Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

AAJ KA RASHIFAL 10 August 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Ji

AAJ KA RASHIFAL 10 August 2022


 

 

मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही विशेष है। कोई विशेष कार्य आपका संपन्न हो जाएगा, जिससे आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ेगा। विद्यार्थी वर्ग को आज के दिन कुछ नए प्रोजेक्ट करने का सुअवसर प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा। धर्म कर्म के कार्यों में आज आपकी रूचि बढती हुई दिखाई देगी। दूरगामी यात्रा संभव है। यात्रा में अपने सामान का ध्यान विशेष रूप से रखें। घर में कलह को दूर करने के लिए प्रेम और सौहार्द के लिए घर में रोज और सप्ताह में एक बार नमक मिले पानी से पोछा अवश्य लगाएं। इससे घर में शांति का वातावरण बना रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा। 9 । AAJ KA RASHIFAL 10 August 2022

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishabh-rashi-taurus-300x267.png

वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण कर हैं। आज का दिन आपके लिए रहने वाला है। थोड़ा सा काम में दिक्कतें आ सकती है। कुछ भी काम करें तो उससे पहले आप उस कार्य के बारे में पूरा विचार विमर्श करें। आज आपकी राशि में मंगल है, इसलिए अपने क्रोध और आवेश पर नियंत्रण रख के चलें। आज के दिन किसी से भी उलझ सकते हैं और उस वजह से आपको अपने कार्यों में भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। शांति से और धैर्य से अपने कार्य को निपटाने का प्रयास करें। झाड़ू की दो सीखों को आपस में उल्टा करके नीचे धागे से बांध दें। अब इन दोनों सिक्कों को घर के दक्षिण पश्चिम स्थान में रखें। दांपत्य जीवन में जो भी कलह है वो इसके कारण दूर हो जाएगा। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा । 7 |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is mithun-rashi-gemini-300x267.png

मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए सुख सौभाग्य और समृद्धि लेकर आया है। कुछ कार्य जो आपके बहुत लंबे टाइम से अटके हुए थे, वो कार्य आज आपके द्रुतगति से संपन्न हो जाएंगे। कामों में सारी दिक्कतें परेशानियां खत्म होती हुई दिखाई देगी। रोगों में आपको लाभ प्राप्त होगा यानी स्वास्थ संबंधी समस्या से अब तक जूझ रहे थे तो वो समस्या अब खत्म होती हुई दिखाई देगी। आज के दिन आपको लव मेट अपना प्राप्त हो जाएगा। यानि सच्चा प्यार मिल जाएगा और अगर आप मन ही मन किसी को चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा है। उसे प्रपोज कर सकते हैं। वो आपके प्रपोजल को नहीं टकराएगा। परिवार के सदस्यों के बीच में मनमुटाव को दूर करने के लिए पूर्णिमा के दिन पूरे घर में गंगा जल का छिड़काव जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा और शुभ अंक रहेगा 2 |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kark-rashi-cancer-300x267.png

कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। रोग शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। ऐसे शत्रुओं से थोड़ा सा बचकर रहें। आज के दिन आपको दूरगामी यात्रा से भी बचना चाहिए। कोई भी काम अपने मन में आपने ठाना है। उस काम को पूरा करके ही आप दम लेंगे। आज के दिन रुपए पैसे से संबंधित कार्यों में सजगता रखें। परिवार के लोगों के लड़ाई झगड़े दूर करने के लिए एक साथ बैठकर खाना जरूर खाएं। हो सके तो एक ही किचन में खाना बनाया और किचन में बैठकर ही खाना खाएं। इससे राहू का दुष्प्रभाव कम होता है। आपका शुभ रंग रहेगा नीला शुभ अंक रहेगा 3 | AAJ KA RASHIFAL 10 August 2022

 

This image has an empty alt attribute; its file name is singh-rashi-leo-300x267.png

सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके सुख सौभाग्य और समृद्धि में वृद्धि करेगा। भाई बहनों के साथ आपकी ट्यूनिंग को और अधिक बेहतर करता हुआ दिखाई देगा। संतान पक्ष से आपको सुख समाचारों की आज के दिन प्राप्ति होगी। आज के दिन आपकी दूरगामी यात्रा संभव है, परंतु वो यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। करियर को लेकर कोई विशेष समाचारों की प्राप्ति आज के दिन हो सकती है। घर में इशान कोण में पूजा स्थल की स्थापना जरूर करें। ऐसा करने से घर में शांति का वातावरण बना रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा। 5 |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kanya-rashi-virgo-300x267.png

कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके फाइनेंशल कंडीशन को और अधिक इम्प्रूव करता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन कोई कार्य आपके अधूरे पड़े तो उन कार्यों को द्रुतगति से पूर्ण करें। प्रॉपर्टी से संबंधित लेन देन के कार्यों में आज के दिन सजगता रखें। कोई भी पेपर साइन करने जा रहे तो पहले उस पेपर को पढ़ कर फिर उस पर साइन करें वरना आपको कई समस्याओं का सामना आज के दिन करना पड़ सकता है। पराक्रम में वृद्धि होगी भाई बहनों का सहयोग जरूर मिलेगा और भाग्य आज आपका भरपूर साथ देगा। घर में मंगलवार शनिवार को गुगल की धूनी देते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा । 1 |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is tula-rashi-libra-300x267.png

 

तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही परफेक्ट रहने वाला है। कुछ काम आपके अधूरे पड़े हैं। उन कार्यों को पूरा करने के लिए आज का दिन बहुत ही विशेष है। आज पैतृक संपत्ति संबंधी कोई भी विवाद होंगे तो उनका निपटारा हो जाएगा। आज के दिन आपके राजनीति से अटके और जुड़े सभी कार्य द्रुत गति से पूर्ण होंगे। घर में जूते चप्पल रखने का एक निश्चित स्थान बनाएं और कभी भी जूते चप्पलों को उल्टा न रहने दें। इससे मानसिक तनाव पैदा होता है। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा 8 | AAJ KA RASHIFAL 10 August 2022

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishik-rashi-scorpio-300x267.png

वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज आपके भाई बहनों के साथ आपकी ट्यूनिंग अच्छी रहेगी। परिवार के बुजुर्गों की सहायता आज आपको आपके प्रत्येक कार्यों में देखने को मिलेगी। आज के दिन कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा। वाणी से आप सबको मोहित करते हुए नजर आएंगे। आज के दिन आपकी पर्सनैलिटी बहुत ही पावरफुल रहेगी। लोग लोगों पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। बहुत बेबाकी से और स्पष्टता से आप अपनी बातों को लोगों के सामने रखेंगे और ये आपके लिए बहुत ही प्रभावशाली रहेगा। आज के दिन जो भी मीडिया कर्मी हैं उनके लिए ये दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको अपने कार्य क्षेत्र से रिलेटेड कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यदि किसी सदस्य को शराब और अन्य नशे की आदत हो तो उसे प्यार से समझाएं। घर में नशा दूर होने से आपसी प्रेम बढ़ने लगता है। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 3 |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is dhanu-rashi-saggitarious-300x267.png

 

धनु राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेगी। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही इम्पॉर्टेंट रहने वाला है। कुछ काम जो कि आपके अटके हुए थे वो कार्य द्रुत गति से सम्पन्न होंगे। आज के दिन कामों में सारी दिक्कतें और परेशानियां दूर हो जाएगी। कोई भी निश्चित समयावधि में किया गया कार्य आप के लिए फायदेमंद साबित होगा। आज के दिन धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन अध्यापन में आपकी रुचि बढ़ेगी और आपके मान सम्मान में प्रगति होगी। अगर परिवार के पुरुषों में मनमुटाव है तो उसे दूर करने के लिए एक कदम के पेड़ की एक छोटी सी टहनी घर में रखें। इससे घर में सुख शांति का वातावरण बना रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा । 7 |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is makar-rasi-capricorn-300x267.png

 

मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा संभलकर चलने का है। अपने कार्यों में थोड़ी सी सावधानी रखें। अपने खर्चों को थोड़ा सा नियंत्रित करने का प्रयास करें। आज के दिन आपके आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां भी बढ़ेगी, परन्तु खर्चों की वजह से वो लाभ की स्थितियां न्यूटल होती हुई दिखाई देगी। अतः आज के दिन आपको बहुत ज्यादा संयमित होकर अपने जीवन में आगे बढ़ना पड़ेगा। दाम्पत्य जीवन को खुशनुमा बनाने के लिए पांच गोमती चक्र को लाल सिंदूर के डब्बे में डालकर घर में रखें। ऐसा करने से पति पत्नी के बीच में कलह का वातावरण खत्म हो जाएगा। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन और शुभ अंक रहेगा 4 | AAJ KA RASHIFAL 10 August 2022

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kumbh-rashi-aquarius-300x267.png

 

कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां लेकर आया। कुछ काम आपके अटक सकते हैं परन्तु उन कार्यों में आपको सफलता आपके परिश्रम से ही प्राप्त होगी। इसीलिए मेहनत में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। दिन के अन्त तक आप अपने कार्यों को सही समय पर पूर्ण कर ही लेंगे। आज के दिन मित्रों की संगति आपको कुछ नई ज्ञानवर्धक चीजें सिखाएगी और उनके मार्गदर्शन से आपको अपने जीवन में कुछ नया करने का अवसर प्राप्त होगा। सोते समय पलंग के नीचे एक लोटा जल भरकर रखें। अगले दिन स्नान आदि और पूजा पाठ के बाद इस जल को पीपल के पेड़ में डाल दें। रविवार के दिन को छोड़कर बाकी सभी दिनों में यह कार्य आपको जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक करेगा। 2 ।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is meen-rashi-pieces-300x267.png

 

मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। कर्मक्षेत्र में अटकाव की स्थितियां आज के दिन खत्म हो जाएगी। भाई बहनों के साथ में अच्छा तालमेल आज के दिन आपको देखने को मिलेगा। पिता से आपकी बॉन्डिंग और अधिक मजबूत होती हुई दिखाई देगी। आज के दिन जो काम आपके बहुत लंबे टाइम से अटके हुए थे, वो काम द्रुत गति से संपन्न हो जाएंगे। आज के दिन दूरगामी यात्रा संभव है, परंतु यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। आपको अपने कार्यों में अगर कोई बाधा सरकारी कार्यों में कोई बाधा आ रही थी तो वो बाधाएं भी आज के दिन दूर हो जाएंगी। विद्यार्थी वर्ग का रिजल्ट आज के दिन बहुत ही पॉजिटिव रहेगा। अगर घर में लड़ाई झगड़े बढ़ गए हो तो घर में सफेद चंदन की प्रतिमा जरूर रखनी चाहिए। इस प्रतिमा को घर के ऐसे स्थान पर रखें जहां पर सभी की नजर पड़ती है। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 6 | AAJ KA RASHIFAL 10 August 2022

 

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji is almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *