AAJ KA RASHIFAL 10 September 2022 in Hindi
मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। लाभ की स्थिति बहुत अच्छी बनी हुई है। आज के दिन आकस्मिक धन लाभ की स्थिति आपको देखने को मिलेगी। आपने अगर किसी को उधार दे रखा है तो वो व्यक्ति आपको उधार जाएगा। आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। घर में रिश्तेदारों के आगमन से घर का माहौल हैल्दी होता हुआ दिखाई देगा। समाज को सम्मानित किया जा सकता है। आपका सर्कल लेवल बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी और सुदृढ़ रहेगी। जो लोग बड़ी इंडस्ट्री के मालिक हैं, उनके लिए आज कोई आपको अपने काम में प्राप्त हो सकता है। इस राशि के लोग पितृपक्ष के दौरान कांसे की धातु से बनाए सिक्के को बहते हुए जल में जरूर प्रवाहित करें। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा 8।
वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन कर्म क्षेत्र में आपको आगे लेकर जाएगा। आपके काम में अच्छी प्रगति अच्छी ग्रोथ आप महसूस करेंगे। आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए बहुत ही अच्छा है। नौकरी में आपको कोई शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। वहीं व्यापार में आप अच्छी उन्नति और तरक्की करते हुए दिखाई देंगे। अगर आपके हाथ में कोई काम आ जाएगा और आपको उसे मैनेज करने का जिम्मा सौंपा जाएगा तो आप उस काम को बहुत ही अच्छे तरीके से मैनेज भी कर लेंगे। इस राशि के लोग पितृपक्ष के दौरान किसी भी दिन बटुक भैरव मंदिर में जाकर दही और गुड़ का भोग जरूर लगाएं। फिर अपने पूर्वजों के नाम से कन्याओं को भोजन कराकर उन्हें सफेद रंग के वस्त्र भेंट करें। आपका शुभ रंग रहेगा काला और शुभ अंक रहेगा। 6।
मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। भाग्य आज के दिन आपका साथ देगा। इसीलिए आज आपके काम द्रुत गति से होते चले जाएंगे। भाग्य का साथ और सहयोग आपको अच्छी उन्नति और प्रगति दिलवाएगा। आज के दिन आपको अपने कार्य क्षेत्र में कुछ शुभ समाचार मिल सकते हैं। करियर को लेकर उत्साहित युवक युवतियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। उत्तम परिणामों की प्राप्ति आपको होगी। आज के दिन आपको समाज सेवा जैसे कार्यों में अपना मन लगाएंगे। मिथुन राशि के लोग आप आपको पितृपक्ष के दौरान पक्षियों को बाजरा जरूर खिलाना चाहिए। आप अपने घर की छत पर बाजरा और पानी की व्यवस्था कर सकते हैं। इसके अलावा किसी सार्वजनिक स्थान पर प्याऊ लगवाना भी इस दौरान शुभ माना जाता है। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन और शुभ अंक रहेगा 3 |
कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन समस्या जीवन से खत्म होती हुई दिखाई देगी। गुप्त धन की प्राप्ति के स्त्रोत मिलेंगे। परंतु आज के दिन आपको रिस्की काम हाथ में नहीं लेना है। जो आपके कार्यों को करने का प्रयास करें और आपको किसी भी कार्य को किसी और पर नहीं डालना है। वो कार्य अगर आप खुद खड़े होकर करेंगे तो सही तरीके से होगा अन्यथा नुकसान की स्थिति बनेगी। आज के दिन आपकी सजगता ही आपको सफलता दिलवाएगी। इस राशि के जातक पितृपक्ष के दौरान मुठ्ठी भर साबुत बादाम बहते हुए पानी में प्रवाहित करें। फिर शिव मंदिर में शिवलिंग पर दूध से अभिषेक जरूर करें। इसके अलावा चावल की खीर बनाकर भूखे और गरीब व्यक्तियों को खिलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा और शुभ अंक रहेगा 2।
सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा और सुख संसाधनों से परिपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी का मार्गदर्शन का साथ आपको भरपूर देखने को मिलेगा। हालाँकि कुछ चिंता हो सकती है पर आप की सेवा और देखभाल से आपके माधुर्य से वो जल्दी ही स्वास्थ लाभ प्राप्त करेंगे। आज के दिन दूरगामी यात्राएं जरूर होगी। परन्तु कार्य के सिलसिले में जो भी यात्राएं होगी वो आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। सिंह राशि वाले लोगों को गरीबों को अनाज और पीले रंग के वस्त्र दान करने चाहिए। इससे आपके पूर्वजों का आपको आशीर्वाद मिलेगा। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा। 2।
कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए स्वास्थ संबंधी समस्याएं उत्पन्न कर सकता है। ननिहाल से शुभ समाचार मिल सकते हैं। शत्रुओं से थोड़ा सा सावधान रहें। आज के दिन गलत मित्रों की संगति आपको भारी पड़ सकती है। आज के दिन वर्क प्लेस पर किसी के साथ उलझने की अपेक्षा अपने कार्य पर ध्यान दें। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन कुछ नए काम की शुरुआत का नहीं है तो सामान्य तरीके से अपने कार्यों को करने का प्रयास करें। ये लोग इस दौरान यानि पितृपक्ष के दौरान इस राशि के जातकों को घर पर सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। साथ ही सर्वपितृ अमावस्या तिथि पर गरीबों और अनाथ लोगों को भोजन और वस्त्रों का दान जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 6।
तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके व्यापारिक संबंधों को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। जो छात्र छात्राएं पढ़ाई में कुछ अलग करना चाहते हैं वो आज अच्छी परफॉमेंस से अपने टीचर्स को इम्प्रेस करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन स्पोर्ट्स पर्सन्स बहुत अच्छा प्रदर्शन खेलों में कर सकते हैं और आपको अपने प्रदर्शन के लिए सम्मानित भी किया जा सकता है। आज के दिन नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का भरपूर सहयोग और साथ देखने को मिलेगा। तुला राशि वाले लोग दूध और चावल से बनी खीर और नमकीन चावल गरीबों में जरुर बांटे। इसके साथ ही साथ कन्याओं को चप्पल दान करें। मान्यता है कि इससे पितृदोष से मुक्ति मिलेगी। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 5।
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे अतः आर्थिक स्थिति शून्य से ना हो। इसके लिए आपको प्रयासरत रहना होगा। सुखों में आज आपके फ्लक्चुएशन रहेगा। मानसिक स्थिति थोड़ी सी चिंता जनक बनी रहेगी। कार्य को लेकर कुछ चिन्ता और व्यग्रता आपके चेहरे पर देखने को मिलेगी। पर शांति से अपने मुद्दों को सुलझाएंगे तो जल्द ही अपनी समस्याओं से भी मुक्ति प्राप्त करेंगे। छात्रों के परिणाम मनोनुकूल रहेंगे और संतान की तरफ से आपको समाचारों की प्राप्ति होगी। ये इस जाति के इस इस राशि के जातकों को श्राद्ध पक्ष में पाँच गरीबों को दो रंग का कंबल या गरम वस्त्र दान करना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें भोजन करवाकर सामर्थ अनुसार दक्षिणा जरूर दें। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 1।
धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। भाई बहनों के साथ आपके मतभेद समाप्त हो जाएंगे। बेहतर ट्यूनिंग से एक दूसरे के साथ आगे बढ़ेंगे। जो लोग एकाउंटेंट या फाइनेंस से संबंधित कार्य करते हैं, उनको आज के दिन बहुत अच्छा लाभ अपने कार्य क्षेत्र में देखने को मिलेगा। मेडिकल स्टूडेंट्स का लक्ष्य आज के दिन पूरा हो जाएगा। आज के दिन शेयर मार्केट और लॉटरी में भी आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के लोग पितृपक्ष के दौरान खास तौर पर पशु पक्षियों को दाना पानी जरूर दें। गाय को चारा खिलाना भी शुभ रहेगा। इसके अलावा आप अपने पूर्वजों के नाम पर गरीबों को भोजन बांट सकते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा। 9।
मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा और सुविधाजनक रहेगा। परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग और साथ आपको देखने को मिलेगा। उनका सपोर्ट भी आपको पूरा मिलेगा। आज के दिन वर्क प्लेस पर आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी अपने अधिकारियों के द्वारा सौंपी जा सकती है और आप इस जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन भी करेंगे। मकर राशि के लोग पानी में गंगाजल मिलाकर नहाएं फिर किसी शनि मंदिर में जाकर दृष्टिहीन और विकलांग बच्चों या बड़ों को भोजन करवाएं। इससे आपको लाभ मिलेगा। आपका शुभ रंग रहेगा काला और शुभ अंक रहेगा। 1।
कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन आपके खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज आपका व्यक्तित्व बहुत निखरा हुआ और आकर्षक रहेगा, जिससे शत्रु भी आपसे मित्रता करने का प्रयास करेंगे। कई लोग आपको चाहकर अपने कार्यों में सम्मिलित करेंगे। अपनी खुशियों में शामिल करेंगे और आप उन लोगों के साथ उनकी खुशियों को बांटते हुए उनकी खुशियों को बढाते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी और धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन अध्यापन में आपकी रुचि बढ़ेगी। इस राशि के जातक पितृपक्ष के दौरान पितरों के नाम से 11 श्रीफल यानि नारियल लें और फिर पूर्वजों का नाम लेते हुए एक एक करके बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। इसके बाद गरीब और जरूरतमंदों को भोजन जरूर कराएं। आपका शुभ रंग रहेगा लाल और शुभ अंक रहेगा। 7 |
मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज खर्चों की अधिकता की वजह से आप थोड़े से परेशान होंगे। अपने बजट को मैनेज नहीं कर पाएंगे। जो युवक युवतियां बाहर जाकर जॉब करना चाहते हैं, उनको निराशा हाथ लग सकती है। आज के दिन किसी भी काम में इनवेस्टमेंट करने से अपने आपको रोकें। रूटीन में जो काम करें उन्हीं कार्यों को करने का प्रयास करें। इस राशि के जातक पितृपक्ष के किसी भी दो दिन दूध और मावे से बने भोजन को गरीबों में जरूर बांटें। इसके अलावा जिस गाय का हाल ही में बच्चा हुआ है उसे चारा जरूर खिलाएं। अगर संभव हो सके तो गौ दान करें। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी रंग और शुभ अंक रहेगा 8।