Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

AAJ KA RASHIFAL 11 April 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi

[vc_row][vc_column][vc_column_text]

AAJ KA RASHIFAL 11 April 2022 in Hindi


 

 

 

मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं। आज का दिन आपके लिए आर्थिक रूप से संपन्नता लेकर आया है। आज के दिन आपके अटके हुए काम निर्विघ्न संपन्न होंगे। वर्कप्लेस पर भी आपको अपने अधिकारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कोई विशेष कार्य में सफलता मिलेगी, जिससे आपकी प्रसिद्धि में वृद्धि होगी। सहकर्मी भी आपको आइडियल मानेंगे और आपसे सलाह लेकर अपने कार्यों को करने का प्रयास करेंगे। आज के दिन दूरगामी यात्रा से आपको बचना चाहिए। वाहन की खरीदारी के शुभ योग आज के दिन बने हुए हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित कामकाज और अधिक तेजी पकड़ेगी और इन कार्यों में आपको अच्छी सफलता आज के दिन प्राप्त होती हुई दिखाई देगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और जीवन साथी से धन लाभ की संभावनाएं आज के दिन बन रही है। वहीं लव रिलेशनशिप में आप आज के दिन अपने लव मेट के साथ में अच्छा समय व्यतीत करते हुए दिखाई देंगे। हालांकि जो कार्य आप उनके साथ में मिलकर करना चाहते हैं, उस कार्य में कुछ असुविधा आज के दिन आपको हो सकती है। गुड़ से शिवजी पर जलाभिषेक आज के दिन जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा लाल और शुभ अंक रहेगा दो | AAJ KA RASHIFAL 11 April 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishabh-rashi-taurus-300x267.png

वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके सुख सौभाग्य और समृद्धि में वृद्धि करेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई बहनों का साथ और सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। आप के राजनीति से संबंधित कार्यों में अटकाव की स्थितियां खत्म हो जाएगी। आज उन कार्य आपके निर्विघ्न संपन्न होते हुए दिखाई देंगे। वहीं आज के दिन कोई भी काम करने जा रहे हैं तो उस काम में आपको एकाग्रचित्त होकर आगे बढना पड़ेगा क्योंकि मन थोडा सा चंचल रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्य आपके सुगमता से पूर्ण होंगे। मैनेजर का सपना आज के दिन आपका पूर्ण होता हुआ दिखाई देगा। कन्फ्यूजन की स्थिति में आप अपने परिवारिक सदस्यों की सलाह लेकर अपने वर्क प्लेस पर काम करें और ऐसे कोई भी डिसीजन अकेले न लें जो कि आपके भविष्य को प्रभावित कर सकते हैं। आज के दिन ऐसे कार्यों में आपको अपने परिवार की आवश्यकता रहेगी। आज के दिन आपका भाग्य आपका साथ देगा और आपके काम द्रुत गति से संपन्न होंगे। वहीं धर्म कर्म के कार्यों में आपका मन आज के दिन अधिक लगेगा और समाजसेवा जैसे कार्यों से आपके सामाजिक मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। शिव पूजन के समय दही, शक्कर, चावल, सफेद चन्दन आदि का उपयोग आपको भगवान भोले शंकर को चढ़ाते समय जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा नौ |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is mithun-rashi-gemini-300x267.png

मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। वाणी से आप सबको मोहित करते हुए नजर आएंगे। कुटुम्ब में आपका मान सम्मान आज के दिन बढता हुआ दिखाई देगा। एक अच्छी मॉर्निंग आपको अपने परिवार के सदस्यों के बीच में देखने को मिलेगी। आज के दिन उनके साथ कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। आज के दिन घर की महिलाओं को खुश करने का प्रयास करेंगे। उनके लिए कुछ टिप्स। जारी करते हुए दिखाई देंगे। वर्कप्लेस पर भी आपके सहकर्मियों का तालमेल आपको देखने को मिलेगा। इस समय शत्रु भी आपके कार्यों की प्रशंसा जरूर करेंगे। आज के दिन व्यापार में अच्छी उन्नति और विशेष लाभ की परिस्थितियां आपको अवश्यम्भावी देखने को मिलेगी। यात्राएं अधिक संपन्न होगी, परंतु यात्राएं आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। आज के दिन आपके कोई भी कार्य अटके हुए हैं तो द्रुतगति से सम्पन हो जाएंगे। युवक युवतियां जो कि करियर में कुछ अलग करना चाहते हैं, अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहते हैं। उन्हें आज के दिन सफलता जरूर प्राप्त होगी। शिव पूजा में गन्ने के रस से भगवान भोले शंकर को आज के दिन अभिषेक करें। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा तीन।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kark-rashi-cancer-300x267.png

कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन खुद के राशि में गोचर भ्रमण करेंगे। आपकी राशि स्वामी का स्वग्रही होकर आपकी ही राशि में बैठना आज के दिन आपके व्यक्तित्व में चार चांद लगा देगा। आपका आकर्षक व्यक्तित्व सबको भाएगा। लोग आपकी तरफ सम्मोहित होते हुए दिखाई देंगे। आपकी तरफ आकर्षित होते दिखाई देंगे। जो युवक युवतियां नौकरी की तलाश करें। उनकी नौकरी आज के दिन तैयार हो जाएगी। वहीं जिनके विवाह में कोई बाधा उत्पन्न हो रही है, उनका विवाह निर्विघ्न आज के दिन संपन्न हो जाएगा। आज के दिन आप जो भी कार्य अपने व्यापार में कर रहे हैं, उस कार्य में आप एकाग्रचित होकर मेहनत के द्वारा सफलता जरूर अर्जित करेंगे। आज का दिन किराये के व्यापारियों के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। खासकर जो पेट्रोलियम पदार्थों से संबंधित खनिज पदार्थों से संबंधित या किराने का काम करते हैं। उनके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा और विशेष लाभ की स्थितियां उत्पन्न करने वाला रहेगा। आज का दिन किसानों के लिए भी बहुत अच्छा रहेगा। खेती बाड़ी में अच्छा खासा लाभ आज के दिन आप प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। आज आपके पराक्रम में वृद्धि और आपके पराक्रम को आपके परिवार का पूरा सपोर्ट मिलता हुआ दिखाई देगा। भगवान शिव की पूजा करते समय घी का दीपक जरूर जलाएं और भोले शंकर को खीर जरुर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन और शुभ अंक रहेगा छह। AAJ KA RASHIFAL 11 April 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is singh-rashi-leo-300x267.png

सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है। खर्च की संख्या बढ़ सकती है। भाई बहनों के साथ में मतभेद हो सकते हैं। परिवार में कलह का वातावरण हो सकता है। इसीलिये आज के दिन आपको थोड़ा सा संभलकर रहना। माता पिता के स्वास्थ को लेकर कोई चिंता का भाव आज आपके जीवन में उत्पन्न हो सकता है तो उनके स्वास्थ का विशेष रूप से ध्यान रखें। भाग्य आपका साथ देगा और जो युवक युवतियां अपने नए काम में आगे बढ़ना चाहते हैं, उनको आज समय बहुत फेवर करेगा। यानी टाइम आपके लिए बहुत फेवरेबल रहेगा। आज के दिन आपके सभी कार्य निर्विघ्न संपन्न होते हुए दिखाई देंगे। हालांकि थोड़ा सा कन्फ्यूजन आज के दिन हो सकता है। ससुराल वालों से कुछ मतभेद हो सकता है। इसलिए अपनी वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण जरूर रखें। शिव पूजन में गंगा जल से भगवान शिव पर अभिषेक आपको आज के दिन करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा एक।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kanya-rashi-virgo-300x267.png

कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। लाभ की स्थिति आपके लिए उत्तम रहेगी। आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां भी आज के दिन आपको देखने को मिलेगी। शेयर मार्केट, लॉटरी ट्रेडिंग जैसे कार्यों में आपको अच्छी सफलता आज के दिन प्राप्त होगी। वहीं आज के दिन किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपकी पुरानी यादों को तरोताजा कर जाएगी। सामाजिक मान सम्मान बढ़ेगा और सामाजिक समारोह में आज के दिन आपको सम्मानित किया जा सकता है। आज के दिन रिश्तों में अच्छी बॉन्डिंग होगी और वर्क प्लेस पर भी आप कुछ स्ट्रॉन्ग डिसीजन अपने काम में बदलाव कर सकते हैं और ये बदलाव आपके लिए निश्चित रूप से सकारात्मक होते हुए दिखाई देंगे। भाग्य के भरोसे आज के दिन ना बैठें। अपने आपको कर्मप्रधान बनाएं क्योंकि भाग्य आज आपका साथ कम देगा। अगर आप कर्म करेंगे तभी आपका भाग्य आपका साथ देता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन कोई भी काम में जल्दबाजी नहीं करनी है। यदि आप अपने लिए लाइफ पार्टनर ढूंढ रहे हैं तो इंडिया से बाहर यानी अब्रॉड से अपने जन्म स्थान से बाहर जाकर आप अपने लिए लाइफ पार्टनर ढूंढने आपको लाइफ पार्टनर मनचाहा प्राप्त हो जाएगा। भगवान भोलेनाथ के सामने आपको भांग और पान जरूर चढ़ाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी, शुभ अंक रहेगा दो | AAJ KA RASHIFAL 11 April 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is tula-rashi-libra-300x267.png

तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन पिता के साथ मैं आपकी बॉन्डिंग बहुत अच्छी होती हुई दिखाई देगी। मां के साथ भी आपके रिश्ते और अधिक सुदृढ़ होंगे। हालांकि कभी कबार मन मतभेद जरूर होंगे, परंतु मनभेद नहीं होने चाहिए। मतभेद जरूर हो पर मतभेद खत्म किए जा सकते हैं। मनभेद कभी। खत्म नहीं किए जा सकते। इसलिए अपने जीवन में किसी के साथ भी मन भेद न रखें। आज के दिन विद्यार्थी वर्ग को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में उत्तम सफलता प्राप्त होती हुई दिखाई देगी। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। व्यापार में उन्नति और ग्रोथ करते दिखाई देंगे। किसी बड़ी कंपनी के साथ आज आपको टाईअप करने का मौका भी मिलता हुआ दिखाई देगा। शिवजी को दही, शहद और इत्र आज के दिन जरुर चढ़ाना चाहिए। इससे वे आप पर सदैव अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखेंगे। आपका शुभ रंग रहेगा मेजेंटा और शुभ अंक रहेगा सात |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishik-rashi-scorpio-300x267.png

वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यवर्धक रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा और धर्मकर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपका मन बहुत दयालु रहेगा। ऑफिस जाकर लोगों की सहायता करेंगे और इससे आपकी प्रसन्नता और अधिक बढ़ेगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आज के दिन आपकी इच्छा का सम्मान आपके पारिवारिक सदस्य भी करते हुए दिखाई देंगे और परिवार की सहमति से आप कुछ अपने जीवन में नया कार्य करते हुए दिखाई देंगे। कुछ इंसपिरेशन आपको अपनी फैमिली से मिलेगी जिससे आप बहुत अधिक उत्साहित आज के दिन नजर आएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। पढ़ाई में आपको मनोनुकूल परिणाम की प्राप्ति होगी। यदि आप कोई रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं और आज वो रिजल्ट आ रहा है तो वो रिजल्ट आपके लिए फेवरेबल रहेगा। पंचामृत से भगवान शिव पर अभिषेक आज के दिन जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा, शुभ अंक रहेगा आठ । AAJ KA RASHIFAL 11 April 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is dhanu-rashi-saggitarious-300x267.png

धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। थोड़ी सी कठिनाइयां आपको अपने काम में देखने को मिल सकती हैं। किसी को किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए आज के दिन खुद पर भरोसा करके अपनी गोपनीय बातों को अपने तक और अपनी गोपनीय दस्तावेज से सुरक्षित स्थान पर रखें। भावनाओं में आकर किसी को भी अपनी कमजोरी या फिर अपनी गोपनीय बातें ना बताएं। आज के दिन आपको दूरगामी यात्रा से भी बचना चाहिए। दुर्घटना की संभावना बनी हुई है और जानवरों से चोट भी लग सकती है। अतः जानवरों से थोड़ा सा सावधान रहें। आज के दिन अपने स्वास्थ का भी ध्यान रखें। संक्रमण से संबंधित समस्याओं से ग्रसित हो सकते हैं। हल्दी युक्त दूध से भगवान शिव पर अभिषेक करना चाहिए। ये उपाय आपके लिए बहुत लाभकारी और उत्तम परिणामदायक रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा नीला, शुभ अंक रहेगा चार।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is makar-rasi-capricorn-300x267.png

मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज वैवाहिक जीवन में आप उन्नति और प्रगति प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। वहीं लाइफ पार्टनर का पूरा सपोर्ट आपको देखने को मिलेगा। मोरली आप उनके साथ रहेंगे परंतु आज के दिन आप अपने कार्यों में आ रही समस्याओं को किसी के साथ शेयर न करें। गुप्त रखकर इसका हल खुद ही निकालने का प्रयास करें। बहुत ज्यादा लोगों को अगर आप अपनी गोपनीय बातों को शेयर करेंगे तो आप कन्फ्यूज हो सकते हैं और किसी भी डिसीजन पर नहीं पहुंच पाएंगे। अगर आपको किसी को अपने मन की बात बतानी है तो किसी विश्वसनीय एक व्यक्ति को चुनें और उसी को अपने मन की बातें शेयर करें। आपको सही मार्गदर्शन और सही सलाह प्राप्त होगी। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। व्यापार में आप अच्छी उन्नति और प्रगति करते हुए दिखाई देंगे। खासकर जो सफेद वस्तुओं से रिलेटेड काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन हेक्टिक रहेगा। नौकरी में कुछ बड़ी जिम्मेदारी आज के दिन आपको मिल सकती है और आप बहुत ज्यादा काम में संलग्न होने के कारण अपने स्वास्थ को इग्नोर करेंगे, जिससे थकान और कमजोरी का अनुभव आज के दिन आपको हो सकता है। थोडा सा अपने खान पान का विशेष ध्यान रखें। भगवान भोलेशंकर का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आज के दिन नारियल के पानी से भगवान भोले शंकर पर अभिषेक करें। आपका शुभ रंग रहेगा हरा, शुभं अंक रहेगा नौ। AAJ KA RASHIFAL 11 April 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kumbh-rashi-aquarius-300x267.png

कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेगा | आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त। थोड़ी से कम प्रेक्टिकल होकर अगर आप सोचेंगे तो कार्यों में जल्दी ही सफलता प्राप्त हो जायेगी। छोटे छोटे व्यवधान आएंगे और इससे आपको अपने काम को पूर्ण करने में कठिनाई का अनुभव हो सकता है। विदेशों से आपको बहुत अच्छी साहयता मिल सकती है। यदि आप इम्पोर्ट एक्सपोर्ट और हेंडीक्राफ्ट से रिलेटेड कोई काम करें तो उसमें आज आपको अच्छी सफलता प्राप्त करने के योग बने हुए हैं। कर्ज की स्थितियों से आज आपको मुक्ति मिल जाएगी। वही आज के दिन किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपकी पुरानी यादों को तरोताजा कर जाएगी। आज के दिन तिल्ली के तेल के अन्दर काले तिल डालकर भगवान भोलेशंकर शिव के शिवलिंग पर अभिषेक कर। आपका शुभ रंग रहेगा बादामी, शुभ अंक रहेगा आठ ।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is meen-rashi-pieces-300x267.png

मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। खासकर जो आर्ट्स के छात्र हैं उनके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको अपने मनवांछित लक्ष्य की प्राप्ति जरूर हो जाएगी। कलाकारों के लिए आज का दिन कला में प्रसिद्धि प्राप्त करने का रहेगा। साहित्य और कला के क्षेत्र से अगर आप जुड़े हुए हैं तो आज के दिन आपकी प्रसिद्धी और अधिक बढ़ेगी और आपको अपने अच्छे कार्यों के लिए कला के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। आज का दिन छात्रों के लिए थोड़ा सा डिस्ट्रैक्शन से भरा रहेगा। विपरीत लिंग के प्रति आपका आकर्षण अधिक रहेगा। आप अपने ऑफिस में विपरीत लिंग के प्रति थोड़ा सा आकर्षित होते हुए दिखाई देंगे और आपकी रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने से थोड़ा सा हिचकेंगे। उनकी बातों को बोल दें। आज आपकी बातें अगला जरूर सुनेगा और आपके प्रपोजल को एक्सेप्ट भी करेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता के भाव रहें बने रहेंगे और जीवनसाथी के साथ में कई बार घूमने जाने का प्रोग्राम आज के दिन बन सकता है। भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए आज के दिन केसर युक्त दूध से उन पर अभिषेक करें। आपका शुभ रंग रहेगा क्रीम, शुभ अंक रहेगा एक | AAJ KA RASHIFAL 11 April 2022 in Hindi

 

[/vc_column_text][vc_video image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]

 

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *