Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra

AAJ KA RASHIFAL 11 September 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Ji Shrimali |

11 september 2022 rashifal

AAJ KA RASHIFAL 11 September 2022 in Hindi

मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा और साधन संपन्न रहेगा क्योंकि गुरु चन्द्र का गजकेसरी योग बना हुआ है। लाभ की मौत मिलेगी। जो व्यापारी हैं उनको विदेशों से अच्छा लाभ आज के दिन प्राप्त हो सकता है। परन्तु आपको अपने खर्चों पर भी नियंत्रण करना पड़ेगा क्योंकि चन्द्रमा उसमें खर्च करवाता है। मन को चंचल कर देता है। इसीलिये आज के दिन अपने खर्चों पर थोडा सा नियंत्रण करके आपको अपने जीवन में आगे बढना चाहिए। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बन सकती है और बाहर से यानि अब्रॉड से आपके रिश्तदारों का आवागमन यहां आपके घर में हो सकता है। यह समय आपके लिए भाग्य दायक है और जो युवक युवतियां बाहर जाकर एजुकेशन लेना चाहते हैं या हायर एजुकेशन के लिए जिन्होंने अप्लाई कर रखा है, उनका सपना आज के दिन पूरा हो जाएगा। मेष राशि वाले लोग श्राद्ध के दिनों में ओम् कुल देवता नमः मंत्र का जाप जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा और शुभ अंक रहेगा। 5।


वृषभ राशि – आपकी राशि चन्द्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए सुख सौभाग्य और समृद्धि से भरा हुआ है क्योंकि लाभ भाव में गुरू चंद्र का गजकेसरी योग आपके लाभ की स्थितियों में उत्तरोत्तर उन्नति करेगा। लाभेश के साथ चन्द्रमा की युति हो रही है जो कि आपके लाभ की स्थितियों को और अधिक महत्वपूर्ण बनाती हुई दिखाई देगी। इस समय आपके रिश्तों में मिठास होगी। भाई बहनों के साथ ट्यूनिंग अच्छी होगी। आप के कार्य द्रुत गति से सम्पन्न होते हुए दिखाई देंगे। आपका लेवल और सर्कल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन आपके घर में कुछ मेहमानों का आवागमन हो सकता है, जिससे घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। वृषभ राशि वाले लोग श्राद्ध पक्ष के दिन श्राद्ध पक्ष में प्रतिदिन ॐ नमः मंत्र का उच्चारण जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा 7 |


मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में कुछ भ्रमण करेंगे | अतः आज का दिन कर्मप्रधान रहेगा। परंतु कार्य क्षेत्र में अच्छी उन्नति और प्रगति आपको देखने को मिलेगी। आज के दिन आपको वर्क प्लेस से कोई समाचार मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। गवर्नमेंट जॉब से जो जुड़े हैं उनको अधिकारियों का साथ और सहयोग भरपूर देखने को मिलेगा। आज के दिन लॉटरी खुलने के चांसेस हैं। आप आज के दिन लॉटरी में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। मिथुन राशि के लोग श्राद्ध पक्ष में प्रतिदिन ॐ नाग देवता नम मंत्र का उच्चारण जरुर करें। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 9 |


कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा और लक सेक्टर आगे ले जाने वाला है। आज के दिन आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे उस में आपको निश्चित तौर पर सफलता जरूर प्राप्त होगी। जो काम अपने हाथ में लिए हैं, उन कार्यों को विशेष रूप से करने का प्रयास आज के दिन आपको करना चाहिए और जो व्यक्ति कर्म करता है उसी का भाग्य साथ देता है। इसीलिए खुद को कर्मप्रधान आप को जरुर बनाना चाहिए। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और अगर कोर्ट कचहरी से संबंधित कोई मुकदमें चल रहे हैं तो उनका फैसला आ जाना है तो वो आपके पक्ष में जाएगा। कर्क राशि वाले लोग पितरों की तृप्ति के लिए श्राद्ध पक्ष में प्रतिदिन ओम् पित्र देवता नमः मंत्र का जाप जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 7 |


सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। हालाँकि बहुत ज्यादा अति उत्साहित होकर कोई भी कार्य जल्दबाजी में ना करें वरना वो कार्य उल्टा पड़ सकता है। आपके कार्य का आपकी प्रसन्नता काम की उन्नति का आपके टेलेंट का लोग फायदा उठा सकते हैं। आज के दिन अपने बुद्धिबल और चातुर्य का इस्तमाल करके अपने कार्यों को करने का प्रयास करें। आज के दिन जो भी यात्राएं आपको अपने काम से संबंधित करेगी, उसमें आपको निश्चित रूप से लाभ ही प्राप्त होगा। वहीं आज के दिन विद्यार्थी वर्ग को मनोनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी। सिंह राशि वाले लोग श्राद्ध पक्ष में प्रतिदिन मंत्र का उच्चारण जरूर करें। आपका शुभ रंग सफेद और शुभ अंक रहेगा 3 |


कन्या राशि – आपके राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके दाम्पत्य सुख में वृद्धि करेगा। कोई भी कार्य आपने मन में ध्यान रखें। आपको कार्य करना है उन कार्यों को आज आप कर डालिए वे कार्य निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। व्यापारी वर्ग अपनी योजनाओं से अच्छा लाभ आज के दिन प्राप्त करेंगे। कोई बड़ा ऑर्डर भी आपको अपने बिजनेस में आज के दिन मिल सकता है। वहीं आज के दिन विदेशी कंपनियों के साथ आपका टाईअप हो सकता है। विशेष क्षेत्रों में यानी अगर आप फाइनेंस के क्षेत्र में हैं। यदि आप मैनेजमेंट के क्षेत्र में इन क्षेत्रों से जुड़े हुए लोगों को विशेष लाभ की प्राप्ति आज के दिन होगी। कन्या राशि वाले लोग श्राद्ध पक्ष में प्रतिदिन ॐ सर्व पितृ प्रसन्न प्रसन्न ओम मंत्र का जाप जरुर करें। आपका शुभ रंग देगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा | 1 |

तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। अतः आज का दिन आपके विरोधियों को परास्त कर देगा। उनको सोचने पर मजबूर करेगा कि वो आपकी कमी कैसे निकाले और कैसे आपके कार्यों में खलल डाले यानी आज विरोधी भी आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। आज के दिन आप प्रत्येक क्षेत्र में विजय की प्राप्ति करेंगे। यानि जो भी इम्पोर्टेन्ट काम है। आज के दिन आपको उन कार्यो को पूर्ण कर ही देना चाहिए। ननिहाल पक्ष से आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा और नाना नानी का दुलार भी आपको मिलेगा। आज के दिन आपकी दूरगामी यात्रा सम्पन्न होगी और गलत मित्रों की संगति से आप दूर होते चले जायेंगे जो कि आपके लिए बहुत ही पॉजिटिव है। तुला राशि वाले लोग श्राद्ध पक्ष में प्रतिदिन ॐ श्री ओम रीम श्रीमद क्लीन स्वधा देवी नम स्वाहा मंत्र का उच्चारण जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन और शुभ अंक रहेगा 5 |


वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमाँ आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपने अगर कोई लक्ष्य निर्धारित किया है तो आज आप उस लक्ष्य तक पहुंच जाएंगे। करियर को लेकर कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नौकरी के प्रबल योग बन रहे हैं। अगर अबतक आपकी नौकरी नहीं लगी है। जॉब आपको नहीं मिल पा रही है तो उन युवक युवतियों के लिए आज का दिन बहुत ही लकी साबित होने वाला है। आज के दिन आप साहित्य या कला के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो उसमें भी मान सम्मान की प्राप्ति होगी। घर में संतान से संबंधित समाचारों की प्राप्ति होगी। वृश्चिक राशि वाले लोग श्राद्ध पक्ष में प्रतिदिन ॐ श्रीं श्रीमद क्लीन स्वधा दिव्य स्वाहा मंत्र का जाप जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक करेगा। 4।


धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः फाइनेंशियली आपको आज के दिन कुछ विशेष लाभ की स्थितियां या कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नए घर का सपना आपका पूरा हो जाएगा। रुपए से संबंधित लेन देन के कार्यों में थोड़ी सजगता आपको जरुर रखनी है। आज के दिन कोई भी बड़ा सौदा करने जा रहा है तो पहले उसके बारे में पूरी जांच पड़ताल करने के बाद ही आगे बढ़ें। सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और अधिकारियों के द्वारा आपका रुका हुआ इन्क्रिमेंट आज आपको प्राप्त हो जाएगा। धनु राशि वाले लोग श्राद्धपक्ष में प्रतिदिन ॐ नागदेवता नमा मंत्र का उच्चारण कर सकते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा 2 ।


मकर राशि – आपकी राशि चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके भाई बहनों के साथ आपकी ट्यूनिंग को बहुत अच्छा करेगा। उनसे अच्छे लाभ की स्थितियां भी आज के दिन आपको देखने को मिलेगी। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद उसका हल आपसी तालमेल और बातचीत के द्वारा निकल जाएगा। आज के दिन राजनीति में अटके काम द्रुतगति गति से संपन्न होंगे और राजनीति से भी आपको अच्छा फायदा प्राप्त हो जाएगा। सामाजिक मान सम्मान बढ़ेगा और आज आप अपनी हॉबी से अपनी प्रसिद्धि और अधिक बढ़ाते हुए दिखाई देंगे। मकर राशि वाले लोग श्राद्ध पक्ष में प्रतिदिन ओम् कुल नमः मंत्र का जाप कर सकते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी शुभ अंक रहेगा। 8 ।

कुंभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का समय आपके लिए बहुत ही अच्छा है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हुए और अटके हुए सभी कार्य निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। कर्ज की स्थितियों से मुक्ति मिल जाएगी। अधिकारियों के द्वारा प्रमोशन से संबंधित कोई शुभ समाचार आज आपको प्राप्त हो सकते हैं। वाणी से आप सबको मोहित करते हुए नजर आएंगे। कुटुम्ब में मान सम्मान आज के दिन आपका बढ़ता हुआ दिखाई देगा। कुम्भ राशिवाले लोग श्राद्ध पक्ष में प्रतिदिन ॐ सर्व पित्र प्रसन्न प्रसन्न भव ॐ मन्त्र का बार बार जाप करें। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा 6 |


मीन राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत इम्पोर्टेन्ट रहने वाला है। कोई भी इम्पोर्टेन्ट काम करना हो तो आज के दिन आप उस कार्य को पूर्ण कर सकते हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा या शुरुआत आज के दिन हो सकती है। घर के बड़ों का आशीर्वाद आज के दिन आपको प्राप्त होगा। बदलाव से अगर कोई मतभेद चल रहे हैं तो आज के दिन वो मतभेद सॉल्व हो जाएंगे। आध्यात्मिक भावों से भरे रहेंगे और धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रूचि आज के दिन बढ़ेगी। आईटी फील्ड से जुड़े हुए लोगों को या फायनेंस से संबंधित जो लोग कार्य कर रहे हैं, उनको आज के दिन अपने कार्य क्षेत्र में कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मीन राशि वाले लोग श्राद्ध पक्ष में प्रतिदिन ॐ कुल देवी नमा मंत्र का जाप कर सकते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 2 |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *