Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

AAJ KA RASHIFAL 10 FEBRUARY 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi

[vc_row][vc_column][vc_column_text]

AAJ KA RASHIFAL 10 FEBRUARY 2022 in Hindi


 

मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आज अधिकतर समय आप अपने बच्चों को देने का प्रयास करेंगे। बच्चों के साथ में मॉल में शॉपिंग करने का प्रोग्राम आज आपका बन सकता है। बिजनेस के सिलसिले में दोस्तों से बात चीत आज आपकी होगी जिसका फायदा आपको आने वाले भविष्य में मिलता हुआ दिखाई देगा। बेरोजगारों के लिए रोजगार की तलाश आज के दिन खत्म हो जाएगी। प्राइवेट जॉब करने वालों को प्रमोशन आज के दिन मिलने के योग बन रहे हैं। लव मैट्स के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज के दिन आपको प्यार में सफलता हासिल होगी। लाइफ पार्टनर के साथ में आपके कहासुनी के वातावरण से आज आपको मुक्ति मिल जाएगी यानी दोनों के बीच में मिसअंडरस्टैंडिंग आज के दिन क्लियर होती हुई दिखाई देगी। देवी मां को प्रसन्न करने के लिए इनकी पूजा में पीले कपड़े धारण करें और फिर इनकी पूजा में जो भी सामग्री आप इस्तेमाल करें वो भी पीली होनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा लाल और शुभ अंक रहेगा 1। AAJ KA RASHIFAL 10 FEBRUARY 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishabh-rashi-taurus-300x267.png

 

वृषभ राशि – आपकी राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण कर रहें है । अतः आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा मिलेजुले प्रभावों के साथ आगे बढ़ेगा। हालांकि काम में आ रही दिक्कत्तें आज के दिन दूर जरूर होंगे पर थोड़ा सी भ्र्म की स्थितियां जरूर रहेगी। आलस्य आपके अंदर रहेगा जिससे आपके काम अधूरे रह जाएंगे। आज के दिन आलस्य को त्यागकर अपने कामों को कर आप संपन्न करेंगे | तो सभी कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। आज के दिन दूरगामी यात्रा आपकी हो सकती है परन्तु वो यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। कोई भी काम करने जाता है तो उस काम को करने से पहले उसके बारे में जान लेना बेहद आवश्यक है। आज के दिन आपको अपने परिवार के सदस्यों से भी उस कार्य को करने से पहले सलाह जरूर लेनी चाहिए। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है इसलिए व्यापार में नए कार्य की शुरुआत करने की अपेक्षा पुराने पेंडिंग पड़े हुए कार्यों को ही सम्पन्न करना बेहतर रहेगा। आज का दिन पारिवारिक दृष्टि से आपके लिए इतना अच्छा नहीं रहेगा। परिवार के तानों की वजह से आहत और चिंताग्रस्त नजर आएंगे। बगलामुखी साधना को सम्पन्न करने के लिए देवी के विग्रह या यंत्र की स्थापना जरूर करें। इससे घर में मौजूद नकारात्मकता दूर होगी। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा। 4। AAJ KA RASHIFAL 10 FEBRUARY 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is mithun-rashi-gemini-300x267.png

 

मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः भविष्य को देखते हुए कुछ ऐसे कार्य जिसमें आपको आर्थिक सहायता मिल सके। उन कार्यों को करने की प्लानिंग बनाएंगे | परंतु आज के दिन प्रत्येक कार्य को सोच विचारकर आपको करना चाहिए। आज के दिन वर्क प्लेस पर भी कई कठिनाइयां आपके मार्ग में जरूर आएगी | पर शाम तक आप अपनी मेहनत और लगन से अपने कार्यों को सिद्ध कर लेंगे। आज के दिन कोई भी रिस्की काम हाथ में न लें , और कोई भी के इन्वेस्टमेंट से भी आपको बचना चाहिए। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। किसी कंपनी के साथ अगर आपका टाईअप होने जा रहा है , तो उस कंपनी के बारे में जान लेना आज आपके लिए बेहद आवश्यक रहेगा। आज के दिन निवेश में समझदारी रखें वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ में संबंध सामान्य रहेंगे। प्रेम संबंधों को बनाए रखने के लिए कुछ बातों को इग्नोर आज के दिन आपको करना पड़ेगा। जो लोग सिद्धि प्राप्त करना चाहते हैं तो मां बगलामुखी के ऐसे स्वरूप की मूर्ति रखनी चाहिए जिसमें वो बाएं हाथ में शत्रु की जिव्हा खींच रहीं हों और दाहिने हाथ में गदा से शत्रु की जिह्वा पर प्रहार कर रही हों। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा 3 । AAJ KA RASHIFAL 10 FEBRUARY 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kark-rashi-cancer-300x267.png

 

कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है । काम में आ रही दिक्कतें अब दूर हो जाएगी। लॉटरी खुलने के योग बने हुए हैं। शेयर मार्केट में अच्छा लाभ आज के दिन आप प्राप्त करेंगे। मनचाहा कार्य आज के दिन आपको करने को मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन प्रमोशन से भरा रह सकता है। इन्क्रिमेंट के योग बने हुए मनचाही ट्रांसफर आज मिल सकती है। आज के दिन दूरगामी यात्रा भी संपन्न हो सकती है। आज के दिन घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी जा सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में आज आपकी भागीदारी बढ़ेगी और परिवार के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम का आज के दिन आप हिस्सा बनते हुए दिखाई देंगे। मां बगलामुखी को प्रसन्न करने के लिए रिम बगलामुखी सर्व दुष्टानां वाचम मुखम पदम स्तम्भं जिव्हां किल्मं बुद्धि विनाशय रिम ओम स्वाहा इस मंत्र का जाप सबसे अच्छा रहेगा। आपकी सभी समस्याओं से छुटकारा देगा | आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन और बंद रहेगा। 6। AAJ KA RASHIFAL 10 FEBRUARY 2022 in Hindi

This image has an empty alt attribute; its file name is singh-rashi-leo-300x267.png

 

सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दीर्घावधि निवेश से आज आपको बचना चाहिए। अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर खुशी के पल आज के दिन आप बिताते हुए दिखाई देंगे। आपका लापरवाह रवैया आपके माता पिता को आज के दिन दुखी कर सकता है। कोई नई परियोजना शुरू करने से पहले उनकी राय भी आज के दिन आपको जाननी चाहिए। प्यार के मामले में सामाजिक बंधन तोड़ने से बचें। काम में मन लगाएं और जज्बाती बातों से आज आपको बचना चाहिए। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण आज के दिन पैदा करेंगे जिनकी वजह से आप खुशी का अनुभव करेंगे। आज के दिन पार्टनर को आपकी मदद से फायदा होगा। लव लाइफ में खुशी और तालमेल बना रहेगा। प्रेमी को कोई उपहार आज के दिन मिल सकता है। जो किसी को प्रपोज करने का मन बना रहे हैं उनके लिए आज का दिन अनुकूल है। देवी मां को पान , मिठाई , फल और पंचमेवा का भोग जरूर लगाएं। इसके बाद जल अर्पण करें। आपका शुभ रंग रहेगा मेहरून और शुभ अंक रहेगा 1। AAJ KA RASHIFAL 10 FEBRUARY 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kanya-rashi-virgo-300x267.png

 

कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज आपकी यात्रा आरामदेह रहेगी। आपको नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। आमदनी बढ़ने के आसार आज के दिन बने हुए हैं। कार्य क्षेत्र में भी अच्छा खासा लाभ प्राप्त होगा। शत्रु भय युक्त होते हुए आपके मार्ग से हट जाएंगे। आज आपका स्वास्थ और ऊर्जा का स्तर काम में आपका सहयोग करेगा। यात्रा करना फायदेमंद रहेगा , लेकिन महंगा साबित होगा | आज साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। अलग – अलग नजरिये के चलते आपके और आपके लाइफ पार्टनर के बीच में वाद विवाद भी हो सकता है। शाम को किसी रचनात्मक कार्य को लेकर किसी के साथ मिलकर योजना बंद रूप से कार्य करेंगे। आज किसी बात की बारीकी को जानने के झंझट में न पड़ें। अगर आपको अक्सर नजर लग जाती है तो मां बगलामुखी को चने की दाल जरूर चढ़ाएं। अब पूजन के बाद में ब्राह्मण को दक्षिणा के साथ दान अवश्य दें। ऐसा करने से आपकी रक्षा होगी। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 2। AAJ KA RASHIFAL 10 FEBRUARY 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is tula-rashi-libra-300x267.png

 

तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्ठम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। दिन खुशियों से भरा रहेगा परंतु आज के दिन आपको वर्क प्लेस पर कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में कुटुम्ब से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। गुप्त शत्रु आपके कार्यों में किसी न किसी प्रकार से व्यवधान डालने का प्रयास करेंगे पर आप अपनी सजगता से उन्हें परास्त कर देंगे। आज के दिन आपको यात्रा नहीं करनी चाहिए क्योंकि यात्रा में आपको संकट उत्पन्न हो सकता है। आज के दिन किसी अनजान व्यक्ति से सावधान रहें क्योंकि वो व्यक्ति आपके जीवन में येन केन प्रकारेण किसी प्रकार का व्यवधान डाल सकता है यानी अनजान लोगों के संपर्क में न रहें। आज के दिन आपको ससुराल वालों से कुछ शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आर्थिक मदद की भी संभावना रहेगी। आज के दिन कोई भी रिस्की काम में हाथ डालने से बचें। जानवरों से सावधान रहें क्योंकि जानवरों से चोट लग सकती है। आज के दिन आपके लव मेट के साथ बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। अपने से ज्यादा उम्र वाले इंसान के प्रति आप आकर्षित हो सकते हैं। विवाह के अच्छे योग भी आज के दिन बने हुए हैं। अगर आपका कोई कार्य अटका हुआ है और कोर्ट कचहरी के मामलों में आप कामयाबी हासिल करना चाहते हैं तो आपको 8 नींबू की माला आपको बनानी है और देवी मां को इस माला को चढ़ा दें। इससे आपकी इच्छा दिखाई दी होगी। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा और शुभ अंक रहेगा 7 । AAJ KA RASHIFAL 10 FEBRUARY 2022 in Hindi

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishik-rashi-scorpio-300x267.png

 

वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे है अतः आज आप पर्याप्त आराम नहीं कर पाएंगे। बहुत सारी थकान आप महसूस करेंगे। अतिरिक्त आराम की जरूरत आज के दिन आपको पड़ सकती है। आज के दिन योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्यों में आपको सफलता जरूर प्राप्त होगी | रैंडमली किसी भी काम को हाथ में ना लें। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा सा वर्कहॉलिस रहने वाला है यानि वर्क का प्रेशर आप पर अधिक रहेगा और काम की अधिकता की वजह से आप अपने परिवार को समय नहीं दे पाएंगे जिससे पारिवारिक सदस्यों की नाराजगी भी आज के दिन आपको झेलने पड़ सकती है। आज के दिन दाम्पत्य जीवन में किसी न किसी प्रकार से व्यवधान और खलल उत्पन्न हो सकता है। कोई बड़ी बात और बड़े झगड़े का रूप धारण कर लेगी। आज के दिन विपरीत लिंग के प्रति आपका आकर्षण रहेगा। लव रिलेशनशिप में आज आप अपने लव मेट के साथ में अच्छा समय व्यतीत करते हुए दिखाई देंगे और एक दूसरे को समझने का प्रयास करेंगे। जिन घरों में अक्सर लड़ाई झगड़ा होता है वहां पीताम्बरा जयंती के दिन यानी बगलामुखी जयंती के दिन देवी मां को पीले कनेर के पुष्प जरूर चढ़ाएं। ऐसा करने से घर में शांति का माहौल स्थापित हो जाएगा। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा 4। AAJ KA RASHIFAL 10 FEBRUARY 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is dhanu-rashi-saggitarious-300x267.png

 

धनु राशि – आपकी राशि से चंदमा छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | अतः आपकी कार्य प्रणाली में आज के दिन सुधार की गुंजाइश है। अपने काम के तौर तरीकों पर गौर अवश्य करें। आज के दिन कोई भी दूरगामी यात्रा से बचें क्योंकि यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय नहीं रहेगी। वर्क प्लेस पर किसी से झगड़ा हो सकता है। इसलिए अपनी वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण रखना बेहद आवश्यक है। आज के दिन कही गई बातों पर इतना ज्यादा सोच विचार करना आपके स्वास्थ पर बुरा असर डाल सकता है। इसके अतिरिक्त विचारों से बचें। पार्टनर के साथ कुछ रोमांटिक पल बिताने के लिए समय जरूर निकालें। जीवनसाथी के साथ में छोटी सी बात को लेकर किसी भी प्रकार का कहासुनी का वातावरण उत्पन्न हो सकता है इसलिए थोड़ा सा अपनी वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण जरूर रखें। मां बगलामुखी को प्रसन्न करने के लिए हल्दी की माला से उनके सिद्ध मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए इससे आपके सभी काम बनने लगेंगे। आपका शुभ रंग हल्का नीला और शुभ अंक रहेगा 6। AAJ KA RASHIFAL 10 FEBRUARY 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is makar-rasi-capricorn-300x267.png

 

मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही आवश्यक है। आप अपनी बुरी आदतों से तौबा करते हुए अपनी पढ़ाई में कंसंट्रेशन को बढ़ाएं। गुप्त नवरात्र में मां बगलामुखी की आराधना करें। जिससे आपको परीक्षा में अपने लक्ष्य को साधने में सफलता प्राप्त होगी। वहीँ अगर करियर के तौर पर आप कोई सरकारी नौकरी के प्रयास कर रहे हैं तो आपको मां बगलामुखी की पूजा आराधना जरूर करनी चाहिए। इससे आपके कार्य में लक्ष्य में आ रही बाधा दूर हो जाएगी। आज का दिन युवक युवतियों के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। नौकरी के कुछ नए अवसर आज के दिन आपको प्राप्त होंगे और यदि जॉब चेंज करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बेहतर विकल्प आज के दिन आपको मिलते हुए दिखाई देंगे। लव मैट्स से अपनी बात को जबरदस्ती मनवाने की कोशिश आज के दिन बिल्कुल भी ना करें। आप अपनी पसंद और नापसंद अपनी भावनाएँ प्रेमी पर न थोपें। पार्टनर के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं और आज के दिन आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं। मां बगलामुखी की पूजा करते समय उनके यंत्र और विष्णु भगवान की आराधना जरूर करनी चाहिए। ऐसा करने से शत्रुओं का नाश होगा आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा 9। AAJ KA RASHIFAL 10 FEBRUARY 2022 in Hindi

This image has an empty alt attribute; its file name is kumbh-rashi-aquarius-300x267.png

 

कुंभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | अतः तनाव और चिंताग्रस्त रहने की आदत आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। यात्रा में थकान और तनाव का अनुभव करेंगे लेकिन आर्थिक तौर पर यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ आपका समय आज के दिन व्यतीत होगा और उनसे सरप्राइज गिफ्ट आज के दिन आपको मिल सकता है प्रेम संबंधों में गुलाब की तरह व्यवहार करने से बचें। पार्टनर की कोई बात आपको आज के दिन परेशान कर सकती है। शादी के अच्छे योग आज के दिन बन गए हैं। आज आपको अपने जीवनसाथी से कोई शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी जिससे आज आपकी सारी थकान और कमजोरी दूर हो जाएगी। इनकी पूजा में मां बगलामुखी की पूजा में व्यक्ति को पीले आसन पीले वस्त्र पीले फल और पीले नैवेद्य का प्रयोग करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा बादामी और शुभ अंक रहेगा 8। AAJ KA RASHIFAL 10 FEBRUARY 2022 in Hindi

This image has an empty alt attribute; its file name is meen-rashi-pieces-300x267.png

 

मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। धर्म कर्म के कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी। कहीं से आपको समाचार प्राप्त हो सकते हैं। वरिष्ठ जनों का सहयोग प्राप्त होगा | किसी बात को लेकर मन में अधीरता रहेगी। आज के दिन बिजनेस में फायदे के योग बने हुए हैं। अच्छी स्थितियां आज के दिन आपको अपने व्यापार में देखने को मिल सकती है। अधिकारियों का सहयोग आज के दिन आपको प्राप्त होगा और बिजनस में अच्छा खासा लाभ प्राप्त होगा। बेचैनी से मुक्ति पाने के लिए आज आने वाले दिनों में कुछ आपको अपनी कार्यशैली में बदलाव करने पड़ सकते हैं जिससे आपको बड़ा फायदा होगा। आज आपका ध्यान रिश्तों से जुड़े मामलों पर अधिक रहेगा। आज के दिन आपके यात्रा संपन्न हो सकते हैं परन्तु यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। भाई बहनों का साथ और सहयोग प्राप्त होगा यदि आपके भाई बहिन विवाह योग्य हैं तो आज उनके विवाह के न्योते आपको मिलते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आप अपनी इच्छाओं को भी सम्मान देंगे और हॉबी से रिलेटेड कार्यों में आपकी रुचि आज के दिन बढ़ेगी। इसमें आपके लाइफ पार्टनर का भी आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। इनके मंत्र के जाप के लिए हल्दी की माला का प्रयोग जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा बैंगनी और शुभ अंक रहेगा 5 | AAJ KA RASHIFAL 10 FEBRUARY 2022 in Hindi

[/vc_column_text][vc_video link=”https://youtu.be/IN1o_x96FTI” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *