 2023 in Hindi

वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। खर्च की स्थिति से आज के दिन आपको बच कर अपने जीवन में आगे बढ़ना। जो भी कार्य आप करें वो सोच समझ कर करते हुए अपने जीवन में आगे बढ़ें। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। आज के दिन किसी भी कंट्रोवर्सी से आपको दूर रहना चाहिए। बचत योजनाओं में इन्वेस्टमेंट आपके लिए लाभदायक साबित होगा। वहीं आज के दिन रिस्की कार्यों में इन्वेस्टमेंट से बचें। इस राशि के जातको को चांदी पहननी चाहिए। ये आप मंगलवार के दिन पहन सकते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा नीला शुभ अंक रहेगा चार।

धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज के दिन आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां आपको अपने। वन में देखने को मिलेगी। आपके शत्रु पक्ष समाप्त हो जाएगा। लेबल और सर्कल बढता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन मैनेजमेंट से सम्बंधित कार्यो में आपको बड़ी सफलता प्राप्त होगी। घर में कोई बड़ा मैनेजमेंट से सम्बंधित अनुष्ठान आज के दिन आप सम्पन्न करवा सकते है। धनु राशि वालो को पीपल पीतल पहनना चाहिए। इसे पहनकर आपके बिज़नस में आप काफी सफल नजर आयेंगे और ये कार्य गुरूवार के दिन करें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला शुभ अंक रहेगा नौ।

मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः वर्क प्लेस पर कुछ चुनौतियां आपके लिए आज के दिन खड़ी हो सकती हैं। आपको अपने पिता के स्वास्थ को लेकर भी चिंता उत्पन्न हो सकती है। आज के दिन अधिकारी आपके कार्यो से नाखुश नजर आयेंगे। थोडा सा आपके काम टाइम पर ना होने से आप भी निराश नजर आयेंगे। सहकर्मियों का तालमेल आज के दिन कम देखने को मिलेगा इसलिए अकेले ही आपको अपने कार्यो को पूर्ण करना पड़ेगा। पर अकेले आप 100 के बराबर है इसलिए अपने आत्मविश्वास को बनाये रखेंगे तो लक्ष्य जरूर हासिल कर लेंगे। मकर राशि वालो को अष्टधातु से बनी अंगूठी पहननी चाहिए। आपको ये कार्य शनिवार के दिन करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी शुभ अंक रहेगा पाँच। AAJ KA RASHIFAL 12 February 2023 in Hindi

कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए थोडा सा संभलकर रहने वाला है। यात्राओं से थोड़ा सा बचें। लंबी दूरी की यात्रा करें। जलयात्रा वायु यात्रा बिलकुल भी ना करें। आज के दिन आपके मित्रों का साथ और सहयोग जरूर मिलेगा परन्तु पारिवारिक परिस्थितियां अनुकूल ना होने से आपके कार्यों में अटकाव की स्थितियां आज के दिन देखने को मिल सकती हैं। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी और समाजसेवा जैसे कार्यों से आप अपनी अलग पहचान बनाते हुए दिखाई देंगे। कुम्भ राशि वालो को अष्टधातु से बनी अंगूठी पहननी चाहिए। शनिवार को आप इस धातु को धारण कर सकते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा शुभ अंक रहेगा तीन।

मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। कुछ बाधाएं आपको अपने रूटीन के कार्यों में फेस करनी पड़ सकती है। आज के दिन काम अटक अटक कर होने से आपके मन में खिन्नता के भाव भी उत्पन्न हो सकते हैं। जो कार्य आप हाथ में लिए हैं उन कार्यों को आज के दिन आप तटस्थ होकर पूर्ण करने का प्रयास करें। आपके कार्य निश्चित रूप से पूर्ण होते हुए दिखाई देंगे। मीन राशि वालों के लिए सोना सबसे अच्छी धातु है। अतः आप रविवार को इसे जरूर धारण करें। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे शुभ अंक रहेगा दो AAJ KA RASHIFAL 12 February 2023 in Hindi

Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Shrimali  Whatsapp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Connect with us at Social Network:-

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *