Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra|jems and stone|Numerology|Palm Reading, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra|Numerology, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Numerology, Astro Gyaan|Astrology Tips|Numerology, Astro Gyaan|Featured, Astro Gyaan|Featured|Jeevan Mantra, Astro Gyaan|Featured|Numerology

AAJ KA RASHIFAL 11 February 2023 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik/Daily Rashifal – Nidhi Shrimali

AAJ KA RASHIFAL 11 February 2023 in Hindi

मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन रोगों से मुक्ति प्राप्त करने के लिए आपको अपने आपको योगा, मेडिटेशन और प्राणायाम से जोड़ेंगे जो कि आपके स्वास्थ में भी एक सकारात्मक परिणाम। तन लेकर आएगा। आज के दिन शत्रु कितना भी प्रयास कर ले आप अपने बुद्धिबल और चातुर्य से अपने शत्रुओं को परास्त कर ही देंगे। रूपये पैसे से सम्बंधित कार्यों में आज आप सजगता बनाए रखेंगे। आज के दिन खर्च की स्थितियों से बचने के लिए एक प्लानिंग के साथ आपको आगे बढ़ना चाहिए और नए व्यापार की शुरुआत कर रहे हैं तो पार्टनरशिप में नहीं बल्कि स्वतंत्र रूप से व्यापार करने का प्रयास करें। प्रेम विवाह को सफल बनाए रखने के लिए आपको नित्य सूर्य भगवान को जल चढ़ाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी शुभ अंक रहेगा छह।

वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। सभी कार्य निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। आध्यात्मिक कार्यों में आपका मन अधिक लगेगा। किसी धार्मिक ग्रंथ के अध्ययन अध्यापन में आपकी रूचि बढ़ती हुई दिखाई देगी। वहीं यह समय आपकी एकाग्रता में भी वृद्धि करेगा। वहीं ये समय आप विद्या में आ रही बाधाओं को दूर करेगा। थोड़ा सा अग्रेशन, गुस्सा और कन्फ्यूजन को अपने जीवन से बाहर निकालें। अपने बड़ों का मार्गदर्शन जरूर लें। उनकी अवज्ञा ना करें। प्रेम विवाह को सफल बनाए रखने के लिए मंगलवार का उपवास इस राशि के जातकों को रखना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नीला शुभ अंक रहेगा एक ।

मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन फाइनैंशली आपकी दिक्कतों को दूर कर देगा। फाइनेंशियली आप सिक्योर होते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन जो भी कार्य आप हाथ में लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। आपके कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होगी और कार्य निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। महिलाएं आज के दिन मां के साथ में वाद विवाद की स्थितियों से बचे ताकि पारिवारिक माहौल खराब ना हो। प्रोफेशनल लाइफ में सहकर्मियों के साथ तालमेल बना कर अपने जीवन में आगे बढ़ें। चांदी और सफेद रंग के प्रयोग से प्रेम विवाह सफल हो जाता है। आपका शुभ रंग रहेगा पीला शुभ अंक रहेगा नौ।

कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आपके बल और पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई बहनों का साथ और सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। आपके कार्य द्रुत गति से संपन्न होते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन कोई काम अगर आपका अटक अटक कर हो रहा है तो उस कार्य में आ रही बाधा दूर हो जाएगी। आपके लाइफ पार्टनर का आपको पूर्ण रूपेण साथ और सहयोग मिलेगा और व्यापारी वर्ग कोई विषेश लाभ की स्थितियों को आज के दिन अपने जीवन में प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। प्रेम विवाह को सफल बनाए रखने के लिए शनि मंत्र का जाप आपको रोजाना करना चाहिए और आपको प्रकाश का दान करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी शुभ अंक रहेगा पाँच।

सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आप अपनी वाणी से सबको मोहित करते हुए नजर आएंगे। कुटुम्ब में आज आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आज के दिन जो कार्य आपने हाथ में लिए हैं उसे आप निर्विघ्न संपन्न करते हुए दिखाई देंगे। आपके कार्यों में आ रही दिक्कतें और परेशानियां समाप्त हो जाएगी। आज के दिन व्यापारी वर्ग व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे और टेक्निकल फील्ड से जुड़े हुए काम द्रुत गति से संपन्न होंगे। प्रेम विवाह को सफल बनाए रखने के लिए हल्के नीले रंग का प्रयोग आपको सदैव करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा शुभ अंक रहेगा तीन।

कन्या राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन घबराने की आवश्यकता नहीं है। किसी बात को बोलने में आपको झिझक नहीं रखनी है। परिवार का साथ और सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। वर्क प्लेस पर आ रही दिक्कते समाप्त हो जाएगी। अगर विवाह में कोई बाधा उत्पन्न हो रही है तो वो बाधा आज के दिन दूर हो जाएगी। प्रेम विवाह को परिवार की सहमति मिलेगी। करियर को लेकर कुछ शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। हर मंगलवार हनुमान जी को सिंदूर आपको जरूर चढ़ाना चाहिए। इस दिन आपको नमक नहीं खाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे शुभ अंक रहेगा दो

तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। खर्च की स्थितियों से आज के दिन आपको जितना हो सके बचने का प्रयास करना चाहिए। परिवार में ददिहाल के साथ मिसअंडरस्टैंडिंग हो सकती है। कजिंस के साथ ट्यूनिंग बनाए रखें। प्यार। हर कोई नए और इम्पोर्टेन्ट फैसले आज के दिन आपको नहीं लेने चाहिए। जो रूटीन में काम चल रहे हैं, उन्हीं कार्यों को करने का प्रयास करें। जुलाई से संबंधित जो छात्र छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं, उनको आज के दिन अपनी शिक्षा से सम्बंधित कुछ सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। हर परिस्थिति बाद को केले का दान जरूर करे और जल में हल्दी डालकर स्नान करें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला शुभ अंक रहेगा सात ।

वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः 11वां भाव आपके लाभ में उत्तरोत्तर वृद्धि करेगा। आज के दिन आपके छोटे भाई बहनों की वजह से अच्छा लाभ प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। शिक्षा में आ रही बाधाएं आज के दिन दूर हो जाएगी। संतान से सम्बंधित शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी और करियर में आपको अपने अधिकारियों का पूर्ण सहयोग आज के दिन प्राप्त होगा। शुक्रवार के मंत्र का जाप इस राशिवालों को करना चाहिए और हल्की सुगंध का नियमित रूप से प्रयोग जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला शुभ अंक रहेगा छह।

धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन वर्क प्लेस पर आ रही चुनौतियों को कम करके आपको स्थिरता प्रदान करेगा। अधिकारियों के द्वारा आपको आपके कार्यों को एप्रिशिएट किया जाएगा। वहीं आज के दिन अगर आईटी फील्ड या फिर एकाउंटिंग सीए सीएस या फाइनेंस से संबंधित कार्य करते हैं तो वो कार्यों में आपको बड़ी सफलता प्राप्त होगी। ताम्बा आपको धारण करना चाहिए और गुलाबी रंग का आप ज्यादा से ज्यादा बार प्रयोग करें और गुड़ जरूर खाएं। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद शुभ अंक रहेगा नौ।

मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन भाग्य प्रधान बने रहेंगे तो आपके कार्य निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। कार्यों में आ रही दिक्कत और परेशानियां समाप्त हो जाएगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई बहनों का साथ और सहयोग जरूर मिलेगा। परिवार के सहयोग से कोई विशेष लाभ आज के दिन प्राप्त होगा और परिवार से शुभ समाचारों की भी प्राप्ति होगी। चांदी आपको धारण करनी चाहिए। चमकदार सफेद रंग का प्रयोग आप अपने कपड़ों के अंदर या फिर ज्यादा से ज्यादा बार अपनी चीजों में जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा हरा शुभ अंक रहेगा एक।

कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन यात्राओं से भरा रह सकता है। पर आज के दिन यात्राएं आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। सामान का थोडा सा विशेष ध्यान रखें। गुप्त शत्रुओं से आज के दिन आपको बचकर रहना होगा। गुप्त धन यानी अचानक धन प्राप्ति के सोर्स। आज के दिन आपके जीवन में खुलते हुए दिखाई देंगे। सूर्य भगवान को जल अर्पित करें और रविवार का उपवास जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन शुभ अंक रहेगा आठ।

मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन लाइफ पार्टनर का साथ और सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ में आपके संबंध और अधिक प्रगाढ़ होते हुए दिखाई देंगे। उनकी सहायता से आपकी कोई खोई हुई वस्तु आपको पुनः प्राप्त हो जाएगी, जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। आकस्मिक लाभ आज के दिन आपको प्राप्त होगा और किसी को अगर आपने उधार दे रखा है तो वो व्यक्ति आपका उधार चुका कर जाएगा। शिव जी की पूजा आराधना इस राशि के जातकों को करनी चाहिए और प्रेम विवाह की सफलता के लिए पूर्णिमा का व्रत जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी शुभ अंक रहेगा सात।

Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Shrimali  Whatsapp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Connect with us at Social Network:-

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *