Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra|jems and stone|Numerology|Palm Reading

AAJ KA RASHIFAL 10 March 2023 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik/Daily Rashifal – Nidhi Shrimali

AAJ KA RASHIFAL 10 March 2023 in Hindi

मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण कर है। अतः आज का दिन आपके लिए सतर्क होकर अपने जीवन में आगे बढने का है। आज के दिन आपको कई रास्ते अपने जीवन में आगे बढने के मिलेंगे। अब उचित रास्ता कौन सा है उससे आपको खुद को अपनी बुद्धि और विवेक से ढूँढना होगा। आज के दिन गलत मित्र आपको पथभ्रष्ट भी कर सकते हैं। वहीं सही। आपको सही रास्ते की तरफ आगे ले जा सकते हैं। आपको किसकी बात सुननी है ये आप पर निर्भर करता है। आज के दिन रुपये पैसे से संबंधित कार्यों में कुछ आपके शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। वहीं आज के दिन जो आपके प्रतिद्वंदी है वह आज आपके खिलाफ किसी न किसी प्रकार से संयन्त्र जरूर रचने का प्रयास करेंगे। पर आप उनके सभी प्रयासों को विफल कर देंगे। आज के दिन रिस्की कामों में हाथ डालना ठीक नहीं है। खूब पानी पियें और अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें। क्या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करने से आपकी मनोकामना पूर्ण होगी |
शुभ रंग :- बादामी
शुभ अंक :- सात

वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लिए बहुत ही इम्पोर्टेंट रहने वाला है। आपके पढाई में आपको जो भी दिक्कतें अब तक आ रही थी वो आपके टीचर और अपने मित्रों की मदद से आप सॉल्व कर लेंगे। पेरेंट्स आपको गौरवान्वित महसूस करते हुए दिखाई देंगे आपके प्रति। और आज के दिन आप कोई विशेष प्रोजेक्ट की तरफ आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। आज के दिन संतान की तरफ से सुखद समाचार की प्राप्ति भी होगी और कोई विशेष उद्देश्य आपका संपन्न हो जाएगा। आध्यात्मिक भावों से भरे रहेंगे और धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। गाय के घी के दो दीपक जला कर उन्हें किसी एकांत स्थान पर अपनी मनोकामना बताते हुए वहां पर आपको रखकर आ जाना चाहिए। इससे आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होगी।
शुभ रंग :- ग्रे
शुभ अंक :- एक

मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपकी आर्थिक समस्याओं को दूर कर आपको अच्छे लाभ की स्थितियां दिलवाएगा। जो भी काम आपके अधूरे रह गए हैं वो द्रुत गति से आज के दिन संपन्न होंगे। परंतु प्रोपर्टी से सम्बंधित कार्यों में आपको सजगता बनाये रखनी चाहिए। आज के दिन आईटी फील्ड से जुड़े हुए लोगों के जो भी प्रोजेक्ट अधूरे पड़े हैं वो प्रोजेक्ट द्रुत गति से संपन्न होते चले जाएंगे। नए वाहन की खरीदारी के आज के दिन पूर्ण योग बन रहे हैं। कर्ज से परेशान होने पर लक्ष्मी पूजन के बाद गणेश जी की प्रतिमा को हल्दी की माला जरूर पहनाएं।
शुभ रंग :- लाल
शुभ अंक :- दो

कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। छोटे भाई बहन से आपका मनमुटाव चल रहा था। उनसे आपके मनमुटाव खत्म हो जाएंगे। माहौल वापस प्रेमपूर्ण और सौहार्द पूर्ण हो जाएगा। आज के दिन कजंस के साथ और अपने भाई बहनों के साथ आप अच्छी शाम बिताते हुए दिखाई देंगे। वर्क प्लेस पर आज के दिन आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। राजनीति में अटके काम आज आपके द्रुत गति से संपन्न होंगे। यात्राओं के योग बने हुए पर यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। त्रिकोण आकृति का झंडा भगवान विष्णु के मंदिर में ऊंचाई वाले स्थान पर इस प्रकार लगाएं कि वे लहराता रहे।
शुभ रंग :- गुलाबी
शुभ अंक :- चार

सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन पारिवारिक तौर पर आपके कुटुम्ब में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति संबंधी विवादों का फैसला आपके पक्ष में जाएगा। टेक्निकल फील्ड से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कुछ विशेष काम या पिछले प्रोजेक्ट आज के दिन आपको मिल सकता है जिससे आपका मनोबल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आज आपकी भागीदारी भी बढ़ेगी। शाम को पीपल के पत्ते पर अनार की कलम से गोरोचन के द्वारा शत्रु का नाम लिखकर भूमि में दबा दें। इससे आपकी मनोकामना पूर्ण होगी और आपके प्रतिद्वंद्वियों का नाश होगा। वे अपने षड्यंत्र में विफल होंगे।
शुभ रंग :- भूरा
शुभ अंक :- आठ

कन्या राशि :- आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन जो भी काम आपको हाथ में लेने हैं, उन कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें। नए कार्य की शुरुआत से बचे जो पेंडिंग पड़े हुए कार्य हैं, उसमें आपको अपने पारिवारिक सदस्यों की सलाह लेकर आगे बढ़ना चाहिए। आज के दिन ददिहाल से संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे। आपकी पर्सनालिटी थोड़ी सी कन्फ्यूजिंग नजर आएगी। परंतु जल्द ही आपको अपने परिवार की मदद से कन्फ्यूज़न को दूर करने का मौका प्राप्त होगा। धन संबंधी समस्याएं हैं तो आप। लाल रुमाल में नारियल बांधकर अपने गल्ले या तिजोरी में जरूर रखें।
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक – एक

तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके खर्च की स्थितियों को बढ़ा सकता है। अपने खर्चों को थोड़ा सा बैलेंस करके चलने का प्रयास करें। आज के दिन अनर्गल खर्च से खुद भी बचें और अपने पारिवारिक सदस्यों को भी अनर्गल खर्च करने से रोकें। आज के दिन वर्क प्लेस पर कन्फ्यूजन हो सकता है। रिश्तों में किसी बात को लेकर तनातनी हो सकती है। बहुत शांति से अपने मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें। वहीं व्यायाम, योगा, मेडिटेशन, प्राणायाम अपने आप को जोडें क्योंकि आज के दिन गले से संबंधित या पेट से संबंधित कुछ समस्या उत्पन्न हो सकती है। पेड़ की पत्ते पर सिंदूरिया की से ॐ श्रीं श्रीं नमः इस मंत्र को जरूर लिख दें और उसके बाद इसे बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें।
शुभ रंग – बैंगनी
शुभ अंक – पाँच

वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आपको कुटुम्ब से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। बड़े भाई के घर में आगमन से घर का माहौल बहुत ही खुशनुमा होता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन आपका सर्कल और लेवल भी बढ़ता हुआ दिखाई देगा। जो काम आपने रिस्की अपने हाथ में ले रखे हैं उनमें आज आपको फायदा प्राप्त होगा। आज के दिन सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी और घर में मेहमान आ सकते हैं जिससे घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। अपने घर के बगीचे या बरामदे में केले के दो पेड़ जरूर लगाएं और इनकी देखभाल हमेशा करें।
शुभ रंग – नारंगी
शुभ अंक – नौ

धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन वर्कप्लेस पर फूंक फूंककर कदम रखने होंगे। विद्यार्थी वर्ग का अगर कोई रिजल्ट रहा है तो वो रिजल्ट आपके लिए सकारात्मक रहेगा। राजनीति में अटके काम आज आपकी द्रुत गति से संपन्न होंगे। वहीं सरकारी कार्यों में आ रही बाधाएं भी खत्म हो जाएगी। व्यापारी वर्ग व्यापार में कुछ नई शुरुआत करते हुए दिखाई देंगे। वहीं नौकरीपेशा लोगों को आज के दिन अपने अधिकारियों का साथ और सहयोग भरपूर देखने को मिलेगा। धन प्राप्ति के लिए पान के पत्ते पर रोली से श्रीं लिखकर अपने पूजा स्थान में रखें तथा उसकी रोज पूजा आराधना जरुर करें।
शुभ रंग -पीच
शुभ अंक – छह

मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए भाग्य को बदलने वाला रहेगा। आप अपने कर्म से अपने भाग्य को बदलने की सामर्थ रखेंगे। कई कार्य जो कि असंभव है वो आज के दिन असंभव कर जाएंगे। आज के दिन आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। घर और परिवार के साथ आज आप धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। आज के दिन जो भी काम आपने हाथ में लिया उसे दृढ़ निश्चय से पूरा जरुर कर ले। वर्क प्लेस पर आज के दिन अधिकारियों के द्वारा कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है। नवीन कार्यों के लिए आज का दिन शुभ है। काफी समय से यदि धन रुका हुआ है तो रुई का दीपक घर के ईशान कोण में जरूर जलाएं।
शुभ रंग – हरा
शुभ अंक – नौ।

कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन यात्राओं से भरा रह सकता है। परंतु जो भी यात्राएं होगी वो आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। उद्देश्य को पूर्ण करने वाली होगी। आज के दिन इम्पोर्टेन्ट मीटिंग्स भी हो सकती है। उसमें आपको थोड़ा सा तोल मोल कर बोलना है। अति बोलना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। आज के दिन जानवरों से थोडा सा सावधान रहें वरना जानवरों से चोट लग सकती है। लक्ष्मी मंदिर में जाकर कमल के फूल नारियल महालक्ष्मी को अर्पित करें और सफेद मिठाई का भोग जरूर लगाएं।
शुभ रंग – सफेद
शुभ अंक – चार

मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अत आज का दिन आपके पारिवारिक मुद्दों से हटकर कुछ विशेष कर गुजरने का है। अपने वर्क प्लेस पर भी आज के दिन कुछ नई स्ट्रैटजी और प्लानिंग बनाते हुए आप अपनी योजना को क्रियान्वित करेंगे। वहीं आज के दिन व्यापारी वर्ग नई योजनाओं को नए तरीके से शुरू करने का प्रयास करेंगे। इससे आपको बड़ी सफलता आज के दिन हाथ लगेगी। जीवन साथी का मार्गदर्शन आपको जरूर देखने को मिलेगा। वहीं अगर आप लव रिलेशनशिप में हैं तो आपको मनचाहा आज के दिन पार्टनर जरुर प्राप्त हो जाएगा। शिवलिंग पर विधिवत पूजा करने के बाद बेलपत्र की जड़ को लाल धागे या फिर साफ कपड़े में लपेटकर अपने गले में धारण जरुर करें।
शुभ रंग – जामुनी
शुभ अंक – सात

Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Shrimali  Whatsapp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Connect with us at Social Network:-

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *