AAJ KA RASHIFAL 11 March 2023 in Hindi
मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए हर कार्य को पूर्ण ना करके कुछ सलेक्टिव कार्यों को पूर्ण करने का है। यानि हर काम में हाथ डालने का प्रयास न करें क्योंकि जब हम हर कार्य को पूर्ण करने का प्रयास करते हैं तो सफलता कहीं पर भी नहीं मिलती। आज के दिन आपको अपने परिवार का साथ और सहयोग जरुर देना पड़ेगा। उनके कार्यों में आप जितना सहयोग करेंगे आपकी बॉन्डिंग अपने परिवार के साथ उतनी ही बेहतर होती दिखाई देगी। आज के दिन जो भी काम आप हाथ में लेंगे उसे पूर्ण करके ही दम लेंगे। कामों में सारी दिक्कतें परेशानियां आज के दिन समाप्त होती हुई दिखाई देंगी। अपने वजन के बराबर गेहूं का दान आपको करना चाहिए। ये आपके लिए अच्छा माना गया है। इससे आपको मनचाही नौकरी मिलने के प्रबल योग प्राप्त होंगे।
शुभ रंग – नारंगी
शुभ अंक – नौ।
वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आपको अपने स्वास्थ का विशेष रूप से ध्यान रखना पड़ेगा। वहीं आपके विरोधी भी आपके परिवार के आपके खिलाफ कान भरने का प्रयास जरूर करेंगे। ऐसे लोगों से थोड़ा सावधान रहें और अपने परिवार के और अपने बीच में इतना बॉन्ड बनाएं ताकि वे आपके ऊपर पूर्ण विश्वास करें और आप उन पर ताकि कोई भी तीसरा व्यक्ति आकर आप सबके बीच में किसी भी प्रकार की दरार न डाल सके। आज के दिन अपने जो अधूरे कार्य हैं उनको पूरा करने का प्रयास करेंगे और वीकेंड पर आप अपने सभी कार्यों को पूर्ण करने की तरफ अग्रसर होते हुए दिखाई देंगे। जो व्यक्ति रुपए पैसे की तंगी झेल रहा हो उसे रविवार के दिन लाल कपडे में गेहूं रखकर दान करना चाहिए। इससे आपकी सारी समस्या दूर हो जाएगी।
शुभ रंग – हरा
शुभ अंक – एक
मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में कुछ बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। करियर को लेकर कुछ अवांछित परिणाम आज आपके सामने आएंगे और आप थोड़े से निराश होते हुए दिखाई देंगे। परंतु आपको प्रयास करते चले जाना है और आशावादी बनना है। क्या हुआ अगर एक बार में सफलता नहीं मिली तो आप अगर प्रयास करेंगे तो दूसरी तीसरी चौथी बार सफलता ज़रूर प्राप्त होगी। चीटी कितनी बार अपने अनाज को लेकर चढ़ने की दीवार पर चढ़ने की कोशिश करती अपने बिल की तरफ बढ़ने की कोशिश करती है और कितनी बार नीचे गिरती है, फिर भी उसके प्रयास खत्म नहीं होते और आखिरकार उसे सफलता जरूर मिलती है तो हमें हर किसी व्यक्ति से सीखने में कोई भी परहेज नहीं करना चाहिए। आप छोटी सी चीटी से भी सीख लें परंतु सीख लेकर अपने जीवन में आगे जरूर पढ़ें। सूर्यदेव की कृपा प्राप्ति के लिए ताम्बे के बर्तनों का दान भी आपके लिए शुभ माना गया है। इसीलिए आपको ताम्बे के बर्तनों का दान जरूर करना चाहिए।
शुभ रंग – सफेद
शुभ अंक – पाँच
कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है। प्रॉपर्टी से सम्बंधित कार्यों में थोड़ी सी सजगता बनायें। आज के दिन आपके साथ धोखा भी हो सकता है। इसलिए धोखे के प्रति सावधान रहें। अपने आँख, नाक, कान सब खुले रखें। माँ के साथ वाद विवाद की स्थितियों से आज के दिन आपको बचना चाहिए जितना शांति से ठंडे दिमाग से आप अपने कार्यों को करेंगे उतने ही समस्याओं के हल जल्दी आपको प्राप्त होंगे। सूर्यदेव को अर्घ्य देने से आज आपको लाभ होगा और इस राशि के जातकों को सूर्य ग्रह को अर्घ्य रोज़ाना देना चाहिए।
शुभ रंग – स्लेटी
शुभ अंक – सात
सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज आपके बल और पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई बहनों का साथ और सयोग भरपूर मिलेगा। आज आप अपने कजिन्स और भाई बहनों के साथ में अच्छी शाम बिताते हुए दिखाई देंगे जिससे आपके रिश्तों को मजबूती मिलेगी। आप अपनी हॉबी से रिलेटेड कार्यों में भी अपना मन लगाएंगे और अगर आप शोशल मीडिया पर अपनी हॉबी से रिलेटेड कार्यों को डालेंगे या उसके वीडियो वीडियो को डालेंगे तो निश्चित रूप से आज आपके कार्यों को सराहा जाएगा। आपको सूर्य देव की पूजा आराधना रोजाना जरूर करनी चाहिए क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि स्वामी भी है। इसीलिए आपको तो ये कार्य रोजाना करना है।
शुभ रंग – नीला
शुभ अंक – चार
कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज के दिन रिश्तेदारों से मनमुटाव हो सकता है इस। कुटुम्ब में ज्यादातर दूरी एक थोड़ा सा डिस्टेंस बनाए रखें। परिवार में ही रहें। आज के दिन सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी थोड़ी सी कम दिखाएं। आज के दिन घर की महिलाओं से किसी भी प्रकार की बहस न करें, वरना घर का वातावरण खराब हो सकता है। आज के दिन शांत रहकर अपने मुद्दों को सुलझाने और वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण जरूर रखें। सूर्य की पूजा करने से घर परिवार और समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा।
शुभ रंग – स्लेटी
शुभ अंक – सात
तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन आपकी खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे। आज के दिन पारिवारिक मतभेद उभर सकते हैं। आपके लिए यही सही रहेगा कि आप शांति से और संयम से धैर्य से काम लें और अपने रिश्तों को संभालने का प्रयास करें। आज के दिन बदलाव के रिश्तों में विशेष रूप से केयरफुल रहें। आज के दिन वर्क प्लेस पर भी आपको कुछ कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। रविवार के दिन भी आपको ऑफिस वर्क करना पड़ सकता है। परंतु मेहनत का ये फल आज नहीं तो कल आपको जरूर प्राप्त होगा। इस आशा के साथ आप अपने प्रयासों को और अधिक तेज कर दें। सूर्य भगवान की पूजा करने, पद करने एवं आदित्य स्त्रोत का पाठ करने से आपको किसी भी मुश्किल घड़ी से लड़ने की शक्ति प्राप्त होगी। एक सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह आपके अंदर जरूर होगा।
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक – नौ
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अत आज का दिन आपकी समस्याओं को थोड़ा सा कम कर आपको सफलता की सीढ़ियां चढ़ सकता है। बस देर इतनी है कि आपको पेशेंस रखना होगा। आज के दिन किसी के साथ भी वाद विवाद या लड़ाई न करें। शांत रहकर अपने मुद्दों को सुलझाएं। आज के दिन रिस्की कामों में हाथ डालने से बचें और जो रूटीन में काम चल रहे हैं, उन्हीं को करने का प्रयास करें। किसी गरीब को एक लाल फल आपको आज के दिन भेंट करना चाहिए। इससे वित्तीय समस्याएं आपकी दूर होंगी।
शुभ रंग – लाल
शुभ अंक – छह।
धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन उत्तरोत्तर लाभ की परिस्थितियां आपके जीवन में लेकर आएगा जिससे आपके काम बनते चले जाएंगे। आज के दिन जो भी समस्याएं हो उसे बोलकर अपने भावों को व्यक्त कर देना आपके लिए ठीक रहेगा। किसी भी कार्य को जल्दबाजी में ना करें। कार्य को शांति से और सावधानी से निपटाने में ही आपकी भलाई है। आज के दिन कोई भी जल्दबाजी में किए गए कार्य आपको नुकसान दिलवा सकते हैं। आज के दिन आपको गलत मित्रों की संगति से भी बचना होगा। सूर्यदेव को अर्घ्य देते समय जल में चावल लाल रंग के फूल और लाल चंदन जरूर डालें। इससे आपको दुगुना लाभ प्राप्त होगा।
शुभ रंग – भूरा
शुभ अंक – तीन।
मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आपको अपने पिता से वाद विवाद नहीं करना चाहिए। उनके स्वास्थ को लेकर कुछ चिंता उत्पन्न हो सकती है और आज आपको आपका पहला कर्तव्य अपने पिता की तरफ होना चाहिए। उनकी सेवा करें। उनकी देखभाल करें। जल्दी ही उनको स्वास्थ लाभ की प्राप्ति जरुर होगी। आज के दिन आपको कोई भी नए कार्य की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। विद्यार्थी वर्ग का रिजल्ट आज के दिन नकारात्मक निकल सकता है। थोड़ा सा धैर्य अपने मन में बनाए रखें। शनिवार का उपवास रखें। अपने हिस्से का भोजन गरीबों को देने की आदत जरूर डालें। इससे शनि की कृपा सदैव आप पर बनी रहेगी।
शुभ रंग – ग्रे
शुभ अंक – दो।
कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। इसलिए नवीन कार्यों की शुरूआत से बचें जो रुटीन में काम चल रहे उन्हीं को करने का प्रयास करें और जो पेंडिंग हैं उन्हें पहले सुलटा। उसके बाद आप कुछ और सोचें। आज के दिन युवक युवतियों को। अपनी नौकरी से संबंधित अशुभ समाचार मिल सकता है। थोड़ा सा अपने मन को धैर्य बनाएं और नये सिरे से अपने कार्य को करने का प्रयास करें। सूर्य यंत्र को अपने घर या व्यावसायिक स्थान पर स्थापित करें। इससे आपको उत्तम परिणाम की प्राप्ति होगी।
शुभ रंग – मैरून
शुभ अंक – सात
मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन रिस्की कामों में हाथ न डालें। आज के दिन बात बात पर किसी से भी वाद विवाद की स्थितियों से बचें। कोई भी कार्य करने से पहले उस कार्य पर पुनर्विचार जरूर करें। अपने गुप्त शत्रुओं से आज के दिन सावधान रहें वरना वो आपके खिलाफ आपके परिवार वालों के कान भर सकते हैं। ससुराल वालों से कुछ मतभेद हो सकते हैं। अत थोड़ा सा शांत रहकर अपने मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें। किसी ब्राह्मण या गरीब व्यक्ति को गुड़ की खीर खिलाने से सूर्य ग्रह के विपरीत प्रभाव में कमी आती है।
शुभ रंग – गोल्डन
शुभ अंक – छह
Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Shrimali Whatsapp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Connect with us at Social Network:-
Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali