AAJ KA RASHIFAL 11 October 2022 in Hindi
मेष राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। चंद्रमा का ग्रहण योग आज के दिन आपकी राशि में बना हुआ है। अत आज के दिन सोच समझकर अपने कार्यों में आगे बढ़ें। किसी के साथ भी वाद विवाद की स्थितियां अगर हो तो उससे बचने का प्रयास करें। आज के दिन केवल आपको अपने कार्यों पर कंसन्ट्रेट करना चाहिए। दूसरों के कार्यों में टांग अड़ाने का प्रयास कोई भी न करें। आज के दिन घर के बड़ों से आपके वाद विवाद की स्थितियां बन सकती है। अतः उनसे आर्गुमेंट ना करें। ॐ हनुमते नमः मंत्र का जाप रोज करने से आर्थिक और वित्तीय क्षेत्र में लाभ प्राप्त होता है। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी, शुभ अंक रहेगा 7।
वृषभ राशि – आपकी राशि चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन खर्च की स्थितियां अनर्गल बढ़ सकती। आज आप पर झूठे इल्जाम भी लग सकते हैं, तो बेहतर है कि आप सिंपल मौन रहकर अपने कार्यों को करने का प्रयास करें। रिस्की कामों में हाथ डालने से पहले आपको आज के दिन आपको बचना चाहिए। किसी से भी आपको उलझना नहीं है। आज के दिन विदेशी कंपनियों के साथ मैं आगे बढ़ने से पहले उनके बारे में पूरी जांच पड़ताल व्यापारी वर्ग को जरूर कर लेनी चाहिए। ॐ दुर्गा दिव्य नमः इस मंत्र के जाप से वित्तीय समस्याओं का अंत होता है। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 6 ।
मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेगा। अतः फाइनैंशली आज का दिन आपके लिए थोड़ा स्ट्रगलिंग रहने वाला है, परंतु शेयर मार्केट और लॉटरी में अगर आपने पहले इनवेस्टमेंट कर रखा है तो आज आप उसका भरपूर लाभ भी प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन सर्कल लेवल बढ़ेगा, परंतु कही सुनी बातों पर विश्वास करने की अपेक्षा खुद उन कार्यों को करने का प्रयास करें। जब प्रैक्टिकली आप अपने विवेक और बुद्धि का इस्तमाल करेंगे तब आप किसी की सही जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। ॐ गं गणपतये नमः इस मंत्र का जाप करने से नौकरी और व्यवसाय में सारी बाधाएं दूर होती है। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 4।
कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दसवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आपको कर्मप्रधान बनना पड़ेगा। परंतु आज के दिन नौकरी में अधिकारियों के साथ ट्यूनिंग बिगड़ सकती बिगड़ सकती है। अनचाही ट्रांसफर के योग। आज के दिन मन में गवर्नमेंट जॉब करने वालों को कुछ नई समस्याओं का सामना आज के दिन करना पड़ सकता है। आज के दिन सोच समझकर अपने कार्यों को करने का प्रयास करें और किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने से बचें। घर में मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर का माहौल थोड़ा सा लाइट और हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। ओम ॐ नमः शिवाय मंत्र का नित्य पाठ और जाप करने से अच्छा फल प्राप्त होता है और हमारे सभी रोग और कष्ट से हमें मुक्ति मिलती है। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा। 9।
सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। फाइनेंस के लिए आज का दिन आपके लिए बहुत ज्यादा डावाडोल रहने वाला है। नए कार्य की शुरुआत से आपको बचना चाहिए जो पैंडिंग पड़े हुए कार्य हैं। उन्हीं को पूर्ण करने का प्रयास करें। आज के दिन विनम्र और धैर्य रखकर अपने कार्यों को करें। लोगों की सहायता करने के लिए तत्पर जरूर रहेंगे। परंतु आज के दिन आप किसी का भला करने जाएंगे और वो बात आप पर ही उलटी पड़ जाएगी। अतः आज के दिन आप किसी का भला करने से भी अपने आपको बचाएं। आज का दिन जो युवक युवतियां है जो अपने करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं, उनके लिए थोड़ा सा नकारात्मक दिन रहने वाला है। ओम सूर्याय नमः मंत्र का जाप करने से आपको लाभ प्राप्त होगा। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 5।
कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए यात्राओं से भरा रहेगा। सामान चोरी हो सकता है। जानवरों से सावधान रहें। आज के दिन सोचे समझे तय कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें। नए कार्य और रिस्की कामों में हाथ बिलकुल भी न डालें। आज के दिन आपके शत्रु पक्ष आपके कार्यों में व्यवधान डालने का प्रयास कर सकते हैं। अत ऐसे शत्रुओं से थोड़ा सा सावधान रहें और किसी को भी अपनी गोपनीय बातें न कहें और ॐ गं गणपतये नमः इस मंत्र का प्रतिदिन पाठ करने से आपको धन लाभ की प्राप्ति होगी। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा । 3।
तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ आज के दिन आपके झगड़े की संभावना बनी हुई है। लव रिलेशनशिप में ब्रेकअप हो सकता है। आज के दिन आप नौकरी पेशा लोगों को कोई भी नए काम में हाथ नहीं डालना है, जो रूटीन से काम चल रहे उन्हीं कार्यों को करने का प्रयास करें। आज के दिन थकान और कमजोरी का अनुभव करेंगे। व्यापारी वर्ग नई योजनाओं का क्रियान्वयन आज के दिन ना करें नुकसान की स्थितियां आज के दिन आपको व्यापार में देखने को मिल सकती है। अतः आज के दिन सतर्क रहकर अपने कार्यों को करें। कोई भी बड़े इन्वेस्टमेंट से बचें और ॐ महालक्ष्मी नमः इस मंत्र का जाप करने से धन प्राप्ति में सहायता प्राप्त होती है। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा 2 |
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । अगर आज के दिन रोग आपको परेशान कर सकते हैं। श्वास संबंधी समस्या से जूझना पड़ सकता है। वहीं शत्रुओं से आपको थोड़ा सा सावधान रहना चाहिए। वायरल संबंधी समस्याएं आज के दिन आपको परेशान करेगी, जिससे आपके कार्य बाधित होते चले जाएंगे। आज के दिन कोई भी डिसीजन लेने से बचें और वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के ऊपर बहुत ज्यादा रौब झाड़ने और उनसे झगड़ा करना आपके वैवाहिक जीवन को नुकसान पहुंचा सकता है। ॐ हं हनुमते नमः इस मंत्र के जाप से शारीरिक पीड़ा और धन सम्बन्धी पीड़ा का अनकट होता हैं आपका शुभ रंग रहेगा मेहरून और शुभ अंक रहेगा 7 |
धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | अतः आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लिए काफी कठिन रहने वाला हैं | साथ ही खिलाडियों को भी नकारात्मक परिणामों की प्राप्ति सकती हैं | दूरगामी यात्राओं से आपक्को बचना चाहिए | कोई भी शुभ काम करने में जल्दबाजी करने से बचें | आज के दिन आध्यात्मिक भावों से भरें हैं धर्म कर्म के कार्यों में रूचि को बढ़ाने का प्रयास करें | ॐ श्री वैश्णवे नमः मंत्र का जाप आपको रोज़ाना करना चाहिए | व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा | आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा 4 |
मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | आज के दिन आपकी स्थिति को डांवाडोल कर सकता हैं | कोई भी निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए | आज के दिन प्रॉपर्टी से सम्बंधित कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती हैं | वहीँ आज के दिन आपको धोखा भी मिल सकता हैं | अतः मित्रों पर या किसी अन्य व्यक्ति पर भरोसा न करें | आज के दिन भावुकता में अपने मन किसी व्यक्ति से शेयर न करें | ॐ शं शं शनेश्चराय नमः मंत्र का जाप करने से आपके जीवन की सभी विध्न और बाधाएं दूर हो जायेगी | सुख शांति की प्राप्ति होगी | आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा और शुभ अंक रहेगा 9 |
कुंभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | पराकर्म में आज आपके वृद्धि होगी | भाई बहनो से साथ और सहयोग आपको मिलेगा | राजनीति में कोई अटका हुआ काम हैं तो वो द्रुत गति से पूर्ण होता हुआ दिखाई देगा | राजनेताओं के लिए बहुत ही अच्छा सुख सौभाग्य को बढ़ने वाला हैं | विशेष धन लाभ की स्थितियां आज आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी | आज के दिन किसी भी प्रकार की वाद विवाद की स्थितियों से आपको बचना चाहियें | ॐ महा मृत्युंजय नमः मंत्र का जाप नित्यप्रति करने से आपको सभी दुखों से मुक्ति मिलेगी | आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा 1 |
मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | अतः आज वाणी से आपको किसी न किसी प्रकार से कष्ट मिल सकता हैं | अतः आज आपको मौन रह कर सभी कार्यों को करना चाहिए | किसी रिश्तेदार से उलझने से आपको बचना चाहिए | आपको आज करों को करना चाहियें | अगर आज के दिन किसी प्रकार की लापरवाहीं की तो आपको उसका नुक्सान भोगना पड़ सकता हैं | पैतृक सम्बंधित विवादों से थोड़ा दूर रहें | ॐ नाराणय नमः मंत्र का जाप करने से शुभ फलों की प्राप्तिं होती हैं | आपका शुभ रंग रहेगा सफ़ेद और शुभ अंक रहेगा 8 |