Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra

AAJ KA RASHIFAL 11 November 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Ji Shrimali

11 November 2022 rashifal

AAJ KA RASHIFAL 11 November 2022 in Hindi

मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके पारिवारिक विवादों को शांत कर आपकी दृढ़ता को बढ़ाएगा। आज के दिन सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। वर्क प्लेस पर भी आपके कार्यों को सराहा जाएगा और एक टीम वर्क की तरह आप काम कर अपने लक्ष्य को जरूर अर्जित करेंगे। आज के दिन जो भी कार्य आप हाथ में लेंगे उन्हें पूरा करके ही दम लेंगे। आज के दिन शुक्र से रिलेटेड कार्य करने वाले लोगों को बहुत अच्छे प्रभाव शुक्र के देखने को मिलेगी और उस वजह से आपको अपने कार्यों में भी बड़ी सफलता प्राप्त होगी। नौकरी पेशा लोगों को अधिकारियों का साथ और सहयोग जरुर मिलेगा। मेष राशि के लोगो को कालसर्प दोष से मुक्ति प्राप्त करने के लिए सोमवार के दिन बैल को जौ खिलानी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा लाल और शुभ अंक रहेगा। 2।


वृषभ राशि – आपकी राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण कर रहा है। अतः आज का दिन आपके लिए थोडा सा कन्फ्यूजिंग रहने वाला है। पर आकर्षक व्यक्तित्व सबको भायेगा आपके कार्यों को सराहा जाएगा। कलाकारों के लिए आज का दिन मान सम्मान और प्रसिद्धि से भरा रहेगा। मैनेजमेंट के फील्ड से जुड़े हुए लोगों को आज के दिन अच्छा धन लाभ प्राप्त हो सकता है। कोई या फिर कोई बड़ा आर्डर भी आज आपको प्राप्त होने के प्रबल योग बने हुए हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता के भाव बने रहेंगे। इस राशि के लोगो को इस दिन किसी मंदिर या धार्मिक स्थान पर जाकर सफेद रंग की ध्वजा चढ़ानी चाहिए। इससे आपके समस्त दुखों का नाश होगा और भगवान की कृपा सदैव आप पर बनी रहेगी। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा 3।


मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। खर्च की स्थितियां निरंतर बढ़ सकती हैं। अतः अपने खर्चों को नियंत्रित करने का प्रयास करें, वरना कर्ज की समस्या और अधिक बढ़ जाएगी। आज के दिन रूटीन की लाइट में चल रहे असमंजस की स्थितियां खत्म हो जाएगी। विजन क्लियर होगा और निर्णय क्षमता आज के दिन बढ़ेगी। वर्क प्लेस पर अधिकारियों का साथ और सहयोग मिलेगा। सरकारी कर्मचारियों के लिए आज का दिन मनचाही ट्रांसफर और इन्क्रीमेंट का रहेगा। इन लोगों को नाग पंचमी के दिन गाय को हरी मूंग की दाल अपने हाथों से खिलानी चाहिए। इससे समस्त दोषों से मुक्ति मिलने के साथ गौ माता का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 6 |


कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभ की स्थितियां लेकर आया है। कुछ काम आपके अधूरे रह गए थे। वो आज आपके द्रुत गति से पूर्ण हो जाएंगे। वहीं लाइफ पार्टनर के साथ मिलकर अगर आप कोई भी काम करते हैं तो उसमें आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी और नौकरी से संबंधित शुभ समाचारों की भी प्राप्ति होगी। घर में मेहमान आ सकते हैं जिससे घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। कर्क राशि के लोगों को दूध, दही, गंगाजल और शहद से पंचामृत तैयार करना चाहिए। भगवान शिव के मंदिर में जाकर शिवलिंग पर ये सब अर्पित करने चाहिए। इसके बाद भगवान शिव नाग देवता की सच्चे मन से पूजा आराधना करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 9।


सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। वर्क प्लेस पर कुछ काम आपके जो अधूरे रह गए हैं वो द्रुत गति से संपन्न हो जाएंगे। आज के दिन कामों में आ रही दिक्कतें परेशानियां खत्म होंगी और एक दिन क्लियर होता हुआ दिखाई देगा। भाग्य आज आपका साथ नहीं देगा। इसीलिए कर्मप्रधान बने रहने में ही समझदारी है। मैन्युफैक्चरर और लोहे के व्यापारियों को आज के दिन अपने व्यापार से संबंधित कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। इस राशि के लोगों को मिटटी बच्चों को गोमूत्र में गोमूत्र साफ कर उसे लाल कपड़े में बांधकर पीपल के पेड़ के नीचे रख देना चाहिए। ऐसा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिल जाएगी। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 1।


कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक रहेगा। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। मित्रों के सहयोग से आपके जीवन में आ रही समस्याएं दूर होंगी। आज के दिन प्रसाशनिक और पुलिस सेना से सम्बंधित जो लोग उच्च अधिकारी हैं उनको विशेष समाचार समाचार अपने अधिकारियों से प्राप्त होंगे। आज के दिन आपके कार्यों के प्रति आपको सजग रहकर आगे बढ़ना पड़ेगा। विद्यार्थी वर्ग मेहनत के दम पर परिणाम को अपने लिए सकारात्मक कर पाएंगे। कन्या राशि वाले लोग अपने कालसर्प दोष से मुक्ति प्राप्त करना चाहते हैं। उन्हें चांदी के नाग नागिन का एक जोड़ा खरीदकर भगवान शिव के मंदिर में चढ़ाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा। 8।

तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। यात्राएं करनी पड़ सकती हैं परंतु यात्राओं का भी प्रतिफल आपको प्राप्त नहीं होने से मन में खिन्नता के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। वर्क प्लेस पर अधिकारियों का साथ और सहयोग मिलेगा और कोई बड़ा कार्य पूर्ण करने की प्रसन्नता आज के दिन आपके चेहरे पर रहेगी। आज के दिन मां के साथ संबंध सुधरेंगे और संबंधों में आ रही दरार खत्म हो जाएगी। तुला राशि वाले जातकों को भगवान शिव व नाग देवता का दूध के साथ अभिषेक करना शुभ रहेगा। इस उपाय को करने से कालसर्प दोष से भी आपको मुक्ति मिलेगी। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा। 7।


वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन धन धान्य और सुखों से भरा रहेगा। जो काम आपके अधूरे रह गए हैं वो द्रुत गति से पूर्ण होते चले जाएंगे। आज के दिन विद्यार्थी वर्ग को परीक्षा में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। कला और साहित्य से जुड़े हुए लोगों को मान सम्मान की प्राप्ति होगी। राजनीति में आपका वर्चस्व बढ़ेगा और पेट्रोलियम से संबंधित जो लोग काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही विशेष रहेगा। इस राशि के लोगों को अपने कालसर्प दोष के प्रभाव से मुक्ति प्राप्त करने के लिए पानी में गोमूत्र ड़ाल कर नहाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा केसरिया और शुभ अंक रहेगा 6 |


धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन स्वास्थ संबंधी समस्याओं में वृद्धि कर सकता है। अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें। माइग्रेन की प्रॉब्लम जिनको भी है उन्हें विशेष रूप से सतर्क रहकर चलने की आवश्यकता है। आज के दिन लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर ईगो की प्रॉब्लम हो सकती है। अतः अपने ईगो को अपने दाम्पत्य जीवन के बीच में ना आने दें। एक दूसरे के साथ सौहार्द से आगे बढने में ही समझदारी है। भूमि भवन, वाहन जैसे सुखों में वृद्धि होगी और प्रॉपर्टी से सम्बंधित कार्यों में अच्छी सफलता आज के दिन आपको प्राप्त होगी। धनु राशि वाले लोग अपने कालसर्प दोष से मुक्ति प्राप्त करने के लिए नाग पंचमी के दिन नदी या बहते हुए जल में जौ को प्रवाहित करें। साथ ही भगवान शिव नाग देवता की पूजा आराधना करते हुए चंदन उन्हें जरूर लगाएं। ये कार्य आप सोमवार के दिन भी कर सकते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 4।


मकर राशि
– आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अत करियर को लेकर चिंता अब दूर हो जाएगी। करियर में कुछ सटीक समाधान आपको प्राप्त होंगे। एक ऊर्जावान तरीके से आप जो भी कार्य करेंगे उसमें अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। विद्याध्ययन में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी। वहीं आज के दिन वर्क प्लेस पर कुछ काम आपके अटक सकते हैं और एक नया भय आपके साथ चलेगा। परन्तु अपने कॉन्फिडेंस लेवल को बनाये रखें और भय का स्थान आपके जीवन में नहीं होना चाहिए। इस राशि के लोगों को सोमवार के दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना चाहिए और रूद्र पाठ करना चाहिए। इससे कालसर्प दोष से मुक्ति मिल जाएगी। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा 9।


कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। फाइनेंशियली कुछ स्ट्रगल की स्थितियां आज के दिन आपको देखने को मिल सकती है तो अपने खर्चों को थोड़ा सा नियंत्रित करें। बजट देखकर चलें। आज के दिन मां के साथ वाद विवाद की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। मानसिक रूप से आप थोड़ा सा तनाव में रहेंगे और उसका प्रभाव आपकी प्रोफेशनल लाइफ पर भी पड़ सकता है। वहीं रिस्की कामों में इनवेस्टमेंट आज आपके लिए सुखद फलदायक रहेगा। आपको विदेशी कंपनियों से जॉब करने के न्यौते आ सकते हैं। अतः सोच समझकर निर्णय ले। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचे। इन लोगों को नागपंचमी के दिन भगवान शिव के इस राशि के जातकों को सोमवार के दिन भगवान शिव के शिवलिंग स्वरूप का गंगा जल से अभिषेक करना चाहिए। इससे आपको कालसर्प योग से मुक्ति मिलेगी। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 5 |


मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि करेगा। भाई बहनों का साथ और सुयोग आपको भरपूर मिलेगा। जो काम आपके अधूरे रह गए थे वो काम बड़े भाई बहनों की सहायता से पूर्ण हो जाएंगे। वहीं वर्क प्लेस पर आपको क्रोध और आवेश में कोई भी निर्णय नहीं लेना है। भूमि संबंधी विवादों से आज आपको मुक्ति मिलेगी और प्रॉपर्टी के क्रय विक्रय में आ रही समस्या दूर हो जाएगी। इस राशि के जातकों को सोमवार के दिन आटे की गोलियां बनाकर मछलियों को खिलानी चाहिए। इससे कालसर्प दोष से मुक्ति मिलेगी। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा 3।