[vc_row][vc_column][vc_column_text]
AAJ KA RASHIFAL 11 FEBRUARY 2022 in Hindi
मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । अतः आज आपका रूझान अध्यात्म की तरफ रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना आज के दिन आप बना सकते हैं आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा सा बदलाव लाने की आवश्यकता है। आज के दिन वाणी से सबको मोहित करते हुए नजर आएंगे और शाम के बाद आपके अटके हुए काम पूरे होते हुए दिखाई देंगे। आपको शाम तक थोड़ा सा बैलेंस होकर चलना हैं | शाम के बाद आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपके कामों में आ रही अटकाव की स्थितियां खत्म हो जाएगी। आज के दिन आपको अपने घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी जा सकती है जिसका स्पर्श और प्रसन्नता का माहौल आपके घर में देखने को मिलेगा। घर की महिलाओं के लिए कुछ गिफ्ट्स की खरीदारी आज के दिन आप करते हुए दिखाई देंगे। पार्टनर की सेहत को लेकर थोड़ी सी चिंता आपके मन में रहेगी। पार्टनर के साथ हुई अनबन से आज आपको राहत भी मिलेगी। आज आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी। अकेलापन महसूस करेंगे । आज आपकी शादी के लिए कुछ प्रपोजल आपको मिल सकता है साथ ही कन्याओं को अपने घर बुलाकर आज के दिन भोजन जरूर कराएं। भोजन में खीर जरूर बनवाएं और महिलाओं को उपहार भी भेंट करें। आपका शुभ रंग गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 6। AAJ KA RASHIFAL 11 FEBRUARY 2022 in Hindi
वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन आपके खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे अतः आज के दिन जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपको ठीक तरह से ख्याल रखने की आवश्यकता है क्योंकि उनको देखभाल की जरूरत है। आज आपकी गैर यथार्थवादी योजनाएं आपके धन को कम कर सकती है। अपने जीवनसाथी के साथ में अपनी गोपनीय जानकारी बांटने से पहले थोड़ा सा विचार विमर्श जरूर करें। अगर मुमकिन हो तो इससे बचें। आज के दिन आपके कार्य क्षेत्र में कुछ दिक्कतों का सामना आपको करना पड़ेगा। डिसीजन पावर वीक होने की वजह से कन्फ्यूजन की स्थिति आपके जीवन में अधिक रहेगी। परिवार की मदद से आप अपने डिसीजन ले पाएंगे और सही निर्णय पर पहुंचने के बाद आपको उत्तम परिणामों की प्राप्ति भी होगी। आज आपके नए रिश्ते बन सकते हैं और अपनी भावनाएं पार्टनर के साथ आप शेयर भी करेंगे। बिगड़े हुए रिश्तों में मधुरता लाने के लिए आज आप बातचीत के लिए आगे आएं। पति पत्नी के बीच में अच्छा तालमेल रहेगा आज बनने वाले संबंध ज्यादा समय तक नहीं चलेंगे। आज के दिन 11 सुहागिन स्त्रियों को लाल चूड़ियां और सिंदूर भेंट जरूर करें। इससे धन लाभ के योग बनेंगे। आपका शुभ रंग रहेगा लाल और शुभ अंक रहेगा। 2। AAJ KA RASHIFAL 11 FEBRUARY 2022 in Hindi
मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण कर रहा था। आज दिन की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी। कोई अशुभ समाचार आपको अपने कुटुम्ब से देखने को मिल सकता है। वर्क प्लेस पर भी कई कठिनाइयां आपके कामों में आ सकती है। सहकर्मियों का तालमेल आपके लिए नहीं रहेगा और एक पॉजिटिविटी आपके अंदर थोड़ी सी कम रहेगी इस वजह से आप अपने कार्य को बड़ी मुश्किल से सम्पन्न कर पाएंगे। शाम के बाद सप्ताह आपके लिए नॉर्मल हो जाएगी। आपके बॉस से आपकी मेहनत के द्वारा आपको अप्रिशिएट किया जाएगा। आज के दिन आपको किसी भी नए काम की शुरुआत से बचना चाहिए। कोई सतत प्रक्रिया से मेहनत करते चले जाएं। मेहनत का यथेष्ट फल आपको जरूर आज के दिन प्राप्त होगा। आज के दिन व्यापारी वर्ग का आत्मविश्वास बढ़ेगा | क्योंकि बड़ी कंपनियों के साथ आज आपका टाईअप हो सकता है। आज के दिन विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना विद्यार्थी वर्ग का पूरा होता हुआ दिखाई देगा। कोई बड़ा फैसला आज के दिन लेने से बचें। पार्टनर की गलती को नजरअंदाज जरूर करें। पति पत्नी के बीच में आज के दिन शांति रहेगी। आज आपको नए दोस्तों से दोस्तों के प्रस्ताव मिल सकते हैं जिससे आप थोड़ी सी उलझन महसूस करेंगे। आज आपको पार्टनर से रोमांस करने का मौका भी मिलेगा। कोई भी निर्णय कर रहें तो थोड़ा सा सोच समझकर उस निर्णय में आगे बढ़ें। मां के मंदिर में फल जैसे केले अनार सेव आदि का भोग आज के दिन जरूर लगाएं। बाद में इन्हें गरीबों में बांट दें। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा 5 | AAJ KA RASHIFAL 11 FEBRUARY 2022 in Hindi
कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारहवें भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन परिवार के साथ फंक्शन में बीतेगा। मेहमानों का आना जाना आज आपके घर लगा रहेगा। राजनीति में सक्रिय भूमिका आज के दिन आप निभाएंगे जिससे लोग आपकी तारीफ भी करेंगे। आज यात्रा ज्यादा होने से थकान महसूस हो सकती है। कलाकारों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है कला की तारीफ होगी। इंजिनियरिंग के छात्रों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला हैं । आज आपको किसी कंपनी से मल्टिनैशनल कंपनी से ऑफर आ सकता है। आज के दिन अपने पैसों को सोच समझकर व्यय करने का प्रयास करें। पति पत्नी के बीच में आज का आज आपका तालमेल बहुत ही अच्छा रहेगा। दिन आपके लिए थोड़ा सा सामान्य रहेगा। किसी को प्रपोज करने का आज आपका मन बन सकता है। आज उसके लिए दिन बहुत ही अनुकूल है। आज का दिन आपके लिए हर दृष्टि से अच्छा और शुभ परिणाम दायक रहेगा। अपने घर के मुख्य दरवाजे पर आज के दिन शुद्ध घी का दीपक जरूर जलाएं। इससे आपका दुर्भाग्य दूर होगा। आपका शुभ रंग पीला और आपका शुभ अंक रहेगा। 4। AAJ KA RASHIFAL 11 FEBRUARY 2022 in Hindi
सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दसवें भाव में गोचर भ्रमण करेगा। अतिरिक्त समय में आज आप अपने शौक को पूरा करने में लगे रहेंगे और इससे आपको मन में शांति और एक अलग ही कॉन्फिडेंस भी महसूस होगा। पिता के स्वास्थ को लेकर चिंता हो सकती है। आज के दिन सरकारी कार्यों में कुछ बाधा उत्पन्न हो सकती है। वहीं जो गारमेंट्स जॉब से जुड़े हुए हैं उनके लिए आज का दिन थोड़ा सा संभल कर चलने का है। अधिकारियों से तालमेल आपको आज के दिन कमी महसूस होगी। आज के दिन दूरगामी यात्रा से बचें। मेहनत करते चलें , आज शाम के बाद आपको उसके बहुत ही बेहतर रिजल्ट प्राप्त होंगे। वहीँ अगर आप खुद अपना व्यापार कर रहे हैं तो आज के दिन आपको अपने काम करने के तौर तरीकों में कुछ बदलाव लाने की आवश्यकता है। आज अपने प्यार का इजहार अपने के साथ करते हुए दिखाई देंगे वही दाम्पत्य जीवन में आज घर में मेहमानों के आवागमन से आप दोनों के बीच में एक अलग ही बॉन्डिंग देखने को मिलेगी। अगर मिसअंडरस्टैंडिंग चल रही है तो वो खत्म हो जाएगी। दुर्गा मंदिर में आज जाएं और 7 कमल के फूलों की माला मां को अर्पित करें। इससे माता आप पर प्रसन्न रहेगी। आपका शुभ रंग रहेगा आसमानी और शुभ अंक रहेगा 9 । AAJ KA RASHIFAL 11 FEBRUARY 2022 in Hindi
कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेगा | अतः आज नौकरी और व्यावसायिक कार्यों में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। आज कार्य क्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियां आपको देखने को मिल सकती है परन्तु आप घबराएं नहीं और आपका आत्मविश्वास अगर नहीं डगमगाया तो आप अपने कर्म के बलबूते पर अपने परिणामों को सकारात्मक बनाएंगे। आज का दिन हायर एजुकेशन से जुड़े हुए छात्रों के लिए थोड़ा सा स्ट्रगलिंग रहने वाला है क्योंकि चंद्र ग्रहण योग आपके भाग्य स्थान में बना हुआ है इसलिए आपको अपने कर्म के दम पर ही अपने लक को सेलिब्रेट करना पड़ेगा। आज के दिन आप जरूरतमंदों की मदद करके अपने अंदर एक अलग ही ऊर्जा महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर टकराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। थोड़ा सा सजग रहें। लव रिलेशनशिप में आप जिसको भी चाहते हैं उसे अपने मन की बात नहीं कह पाएंगे जिससे आपके मन में थोड़ी सी निराशा उत्पन्न होगी। जो आज नई रिलेशनशिप बनाने वाले हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। आज जो भी रिलेशनशिप आपकी बनेगी वो बहुत दूर तक चलेगी। इस दिन किसी योग्य पंडित से दुर्गा सप्तशती का पाठ अपने घर में जरूर करवाएं इससे सुख शांति आपके घर में बनी रहेगी। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा 8 | AAJ KA RASHIFAL 11 FEBRUARY 2022 in Hindi
तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन भाव में गोचर भ्रमण कर रहें है अतः आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है। थोड़ा सा सजग रहें कामों में दिक्कत आ सकती है। गुप्त शत्रु खड़े हो सकते हैं जो कि आपके मित्र भी हैं और आप उनको पहचान नहीं पाएंगे। आज के दिन ऐसे शत्रुओं से सावधान रहें अपने कार्य में आलस्य और खुद खड़े रहकर। यदि आज आप अपने कार्यों को करेंगे तो निश्चित रूप से परिणामों को अपने लिए सकारात्मक पाएंगे। आज के दिन कोई भी दूरगामी यात्रा से भी बचें क्योंकि यात्रा में आपको फायदा कम नुकसान की संख्या अधिक देखने को मिल सकती हैं | आज के दिन कोई बिजनेस के काम में हाथ न डालें। इन्वेस्टमेंट करते समय थोड़ा सा सोच समझकर उसको पूरा विचार करते हुए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर ही इन्वेस्टमेंट करें। आज पार्टनर के साथ में लड़ाई झगड़ा बिल्कुल भी ना करें। पति पत्नी के बीच में रिश्ते सामान्य बने रहेंगे। आज पार्टनर की सेहत का भी आपको ख्याल रखना पड़ेगा। किसी कुंवारी ब्राह्मण कन्या को उसके पसंद के कपड़े आज के दिन जरूर दिलाए। साथ ही कुछ उपहार भी उन्हें भेंट करें। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा 3 । AAJ KA RASHIFAL 11 FEBRUARY 2022 in Hindi
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेगा | अतः पेट दर्द और कुछ श्वास संबंधी समस्याओं से आज आप थोड़ा सा जूझते हुए दिखाई देंगे। अपने स्वास्थ के प्रति थोड़ा सा अवेयर रहें | आपके लाइफ पार्टनर की सहायता से आप जल्दी ही स्वास्थ लाभ भी प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। व्यापारी वर्ग के लिए आज के दिन कोई बड़ा आर्डर आ सकता है पर संपर्क करने से पहले उसके बारे में पूरी जांच पड़ताल कर लेना आवश्यक आवश्यक है। आज के दिन प्रॉपर्टी में निवेश से बचें। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा सा वर्कहॉलिस रहने वाला है। काम की अधिकता की वजह से थोड़ी सी थकान और कमजोरी आप जरूर अनुभव करेंगे पर आपका आत्मविश्वास आज के दिन बना रहेगा और उसके दम पर आप अपने सभी कार्यों को पूर्ण कर लेंगे। शाम के बाद आज आपको कुटुम्ब से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है कलाकारों के लिए प्रसिद्ध गायक आज का दिन रहेगा। कला के क्षेत्र में आप अच्छी प्रसिद्धि आज के दिन हासिल करेंगे। देवी दुर्गा को पीले कनेर गुड़हल गेंदे के फूल अर्पित करने चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा जामुनी और शुभ अंक रहेगा 7 । AAJ KA RASHIFAL 11 FEBRUARY 2022 in Hindi
धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण कर रहें हैं । आज कुछ कीमती सामान खोने का डर है इसलिए अपने जरूरी सामान को थोड़ा सा संभाल कर रखें। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए अधीर रहेंगे। आज आपका जीवनसाथी आपकी सेहत के प्रति और संवेदनशील हो सकता है आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे | तो आज वे ओर दूर हो सकते हैं। झुंझलाहट से बचने के लिए अपने मन को थोड़ा सा शांत रहकर और बैलेंस होकर चलेंगे तो सभी काम धीरे धीरे पूर्ण होने लगेंगे। आज पार्टनरशिप में नयापन लाने का प्रयास करेंगे। इससे आपके संबंधों में ताजगी रहेगी। वाद विवाद से थोड़ा सा बच्चा रिश्तों में तनाव आज के दिन आ सकता है इसलिए थोड़ा सा वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण रखें। देवी दुर्गा की पूजा करते समय आज पांच तरह के फलों का भोग उन्हें जरूर लगाएं और इन फलों को बालिकाओं में बांट दें। आपका शुभ रंग रहेगा मेहरून और शुभ अंक रहेगा। 1। AAJ KA RASHIFAL 11 FEBRUARY 2022 in Hindi
मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। ऑफिस में आज किसी बात को लेकर बॉस की डांट सुनने को मिल सकती है। ज्यादा क्रोध करने से आज काम बिगड़ेगा। इसलिए आज के दिन क्रोध से बचें। साहित्य जगत से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन मान सम्मान से बना रहेगा। संतान से सम्बंधित चिंता का आज के दिन आपको हल प्राप्त हो ही जाएगा। वहीँ छात्रों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। इस कड़ी में आपको अच्छी सफलता आज के दिन हासिल होगी। पार्टनर से किसी बात को मनवाने का दबाव आज के दिन न बनाएं। पुरानी चिंताओं से आज के दिन आपको मुक्ति मिलेगी। पार्टनर की तलाश आज के दिन आपके पूरी होगी। मां को काले चने खीर और पूड़ी का भोग जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा 4 | AAJ KA RASHIFAL 11 FEBRUARY 2022 in Hindi
कुंभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा संभलकर चलने का है मां के स्वास्थ को लेकर चिंता हो सकती है वहीं उनसे वाद विवाद की स्थितियां भी उत्पन्न हो सकती है। आज के दिन थोड़ा सा संयम से काम लें। धैर्य से अपने कार्यों को पूर्ण करेंगे तो आपके काम पूरे होते चले जाएंगे। वरना पेंडिंग कार्यों की लिस्ट लंबी हो सकती है। आज के दिन प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में निवेश न करें। वहीँ किसान वर्ग के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। सही मूल्यांकन आज के दिन आप प्राप्त करेंगे। दूध डेरी से संबंधित काम जो लोग कर रहे हैं उनके लिए भी आज का दिन बहुत ही अच्छा और सफलता दायक रहेगा पर आज के दिन यात्रा करते समय थोड़ा सा संभल कर करें और लंबी दूरी की यात्रा को अवॉयड करें। खुद ड्राइव करके कहीं न जाएं क्योंकि एक्सिडेंट होने का चांस बना हुआ है। पति पत्नी के रिश्ते आज के दिन सामान्य रहेंगे। पार्टनर से आज आपको भरपूर रोमांस मिलेगा। आज के दिन लव लाइफ में अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। आज के दिन मां को घी का दीया लगाकर उनकी पूजा करें। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन और शुभ अंक रहेगा 5 | AAJ KA RASHIFAL 11 FEBRUARY 2022 in Hindi
मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। अतः आज कार्य क्षेत्र में अचानक विवाद हो सकता है। भावुक होने से थोड़ा सा बचें। जीवनसाथी के साथ नए भविष्य की योजना आज के दिन आप बनाएंगे | मकान खरीदने और बनाने के मामले में पार्टनर की राय नजर अंदाज न करें। आज के दिन खर्चों के प्रबंधन को लेकर मिलजुलकर आगे बढ़ने का प्लान बनाना होगा। आज आपका समय बहुत अच्छा चल रहा है। आज आपके दुश्मन शांत रहेंगे। संपत्ति को ले देन कोई बड़ा सौदा आज के दिन हो सकता है। आज के दिन कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा खासा लाभ भी प्राप्त होगा। रुके हुए काम निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। किसी की मदद करने का आज आपको मौका मिलेगा। आज पार्टनर से शारीरिक संबंध बना सकेंगे। पति पत्नी के बीच में अच्छा तालमेल रहेगा। सिंगल लोगों की लाइफ में पार्टनर की तलाश खत्म हो जाएगी। रिलेशनशिप के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। मां को नारियल आज के दिन जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग लाइट ग्रीन और शुभ अंक करेगा 6 | AAJ KA RASHIFAL 11 FEBRUARY 2022 in Hindi
Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali
[/vc_column_text][vc_video link=”https://youtu.be/k_2zolY5q7I” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]